जालौन के कोतवाली कोच के अंतर्गत से बड़ी खबर मुंबई में काम दिलाने के बहाने युवक लापता, पिता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार जनपद जालौन के ग्राम बरसेसी निवासी रमेश पुत्र श्री रघुवीर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उसका पुत्र सुनील (34) को गांव के ही निवासी सगीर पुत्र शब्बीर ने मुंबई में काम दिलाने के बहाने बुलाया था। प्रार्थना पत्र के अनुसार सगीर ने सुनील को मुंबई के अरोली नाका, चंद्रपाड़ा शंकर नगर क्षेत्र स्थित एक आइस फैक्ट्री में काम कराने की बात कही थी। बताया गया कि किराए के लिए करीब 2800 रुपये भी फोन के माध्यम से भेजे गए थे। इसके बाद 18 जनवरी 2026 को सुनील उक्त व्यक्ति के बुलावे पर मुंबई चला गया और 6 फरवरी 2026 तक वहां काम करता रहा। परिजनों का आरोप है कि 6 फरवरी को सुनील ने फोन पर बताया कि उसे ईसराज पुत्र मुंशी मंसूरी नाम के व्यक्ति ने मारपीट कर बंधक बना लिया है। इसके बाद जब परिजनों ने सगीर से संपर्क किया तो उसने बताया कि उनका लड़का कहीं भाग गया है और अब उसका कोई पता नहीं है। परिजनों का कहना है कि सुनील का मोबाइल फोन भी सगीर के पास ही है, जिससे उन्हें अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका है। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उनके पुत्र की तलाश कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

- शिकायत के बाद शिकायत कोई कारवाही नहीं1
- जालौन जिले के जालौन तहसील में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा एक शिविर लगाया गया जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ पूजा सिंह की टीम ने उपचार दिया तथा औषधियां वितरित की1
- नदीगाँव में भू माफियाओं के आतंक से जनता हलकान1
- जालौन में पुलिस लिखी कार ने बुलेट में मारी टक्कर, सड़क किनारे खड़ी बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, टक्कर मारने वाले पुलिसकर्मी बताए जा रहे नशे में चूर, जालौन कोतवाली के ग्राम छिरिया सलेमपुर का हादसा।1
- Post by Rampal singh ait up1
- Neeraj1
- नवी मुंबई में युवक लापता, पिता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार जालौन। थाना कोतवाली कोंच क्षेत्र के ग्राम बरसेसी निवासी एक युवक के नवी मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता ने पुलिस अधीक्षक जालौन से शिकायत कर पुत्र की बरामदगी की मांग की है। ग्राम बरसेसी निवासी रमेश पुत्र रघुवीर ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके 34 वर्षीय पुत्र सुनील (मो. 9833087856) को गांव के ही सगीर पुत्र शब्बीर (मो. 9082190244) ने काम के लिए नवी मुंबई बुलाया था। बताया गया कि सगीर ने अपने नवी मुंबई स्थित अहरोले नाका, चन्द्रपाड़ शंकर नगर, थाना रावले क्षेत्र में स्थित आइस फैक्ट्री पर काम दिलाने का आश्वासन दिया था। यात्रा खर्च के लिए 2800 रुपये फोनपे के माध्यम से मोहित पाल के नंबर पर भेजे गए थे। शिकायत के अनुसार, सुनील 18 जनवरी 2026 को नवी मुंबई पहुंचा और 6 फरवरी 2026 तक वहां कार्य करता रहा। 6 फरवरी को परिजनों से हुई आखिरी बातचीत में सुनील ने बताया कि इसराज पुत्र मुन्शी मंसूरी ने उसके साथ मारपीट की है और उसे बंधक बनाकर रखा गया है। इसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों का आरोप है कि जब अगले दिन सगीर से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि सुनील कहीं भाग गया है, जबकि उसका मोबाइल फोन सगीर के पास ही है। तब से युवक का कोई पता नहीं चल सका है। पिता रमेश ने आशंका जताई है कि उनके पुत्र के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच कर युवक की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है।1
- जालौन तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 62 शिकायतें प्राप्त – 17 का मौके पर निस्तारण जालौन। जालौन तहसील परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी राजेश पांडे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में विद्युत विभाग की 15, पुलिस विभाग की 7, राजस्व विभाग की 7, चकबंदी विभाग की 9 तथा नगर पालिका परिषद से संबंधित कई शिकायतें शामिल रहीं। अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा शिकायतों को अनावश्यक लंबित न रखा जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल, पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र बाजपेई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद जालौन के अधिशासी अधिकारी सुशील दोहरे, तहसीलदार जालौन, कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद1
- जालौन जिले के जालौन तहसील सभागार में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस को लेकर जब हमने जिलाधिकारी जालौन डॉ राजेश कुमार पाण्डेय से बात की तो सुनिए क्या कह रहे हैं डीएम जालौन1