मध्य प्रदेश के मैहर में प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी के पति संतोष सोनी को सार्वजनिक मंच से सीधे निशाने पर लिया है। पत्नी के नगर पालिका अध्यक्ष होने के बावजूद उनकी जगह खुद आगे-आगे रहने और उनके लिए आरक्षित जगहों पर खुद विराजमान होने को लेकर प्रभारी मंत्री ने उन पर तीखा तंज कसा है। कार्यक्रम के दौरान संतोष सोनी की ओर इशारा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार तो महिलाओं को आगे लाना चाहती है, लेकिन पुरुष उन्हें फिर से पीछे धकेल देते हैं, जो कि पूरी तरह गड़बड़ है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए खुद का उदाहरण दिया और कहा कि अगर हम भी मंत्री बने हैं, तो क्या अपने पतिदेव को यहां प्रभार के जिले में यह कहकर भेज दें कि जाइए वहां के प्रभारी हम हैं लेकिन सब कुछ आप ही संभालिए। प्रभारी मंत्री ने संतोष सोनी को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ ऐसा बर्ताव न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब सरकार ने महिलाओं को घर से बाहर निकाला है, तो उन्हें सम्मान के साथ बाहर आने देना चाहिए और काम करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
मध्य प्रदेश के मैहर में प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी के पति संतोष सोनी को सार्वजनिक मंच से सीधे निशाने पर लिया है। पत्नी के नगर पालिका अध्यक्ष होने के बावजूद उनकी जगह खुद आगे-आगे रहने और उनके लिए आरक्षित जगहों पर खुद विराजमान होने को लेकर प्रभारी मंत्री ने उन पर तीखा तंज कसा है। कार्यक्रम के दौरान संतोष सोनी की ओर इशारा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार तो महिलाओं को आगे लाना चाहती है, लेकिन पुरुष उन्हें फिर से पीछे धकेल देते हैं, जो कि पूरी तरह गड़बड़ है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए खुद का उदाहरण दिया और कहा कि अगर हम भी मंत्री बने हैं, तो क्या अपने पतिदेव को यहां प्रभार के जिले में यह कहकर भेज दें कि जाइए वहां के प्रभारी हम हैं लेकिन सब कुछ आप ही संभालिए। प्रभारी मंत्री ने संतोष सोनी को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ ऐसा बर्ताव न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब सरकार ने महिलाओं को घर से बाहर निकाला है, तो उन्हें सम्मान के साथ बाहर आने देना चाहिए और काम करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।
- मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस किसान कमेटी ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का पुतला दहन किया है।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में उर्मिला सैनी हत्याकांड में एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। इस मामले में फरार चल रहे मृतका के पति अखिलेश का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है।1
- मध्य प्रदेश के मैहर में प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी के पति संतोष सोनी को सार्वजनिक मंच से सीधे निशाने पर लिया है। प्रभारी मंत्री ने पत्नी के अध्यक्ष होने के बावजूद उनकी जगह खुद आगे-आगे रहने और पत्नी की आरक्षित जगहों पर विराजमान होने पर बेहद तल्ख़ तंज कसा। मंच पर सबके सामने ही प्रभारी मंत्री ने मैहर नगर पालिका अध्यक्ष के पति की जमकर खिंचाई कर दी। प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने संतोष सोनी की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार तो महिलाओं को आगे लाना चाहती है, लेकिन ये लोग उन्हें फिर पीछे कर देते हैं और यह पूरी तरह गड़बड़ है। उन्होंने तंजिया लहजे में कहा कि वह भी मंत्री बनी हैं तो क्या अपने पतिदेव को प्रभार के जिले में यह कहकर भेज दें कि वहां प्रभारी हम हैं लेकिन आप संभालो? उन्होंने संतोष सोनी से दो-टूक कहा कि हमारी बहन के साथ ऐसा मत करिए, जब सरकार ने उन्हें बाहर निकाला है तो उन्हें बाहर आने देना चाहिए।1
- मध्य प्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने रात के अंधेरे में राहगीरों से लूटपाट करने वाले बाइक सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कोलगवा टीआई सुदीप सोनी की अगुआई में पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपियों को दबोचा है। पुलिस की इस कामयाबी के बाद पकड़े गए बदमाशों से की गई पूछताछ में कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ है।1
- चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंड़ा गांव में प्रसव के बाद एक 24 वर्षीया महिला की अचानक मौत हो गई। मृतका आरती देवी, अवधेश वर्मा की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे आरती को लेबर पेन होने पर शिवरामपुर के भांगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। वहां आरती की डिलीवरी कराई गई, लेकिन प्रसव के लगभग चार से पांच घंटे बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर आरती को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां 1 घंटे तक उनका इलाज चला। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें फिर से रेफर कर दिया। परिजन जैसे ही उन्हें दूसरे अस्पताल लेकर जाने लगे, वैसे ही आरती ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रविवार की दोपहर 12:00 बजे जिला मुख्यालय में उसका पोस्टमार्टम कराया है।2
- मध्य प्रदेश में एक नशामुक्ति संदेश कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाने के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल की जुबान फिसलने का मामला सामने आया है। इस कार्यक्रम में जब मंत्री जी छात्रों को नशामुक्ति की शपथ दिला रहे थे, तभी उनकी जुबान फिसल गई। मंत्री दिलीप जायसवाल की जुबान फिसलने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।1
- रीवा जिले के सगरा थाना प्रभारी दीपक तिवारी के द्वारा नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार किया गया है।1
- रीवा के सेमरिया में थाना पुलिस ने शनिवार को सांदीपनि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक रीवा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाना और समाज में नशामुक्त वातावरण तैयार करना था। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी (TI) शिवा अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि पूरे परिवार, भविष्य और समाज को तोड़ देता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेल, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन का आधार बनाएं। थाना प्रभारी ने छात्राओं को नशे के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी और साइबर माध्यमों से युवाओं पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों के प्रति भी आगाह किया। उन्होंने यह भी कहा कि आसपास नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार होने या किसी के नशे की गिरफ्त में होने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में सभी छात्राओं ने हाथ उठाकर स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार, मित्रों व समाज को जागरूक करने की शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्य ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में जिले के अन्य स्कूलों और कॉलेजों में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।2
- 19 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश के सतना जिले के अनचेहरा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ बिड़ला सीमेंट फैक्ट्री की रोप-वे लाइन से जुड़ी लोहे की तीन ट्रॉलियां अचानक टूटकर नीचे सड़क पर आ गिरीं। गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय सड़क पर आवाजाही नहीं हो रही थी, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। यह रोप-वे नैना-सगमनिया की खदानों से फैक्ट्री तक कच्चा माल ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसके ठीक नीचे से ग्रामीणों के उपयोग वाली मुख्य सड़क गुजरती है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। आस-पास के बेला और बठिया गांव के ग्रामीणों ने बिड़ला प्रबंधन पर सुरक्षा और पर्यावरण नियमों की सरेआम अनदेखी करने का सीधा आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र के ऊपर से लंबे समय से इस खतरनाक रोप-वे का संचालन किया जा रहा है। इस संबंध में पहले भी प्रशासन और संबंधित विभागों को कई बार शिकायतें भेजी गईं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण अब इस पूरे रोप-वे सिस्टम की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, इस दुर्घटना के सटीक कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हो सका है। हादसे को लेकर बिड़ला सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई भी विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।1