अंबेडकर प्रतिमा के पास बैठकर शराब पी रहे, बाराती और घराती में मारपीट कई घायल आजमगढ़: जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खानपुर चितरावल में रविवार की रात एक शादी समारोह के दौरान नशे में धुत कुछ बरातियों द्वारा उत्पात मचाने पर घराती और बराती पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले, घटना में कई लोग घायल भी हो गए, वहीं प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थापित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय जगमोहन बिंद की पुत्री प्रीति की शादी बक्सपुर निवासी हरिश्चंद्र बिंद के पुत्र पवन बिंद के साथ तय थी, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार होने के बावजूद गांव के सहयोग से शादी की तैयारियां की गई थी, बरात को प्राथमिक विद्यालय परिसर में ठहराया गया, जहां द्वाराचार की रस्में चल रही थीं, इसी दौरान कुछ बराती प्रतिमा स्थल के पास बैठकर शराब पीने लगे, ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कुछ उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया, सोमवार सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, मौके पर थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे, बाद में क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया, जिससे माहौल शांत हुआ, वहीं क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है, और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है ।

- प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू की 1.5 करोड़ की बड़ी हवेली हुई कुर्क आजमगढ़। पुलिस ने प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना कोतवाली और जीयनपुर में दर्ज मुकदमों में की गई। पुलिस के अनुसार, ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पर हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण, धोखाधड़ी समेत गंभीर अपराधों के कुल 78 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी थाना जीयनपुर का हिस्ट्रीशीटर और गैंग नंबर IR-36 का लीडर बताया गया है। प्रशासन ने ग्राम छपरा सुल्तानपुर स्थित उसकी चर्चित “बड़ी हवेली” को कुर्क किया है। पुलिस का आरोप है कि इस हवेली का निर्माण और जीर्णोद्धार अवैध धन से कराया गया था तथा यहां गैंग के सदस्यों का जमावड़ा, रंगदारी की रकम का बंटवारा और आपराधिक साजिशें रची जाती थीं।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी की मौजूदगी में की गई।पुलिस और प्रशासन का कहना है कि जनपद में माफियाओं और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।4
- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक विवादित भूमि पर चहारदीवारी तोड़ने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 5 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने निर्माणधीन दीवार गिराने के साथ सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के उद्देश्य से सूअर का कटा सिर और अन्य अंग भी फेंके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।1
- Post by SONI DEVI1
- पचास हजार रुपये की इनामिया माफिया मृत मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी की तलाश में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका मऊ तैयब पालकी के घर पर गाजीपुर एवं मऊ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाईट।1
- saf safai1
- पंजाब में बिहार के लड़कों को बेरहमी से पीटा गया है। यह पहली बार नहीं है, बल्कि बिहार या उत्तर प्रदेश के लोगों को अक्सर छोटी गलतियों के लिए कठोर दंड मिलता है। पुलिस पर भी ऐसे मामलों में बिहार के लड़कों को दोषी ठहराने का आरोप है।1
- अंबेडकर नगर के अल्लापुर ब्लॉक के ग्राम सभा इटावा में डांस के दौरान डीजे रोहित की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग डांस करते हुए बेकाबू हो गए, जिसके बाद यह घटना हुई।1
- 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, दाहिने पैर में लगी गोली आजमगढ़। जनपद के थाना तहबरपुर क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की जघन्य घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की। दिनांक 9 मई 2026 को थाना तहबरपुर क्षेत्र के ग्राम महुवार निवासी नखडू उर्फ साहब (उम्र करीब 20 वर्ष) पुत्र बेचन ने घर के बाहर खेल रही लगभग 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। इस मामले में थाना तहबरपुर में मुकदमा नंबर 70/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। 10 मई 2026 की शाम को थानाध्यक्ष तहबरपुर उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान पर थी। सूचना मिली कि आरोपी नखडू उर्फ साहब रैसिंहपुर से मंझारी बाजार की ओर पैदल जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी को देखते ही भागने लगा। जब वह घिरता महसूस किया तो उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी ने दोबारा तमंचा तान दिया। इस पर थानाध्यक्ष उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर), एक मोबाइल फोन और 820 रुपये नकद बरामद किए गए। 11 मई को आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी तहबरपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना के संबंध में थाना तहबरपुर में मुकदमा नंबर 71/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धारा 9/25/27 के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।सम्मिलित पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उ0नि0 आदित्य कुमार सिंह, उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी, उ0नि0 मानचन्द्र यादव, उ0नि0 मानसिंह यादव सहित कई कांस्टेबल शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आजमगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है।1