Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला महिला चिकित्सालय में मॉकड्रिल का दिया गया प्रशिक्षण मऊ । जिला महिला चिकित्सालय मऊ पर अग्निशमन अधिकारी मऊ सुनील यादव एवं उनकी टीम के द्वारा आज अपरान्ह में आग लग जाने पर सुरक्षा हेतु मॉकड्रील प्रशिक्षण कराया गया। चिकित्सालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक प्रतिभाग किया। उपरोक्त मॉकड्रील का संचालन हास्पिटल मैनेजर डा० मिथलेश रस्तोगी द्वारा किया गया। अन्त में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० निलेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा अग्निशमन अधिकारी एवं उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण में हमारे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्नि से सुरक्षा हेतु उचित मार्गदर्शन मिला।
RISHI RAI

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय हुए हमलावर, लगाए कई गम्भीर आरोप1
- Post by SONI DEVI1
- Jitendra maurya खेत में विजली तार लटक रहा है AwaraiKala1
- saf safai1
- आजमगढ़: जीयनपुर क्षेत्र में माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह की 1.5 करोड़ की “बड़ी हवेली” कुर्क, 78 मुकदमों वाला गैंगेस्टर प्रशासन के निशाने पर आजमगढ़ जिले के जीयनपुर क्षेत्र अंतर्गत छपरा सुल्तानपुर गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह की करीब 1.5 करोड़ रुपये कीमत की आलीशान “बड़ी हवेली” को कुर्क कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ हत्या, रंगदारी, धमकी, गैंगेस्टर समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 78 मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसा। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भारी मौजूदगी रही। गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। देखें हरिवंश चतुर्वेदी की रिपोर्ट1
- ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाले चोरी गिरोह का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार आजमगढ़, थाना फूलपुर पुलिस ने ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं के गहने व नगदी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के आभूषण व नगदी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार थाना फूलपुर, गम्भीरपुर और कोतवाली क्षेत्र में ऑटो में यात्रा कर रही महिलाओं के बैग, पर्स और गहने चोरी होने की कई घटनाएं सामने आई थीं। फूलपुर थाना क्षेत्र में 10 मई को एक महिला का पर्स ऑटो में सफर के दौरान चोरी कर लिया गया था, जिसमें नगदी और आभूषण रखे थे। इस मामले सहित अन्य घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने बिहार निवासी चरन देवी और सोनम को चिन्हित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने मकसुदिया शिव मंदिर के पास से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्ताओं ने ऑटो में बैठकर महिलाओं के गहने व नगदी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, बिछिया, पायल, झुमका और नगदी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि बाल अपचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक विवादित भूमि पर चहारदीवारी तोड़ने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 5 महिलाओं समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने निर्माणधीन दीवार गिराने के साथ सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के उद्देश्य से सूअर का कटा सिर और अन्य अंग भी फेंके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया है।1
- भाजपा द्वारा प्रायोजित चंद महिलाओं को बरगला कर विपक्ष के सांसदों के घर के सामने महिला विरोधी बता नारेबाज़ी करवाना मऊ में उल्टा पड़ गया ।1