Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमरिया में तेज रफ्तार का कहर! स्कॉर्पियो ने धान कुटाई मशीन लगे ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर
MOHD ARIF
अमरिया में तेज रफ्तार का कहर! स्कॉर्पियो ने धान कुटाई मशीन लगे ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में प्राप्त तहरीर *सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा की जा रही आवश्यक विधिक कार्रवाई के संबंध में श्री आशुतोष शिवम, CO CITY-1, बरेली की बाइट।*1
- खराब सड़क शोसल मीडिया पर विडियो वायरल को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, बोले- मरीज को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल स्कूल के बच्चों को भारी परेशानी l खराब सड़क शोसल मीडिया पर विडियो वायरल को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, बोले- मरीज को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल स्कूल के बच्चों को भारी परेशानी l संवाददाता : विमल सिंह | बहेड़ी (बरेली) बहेड़ी। क्षेत्र के गांव सीकरी से बहेड़ी जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गांव निवासी सोनू ठाकुर ने सड़क की समस्या को लेकर अपने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो पोस्ट कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है। सोनू भदौरिया समेत कई ग्रामीणों का कहना है कि सीकरी से बहेड़ी चीनी मिल जाने वाले मार्ग से सैकड़ों गांवों के गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत बेहद खराब और मार्ग संकरा होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी इस खराब और संकरे मार्ग से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़क पर जाम और गड्ढों के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी होती है। सबसे बड़ी चिंता आपात स्थिति को लेकर है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाना पड़े तो खराब सड़क और जाम के कारण समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो सकता है। सोनू ठाकुर का आरोप है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठाई गई, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने मामले का संज्ञान नहीं लिया। ग्रामीणों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी चुनाव में वे किसी भी पक्ष या विपक्ष के नेता को वोट नहीं देने का फैसला कर सकते हैं। चौड़ीकरण कराया जाए, ताकि राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को राहत मिल सके।1
- राजकीय पॉलिटेक्निक पूरनपुर में 'हर घर तिरंगा अभियान' की गूंज, देशभक्ति के रंगों में रंगे छात्र राजकीय पॉलिटेक्निक पूरनपुर में 'हर घर तिरंगा अभियान' की गूंज, देशभक्ति के रंगों में रंगे छात्र पूरनपुर, पीलीभीत: भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक पूरनपुर में देशभक्ति और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्थान के विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, महत्ता, सम्मान और उसकी गरिमा के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य ए. बिल्सन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और देश की एकता व अखंडता का संदेश देकर किया गया। इस अभियान के अंतर्गत संस्थान में कई विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें तिरंगा जागरूकता रैली और तिरंगा शपथ, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली और निबंध लेखन प्रतियोगिता भाषण, क्विज, देशभक्ति गीत और तिरंगे के साथ सेल्फी शामिल थे। "तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, एकता, विविधता, लोकतांत्रिक मूल्यों और हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है।" — अजय गुप्ता, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड उन्होंने विद्यार्थियों से तिरंगे का सदैव सम्मान करने और इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। देशभक्ति के संकल्प के साथ समापन कार्यक्रम का संचालन सिविल अंतिम वर्ष के छात्र मुकेश द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने की शपथ ली।4
- सावन में कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा पीलीभीत। सावन माह के अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आज नवीन मंडी पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- पूरनपुर गन्ना कृषक महाविद्यालय में नशा मुक्ति साइकिल रैली का आयोजन, प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने दी जानकारी एंकर: पूरनपुर गन्ना कृषक महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान और युवा सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि सरकार के 'नशा मुक्त युवा' और 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को पूरा करने के लिए युवाओं को जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत आयोजित इस रैली में छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय के स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्य ने यह भी बताया कि सरकार युवाओं को कौशल विकास, शिक्षा को रोजगारपरक बनाने और बिना गारंटी के 5 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बना रही है। साथ ही, उन्होंने प्रदेश के 12 कालेजों में गन्ना विभाग द्वारा शुरू की गई कैंपस प्लेसमेंट ट्रेनिंग और पहलों की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के तुरंत बाद रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।1
- कांवड़ यात्रा में दर्दनाक हादसा: 12 साल के कांवड़िए की मौत, चलती ट्रॉली से गिरकर पहिए की चपेट में आया1