मां बगलामुखी जयंती पर पीतांबरा पीठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने किए दर्शन-पूजन दतिया के मां बगलामुखी देवी की जयंती के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देशभर से पहुंचे भक्त माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे आतंक विरोधी दस्ता के प्रमुख मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे मां धूमावती की आरती में भी शामिल हुए और मंदिर परिसर में ध्यान लगाकर आध्यात्मिक साधना की। दर्शन के दौरान उन्होंने स्वामी जी महाराज की समाधि, अमृतसर महादेव मंदिर और ध्यान हॉल में पहुंचकर भी श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। साथ ही महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। करीब डेढ़ घंटे के प्रवास के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और वीआईपी मूवमेंट को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद नजर आईं। मां बगलामुखी जयंती के अवसर पर मंदिर में भक्तों की आस्था और उत्साह देखने लायक रहा।

- केदारनाथ धाम के कपाट कल खुल जाएंगे मंदिर की सजावट का काम पूरे जोरों पर है मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है1
- ब्राह्मणों के ऐतिहासिक योगदान एवं दामोदर यादव को आइना दिखाया सूर्य मंदिर के पुजारी ने1
- दतिया में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री पीताम्बरा पीठ मंदिर स्थित हरिद्रा सरोवर 31 हजार दीपों की रोशनी से भव्य रूप से जगमगा उठा। दीपों की अलौकिक आभा ने पूरे परिसर को दिव्य और आकर्षक बना दिया, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस विशेष अवसर पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर मिला, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सपरिवार शामिल हुए और दीपदान कर मां के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि 31 हजार दीपों का यह आयोजन पिछले 5 वर्षों से लगातार किया जा रहा है और यह परंपरा निरंतर जारी है। अक्षय तृतीया के मौके पर आयोजित इस दीपोत्सव ने न केवल धार्मिक माहौल को जीवंत किया, बल्कि श्रद्धालुओं के मन में भक्ति और उत्साह का संचार भी किया।1
- मां बगलामुखी देवी की जयंती के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में कई वीआईपी भी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मंगलवार सुबह आतंक विरोधी दस्ता के प्रमुख मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे मां धूमावती की आरती में भी शामिल हुए और ध्यान लगाया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित स्वामी जी महाराज की समाधि, अमृतसर महादेव एवं ध्यान हाल में जाकर दर्शन किए। साथ ही महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर में प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल तैनात रहा।1
- दतिया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री पीताम्बरा पीठ स्थित हरिद्रा सरोवर भक्ति और आस्था की रोशनी से जगमगा उठा। यहां आयोजित भव्य दीपदान कार्यक्रम में 31 हजार दीपों की अलौकिक रोशनी ने पूरे सरोवर को स्वर्गिक आभा से भर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और उन्हें भी “एक दीप माई के नाम” प्रज्ज्वलित करने का अवसर मिला। दीपों की श्रृंखलाओं से सजा हरिद्रा सरोवर श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र बन गया। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े भी सपरिवार शामिल हुए और विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने बताया कि यह दीपदान की परंपरा पिछले 5 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह बढ़ता जा रहा है। अक्षय तृतीया के इस विशेष आयोजन ने दतिया को एक बार फिर धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक भव्यता के केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया।1
- Post by Abhishek Jain3
- Post by Hemant Kumar Gupta1
- भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू सोमवार शाम भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के जनरेटर कोच में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक धुआं और आग की लपटें उठने से हड़कंप मच गया। घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, रेलवे स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पा लिया। समय रहते की गई कार्रवाई के चलते किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा और सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई थी और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1