अयोध्या में पार्किंग वसूली पर फिर उठे सवाल, श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली के आरोप। इन ठेकेदारों ने नगर निगम की आंखों में कौन सी पट्टी बांध दी है कि यह देख नहीं पा रहे हैं कार्रवाई नहीं कर पा रहे अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर कथित मनमानी वसूली का मामला एक बार फिर सामने आया है। स्थानीय पार्षद ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई है। आरोप है कि लगातार शिकायतों और खबरों के बावजूद अवैध पार्किंग तथा मनमानी वसूली पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है बताया जा रहा है कि कच्ची-पक्की पार्किंग, भजन संध्या स्थल के आसपास और अन्य प्रमुख स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों से निर्धारित शुल्क से अधिक रकम वसूलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कुछ मामलों में वाहन खड़ा करने के नाम पर भारी रकम लिए जाने और वाहन चालकों से अभद्रता किए जाने के भी आरोप हैं स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग दर्शन-पूजन, इलाज, अंतिम संस्कार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे लोगों से पार्किंग के नाम पर मनमानी वसूली किए जाने से परेशानी और बढ़ जाती है स्थानीय पार्षद का आरोप है कि निजी ठेकेदारों की गतिविधियों पर नगर निगम की निगरानी प्रभावी नहीं दिखाई दे रही है। सवाल यह भी है कि यदि पार्किंग के लिए शुल्क निर्धारित है तो श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से उससे अधिक रकम लेने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? रामनगरी में बढ़ते श्रद्धालु दबाव के बीच पार्किंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाने, निर्धारित शुल्क सार्वजनिक करने, रसीद व्यवस्था अनिवार्य करने और अवैध वसूली पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठ रही है अब देखना यह है कि नगर निगम इन शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई करता है या फिर श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर कथित मनमानी वसूली का सिलसिला यूं ही जारी रहता है।
अयोध्या में पार्किंग वसूली पर फिर उठे सवाल, श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली के आरोप। इन ठेकेदारों ने नगर निगम की आंखों में कौन सी पट्टी बांध दी है कि यह देख नहीं पा रहे हैं कार्रवाई नहीं कर पा रहे अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर कथित मनमानी वसूली का मामला एक बार फिर सामने आया है। स्थानीय पार्षद ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई है। आरोप है कि लगातार शिकायतों और खबरों के बावजूद अवैध पार्किंग तथा मनमानी वसूली पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है बताया जा रहा है कि कच्ची-पक्की पार्किंग, भजन संध्या स्थल के आसपास और अन्य प्रमुख स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों से निर्धारित शुल्क से अधिक रकम वसूलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कुछ मामलों में वाहन खड़ा करने के नाम पर भारी रकम लिए जाने और वाहन चालकों से अभद्रता किए जाने के भी आरोप हैं स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि अयोध्या में बड़ी संख्या में लोग दर्शन-पूजन, इलाज, अंतिम संस्कार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे लोगों से पार्किंग के नाम पर मनमानी वसूली किए जाने से परेशानी और बढ़ जाती है स्थानीय पार्षद का आरोप है कि निजी ठेकेदारों की गतिविधियों पर नगर निगम की निगरानी प्रभावी नहीं दिखाई दे रही है। सवाल यह भी है कि यदि पार्किंग के लिए शुल्क निर्धारित है तो श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से उससे अधिक रकम लेने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? रामनगरी में बढ़ते श्रद्धालु दबाव के बीच पार्किंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाने, निर्धारित शुल्क सार्वजनिक करने, रसीद व्यवस्था अनिवार्य करने और अवैध वसूली पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठ रही है अब देखना यह है कि नगर निगम इन शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई करता है या फिर श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर कथित मनमानी वसूली का सिलसिला यूं ही जारी रहता है।
- सहादतगंज बाईपास पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने पांच भैंसों को मारी टक्कर बिपिन पांडेय संवाददाता इन 24लाइव न्यूज़ अयोध्या अयोध्या अयोध्या। सहादतगंज बाईपास पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। अयोध्या की तरफ से लखनऊ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रही पांच भैंसों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सहादतगंज चौकी की पुलिस वा पीआरबी 5376 घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।1
- रामनगरी के सहादतगंज बाईपास पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने पांच भैंसों को मारी टक्कर। अयोध्या। जनपद के सहादतगंज बाईपास पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। अयोध्या की तरफ से लखनऊ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रही पांच भैंसों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सहादतगंज चौकी की पुलिस वा पीआरबी 5376 घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।1
- बीकापुर के रामनगर धौरहरा में बने पंप कैनाल के श्रेय पर दो विधायक आमने-सामने, सियासत गरम। आज सरकार के जलशक्ति मंत्री द्वारा होना था पंप कैनाल का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम, अचानक हुआ स्थगित। बीकापुर के रामनगर धौरहरा में बने पंप कैनाल के श्रेय पर दो विधायक आमने-सामने, सियासत गरम। आज सरकार के जलशक्ति मंत्री द्वारा होना था पंप कैनाल का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम, अचानक हुआ स्थगित। अयोध्या में बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देने वाली पंप कैनाल परियोजना अब सियासी चर्चा का केंद्र बन गई है। परियोजना के लोकार्पण को लेकर रुदौली और बीकापुर के विधायकों के बीच श्रेय लेने की होड़ दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों की सक्रियता के बीच इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अयोध्या जिले की सोहावल तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत रामनगर धौरहरा में तैयार हुई पंप कैनाल परियोजना को लेकर बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब हलचल देखने को मिली। रुदौली विधायक की ओर से गुरुवार को सिंचाई मंत्री द्वारा पंप कैनाल के लोकार्पण की जानकारी साझा की गई, जिसके बाद परियोजना के श्रेय को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। दरअसल, रामनगर धौरहरा में बनी यह परियोजना बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में आती है, जबकि इससे होने वाला लाभ रुदौली विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित किसानों को भी बड़े पैमाने पर मिलने की बात कही जा रही है। यही वजह है कि परियोजना को लेकर दोनों विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों की सक्रियता चर्चा में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पंप कैनाल की मांग काफी पुरानी है। बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के पिता और पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित गांवों की समस्या को देखते हुए इस परियोजना की मांग उठाई थी। इसके बाद पूर्व विधायिका शोभा सिंह चौहान और वर्तमान विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने भी परियोजना को लेकर शासन स्तर पर पैरवी की। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम के दौरान भी इस परियोजना का जिक्र हुआ था। मुख्यमंत्री की ओर से इसे बाढ़ प्रभावित किसानों के हित में महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए स्वीकृति का उल्लेख किया गया था। पंप कैनाल के निर्माण से क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। हर साल बाढ़ और जलभराव की वजह से प्रभावित होने वाली फसलों को इससे राहत मिलने की बात कही जा रही है। इसका सीधा लाभ बड़ी संख्या में किसानों को मिलने की संभावना है। परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का मामला भी सामने आया है। स्थानीय जानकारी के अनुसार विवेक सिंह पुत्र शत्रोहन सिंह निवासी ग्राम रामनगर धौरहरा ने गाटा संख्या 91 में अपनी पैतृक संपत्ति की 0.198 हेक्टेयर भूमि परियोजना के लिए दी। इसके बदले शासन की ओर से गाटा संख्या 77 मि. में 0.198 हेक्टेयर भूमि दिए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 24 सितंबर को जल शक्ति मंत्री द्वारा लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम स्थगित हो गया। इसके बाद तराई क्षेत्र में परियोजना के लोकार्पण को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गईं। रामनगर धौरहरा में तैयार हुई यह पंप कैनाल सिर्फ एक सिंचाई परियोजना नहीं, बल्कि लंबे समय से बाढ़ और जलभराव की समस्या झेल रहे किसानों के लिए बड़ी उम्मीद के तौर पर देखी जा रही है। हालांकि परियोजना का लोकार्पण भले ही तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हो, लेकिन इसके श्रेय को लेकर स्थानीय राजनीति में हलचल जरूर तेज हो गई है। फिलहाल लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित होने के बाद सभी की निगाहें अब अगली तारीख पर टिकी हैं। परियोजना से किसानों को कितनी राहत मिलती है, यह आने वाला समय बताएगा, लेकिन उद्घाटन से पहले ही इसका श्रेय राजनीतिक चर्चा का विषय जरूर बन गया है।1
- (अंकुर गर्ग ) निर्धारित मानक के विपरीत बजाया तो पुलिस ने डी.जे किया सीज (अंकुर गर्ग ) निर्धारित मानक के विपरीत बजाया तो पुलिस ने डी.जे किया सीज *थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा मानक के विपरीत डी0जे0 बजाने वाले पिकअप वाहन को किया गया सीज* *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में एवं *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में अवैध, बिना अनुमति व मानक के विपरीत संचालित डी0जे0 के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए -वाहन संख्या UP 47 T 1874 (पिकप) मे लगा डी0जे0 (विवेक डी0जे0 के नाम का) जो शासन द्वारा जारी नियमों व ध्वनि मानकों के विपरीत मौके पर डीजे बजाते हुए पाये जाने पर वाहन के कागजात तलब किये गये पिकअप चालक द्वारा कोई कागजात नही दिखाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया ।पूछताछ पर वाहन स्वामी का नाम रामदीन पुत्र राम अभिलाख निवासी ग्राम तेलियाजोत अगया बुजुर्ग, थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर बताया गया।वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष रेहरा बाजार द्वारा क्षेत्र के समस्त डी0जे0 संचालकों व वाहन स्वामियों को हिदायत दी गई कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के डी0जे0 का संचालन न करें। नियमों, निर्धारित समय (रात्रि 10 बजे के बाद पूर्ण प्रतिबंध) और निर्धारित ध्वनि मानक (75 डेसीबल) का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।1
- वायरल वीडियो-------देखिऐ ------सोचिऐ--------समझिऐ-------कैसे वायरल वीडियो-------देखिऐ ------सोचिऐ--------समझिऐ-------कैसे1
- शंकरपुर-मदरहवा नदौना मार्ग बदहाल, रोजाना एक हजार लोगों का आवागमन प्रभावित शंकरपुर-मदरहवा नदौना मार्ग बदहाल, रोजाना एक हजार लोगों का आवागमन प्रभावित जर्जर सड़क से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी, ग्रामीणों ने जल्द निर्माण की मांग उठाई हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत शंकरपुर से मदरहवा नदौना गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क की हालत खराब होने से इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले करीब एक हजार ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें इसी रास्ते से होकर विद्यालय आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क की सतह कई स्थानों पर खराब हो चुकी है और रास्ते पर असुविधाजनक स्थिति बनी रहती है। बारिश के दौरान परेशानी और बढ़ जाती है। आवागमन के दौरान कई बार बच्चे और राहगीर फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीण सजीवन, हरिचंद, कौशल किशोर, सुशील भारती और घनश्याम यादव ने बताया कि मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है। इसके बावजूद सड़क की बदहाल स्थिति से रोजाना लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर जल्द से जल्द निर्माण अथवा मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क दुरुस्त होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों का आवागमन सुगम हो सकेगा।1
- जलभराव और गंदगी से फैलने वाले संचारी रोगों पर होगा नियंत्रण,पार्षदों एवं सफाई निरीक्षकों को कार्यशाला में दिया प्रशिक्षण,महापौर ने दिया जलजमाव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा छिड़काव के निर्देश अयोध्या। बरसात के बाद जलभराव और गंदगी के कारण फैलने वाले संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर निगम अक्टूबर माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में दस्तक देकर लोगों को मलेरिया, दिमागी बुखार समेत अन्य संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम के अयोध्याधाम स्थित जोनल कार्यालय में पार्षदों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में यूनिसेफ एवं स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी सहयोग से पार्षदों को रोगों की रोकथाम और जनजागरूकता के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्घाटन महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि नगर को ऐसे रोगों से मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है, जो गंदगी, जलभराव और मच्छरों के काटने से फैलते हैं। उन्होंने पार्षदों से अपने-अपने वार्ड में जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित करने में सहयोग की अपेक्षा की। महापौर ने कहा कि जहां भी जलजमाव की स्थिति हो, वहां अभियान चला कर सफाई कराने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। महापौर ने नगर क्षेत्र में झाड़ियों की नियमित सफाई कराने पर भी जोर दिया। साथ ही पालतू पशुओं के कारण सार्वजनिक स्थानों पर फैलने वाली गंदगी पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था और मच्छर नियंत्रण के कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने कहा कि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नगर निगम के सभी विभागों और कर्मचारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। अभियान की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और इसके तहत वार्डवार गतिविधियां संचालित की जाएंगी।जिला मलेरिया अधिकारी मृदुला आनंद ने पार्षदों को मलेरिया के फैलने के कारणों, लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों पर मच्छरों के प्रजनन को रोकने तथा लोगों को आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। कार्यशाला का संयोजन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला ने किया। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के लिए एंटी लार्वा, मैलाथियान, ब्लीचिंग पाउडर तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। इनका उपयोग पूरे एक माह तक चलने वाले अभियान के दौरान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्षदों के सहयोग से वार्ड स्तर पर लोगों को स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम और मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यशाला में पार्षदों के अलावा नगर निगम के सभी सीएफआई भी मौजूद रहे।3
- (अंकुर गर्ग ) बलरामपुर में सड़क किनारे दिखा तेंदुआ,ग्रामीण खौफजदा ,वीडियो वायरल (अंकुर गर्ग ) बलरामपुर के बेनीनगर के पास सड़क किनारे दिखा तेंदुआ,ग्रामीण खौफजदा ,वीडियो वायरल1
- दुष्कर्म के आरोप में घिरे कथावाचक पवन देव महाराज पर पुलिस का शिकंजा, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल बिपिन पांडेय संवाददाता इन 24लाइव न्यूज़ अयोध्या अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनक मलेथू निवासी कथावाचक पवन देव पुत्र स्वर्गीय रमाकांत शास्त्री के खिलाफ दर्ज मामले में अयोध्या पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस के अनुसार बिहार निवासी 38 वर्षीय महिला ने अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कथावाचक पवन देव पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर बीकापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर कार्रवाई पूरी करते हुए गुरुवार को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। अब मामले में आगे की न्यायिक कार्रवाई न्यायालय के स्तर से होगी। पीड़िता की शिकायत के बादशादी से इनकार करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर बीकापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर कार्रवाई पूरी करते हुए गुरुवार को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। अब मामले में आगे की न्यायिक कार्रवाई न्यायालय के स्तर से होगी। पीड़िता की शिकायत के बाद मामला चर्चा में आया था। पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।3