Shuru
Apke Nagar Ki App…
झारखंड पुलिस को मिले 1477 नई गाड़ियां, थानों में हाई-टेक पेट्रोलिंग शुरू 12 मार्च 2026, झारखंड के थानों में जर्जर वाहनों का दौर खत्म। पुलिस महकमे को हाई-टेक पेट्रोलिंग के लिए 1477 नई गाड़ियों का तोहफा मिला है। कल 13 मार्च को विधानसभा प्रांगण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों इन वाहनों का वितरण होगा। वाहनों का ब्योरा इसमें 628 चार पहिया वाहन और 849 दो पहिया वाहन शामिल हैं, जो जगुआर मुख्यालय में तैयार खड़े हैं। पहले थानों में 15 साल पुरानी 1196 चार पहिया गाड़ियां थीं, जिनके ब्रेक फेल और मरम्मत की मार झेलनी पड़ रही थी। इन नई गाड़ियों से ग्रामीण इलाकों तक पेट्रोलिंग मजबूत होगी।
Sanjay kumar

More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Sanjay kumar1
- रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया. नामकुम थाना क्षेत्र के लदनापीढ़ी के समीप एक चलती डस्टर कार धूं-धूं कर जल उठी. इस दुर्घटना के दौरान कार में सवार जमशेदपुर के रजिस्ट्रार और उनके साथी बाल-बाल बच गए.1
- Kashinath mahto2
- 🔥 रांची के नामकुम में बड़ा हादसा टला 🚗 चलती कार में अचानक लगी आग1
- Post by Devanand Sinha Sinha1
- झारखण्ड स्टेट फार्मेसी काउंसिल को भंग कर वैध तरीके से योग्य आदिवासी मूलवासी लोगों से पुनर्गठन किया जाए- देवेन्द्र नाथ महतो । फार्मेसी काउंसिल के भ्रष्ट अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई हो- संतोष महतो । झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा राँची टीम के तत्वाधान में अल्बर्ट एक्का चौक पर झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पुतला दहन किया गया । मौके पर केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि विगत 17 ऑक्टूबर 2026 को झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के बैठक में लिए गए निर्णय को रद्द किया जाय क्योंकि उक्त दिन निर्णय लेने वाले निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल उससे पूर्व 9 जनवरी 2025 को ही समाप्त हो गया है । साथ ही झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष विमलेश कुमार दुबे , सचिव प्रशांत कुमार पांडेय एवं परीक्षा समिति के अध्यक्ष रणधीर कुमार गुप्ता जी का नियुक्ति सदस्यता रद्द किया जाय । तथा वैध तरीके से झारखंडी आदिवासी मूलवासी योग्य लोगों के साथ फार्मेसी काउंसिल का पुनर्गठन किया जाय । मौके पर केन्द्रीय सचिव संतोष महतो ने कहा कि झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल लूट का अड्डा बन गया है, सभी भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जाय । फार्मेसी काउंसिल द्वारा फार्माशिस्ट छात्रों का नामांकन, रजिस्ट्रेशन, एग्जाम फॉर्म से लेकर परीक्षाफल प्रकाशन तक वसूली किया जाता है, काउंसिल द्वारा कॉलेज संचालकों से भी मोटी रकम वसूली की जाती है । फार्मेसी काउंसिल को भ्रष्टाचार मुक्त के लिए यह आर- पार की लड़ाई है । पुतला दहन कार्यक्रम के मौके पर जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, केन्द्रीय सचिव संतोष महतो, जिला अध्यक्ष संजय महतो, मनीष साहू, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अरशद अली, ग्रामीण खलील ख़ान, महासचिव, इरशाद, इरशाद आलम, हरीश हसन, आरीफ़, आज़ाद ख़ान, ईमरान अंसारी, अफ़रीदी अंसारी, तौसीफ़ ख़ान, आदिल अंसारी, अयूब खान, सन्तोष साहू, सूरज, मंटू, सुधांशु, गणेश, योगेश चंद्र भारती, अंगत के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे ।1
- Post by Nation24 news1
- Post by Sanjay kumar1