स्कूल में पढ़ाई ठप, छात्रों का प्रदर्शन—2 मई को डीएम कार्यालय घेराव की चेतावनी स्कूल में पढ़ाई ठप, छात्रों का प्रदर्शन—2 मई को डीएम कार्यालय घेराव की चेतावनी ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला कालावाला में शैक्षणिक अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय गेट पर एकत्र होकर प्रबंधन और जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी की तथा अपनी शिकायत प्रधानाचार्य भूपेंद्रपाल सिंह के माध्यम से डीआईओएस मुरादाबाद को भेजी। छात्रों ने आरोप लगाया कि इंटरमीडिएट कक्षाओं में 8 घंटे की पढ़ाई के बजाय केवल 2 घंटे ही कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही विद्यालय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र, भूगोल और अर्थशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हुए लगभग एक माह होने को है, लेकिन पढ़ाई की व्यवस्था पटरी पर नहीं आई है। विद्यार्थियों का कहना है कि इस स्थिति में उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक पढ़ाई की समुचित व्यवस्था नहीं होती, वे एक माह की फीस जमा नहीं करेंगे। छात्रों ने यह भी बताया कि 24 अप्रैल को अभिभावकों व छात्राओं ने मंडलायुक्त मुरादाबाद से भी शिकायत की थी, जहां से शीघ्र समाधान का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों की प्रमुख मांगों में सभी विषयों के शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति, पूर्ण समय सारिणी के अनुसार कक्षाएं संचालित करना, अंग्रेजी शिक्षक प्रीतम सिंह के अवकाश संबंधी नोटिस को समाप्त करना, विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना, जूनियर कक्षाओं में निशुल्क पुस्तकों का वितरण और पात्र छात्रों को डीबीटी योजना का लाभ दिलाना शामिल है। इसी बीच अंग्रेजी प्रवक्ता प्रीतम सिंह ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि यदि विद्यालय प्रबंधन द्वारा उनके खिलाफ जारी नोटिस को निरस्त कर तत्काल अध्यापन कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वह छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन का अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्र-छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 2 मई 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

- बिजनौर जिले के गांव फरीदपुर भोगी में विवाहिता मोनिका ने आत्महत्या करने से पहले जो सुसाइड नोट लिखा, वह उसकी डायरी से बरामद हुआ। इसे पढ़कर पति समेत सबकी आंखों में आंसू आ गए।साइबर ठगों द्वारा मृतक को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था साइबर ठगों से परेशान हो की आत्महत्या बिजनौर पुलिस आरोपी साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है।1
- हत्या या साजिश का शीघ्र करेगी नगीना देहात पुलिस...!1
- Post by Junaid Junaid1
- दि पंछी हेडलाइन्स #समाचार #रामपुर रामपुर पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर खलनायक रज़ा मुराद,तपती धूप मे कोठी ख़ास बाग मे की सैर,यहां का इतिहास बयां कर बोले खूबसूरत इमारत और पेड़ो के साये के नीचे आबो हवा मे मिलता है दिली सुकून,कहा बॉलीवुड मे नहीं जानता कोइ अभिनेता रज़ा मुराद को रामपुर की सरज़मी पर कभी मुन्ने मियां के नाम से जानते पहचानते थे मुझे गलियों के बुज़ुर्ग,#मीडिया #वायरल #panchhi #headlines #newsfeed #bollywood #actor1
- मुरादाबाद से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है, थाना मुगलपुरा क्षेत्र के बरवालान इलाके में एक युवक ने सरेआम एक महिला के साथ अश्लील हरकत की, जिसकी पूरी फुटेज पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला बुर्का पहनकर गली से गुजर रही थी। तभी पास में चल रहे एक युवक जो हुलिए से मौलाना जैसा दिख रहा है महिला के करीब आकर उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है2
- Post by Sikander ansari1
- Post by Jpn7 News1
- सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सागर का आरोप: उत्तराखंड सरकार ने सोशल मीडिया आईडी बंद की, बोलीं- गरीबों की आवाज उठाने पर मुझे टारगेट किया गया सहारनपुर. मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली अभिनेत्री उर्मिला सागर ने उत्तराखंड सरकार पर उनकी सोशल मीडिया आईडी बंद करने का आरोप लगाया है. जन जागरण संदेश से बातचीत में उर्मिला ने कहा कि वे सोशल मीडिया पर गरीबों के मुद्दे उठा रही थीं. उर्मिला सागर के आरोप: आईडी बंद करने का दावा*: उर्मिला ने कहा, "उत्तराखंड सरकार ने मेरी आवाज दबाने के लिए मेरी सोशल मीडिया आईडी बंद कर दी है. मैं गरीबों की आवाज उठा रही थी, इसलिए मुझे टारगेट किया गया।1