logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राहे में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, सामाजिक एकता पर दिया गया जोर सोनाहातू/राहे।प्रखंड के शिवटंगरा मंदिर परिसर में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करना था।कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड के हर गांव से कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम स्थल तक आये।वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद वक्ताओं ने हिन्दू संस्कृति की महान परंपराओं और समाज में आपसी भाईचारे के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। जाति, खान-पान,सामाजिक रिवाजों से समाज को बांटने वालो से सावधान रहने को कहा गया।सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को जानने तथा उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक समरसता और सद्भाव बनाए रखना अत्यंत जरूरी है। इसके लिए शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक सोच का होना आवश्यक है।इस दौरान कई सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने पर जोर दिया। साथ ही लोगों से पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई। मुख्य वक्ता प्रांत प्रमुख राजीव कमल बीटू, रंजीत कुमार, जगरनाथ मुखर्जी,स्वामी सत्यनारायण महाराज,गुड्डू मिश्रा आदि से विचार रखा। सम्मेलन में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ओर भजन कीर्तन किया गया।पूरे आयोजन का माहौल उत्साह और श्रद्धा से भरा रहा। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में जागरूकता और एकता को और मजबूत किया जा सके। संचालन कमलाकांत सिंह ने किया। मौके पर प्रमुख लीलमनी देवी,जिला परिषद सदस्य बादल महतो,उप प्रमुख उमेश महतो, सुरेंद्र प्रजापति, रामधन महतो, खगेश्वर महतो नारायण सांगा,पुष्पराज तिवारी, भुनेश्वर कुमार, योगेश्वर महतो,सुनील महाराज, सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।

on 8 March
user_AM News live 24
AM News live 24
Local News Reporter सोनाहातू, रांची, झारखंड•
on 8 March
27bfb632-965f-4eda-880b-566ab13135b8

राहे में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, सामाजिक एकता पर दिया गया जोर सोनाहातू/राहे।प्रखंड के शिवटंगरा मंदिर परिसर में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करना था।कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड के हर गांव से कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम स्थल तक आये।वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद वक्ताओं ने हिन्दू संस्कृति की महान परंपराओं और समाज में आपसी भाईचारे के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। जाति, खान-पान,सामाजिक रिवाजों से समाज को बांटने वालो से सावधान रहने को कहा गया।सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने युवाओं से अपनी संस्कृति और परंपराओं को जानने तथा उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक समरसता और सद्भाव बनाए रखना अत्यंत जरूरी है। इसके लिए शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक सोच

c300a588-2580-45c7-a796-a0a291b8f4ac

का होना आवश्यक है।इस दौरान कई सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने पर जोर दिया। साथ ही लोगों से पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई। मुख्य वक्ता प्रांत प्रमुख राजीव कमल बीटू, रंजीत कुमार, जगरनाथ मुखर्जी,स्वामी सत्यनारायण महाराज,गुड्डू मिश्रा आदि से विचार रखा। सम्मेलन में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और सम्मानित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ओर भजन कीर्तन किया गया।पूरे आयोजन का माहौल उत्साह और श्रद्धा से भरा रहा। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में जागरूकता और एकता को और मजबूत किया जा सके। संचालन कमलाकांत सिंह ने किया। मौके पर प्रमुख लीलमनी देवी,जिला परिषद सदस्य बादल महतो,उप प्रमुख उमेश महतो, सुरेंद्र प्रजापति, रामधन महतो, खगेश्वर महतो नारायण सांगा,पुष्पराज तिवारी, भुनेश्वर कुमार, योगेश्वर महतो,सुनील महाराज, सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।

More news from Ranchi and nearby areas
  • सुरेंद्र ठाकुर नामकुम रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य आयोजन नामकुम: श्री श्री हनुमान मंदिर नामकुम बाजार समिति द्वारा भी राम भक्तों व अखाड़ेधारियों के लिए स्वागत शिविर लगाया गया था।वह अंग वस्त्र,तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।इस शुभ अवसर मुख्य रूप से विधायक के निजी सहायक दिनेश प्रमाणिक,पार्षद कविता सांगा,किरण सांगा,आशा सांगा,मुखिया अनिता तिर्की,रामपाल सिंह इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लाल कालीशरण नाथ सहदेव,सर्वजीत सिंह, डॉक्टर देवचंद कोडियार,निलेश झा इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वही महावीर मंडल केंद्रीय समिति द्वारा नामकुम बाजार मैदान में भी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए अखाड़ेधारियों को पट्टा,ट्रॉफी, तलवार,डंडा देकर, माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप,विशिष्ट अतिथि बी बी प्रधान,बीडीओ विजय कुमार,अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह,निदेशक अभिजीत कर,आईपीएस राकेश किरण,संजय श्रीवास्तव,महिला नेत्री आरती सिंह,आरती कुजूर, मुखिया अनिता तिर्की,पार्षद कविता सांगा,इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि रामनवमी हमे शांति सद्भाव भाईचारे का संदेश देता है।इसके सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,अखाड़ा अध्यक्ष अनिल वर्मा,बिरसा पाहन, विक्कू सिंह,रिंकू राय,संजीव सिंह, अनिल सिंह,विकास सिंह,पृथ्वीराज चौहान, इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।आकर्षण का केंद्र राम बानर सेना का अद्भुत झांकी व विशाल शोभा यात्रा रहा।जिसका नेतृत्व समाजसेवी विनोद सिंह,रमेश पांडे,ज्ञान मुंडा कर रहे थे। चुटिया महावीर मंडल द्वारा भी अखाड़ेधारियों को अंगवस्त्र व तलवार देकर सम्मानित किया गया।इस को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष स्वागत अनिल कुमार गोप,जितेन्द्र खन्ना,अनूप केशरी, इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।स्वास्तिक महिला ग्रुप द्वारा चना गुड शरबत के साथ फूल माला से स्वागत किया गया।इस कार्य में नीता शर्मा,सरिता,गुड़िया,पिंकी अनिता, रूपा,अंजू,मंजू,सरोज इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    1
    सुरेंद्र ठाकुर नामकुम 
रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य आयोजन 
नामकुम: श्री श्री हनुमान मंदिर नामकुम बाजार समिति द्वारा भी राम भक्तों व अखाड़ेधारियों के लिए स्वागत शिविर लगाया गया था।वह अंग वस्त्र,तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।इस शुभ अवसर मुख्य रूप से विधायक के निजी सहायक दिनेश प्रमाणिक,पार्षद कविता सांगा,किरण सांगा,आशा सांगा,मुखिया अनिता तिर्की,रामपाल सिंह इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लाल कालीशरण नाथ सहदेव,सर्वजीत सिंह, डॉक्टर देवचंद कोडियार,निलेश झा इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वही महावीर मंडल केंद्रीय समिति द्वारा नामकुम बाजार मैदान में भी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए अखाड़ेधारियों को पट्टा,ट्रॉफी, तलवार,डंडा देकर, माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप,विशिष्ट अतिथि बी बी प्रधान,बीडीओ विजय कुमार,अंचलाधिकारी कमल किशोर सिंह,निदेशक अभिजीत कर,आईपीएस राकेश किरण,संजय श्रीवास्तव,महिला नेत्री आरती सिंह,आरती कुजूर, मुखिया अनिता तिर्की,पार्षद कविता सांगा,इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि रामनवमी हमे शांति सद्भाव भाईचारे का संदेश देता है।इसके सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,अखाड़ा अध्यक्ष अनिल वर्मा,बिरसा पाहन, विक्कू सिंह,रिंकू राय,संजीव सिंह, अनिल सिंह,विकास सिंह,पृथ्वीराज चौहान, इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।आकर्षण का केंद्र राम बानर सेना का अद्भुत झांकी व विशाल शोभा यात्रा रहा।जिसका नेतृत्व समाजसेवी विनोद सिंह,रमेश पांडे,ज्ञान मुंडा कर रहे थे। चुटिया महावीर मंडल द्वारा भी अखाड़ेधारियों को अंगवस्त्र व तलवार    देकर सम्मानित किया गया।इस को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष स्वागत अनिल कुमार गोप,जितेन्द्र खन्ना,अनूप केशरी, इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।स्वास्तिक महिला ग्रुप द्वारा चना गुड शरबत के साथ फूल माला से स्वागत किया गया।इस कार्य में नीता शर्मा,सरिता,गुड़िया,पिंकी
अनिता, रूपा,अंजू,मंजू,सरोज इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    user_Pura such news 15
    Pura such news 15
    Voice of people Namkum, Ranchi•
    4 hrs ago
  • बोकारो : टिटीपीएस ललपनिया के वाटर कैनल डेम में मिला हातकटा लास
    1
    बोकारो : टिटीपीएस ललपनिया के वाटर कैनल डेम में मिला हातकटा लास
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    14 hrs ago
  • जमशेदपुर : सड़कों पर खुलेआम पिस्टल लहरा कर दबंगई करता था। पुलिस की गिरफ्त आते ही शेख़ सारिक इमाम और सलमान का पुलिस ने निकाला हेकड़ी, दो किलोमीटर सड़कों पर कराया परेड, फिर भेजा जेल।
    1
    जमशेदपुर : सड़कों पर खुलेआम पिस्टल लहरा कर दबंगई करता था। पुलिस की गिरफ्त आते ही शेख़ सारिक इमाम और सलमान का पुलिस ने निकाला हेकड़ी, दो किलोमीटर सड़कों पर कराया परेड, फिर भेजा जेल।
    user_NEWS INDIAN 724
    NEWS INDIAN 724
    पत्रकार Kanke, Ranchi•
    12 hrs ago
  • Post by Nation24 news
    1
    Post by Nation24 news
    user_Nation24 news
    Nation24 news
    News Anchor कांके, रांची, झारखंड•
    13 hrs ago
  • Post by Devanand Sinha Sinha
    1
    Post by Devanand Sinha Sinha
    user_Devanand Sinha Sinha
    Devanand Sinha Sinha
    कांके, रांची, झारखंड•
    21 hrs ago
  • गढ़वा में 18 साल के आदिवासी युवक की मौत से हड़कंप | अवैध बालू कारोबार पर बड़े आरोप | होगी निष्पक्ष जांच?
    1
    गढ़वा में 18 साल के आदिवासी युवक की मौत से हड़कंप | अवैध बालू कारोबार पर बड़े आरोप | होगी निष्पक्ष जांच?
    user_Speak_up_ranchi
    Speak_up_ranchi
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    22 hrs ago
  • सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का स्वागत संबोधन अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश द्वारा किया गया, जिसमें जिले की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों एवं आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विविध गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित जनों को जागरूकता एवं प्रेरणादायी संदेश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत ने अपने संबोधन में सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें तथा बेहतर नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में भाग लें। उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव है जब क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विगत वर्ष जारी राष्ट्रीय पुलिस रैंकिंग में जिले के चौका थाना को झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जो जिले के लिए गौरव का विषय है। उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने कहा कि जिला गठन के 25 वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों का सम्यक मूल्यांकन एवं मंथन आवश्यक है, जिससे भविष्य की दिशा निर्धारित की जा सके। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर डायन प्रथा के उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिशा में जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों को और सशक्त करने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी कुरीतियों का पूर्णतः उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सतत प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही नई पीढ़ी को समाज, राज्य एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला डायन कुप्रथा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, लोक कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला एवं पुरुषों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोना राम बोदरा उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो,नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष श्री अविनाश कवि,विधायक प्रतिनिधि श्री सानंद आचार्या,पद्मश्री सम्मानित श्रीमती छूटनी महतो,चामी मुर्मू तथा अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,सरायकेला, DPM JSLPS समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    3
    सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम का स्वागत संबोधन अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश द्वारा किया गया, जिसमें जिले की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों एवं आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विविध गतिविधियों के माध्यम से उपस्थित जनों को जागरूकता एवं प्रेरणादायी संदेश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में जिले के सर्वांगीण विकास हेतु सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया।
पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत ने अपने संबोधन में सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें तथा बेहतर नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में भाग लें। उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव है जब क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विगत वर्ष जारी राष्ट्रीय पुलिस रैंकिंग में जिले के चौका थाना को झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।
उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा ने कहा कि जिला गठन के 25 वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों का सम्यक मूल्यांकन एवं मंथन आवश्यक है, जिससे भविष्य की दिशा निर्धारित की जा सके। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों, विशेषकर डायन प्रथा के उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिशा में जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों को और सशक्त करने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी कुरीतियों का पूर्णतः उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सतत प्रयास आवश्यक हैं। साथ ही नई पीढ़ी को समाज, राज्य एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला डायन कुप्रथा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, लोक कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला एवं पुरुषों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित रंगोली, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोना राम बोदरा उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो,नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष श्री अविनाश कवि,विधायक प्रतिनिधि श्री सानंद आचार्या,पद्मश्री सम्मानित श्रीमती छूटनी महतो,चामी मुर्मू तथा अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,सरायकेला, DPM JSLPS समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    user_JAGDISH SAO
    JAGDISH SAO
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    1 hr ago
  • क्या हैं बताओ चमच्च से अच्छा इससे खाना होता है क्यू क्या आप जानते हो इसका खासियत
    1
    क्या हैं बताओ चमच्च से अच्छा इससे खाना होता है क्यू क्या आप जानते हो इसका खासियत
    user_NEWS INDIAN 724
    NEWS INDIAN 724
    पत्रकार Kanke, Ranchi•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.