Shuru
Apke Nagar Ki App…
barish jyada hone ke Karan kheton mein Pani Bhar Gaya Hai kisanon ki fasal ka nuksan hone ke kagar barish ki barish ki vajah se jila Agra Bah
Bijendra
barish jyada hone ke Karan kheton mein Pani Bhar Gaya Hai kisanon ki fasal ka nuksan hone ke kagar barish ki barish ki vajah se jila Agra Bah
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- झमाझम बारिश ने खोली शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल, कई कॉलोनियों में भरा पानी भिंड। मंगलवार सुबह से हुई झमाझम बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई है। लगातार बारिश के चलते कई कॉलोनियों,गलियों और निचले इलाकों में पानी भर गया। कई घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों का घरेलू सामान भी भीग गया,जबकि सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा।शहर के कई प्रमुख मार्गों और रिहायशी इलाकों के साथ घरों लोगों को परेशनीयों का सामना करना पड़ा।इसके साथ ही गलियों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं राहगीरों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण लोगों में नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली।हालांकि, पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और तेज गर्मी के बीच हुई बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम सुहावना होने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन बारिश के साथ सामने आई जलभराव की समस्या ने नगर पालिका के दावों पर सवाल खड़े कर दिए।मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले 24 घंटे के दौरान भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।1
- फतेहाबाद में दो अलग-अलग घटनाओं में सांप काटने से महिला और पुरुष घायल, सीएचसी में भर्ती फतेहाबाद, 4 अगस्त। फतेहाबाद क्षेत्र में मंगलवार रात सांप काटने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। दोनों घटनाओं में एक महिला और एक पुरुष को जहरीले जीव ने डस लिया। परिजनों ने घायलों को फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। समय पर उपचार मिलने से दोनों की हालत में सुधार है। पहली घटना फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम पूठपुरा की है। यहां रात करीब 2:15 बजे घर में सो रही 45 वर्षीय श्रीमती, पत्नी सुशासन को पैर में किसी जहरीले जीव ने काट लिया। दर्द से चीखने परिजन जाग गए। सर्पदंश का अंदेशा होते ही परिवार के लोग उन्हें तुरंत फतेहाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार शुरू किया। इंजेक्शन और आवश्यक दवाएं देने के बाद महिला की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। वहीं दूसरी घटना ग्राम चाचीपुरा में हुई। जहा शौच के लिए गए 55 वर्षीय माधो सिंह पुत्र सोप्रसाद को पैर में सांप ने काट लिया। माधो सिंह ने दर्द महसूस होने पर परिजनों को जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें भी फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। अस्पताल में माधो सिंह का उपचार किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें एंटी वेनम देकर निगरानी में रखा। उपचार के बाद अब उनकी हालत में भी सुधार है। सीएचसी के चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, घर के आसपास झाड़ियां साफ रखें और किसी भी जहरीले जीव के काटने पर झाड़-फूंक में समय न गवाएं, तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें। दोनों घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है और उन्हें आगे की निगरानी के लिए दवाएं देकर घर भेज दिया गया है।2