जेतलपुर मंदिर के 200 वर्ष पूर्ण होने पर इटार (पाण्डेय) में भक्ति और सेवा का संगम *संतों के सानिध्य में हुआ भव्य सम्मान समारोह, समाजसेवियों को किया गया सम्मानित* *बस्ती।* आस्था, श्रद्धा और मानव सेवा के अद्भुत संगम का साक्षी बना इटार (पाण्डेय) गांव रविवार को पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। भगवान श्री स्वामीनारायण जी के पिताश्री श्री हरिप्रसाद पाण्डेय (धर्मदेव जी) की जन्मस्थली पर गुजरात के विश्व प्रसिद्ध जेतलपुर स्वामीनारायण मंदिर के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और समाजसेवियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। पूरे परिसर में भक्ति गीतों, वैदिक मंत्रोच्चार और संतों के प्रवचनों से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने संतों के सानिध्य में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में महंत आत्म प्रकाश दास जी, महंत स्वामी पुरसोत्तम प्रकाश दास जी एवं महंत स्वामी कृष्ण प्रकाश दास जी जेतलपुर ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर आशीर्वचन दिया। संतों ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल भाव सेवा, करुणा और मानवता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता करता है, वही सच्चे अर्थों में ईश्वर की आराधना करता है। संतों ने नई पीढ़ी से अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जुड़ने का आह्वान भी किया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मनोरमा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक एवं समाजसेवी अनिल त्रिपाठी को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। आयोजकों ने बताया कि ट्रस्ट वर्ष 2016 से लगातार जरूरतमंदों, असहायों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की मदद कर रहा है। अब तक 25 हजार से अधिक मरीजों का इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, पीजीआई, राम मनोहर लोहिया, विवेकानंद और मेदांता जैसे प्रतिष्ठित अस्पतालों में कराया जा चुका है। सम्मान प्राप्त करने के बाद अनिल त्रिपाठी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों का है, जो सेवा के इस अभियान में निरंतर साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही उनके जीवन का उद्देश्य है और यह सेवा कार्य आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि इटार (पाण्डेय) गांव केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत की पहचान भी है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ युवाओं को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में संतों ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना बनाए रखने का संदेश दिया। भक्ति, सेवा और सम्मान से सराबोर यह आयोजन देर शाम तक श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

- बस्ती जिले के प्रतापगढ़ कला में अशोक इंटर कॉलेज से मुख्य मार्ग तक जाने वाली सड़क बेहद खराब हालत में है। स्थानीय लोग इस जर्जर सड़क से काफी परेशान हैं और जल्द से जल्द इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज में वन माफिया बेखौफ होकर सरेआम हरे पेड़ काट रहे हैं, जिससे 'ग्रीन यूपी' मिशन पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि यह सब पुलिस और नेताओं के संरक्षण में हो रहा है, जिससे स्थानीय प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में है। आक्रोशित ग्रामीण जिलाधिकारी से दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।2
- संजय सिंह का दमदार भाषण काला धन डकारने वालों की सूची बड़ी प्रमुखता से पेश की नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए साथ ही साथ कहां सब कुछ अडानी का और क्या कुछ कहा वीडियो के माध्यम से देखिए1
- आज लखनऊ ज्वैलर्स शॉप आज बंद रहा ।। ।। aaj subah times ।।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।। आज लखनऊ ज्वैलर्स शॉप आज बंद रहा ।। ।। aaj subah times ।।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।।1
- सुल्तानपुर: सगे बुआ के लड़के ने भाई पर चलाई गोली, पुलिस ने मौके से पिस्टल समेत किया गिरफ्तार *"आज दिनांक 11 मई, थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर में श्रवण निषाद पुत्र सभाजीत निवासी ग्राम डोमा थाना अखंड नगर को उसकी बुआ के लड़के प्रवीण निषाद द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया है।वह खतरे से बाहर है, हायर सेंटर के लिए रेफर हुआ है। पब्लिक के सहयोग से पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रवीण को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।"* *उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार द्वारा बाइट...*1
- विकास को गति प्रदान करते सड़क का उद्घघाटन स्थानीय विधायक ने किया सड़क बनवाने में मानक को ताख पर रख कर बनने की चर्चा दबी जुबान रही डा दिनेश तिवारी अयोध्या विकासखंड बीकापुर में ढाई सौ मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग रामपुर भगन से तारुन जाने वाले मार्ग से घनश्याम उपाध्याय के घर तक विधायक निधि से बनवाया गया है। जिसका उद्घाटन रविवार को स्थानीय विधायक अमित सिंह चौहान के द्वारा किया गया है। जिसे आर ई डी विभाग से बनवाया गया जिसके जे ई सचिन पटेल तथा सहयोगी शुभम रहे हैं। उद्घघाटन के अवसर पर ब्लॉक बीकापुर के अवसर पर सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह ,अनुराग मिश्रा ,क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन सिंह ,राजाराम प्रधान ,सोनू सिंह ,राजेश उपाध्याय सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे हैं। सभी लोगों से संवाद करते समय विधायक द्वारा उपस्थिति जन समूह की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के लिए। प्रयास की कड़ी में कई जगह से जल निकासी की समस्या प्रमुख रूप से बताए जाने पर तत्काल वीडियो बीकापुर को फोन से अवगत कराते हुए स्थानीय विधायक ने मौका देखकर जल निकासी की व्यवस्था करवाने के लिए कह दिया है। रविवार को उद्घाटन समय से लेकर सोमवार की शाम समाचार लिखे जाने तक सड़क बनवाने वाले जे ई सचिन पटेल की मोबाइल का नंबर स्विच ऑफ रहा है। जिससे यह जानकारी नहीं हो सकी कि उक्त सड़क की लागत और मानक क्या रहा है। इसकी जानकारी न होने से कुछ लोगों द्वारा मानक की कमी पर चर्चा करते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। तथा कछ लोगों द्वारा स्थानीय विधायक की मन्शा पर पानी फेरने का आरोप लगाते हुए। उद्घघाटन के समय जे ई के गायब रहने का आरोप लगाया गया है। कुछ लोगों की मांग इस सड़क को 50 मीटर और आगे बढ़ने से और कई घरों को सड़क की सुविधा मिलने की बात कही है। उद्घघाटन पर्दा खीच कर किया फोटो1
- *भीटी पुलिस ने दर्ज कर दिया पास्को एक्ट की जगह अपराहन का मुकदमा* * *भीटी पुलिस ने दर्ज कर दिया पास्को एक्ट की जगह अपराहन का मुकदमा* *पीड़िता की मां की मांग, मेरी पुत्री नाबालिक है, तो पास्को एक्ट के तहत क्यों नहीं दर्ज कर रही है पुलिस मुकदमा* अम्बेडकर नगर थाना भीटी क्षेत्र के अंतर्गत पीड़ित की मां द्वारा दी गई तहरीर पर BNS की धारा 137 टू के तहत भीटी की पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया है । जिसके चलते पीड़िता की मां बहुत नाराज है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्द किया जाए। क्योंकि मेरी बेटी नाबालिक है और उसकी उम्र 16 साल है। 17 दिन बाद भीटी की पुलिस ने उसे बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट तहत मुकदमा न दर्ज हो इसमें पुलिस की भी मिली भगत है और विपक्षी मुझ पर सुलह समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस की ढुलमुल रवैये को देखते हुए पीड़िता की मां ने मीडिया से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। मालूम हो कि जनपद अंबेडकर नगर खजूरी बाजार थाना भीटी की गीता देवी के द्वारा दी गई लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपी प्रेम कनौजिया पुत्र अमर बहादुर निवासी खजुरी बाजार पर आरोप लगाया है की दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पीड़िता अपने चाचा की शादी में गई थी ।जिसे वहीं से दिनांक 23 अप्रैल 2026 को समय करीब 1:00 बजे दिन में विपक्षी प्रेम बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता की मां ने दी गई लिखित तहरीर में आरोपी पर यह भी आरोप लगाया है की पुत्री अपने साथ घर से कुछ वेशकीमती सामानों को भी लेकर गई थी। शिकायत दर्ज करने को लेकर स्थानीय पुलिस इस मामले में पहले तो टालमटोल करती रही। लेकिन बाद में उच्च अधिकारियों के आदेश पर पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आगे की न्यायिक कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से रूबरू होती हुई पीड़िता की मां ने बताया कि विपक्षी पर मुकदमा दर्ज हो जाने पर उनके द्वारा मुकदमा वापस लेने का भी दवाब बनाया जा रहा है। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए पीड़िता की मां पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसको जेल भेजा जाए। मीडिया कर्मियों को दिए गए बयान में पीड़िता के मा ने यह भी बताया कि मेरी पुत्री को स्थानीय थाना भीटी की पुलिस ने 17 दिनों बाद बरामद किया है। पीड़िता ने अभियुक्त पर यह भी आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री की उम्र जन्मतिथि के अनुसार 16 वर्ष है जो की नाबालिक है और इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे बहला फुसलाकर भाग ले गया था। पीड़िता की मां मीडिया कर्मियों को दिए गए बयान के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मांग की है की आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो जाने पर उन पर सुलह समझौता और मुकदमा वापस लेने का दावाब बनाया जा रहा है ।और साथ ही साथ मारने पीटने डराने की धमकी दी जा रही है। दिए गए मीडिया कर्मियों के अपने बयान में पीड़िता की मां ने कहा कि हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करके उसे जेल भेजा जाए और हमारे साथ कोई अप्रिय घटना ना घटे इसकी हमें सुरक्षा मुहैया प्रदान की जाए।1
- उत्तर प्रदेश में बैंक ऑफ इंडिया ने नीलामी के नाम पर एक खरीदार से ₹25 लाख ले लिए, लेकिन 18 महीने बाद भी संपत्ति का कब्ज़ा नहीं दिया। खरीदार अब भारी ब्याज पर लिए कर्ज तले दबा है, जबकि बैंक प्रशासन पर टालमटोल का आरोप लगा रहा है। इस मामले ने बैंकिंग प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है।1