आज चैत्र नवरात्रि व चैत्र नववर्ष के शुभ अवसर पर मां कैला देवी फिरोजाबाद के दर्शन करें प्रियदर्शकों को नमस्कार आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन माता शैलपुत्री का है आपको बता दें कि आज हिंदू नव वर्ष का भी शुभारंभ हुआ है नवरात्रि प्रारंभ होने के उपलक्ष में आज AIN नेटवर्क आपको घर बैठे फिरोजाबाद माता करौली मईया के दर्शन करने का सौभाग्य प्रदान करता है | फिरोजाबाद के कोटला चुंगी के पास स्थित लगभव 30 वर्ष पुराना श्री राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह करौली के मूल मंदिर के समान मान्यता रखता है और यहाँ की मुख्य विशेषता नवरात्रि के दौरान लगने वाला भव्य मेला तथा राजस्थान से आने वाली अखंड ज्योति है। यहाँ श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर नेजा (पताका) चढ़ाते हैं। फिरोजाबाद राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर की मुख्य विशेषताएं: करौली जैसी मान्यता: फिरोजाबाद का यह मंदिर राजस्थान के करौली स्थित प्रसिद्ध कैला देवी मंदिर का एक रूप माना जाता है, जहाँ श्रद्धालु आस्था के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। अखंड ज्योति: यहाँ राजस्थान के करौली से लाई गई अखंड ज्योति स्थापित है, जिसके दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। नवरात्रि मेला: नवरात्रि के दिनों में यहाँ विशेष मेले का आयोजन होता है, जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों के भक्त भी शामिल होते हैं। नेजा चढ़ाने की परंपरा: मन्नतें पूरी होने पर भक्त यहाँ पारंपरिक नेजा (ध्वज) समर्पित करते हैं। सुलभ दर्शन: जो भक्त राजस्थान के करौली नहीं जा पाते, वे यहाँ दर्शन करके पुण्य कमाते हैं। Updated News- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट | देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )

- उत्तरप्रदेश के फ़िरोज़ाबाद जिले मे अनफिट वाहनों का अब चलने की अनुमति नहीं मिलेगी | परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल के सभी छोटे व बड़े वाहनों को जो पूरी तरह से परफेक्ट नहीं है उन्हें अनफिट करार दिया जाएगा | बीते कुछ दिनों में कई जगहों पर अनफिट वाहनों से बच्चों की दुर्घटनाएँ सामने आयी है | जिसको लेकर परिवहन विभाग सख्त हो गया है | फ़िरोज़ाबाद RI अखिलेश यादव का कहना है कि जिन वाहनों की फिटनेस नहीं है या किसी कारण वश जिन्होंने फिटनेस नहीं कराई है उनको विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है | विभाग की ओर से लगभग 200 से अधिक नोटिस जारी हुए है | नोटिस जारी होने के बाद गाडी वाले पहुँच रहे है जों गाड़ियां ब्लैक लिस्टेड की गई थी उन्हें खुलवाने के लिए लोग आ रहे है | जिन वाहनों कों ब्लैकलिस्ट किया जाता है उनको ब्लैकलिस्ट से हटवाते है ताकि वह अपनी फिटनेस करवा सकें | RI नें बताया कि प्रतिदिन 25 से 30 गाड़ियां प्रांगण में आ रही हैं गाड़ियों को देखने के बाद जो गाड़ियाँ ठीक होने की स्थिति में है उन गाड़ी वालों को यह बता दिया जाता है कि इसमें यह काम करा लिया जाए जिससे यह फिटनेस टेस्ट में पास हो जाएं जिससे उन्हें सड़क पर चलने की अनुमति मिले | Updated News- 19/मार्च /26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- बलिया के रेवती क्षेत्र के भाखर गांव में 18 मार्च 2026 को भाखर-खरिका महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिनमें गोलू राजा, चंदन यादव, अनुपमा यादव, दीपिका ओझा, और नृत्य के लिए काजल राज व पायल गोस्वामी शामिल थे ¹। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी जेपी सिंह ने किया था, जो पूर्व प्रधान भी हैं। मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर के पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव उपस्थित थे ¹। *बयान:* - जेपी सिंह, आयोजक: "यह महोत्सव ग्रामीण स्तर पर संस्कृति को बढ़ावा देने और मनोरंजन का एक बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।" - श्याम सिंह यादव, मुख्य अतिथि: "यह महोत्सव क्षेत्र की संस्कृति और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक अच्छा अवसर है।" इस महोत्सव में क्षेत्र के राजनीतिक दिग्गज भी शामिल हुए। कार्यक्रम के लिए सुरक्षा, पार्किंग और प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई थी ¹।1
- जोधपुर । मैं एक बहुत महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार रखना चाहती हूँ — दिव्यांग शिविरों में व्यवस्था और दिव्यांगजनों की समस्याएँ आखिर कौन सुनेगा? हम सब जानते हैं कि सरकार और समाज द्वारा समय-समय पर दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों का उद्देश्य होता है कि दिव्यांग भाइयों-बहनों को प्रमाण पत्र, UDID कार्ड, पेंशन, उपकरण और अन्य सुविधाएँ आसानी से मिल सकें। यह एक बहुत अच्छी पहल है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इन शिविरों में आने वाले हर दिव्यांग व्यक्ति की समस्या वास्तव में सुनी जाती है? आज ऐसा ही कुछ देखने को मिला एमडीएम अस्पताल में, जहां मरीजों को कॉल करके बुला लिया गया एवं चेक अप एवं अन्य सुविधाओं का झांसा देकर। पर इतनी ज्यादा भीड़ होने के बावजूद कहीं कोई सुविधा सही तरीके से नहीं थी। दिव्यांगों के अभिभावक आसपास के गांव से आए थे कुछ लोकल थे कुछ तो जरा भी पढ़े लिखे नहीं थे जिन्हें कुछ नहीं पता कि उन्हें करना क्या है । पूछने पर यहां का स्टाफ कोई भी ठीक से जवाब नहीं देता। परिजन सुबह 9:00 बजे अपने बच्चे जिन मैं से कुछ को ऑटिज्म, मेंटल रिटारर्डेशन, सेरेब्रल पारसी इत्यादि से पीड़ित थे और उन्हें नहीं पता था कि क्या करना है उन्हें सिर्फ कॉल करके बुला दिया गया था कि हॉस्पिटल आना है। कुछ अभिभावक तो इतनी ज्यादा पढ़े-लिखे भी नहीं थे कि उन्हें क्या करना चाहिए। अक्सर हम देखते हैं कि शिविरों में बहुत भीड़ होती है। कई दिव्यांगजन दूर-दूर से आते हैं — कोई व्हीलचेयर पर, कोई बैसाखियों के सहारे, तो कोई अपने माता-पिता के कंधों पर। लेकिन वहाँ पहुँचने के बाद उन्हें लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है, सही जानकारी नहीं मिलती, और कई बार उनकी बात सुनने वाला भी कोई नहीं होता। सोचिए, एक दिव्यांग व्यक्ति जो पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, अगर उसकी समस्या भी सही से नहीं सुनी जाएगी तो उसे कितनी निराशा होगी।1
- *बिजली की लापरवाही ने ली मासूम की जान, दूसरा बच्चा घायल* जसराना - शोभनपुर में 11000 वोल्ट के तारों की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, दूसरा बच्चा गंभीर घायल शिकोहाबाद-मुस्तफाबाद रोड पर बिजली के तार अनपेक्षित रूप से नीचे झूल रहे थे, जो पास खड़े ट्रक से टच कर रहे थे। अनजाने में रोड से गुजरते वक्त बच्चे ट्रक से टच हो गए और यह दुर्घटना हुई। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे एसडीएम शिकोहाबाद, नायब तहसीलदार, अधिशासी अभियंता ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। आज पोस्टमार्टम होगा। #फिरोजाबाद1
- हिन्दू नव वर्ष और नवरात्रि के उपलक्ष्य पर Nagar Nigam Firozabad में मंदिरों की न सजावट की। न मंदिरों पर चूना और रंगोली डाला। यह सब पाकिस्तान में नहीं उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद में हुआ। Kamini Rathore BJP Uttar Pradesh Manish Asija Bharatiya Janata Party (BJP) Narendra Modi MYogiAdityanath1
- फिरोजाबाद में आज चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध मां राज राजेश्वरी केला देवी मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।1
- आप देख रहे हैं एमटीएफ न्यूज़ खबर उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद से फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कंस मेले में बिछड़ी नाबालिग को घर छोड़ने का झांसा देकर युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यवीर को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी और वह मौके पर ही धर दबोचा गया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर सांखिनी चौराहे के पास जाल बिछाकर इस आरोपी को पकड़ा। पीड़िता अपने परिजनों के साथ कंस मेला देखने गई थी, जहां भीड़ में बिछड़ गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर ले गया और रास्ते में डरा-धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। ⚖️ आरोपी पर पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी। 👉 MTF न्यूज़ अपील करता है—ऐसे मामलों में सतर्क रहें, बच्चों का विशेष ध्यान रखें।1
- उत्तर प्रदेश मे इन दोनों गुटका व सिगरेट की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है | उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में गुटका व सिगरेट डेढ़ गुने महंगे बिक रहे हैं | इसी क्रम में फिरोजाबाद के टूंडला में गुटका व सिगरेट की बिक्री प्रिंट रेट से ऊपर बेची जा रही है | गांव के दुकानदार तो इसमें अपनी मनमानी रकम वसूल रहे हैं जिससे गुटका पान मसाला व सिगरेट पीने वालों उपभोक्ताओं की जेब सीधे तौर पर काटी जा रही है| आखिर शासन व प्रशासन इस पर क्यों है मौन? कब तक होती रहेगी गुटका व सिगरेट की कालाबाजारी? | अब देखना होगा कि शासन की ओर से इस कालाबाजारी को रोकने के लिए कब तक ठोस कदम उठाए जाते हैं? Updated News-19/मार्च /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1