logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दौसा जिले के महवा अंतर्गत मंडावर घाटा में सामाजिक एकजुटता और मानवता की मिसाल पेश करते हुए गाड़िया लुहार समाज की एक निर्धन एवं बिना पिता की बेटी का विवाह जनसहयोग से सादगी और सम्मान के साथ संपन्न कराया गया। इस विवाह में रसीदपुर, मंडावर एवं आसपास के क्षेत्रों के दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए कन्यादान की परंपरा निभाई। किसी ने आटे के कट्टे, किसी ने तेल-मसाले, किसी ने पत्तल-दोने, तो किसी ने पेयजल एवं भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालकर इस विवाह को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस पुनीत कार्य की पृष्ठभूमि में बेटी की विधवा माता का संघर्ष रहा, जिन्होंने रसीदपुर निवासी एडवोकेट भुवनेश त्रिवेदी से बेटी के विवाह में सहयोग का अनुरोध किया था। इसके बाद एडवोकेट त्रिवेदी ने समाज के भामाशाहों और दानदाताओं से संपर्क साधा और सभी के सहयोग से इस विवाह का मार्ग प्रशस्त किया। विवाह समारोह के अवसर पर एडवोकेट भुवनेश त्रिवेदी अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे और कन्यादान कर नवदंपती को बर्तन एवं अन्य जरूरी घरेलू उपयोग की सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की। उन्होंने पीड़ित परिवार को भविष्य में भी हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया है। इसके साथ ही एडवोकेट भुवनेश त्रिवेदी ने बताया कि इस जरूरतमंद परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। मानवता, सामाजिक एकता और जनसहयोग का यह सराहनीय कार्य इस समय पूरे क्षेत्र में प्रशंसा और चर्चा का विषय बना हुआ है।

1 hr ago
user_राजस्थान 24 न्यूज़
राजस्थान 24 न्यूज़
Advertising agency महवा, दौसा, राजस्थान•
1 hr ago
bdb537c9-a613-41a3-b169-d83041716e32

दौसा जिले के महवा अंतर्गत मंडावर घाटा में सामाजिक एकजुटता और मानवता की मिसाल पेश करते हुए गाड़िया लुहार समाज की एक निर्धन एवं बिना पिता की बेटी का विवाह जनसहयोग से सादगी और सम्मान के साथ संपन्न कराया गया। इस विवाह में रसीदपुर, मंडावर एवं आसपास के क्षेत्रों के दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए कन्यादान की परंपरा निभाई। किसी ने आटे के कट्टे, किसी ने तेल-मसाले, किसी ने पत्तल-दोने, तो किसी ने पेयजल एवं भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालकर इस विवाह को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस पुनीत कार्य की पृष्ठभूमि में बेटी की विधवा माता का संघर्ष रहा, जिन्होंने रसीदपुर निवासी एडवोकेट भुवनेश त्रिवेदी से बेटी के विवाह में सहयोग का अनुरोध किया था। इसके बाद एडवोकेट

9316aeb5-68bc-4b7a-b730-5bb402b5453c

त्रिवेदी ने समाज के भामाशाहों और दानदाताओं से संपर्क साधा और सभी के सहयोग से इस विवाह का मार्ग प्रशस्त किया। विवाह समारोह के अवसर पर एडवोकेट भुवनेश त्रिवेदी अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचे और कन्यादान कर नवदंपती को बर्तन एवं अन्य जरूरी घरेलू उपयोग की सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की। उन्होंने पीड़ित परिवार को भविष्य में भी हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया है। इसके साथ ही एडवोकेट भुवनेश त्रिवेदी ने बताया कि इस जरूरतमंद परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। मानवता, सामाजिक एकता और जनसहयोग का यह सराहनीय कार्य इस समय पूरे क्षेत्र में प्रशंसा और चर्चा का विषय बना हुआ है।

More news from Bharatpur and nearby areas
  • भरतपुर के वैर में आगामी 16 जुलाई 2026 को प्राचीन सीताराम जी के मंदिर से सीतारामजी की रथ यात्रा निकाली जाएगी। हालांकि, इस धार्मिक आयोजन से पहले स्थानीय स्तर पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पूर्व के वर्षों में जब भी यहाँ रथ यात्रा निकाली जाती थी, तब इस स्थान पर एक बहुत बड़ा विशाल मेला आयोजित किया जाता था। इस मेले में जिले के दूर-दूर से दुकानदार अपनी दुकानें लगाने के लिए आया करते थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहाँ मेला लगना बंद हो गया है। ऐसे में लोग यह पूछ रहे हैं कि आखिर मेले की वह जगह कहाँ चली गई और क्या कारण रहे होंगे कि आज इस स्थान पर इस मेले का आयोजन नहीं हो पा रहा है।
    1
    भरतपुर के वैर में आगामी 16 जुलाई 2026 को प्राचीन सीताराम जी के मंदिर से सीतारामजी की रथ यात्रा निकाली जाएगी। हालांकि, इस धार्मिक आयोजन से पहले स्थानीय स्तर पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

पूर्व के वर्षों में जब भी यहाँ रथ यात्रा निकाली जाती थी, तब इस स्थान पर एक बहुत बड़ा विशाल मेला आयोजित किया जाता था। इस मेले में जिले के दूर-दूर से दुकानदार अपनी दुकानें लगाने के लिए आया करते थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहाँ मेला लगना बंद हो गया है। ऐसे में लोग यह पूछ रहे हैं कि आखिर मेले की वह जगह कहाँ चली गई और क्या कारण रहे होंगे कि आज इस स्थान पर इस मेले का आयोजन नहीं हो पा रहा है।
    user_Shashikant Sharma
    Shashikant Sharma
    Weir, Bharatpur•
    3 hrs ago
  • धौलपुर के प्रहलाद खटाना ने दस्यु जगन गुर्जर हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई (CBI) जांच कराने की पुरजोर मांग की है। उनका कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हुई, तो पूरे क्षेत्र में भारी असंतोष पनप सकता है। सरकार को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए प्रहलाद खटाना ने कहा कि यदि इस मामले में सीबीआई जांच नहीं कराई गई, तो धौलपुर की धरती पर फिर से न जाने कितने बागी खड़े हो जाएंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
    1
    धौलपुर के प्रहलाद खटाना ने दस्यु जगन गुर्जर हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई (CBI) जांच कराने की पुरजोर मांग की है। उनका कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हुई, तो पूरे क्षेत्र में भारी असंतोष पनप सकता है। सरकार को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए प्रहलाद खटाना ने कहा कि यदि इस मामले में सीबीआई जांच नहीं कराई गई, तो धौलपुर की धरती पर फिर से न जाने कितने बागी खड़े हो जाएंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
    user_रिपोर्टर राकेश तंवर
    रिपोर्टर राकेश तंवर
    बयाना, भरतपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • करौली जिले के सूरौठ तहसील अंतर्गत ग्राम रारा शाहपुर स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में 'युवा खेल संगम' का सफल आयोजन किया गया। सुरौठ खंड के शेरपुर मंडल एवं खीप का पुरा मंडल के तहत आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उन्हें अनुशासित करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। सामाजिक कार्यकर्ता नाहर सिंह डागुर और आयोजन समिति के अनुसार, इस भव्य खेल संगम में शेरपुर, खीप का पूरा, रारा शाहपुर, बमनपुरा, चिनायटा, जगर और खातीपुरा सहित आसपास के गांवों की एक दर्जन से अधिक टीमों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस खेल संगम के दौरान खिलाड़ियों को संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सानिध्य और मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम में आरएसएस करौली के जिला प्रचारक श्री नंद सिंह जी, जिला सह कार्यवाह श्री जितेंद्र जी, सुरौठ खंड के खंड कार्यवाह तेज प्रकाश जी, सह खंड कार्यवाह राजीव जी, जिला ग्रामीण कार्य प्रमुख गजानंद जी, बाल कार्य प्रमुख नीलेश जी, उपखंड कार्यवाह सत्येंद्र जी और सह उपखंड कार्यवाह अमन जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए शारीरिक शिक्षक युधिष्ठिर, गोपाल और शशि कुमार जी ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई और पूरी पारदर्शिता के साथ वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसी स्पर्धाओं का संचालन कराया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकशी के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। लंबी कूद में शेरपुर के आकाश 17.4 फीट कूदकर प्रथम रहे, जबकि रारा शाहपुर के मोंटी 16.4 फीट के साथ दूसरे और रारा शाहपुर के ही जोगेंद्र 16.2 फीट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, कबड्डी और वॉलीबॉल में शेरपुर की टीम विजेता रही, जबकि रस्साकशी में रारा शाहपुर की टीम ने जीत दर्ज की। समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देवेंद्र शेरपुर, रविन्द्र सिंह डागुर, रामप्रकाश डागुर, परसराम वन-टू शेरपुर, रवि पहलवान रारा शाहपुर, चन्द्रवीर, राजीव कीप का पुरा समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, प्रबुद्ध नागरिक, खेल प्रेमी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
    4
    करौली जिले के सूरौठ तहसील अंतर्गत ग्राम रारा शाहपुर स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में 'युवा खेल संगम' का सफल आयोजन किया गया। सुरौठ खंड के शेरपुर मंडल एवं खीप का पुरा मंडल के तहत आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उन्हें अनुशासित करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। सामाजिक कार्यकर्ता नाहर सिंह डागुर और आयोजन समिति के अनुसार, इस भव्य खेल संगम में शेरपुर, खीप का पूरा, रारा शाहपुर, बमनपुरा, चिनायटा, जगर और खातीपुरा सहित आसपास के गांवों की एक दर्जन से अधिक टीमों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

इस खेल संगम के दौरान खिलाड़ियों को संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सानिध्य और मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम में आरएसएस करौली के जिला प्रचारक श्री नंद सिंह जी, जिला सह कार्यवाह श्री जितेंद्र जी, सुरौठ खंड के खंड कार्यवाह तेज प्रकाश जी, सह खंड कार्यवाह राजीव जी, जिला ग्रामीण कार्य प्रमुख गजानंद जी, बाल कार्य प्रमुख नीलेश जी, उपखंड कार्यवाह सत्येंद्र जी और सह उपखंड कार्यवाह अमन जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए शारीरिक शिक्षक युधिष्ठिर, गोपाल और शशि कुमार जी ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई और पूरी पारदर्शिता के साथ वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसी स्पर्धाओं का संचालन कराया।

प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकशी के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। लंबी कूद में शेरपुर के आकाश 17.4 फीट कूदकर प्रथम रहे, जबकि रारा शाहपुर के मोंटी 16.4 फीट के साथ दूसरे और रारा शाहपुर के ही जोगेंद्र 16.2 फीट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, कबड्डी और वॉलीबॉल में शेरपुर की टीम विजेता रही, जबकि रस्साकशी में रारा शाहपुर की टीम ने जीत दर्ज की। समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देवेंद्र शेरपुर, रविन्द्र सिंह डागुर, रामप्रकाश डागुर, परसराम वन-टू शेरपुर, रवि पहलवान रारा शाहपुर, चन्द्रवीर, राजीव कीप का पुरा समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, प्रबुद्ध नागरिक, खेल प्रेमी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
    user_Nahar Singh Jat
    Nahar Singh Jat
    Farmer सुरोठ, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • करौली जिले के सुरौठ खंड के अंतर्गत ग्राम रारा शाहपुर स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में 'युवा खेल संगम' का सफल आयोजन संपन्न हुआ। शेरपुर मंडल और खीप का पुरा मंडल के तहत आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता में शेरपुर, खीप का पूरा, रारा शाहपुर, बमनपुरा, चिनायटा, जगर और खातीपुरा सहित आसपास के गांवों की एक दर्जन से अधिक टीमों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सामाजिक कार्यकर्ता नाहर सिंह डागुर और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उन्हें अनुशासित करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसी खेल स्पर्धाओं में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। शारीरिक शिक्षक युधिष्ठिर, गोपाल और शशि कुमार जी ने मैच रेफरी की भूमिका निभाते हुए खेलों का पारदर्शी संचालन किया। लंबी कूद में शेरपुर के आकाश (17.4 फीट) ने प्रथम, रारा शाहपुर के मोन्टी (16.4 फीट) ने द्वितीय और जोगेंद्र (16.2 फीट) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में शेरपुर विजेता और रारा शाहपुर उपविजेता रही। रस्साकसी में रारा शाहपुर की टीम ने जीत दर्ज की और शेरपुर उपविजेता रही, जबकि वॉलीबॉल स्पर्धा में शेरपुर ने पहला और खेडीहैवत ने दूसरा स्थान हासिल किया। खेल संगम के समापन समारोह में करौली के जिला प्रचारक श्री नंद सिंह जी, जिला सह कार्यवाह श्री जितेंद्र जी, सुरौठ खंड के खंड कार्यवाह तेज प्रकाश जी, सह खंड कार्यवाह राजीव जी, जिला ग्रामीण कार्य प्रमुख गजानंद जी, बाल कार्य प्रमुख नीलेश जी, उपखंड कार्यवाह सत्येंद्र जी और सह उपखंड कार्यवाह अमन जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर उनका उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर देवेंद्र शेरपुर, रविन्द्र सिंह डागुर, रामप्रकाश डागुर, परसराम वन-टू शेरपुर, रवी पहलवान रारा साहपुर, चन्द्रवीर, राजीव खीप का पुरा सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
    3
    करौली जिले के सुरौठ खंड के अंतर्गत ग्राम रारा शाहपुर स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में 'युवा खेल संगम' का सफल आयोजन संपन्न हुआ। शेरपुर मंडल और खीप का पुरा मंडल के तहत आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता में शेरपुर, खीप का पूरा, रारा शाहपुर, बमनपुरा, चिनायटा, जगर और खातीपुरा सहित आसपास के गांवों की एक दर्जन से अधिक टीमों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सामाजिक कार्यकर्ता नाहर सिंह डागुर और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, उन्हें अनुशासित करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

इस प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसी खेल स्पर्धाओं में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। शारीरिक शिक्षक युधिष्ठिर, गोपाल और शशि कुमार जी ने मैच रेफरी की भूमिका निभाते हुए खेलों का पारदर्शी संचालन किया। लंबी कूद में शेरपुर के आकाश (17.4 फीट) ने प्रथम, रारा शाहपुर के मोन्टी (16.4 फीट) ने द्वितीय और जोगेंद्र (16.2 फीट) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में शेरपुर विजेता और रारा शाहपुर उपविजेता रही। रस्साकसी में रारा शाहपुर की टीम ने जीत दर्ज की और शेरपुर उपविजेता रही, जबकि वॉलीबॉल स्पर्धा में शेरपुर ने पहला और खेडीहैवत ने दूसरा स्थान हासिल किया।

खेल संगम के समापन समारोह में करौली के जिला प्रचारक श्री नंद सिंह जी, जिला सह कार्यवाह श्री जितेंद्र जी, सुरौठ खंड के खंड कार्यवाह तेज प्रकाश जी, सह खंड कार्यवाह राजीव जी, जिला ग्रामीण कार्य प्रमुख गजानंद जी, बाल कार्य प्रमुख नीलेश जी, उपखंड कार्यवाह सत्येंद्र जी और सह उपखंड कार्यवाह अमन जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर उनका उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर देवेंद्र शेरपुर, रविन्द्र सिंह डागुर, रामप्रकाश डागुर, परसराम वन-टू शेरपुर, रवी पहलवान रारा साहपुर, चन्द्रवीर, राजीव खीप का पुरा सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    6 hrs ago
  • गंगा घाट पर बिना पैसे लिए अस्थि विसर्जन नहीं करने देने की अड़ियल बात कही गई है। खुद को पूरे गंगा घाट का मालिक बताते हुए यह साफ़ तौर पर कहा गया है कि बिना पैसे लिए किसी को भी अस्थि विसर्जन नहीं करने दिया जाएगा। इस बयान में पूरे गंगा घाट पर अपना मालिकाना हक जताते हुए बिना पैसे लिए इस धार्मिक कार्य को रोकने की बात कही गई है।
    1
    गंगा घाट पर बिना पैसे लिए अस्थि विसर्जन नहीं करने देने की अड़ियल बात कही गई है। खुद को पूरे गंगा घाट का मालिक बताते हुए यह साफ़ तौर पर कहा गया है कि बिना पैसे लिए किसी को भी अस्थि विसर्जन नहीं करने दिया जाएगा। इस बयान में पूरे गंगा घाट पर अपना मालिकाना हक जताते हुए बिना पैसे लिए इस धार्मिक कार्य को रोकने की बात कही गई है।
    user_Raju dorwal
    Raju dorwal
    बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • भरतपुर जिले के बयाना की ग्राम पंचायत शेडपुर में पिछले 6 सालों में एक भी दिन सफाई का काम नहीं कराया गया है। सरपंच जी ने सफाई के सारे पैसे हजम कर लिए हैं और धरातल पर कोई भी काम नहीं हुआ है।
    1
    भरतपुर जिले के बयाना की ग्राम पंचायत शेडपुर में पिछले 6 सालों में एक भी दिन सफाई का काम नहीं कराया गया है। सरपंच जी ने सफाई के सारे पैसे हजम कर लिए हैं और धरातल पर कोई भी काम नहीं हुआ है।
    user_Vinod hansavat
    Vinod hansavat
    बयाना, भरतपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • भरतपुर के नदबई से आज 12/07/2026 के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी का लाइव अपडेट जारी किया गया है। पंचांग से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों से इस अपडेट को लाइक, शेयर और कमेंट करने के साथ-साथ शुरू ऐप पर फॉलो करने की अपील की गई है।
    1
    भरतपुर के नदबई से आज 12/07/2026 के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी का लाइव अपडेट जारी किया गया है। पंचांग से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों से इस अपडेट को लाइक, शेयर और कमेंट करने के साथ-साथ शुरू ऐप पर फॉलो करने की अपील की गई है।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों खाद की जमकर कालाबाजारी हो रही है। मध्य प्रदेश और गुजरात की सीमा से सटे होने का फायदा उठाकर खाद विक्रेता अपनी तिजोरियां भरने में लगे हुए हैं और गरीब धरती पुत्रों को ऊंचे दामों पर खाद बेच रहे हैं। हालांकि, कृषि विभाग लिखित, मौखिक और मीडिया के माध्यम से किसानों को जागरूक करने में लगातार जुटा हुआ है। इसी बीच कुशलगढ़ में चोपड़ा एजेंसी पर निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर यूरिया बेचने की शिकायत पर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया। कुशलगढ़ कृषि विभाग के सहायक निदेशक (कृषि विस्तार) छगनलाल दामा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर 700 बैग यूरिया निर्धारित दर पर किसानों को वितरित करवाया। इस कार्रवाई के दौरान सहायक कृषि अधिकारी (छोटी सरवा) संतोष पारगी, डूंगरा के वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक वगाजी डोडियार और सज्जनगढ़ के वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक जयराज कलाल भी खुद मौके पर उपस्थित रहे। विभाग ने सभी आदान विक्रेताओं को सख्त लहजे में आगाह किया है कि निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 3(3) के तहत लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं विक्रेता की होगी। इसके अलावा, यूरिया की जमाखोरी, कालाबाजारी या बिना बिल्टी अवैध परिवहन करने पर माल और गाड़ी दोनों जब्त कर लिए जाएंगे। सहायक निदेशक छगनलाल दामा ने दोटूक चेतावनी दी है कि यदि खाद मध्य प्रदेश भेजा गया तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए अब प्रशासन और जागरूक लोग मुखबिरी भी कर रहे हैं।
    1
    राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों खाद की जमकर कालाबाजारी हो रही है। मध्य प्रदेश और गुजरात की सीमा से सटे होने का फायदा उठाकर खाद विक्रेता अपनी तिजोरियां भरने में लगे हुए हैं और गरीब धरती पुत्रों को ऊंचे दामों पर खाद बेच रहे हैं। हालांकि, कृषि विभाग लिखित, मौखिक और मीडिया के माध्यम से किसानों को जागरूक करने में लगातार जुटा हुआ है।

इसी बीच कुशलगढ़ में चोपड़ा एजेंसी पर निर्धारित दर से ज्यादा कीमत पर यूरिया बेचने की शिकायत पर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया। कुशलगढ़ कृषि विभाग के सहायक निदेशक (कृषि विस्तार) छगनलाल दामा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर 700 बैग यूरिया निर्धारित दर पर किसानों को वितरित करवाया। इस कार्रवाई के दौरान सहायक कृषि अधिकारी (छोटी सरवा) संतोष पारगी, डूंगरा के वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक वगाजी डोडियार और सज्जनगढ़ के वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक जयराज कलाल भी खुद मौके पर उपस्थित रहे।

विभाग ने सभी आदान विक्रेताओं को सख्त लहजे में आगाह किया है कि निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 3(3) के तहत लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं विक्रेता की होगी। इसके अलावा, यूरिया की जमाखोरी, कालाबाजारी या बिना बिल्टी अवैध परिवहन करने पर माल और गाड़ी दोनों जब्त कर लिए जाएंगे। सहायक निदेशक छगनलाल दामा ने दोटूक चेतावनी दी है कि यदि खाद मध्य प्रदेश भेजा गया तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए अब प्रशासन और जागरूक लोग मुखबिरी भी कर रहे हैं।
    user_रिपोर्टर राकेश तंवर
    रिपोर्टर राकेश तंवर
    बयाना, भरतपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.