शादी समारोह में दबंगों का हमला, पिता-पुत्र समेत तीन घायल पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम किल्हौवा में शादी समारोह के दौरान दबंगों द्वारा लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। ग्राम किल्हौवा निवासी महेंद्र कुशवाहा पुत्र मोहनलाल कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 मार्च 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने भाई बृजेंद्र कुशवाहा के साथ गांव में ही एक शादी समारोह में भोजन करने गया था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंगों ने बिना किसी बात के पीछे से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जान बचाकर दोनों भाई घर की ओर भागे, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान उनके पिता मोहनलाल को भी गंभीर रूप से पीट दिया गया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट लग गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाना पनवाड़ी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।

- पनवाड़ी ब्लॉक में BLO पर अवैध वसूली का आरोप, फॉर्म भरने के नाम पर मांगे जा रहे ₹1001
- Post by Star City School Mahoba1
- Yahan per Nagar Palika Safai Karai ja rahi hai na koi Adhikari V Pani Ki Jal Ki Koi vyavastha Nahin Karva Pa Rahana Hai pump ki pipeline Se Koi Pani Ki vyavastha Ho Rahi Hai Sanatan Dharm Mein Mere Mandir Mein Hi Pani Aur Jal Safai Ki vyavastha Nahin Hai Hindustan mein kahan hogi1
- Post by Hari Singh1
- रुरी कला मे लगी आग राशन पानी हुआ खाक लग भग् चार से छ हजार रुपए भी जल गय रघु पुत्र राधेविष्यकर्मा4
- *जिला स्तरीय जनसुनवाई में 145 आवेदनों पर हुई सुनवाई* *दिव्यांगों को सुनवाई अलग से की गई* --- मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई डिप्टी कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला पं.सीईओ आयशा अंसारी, संयुक्त कलेक्टर अंजली द्विवेदी, संयुक्त कलेक्टर अखिल राठौर, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल सहित विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त 145 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुए संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मंडल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें। जनसुनवाई में दिव्यांग की सुनवाई अलग से की गई।3
- नमस्कार न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है खबर बांदा से है, अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खनिज और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर बालू माफियाओं पर शिकंजा कसा है। तहसील बांदा के ग्राम अछरौड और उजरेहटा में 8 और 9 मार्च को अधिकारियों ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध बालू परिवहन में लगे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया गया। इतना ही नहीं, जांच के दौरान मौके पर करीब 135 घन मीटर बालू का अवैध भंडारण भी मिला, जिसे प्रशासन ने तत्काल सीज कर थाना मटौंध की अभिरक्षा में दे दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि स्थानीय लोग यह भी कह रहे हैं कि लंबे समय से चल रहे इस कारोबार पर पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई। बांदा से सुरेश साहू।3
- मनरेगा योजना से जुड़े कर्मियों का सब्र अब जवाब देने लगा है1