logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चलते डंपर में लगी भीषण आग, सड़क पर मचा हड़कंप कौशांबी। जनपद के पइंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत का मामला ह कौशांबी। जनपद के पइंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धमावा पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कचरा लदे एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई।बताया जा रहा है कि डंपर चलते समय ही आग की लपटों में घिर गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। वहीं, आग की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जांच की जा रही है।

2 hrs ago
user_AJEET KUMAR MISHRA
AJEET KUMAR MISHRA
पत्रकार कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

चलते डंपर में लगी भीषण आग, सड़क पर मचा हड़कंप कौशांबी। जनपद के पइंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत का मामला ह कौशांबी। जनपद के पइंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धमावा पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कचरा लदे एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई।बताया जा रहा है कि डंपर चलते समय ही आग की लपटों में घिर गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। वहीं, आग की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जांच की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • "आप चिंता मत करिये, TMC के गुंडे क्या कुछ कह रहे हैं, इससे भयभीत मत होइए कोई मौलाना क्या बक रहा, उससे चिंता करने आवश्यकता नहीं है आने दीजिये BJP की डबल इंजन की सरकार को, ये सभी लोग सड़क पर झाड़ू लगाते हुए दिखेंगे" - CM योगी
    1
    "आप चिंता मत करिये, TMC के गुंडे क्या कुछ कह रहे हैं, इससे भयभीत मत होइए
कोई मौलाना क्या बक रहा, उससे चिंता करने आवश्यकता नहीं है
आने दीजिये BJP की डबल इंजन की सरकार को, ये सभी लोग सड़क पर झाड़ू लगाते हुए दिखेंगे"
- CM योगी
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by T B NEWS
    1
    Post by T B NEWS
    user_T B NEWS
    T B NEWS
    Sirathu, Kaushambi•
    11 hrs ago
  • #कौशांबी: पिपरी थाना क्षेत्र के रामनाथ डिग्री कालेज के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।सूचना पर पहुंची चायल चौकी पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों को CHCचायल ले गए,जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पत्रकार रफेल अहमद
    1
    #कौशांबी: पिपरी थाना क्षेत्र के रामनाथ डिग्री कालेज के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।सूचना पर पहुंची चायल चौकी पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों को CHCचायल ले गए,जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
पत्रकार रफेल अहमद
    user_रफैल अहमद
    रफैल अहमद
    Salesperson मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    2
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ​ऊँचाहार, रायबरेली। ​उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में ऊँचाहार कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, ऊँचाहार कोतवाली पुलिस गुरुवार को क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक वांछित अपराधी अवैध मादक पदार्थों के साथ किसी बड़ी डील की फिराक में सेमरी अंडरपास के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए अभियुक्त सतीश यादव, निवासी सराय तुलाराम को दबोच लिया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से 1120 ग्राम (एक किलो 120 ग्राम) अवैध गांजा बरामद हुआ। ​कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सतीश यादव एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचकर अपनी अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि अभियुक्त गांजे की खेप कहाँ से लाया था और किन-किन लोगों को इसकी आपूर्ति करने वाला था।
    1
    ​ऊँचाहार, रायबरेली।
​उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में ऊँचाहार कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है।
​मिली जानकारी के अनुसार, ऊँचाहार कोतवाली पुलिस गुरुवार को क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक वांछित अपराधी अवैध मादक पदार्थों के साथ किसी बड़ी डील की फिराक में सेमरी अंडरपास के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए अभियुक्त सतीश यादव, निवासी सराय तुलाराम को दबोच लिया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से 1120 ग्राम (एक किलो 120 ग्राम) अवैध गांजा बरामद हुआ।
​कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सतीश यादव एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचकर अपनी अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि अभियुक्त गांजे की खेप कहाँ से लाया था और किन-किन लोगों को इसकी आपूर्ति करने वाला था।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    14 min ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कौशांबी...दिनांक 16.04.2026 की रात्रि को अटसराय पुल के पास कंटेनर व मोटरसाइकिल में टक्कर होने की सूचना पर थाना सैनी पुलिस मौके पर पहूची तो पाया कि मोटरसाइकिल सवार विवेक कुमार यादव जो वर्तमान में आरक्षी पद पर जनपद फतेहपुर में यूपी 112 में तैनात थे । वह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल आरक्षी को तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा सीएचसी सिराथू लाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी भेजा गया है ।प्रकरण में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सैनी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी वाहन पुलिस हिरासत में है। कानून-व्यवस्था सामान्य है। प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह की वीडियो बाइट।
    1
    कौशांबी...दिनांक 16.04.2026 की रात्रि को अटसराय पुल के पास कंटेनर व मोटरसाइकिल में टक्कर होने की सूचना पर थाना सैनी पुलिस मौके पर पहूची तो पाया कि मोटरसाइकिल सवार विवेक कुमार यादव जो वर्तमान में आरक्षी पद पर जनपद फतेहपुर में यूपी 112 में तैनात थे । वह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल आरक्षी को तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा सीएचसी सिराथू लाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी भेजा गया है ।प्रकरण में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सैनी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी वाहन पुलिस हिरासत में है। कानून-व्यवस्था सामान्य है। प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह की वीडियो बाइट।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by T B NEWS
    1
    Post by T B NEWS
    user_T B NEWS
    T B NEWS
    Sirathu, Kaushambi•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.