logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एनडीपीएस प्रकरण मैं जीरापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 298 ग्राम नाग व करीब 5 किलो केमिकल पाउडर जप्त, मुख्य आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में जीरापुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 अप्रैल 2026 तक के अपडेट्स के अनुसार, एक बड़ी खेप के साथ मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल 298 ग्राम स्मैक और 5 किलो से अधिक केमिकल पाउडर जब्त किया गया है। जब्त की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी शकील मंसूरी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 8 अप्रैल को शुरू हुई, जब पुलिस ने घनश्याम बैरागी और संगीता बैरागी को 8 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद मुख्य सप्लायर तक पुलिस पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया कि स्मैक माचलपुर थाना क्षेत्र के पीपल्याकुल्मी से लाई जा रही थी। इस मामले में राजस्थान के घाटोली निवासी जगदीश तंवर को भी पकड़ा है,पकड़ी गई स्मैक में टांका मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाई जा रही थी, ताकि ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के निर्देशन में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

14 hrs ago
user_भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

एनडीपीएस प्रकरण मैं जीरापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 298 ग्राम नाग व करीब 5 किलो केमिकल पाउडर जप्त, मुख्य आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में जीरापुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 अप्रैल 2026 तक के अपडेट्स के अनुसार, एक बड़ी खेप के साथ मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल 298 ग्राम स्मैक और 5 किलो से अधिक केमिकल पाउडर जब्त किया गया है। जब्त की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी शकील मंसूरी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 8 अप्रैल को शुरू हुई, जब पुलिस ने घनश्याम बैरागी और संगीता बैरागी को 8 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद मुख्य सप्लायर तक पुलिस पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया कि स्मैक माचलपुर थाना क्षेत्र के पीपल्याकुल्मी से लाई जा रही थी। इस मामले में राजस्थान के घाटोली निवासी जगदीश तंवर को भी पकड़ा है,पकड़ी गई स्मैक में टांका मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाई जा रही थी, ताकि ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के निर्देशन में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Manahr Jatva
    1
    Post by Manahr Jatva
    user_Manahr Jatva
    Manahr Jatva
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Madan Yadav
    2
    Post by Madan Yadav
    user_Madan Yadav
    Madan Yadav
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नलखेड़ा। स्थानीय बस स्टैंड पर आज पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान कई बसें नियमों के विरुद्ध संचालित होती पाई गईं। पुलिस टीम ने ऐसे वाहनों के खिलाफ तत्काल चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने बताया कि बिना वैध दस्तावेज, फिटनेस प्रमाण पत्र या परमिट के संचालित वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    1
    नलखेड़ा। स्थानीय बस स्टैंड पर आज पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान कई बसें नियमों के विरुद्ध संचालित होती पाई गईं।
पुलिस टीम ने ऐसे वाहनों के खिलाफ तत्काल चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने बताया कि बिना वैध दस्तावेज, फिटनेस प्रमाण पत्र या परमिट के संचालित वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया: पृथ्वी दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, राज्य कार्यालय भोपाल के संभाग समन्वयक एवं घुमंतू परियोजना के नोडल अधिकारी श्री अमिताभ श्रीवास्तव द्वारा शाजापुर जिले के आदर्श ग्राम मेटवा का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था कृषि जगत प्रणाली वाटरशेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार कलमोदिया द्वारा ग्राम में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, जनभागीदारी गतिविधियों तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन कराया गया। साथ ही ग्राम के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। भ्रमण के दौरान श्री अमिताभ श्रीवास्तव ने जैविक कृषि के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों—जैसे वर्मी कम्पोस्ट, केंचुआ खाद, जीवामृत, दशपर्णी, वर्मीवॉश, बायोडायजेस्टर एवं नर्सरी—का निरीक्षण किया। समिति के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने जैविक कृषि की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए तथा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने ग्रामवासियों, समिति सदस्यों तथा जन अभियान परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की और स्वच्छता, जल संरक्षण, जैविक कृषि एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। बैठक में ब्लॉक संमनवयक बसंत रावत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, परामर्शदाता, सर्वकर्ता तथा इंटर्नशिप के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण, जन अभियान परिषद के पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।
    1
    मोहन बड़ोदिया: पृथ्वी दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, राज्य कार्यालय भोपाल के संभाग समन्वयक एवं घुमंतू परियोजना के नोडल अधिकारी श्री अमिताभ श्रीवास्तव द्वारा शाजापुर जिले के आदर्श ग्राम मेटवा का भ्रमण किया गया।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था कृषि जगत प्रणाली वाटरशेड फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार कलमोदिया द्वारा ग्राम में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, जनभागीदारी गतिविधियों तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन कराया गया। साथ ही ग्राम के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
भ्रमण के दौरान श्री अमिताभ श्रीवास्तव ने जैविक कृषि के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों—जैसे वर्मी कम्पोस्ट, केंचुआ खाद, जीवामृत, दशपर्णी, वर्मीवॉश, बायोडायजेस्टर एवं नर्सरी—का निरीक्षण किया। समिति के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने जैविक कृषि की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए तथा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
उन्होंने ग्रामवासियों, समिति सदस्यों तथा जन अभियान परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की और स्वच्छता, जल संरक्षण, जैविक कृषि एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में ब्लॉक संमनवयक बसंत रावत ग्राम विकास  प्रस्फुटन समिति के सदस्य, परामर्शदाता, सर्वकर्ता तथा इंटर्नशिप के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण, जन अभियान परिषद के पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by News A2Z
    1
    Post by News A2Z
    user_News A2Z
    News A2Z
    पत्रकार डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • विपणन सहकारी संस्था मोहन बड़ोदिया द्वारा 10 से 23 अप्रैल तक 5668 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई
    1
    विपणन सहकारी संस्था मोहन बड़ोदिया द्वारा 10 से 23 अप्रैल तक 5668 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Jagdish nagar
    1
    Post by Jagdish nagar
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by News A2Z
    1
    Post by News A2Z
    user_News A2Z
    News A2Z
    पत्रकार डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by Akshay Gurjar
    1
    Post by Akshay Gurjar
    user_Akshay Gurjar
    Akshay Gurjar
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.