logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहर में नवीन उप निदेशक उद्यान भवन कार्यालय का विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किया शिलान्यास

2 hrs ago
user_RK LIVE KARAULI
RK LIVE KARAULI
Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
2 hrs ago

शहर में नवीन उप निदेशक उद्यान भवन कार्यालय का विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किया शिलान्यास

More news from Karauli and nearby areas
  • देवरों ने बरसाये रंग, भाभियों ने मारे कोड़े डोलची होली देखने उमड़ा जनसैलाब, कैमरी में सात पीढ़ियों ने एक साथ खेली होली नादौती उपखण्ड के समीपवर्ती जगदीश धाम कैमरी के मंदिर प्रांगण में स्थित जगदीश चौक में खेली जाने वाली डोलची होली में बुधवार को रंगों के साथ जमकर कोड़े बरसे, जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि गुर्जर जाति के बारह गांव खटाना गौत्र की ओर से सैकड़ों वर्षों से चली आ रही यह होली पुरानी परंपरा व संस्कृति को जीवंत किये हुए है। जगदीश चौक में बैंड बाजे की धुन पर 12 गांवो के महिला पुरुषों (देवर-भाभी) ने हर्षोल्लास के साथ डोलची में रंग भरकर रिश्ते में अपनी भाभी लगने वाली महिलाओं पर रंग बरसाया। महिलाओं ने पुरुषों पर कोड़े बरसाए। रंगों की बौछार से माहौल सतरंगी हो गया। डोलची होली देखने के लिए 12 गांव खटाना परिवार सहित बड़ी संख्या में गुर्जर समाज सहित करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, भरतपुर सहित अन्य जिलों के हजारों लोग पहुँचे। डोलची होली की शुरुआत दोपहर को कैमरी को बसाने वाले सूडा बाबा के स्थान पर बारह गांवो के पंच पटेलों ने विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर ट्रस्ट सदस्य एवं पीसीसी सदस्य शीशराम खटाना ने बताया कि दोपहर दो बजे से शाम तक डोलची होली खेलने का कार्यक्रम जारी रहा। जिसमें 12 गांव की सात पीढ़ियों के महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया। डोलची होली में महिलाओं व पुरुषों ने नृत्य किया। पंच पटेलों ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। भूपेन्द्र खटाना ने बताया कि डोलची खेलने के बाद नाल प्रतियोगिता सहित घोड़ा घोड़ी दौड़ का आयोजन किया जाता है जिसमें सैकड़ो प्रतिभागी भाग लेते है श्रेष्ठ आने वाले प्रतिभागी को जगदीश मंदिर कमेटी अध्यक्ष घनश्याम खटाना सहित अन्य सदस्यों द्वारा भगवान की प्रतिमा, दुपट्टा पहनकर स्वागत किया गया। मंदिर ट्रस्ट व ग्राम पंचायत कैमरी की ओर से होली खेलने वाली महिलाओं को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना, पीसीसी सदस्य शीशराम खटाना, उपाध्यक्ष कैप्टन राजाराम खटाना, कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना, सचिव रामविलास खटाना, पूर्व कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना सेना मैडल, प्रवक्ता सियाराम वकील, पूर्व सरपंच हंसराज खटाना, पूर्व सरपंच सुग्रीवसिंह अधैत, हवलदार राजबहादुर सिंह नयापुरा, शेर सिंह नेता इब्राहिमपुर, भूपेन्द्र खटाना अधैत, मुरारीलाल नेता, चिरंजीलाल थानेदार, कैप्टन रतन सिंह, दयाराम ठेकेदार, संतराम सरपंच, मेढ़े का पूरा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट कप्तान खटाना, कैमरी सरपंच प्रतिनिधि अतराज खटाना, सुरेन्द्र खटाना, पवन खटाना, राजेश बोटू, भुरया धमाड़ी, जीतराम मेढ़े का पुरा, रौनक शर्मा, करतार इब्राहिमपुर, देवगौड़ा खटाना सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे। ऐसे खेलते है डोलची होली - भूपेन्द्र खटाना कैमरी ने बताया कि पुरानी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए पीढ़ी के अनुसार अलग-अलग खाने बनाकर देवर भाभी डोलची होली खेलते हैं। इसमें कैमरी परिक्षेत्र के गुर्जर जाति के खटाना परिवार के 12 गांवों के महिला-पुरुष भाग लेते है। खेड़ में पानी भरकर रंग खोला जाता है। देवर विशेष प्रकार का पात्र जिसे डोलची कहते है में रंग भरकर भाभी पर डालते है भाभी अपने बचाव के लिए देवर पर प्यार स कोड़े बरसाती है। प्रेम रंग में डूबे देवर मार की परवाह किये बिना रंग डालते है। महिलाएं होली खेलने के साथ साथ नृत्य करती है। देवर भाभी के प्यार का प्रतीक डोलची होली खेलने का लोग वर्षभर इंतजार करते है।
    3
    देवरों ने बरसाये रंग, भाभियों ने मारे कोड़े
डोलची होली देखने उमड़ा जनसैलाब, कैमरी में सात पीढ़ियों ने एक साथ खेली होली
नादौती उपखण्ड के समीपवर्ती जगदीश धाम कैमरी के मंदिर प्रांगण में स्थित जगदीश चौक में खेली जाने वाली डोलची होली में बुधवार को रंगों के साथ जमकर कोड़े बरसे, जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि गुर्जर जाति के बारह गांव खटाना गौत्र की ओर से सैकड़ों वर्षों से चली आ रही यह होली पुरानी परंपरा व संस्कृति को जीवंत किये हुए है। जगदीश चौक में बैंड बाजे की धुन पर 12 गांवो के महिला पुरुषों (देवर-भाभी) ने हर्षोल्लास के साथ डोलची में रंग भरकर रिश्ते में अपनी भाभी लगने वाली महिलाओं पर रंग बरसाया। महिलाओं ने पुरुषों पर कोड़े बरसाए। रंगों की बौछार से माहौल सतरंगी हो गया। डोलची होली देखने के लिए 12 गांव खटाना परिवार सहित बड़ी संख्या में गुर्जर समाज सहित करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, भरतपुर सहित अन्य जिलों के हजारों लोग पहुँचे। डोलची होली की शुरुआत दोपहर को कैमरी को बसाने वाले सूडा बाबा के स्थान पर बारह गांवो के पंच पटेलों ने विशेष पूजा अर्चना की।
मंदिर ट्रस्ट सदस्य एवं पीसीसी सदस्य शीशराम खटाना ने बताया कि दोपहर दो बजे से शाम तक डोलची होली खेलने का कार्यक्रम जारी रहा। जिसमें 12 गांव की सात पीढ़ियों के महिला पुरुषों ने हिस्सा लिया। डोलची होली में महिलाओं व पुरुषों ने नृत्य किया। पंच पटेलों ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। भूपेन्द्र खटाना ने बताया कि डोलची खेलने के बाद नाल प्रतियोगिता सहित घोड़ा घोड़ी दौड़ का आयोजन किया जाता है जिसमें सैकड़ो प्रतिभागी भाग लेते है श्रेष्ठ आने वाले प्रतिभागी को जगदीश मंदिर कमेटी अध्यक्ष घनश्याम खटाना सहित अन्य सदस्यों द्वारा भगवान की प्रतिमा, दुपट्टा पहनकर स्वागत किया गया। मंदिर ट्रस्ट व ग्राम पंचायत कैमरी की ओर से होली खेलने वाली महिलाओं को मिठाई वितरित की गई।
कार्यक्रम में जगदीश मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष घनश्याम खटाना, पीसीसी सदस्य शीशराम खटाना, उपाध्यक्ष कैप्टन राजाराम खटाना, कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना, सचिव रामविलास खटाना, पूर्व कोषाध्यक्ष कैप्टन शीशराम खटाना सेना मैडल, प्रवक्ता सियाराम वकील, पूर्व सरपंच हंसराज खटाना, पूर्व सरपंच सुग्रीवसिंह अधैत, हवलदार राजबहादुर सिंह नयापुरा, शेर सिंह नेता इब्राहिमपुर, भूपेन्द्र खटाना अधैत, मुरारीलाल नेता, चिरंजीलाल थानेदार, कैप्टन रतन सिंह, दयाराम ठेकेदार, संतराम सरपंच, मेढ़े का पूरा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट कप्तान खटाना, कैमरी सरपंच प्रतिनिधि अतराज खटाना, सुरेन्द्र खटाना, पवन खटाना, राजेश बोटू, भुरया धमाड़ी, जीतराम मेढ़े का पुरा, रौनक शर्मा, करतार इब्राहिमपुर, देवगौड़ा खटाना सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे।
ऐसे खेलते है डोलची होली -
भूपेन्द्र खटाना कैमरी ने बताया कि पुरानी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए पीढ़ी के अनुसार अलग-अलग खाने बनाकर देवर भाभी डोलची होली खेलते हैं। इसमें कैमरी परिक्षेत्र के गुर्जर जाति के खटाना परिवार के 12 गांवों के महिला-पुरुष भाग लेते है। खेड़ में पानी भरकर रंग खोला जाता है। देवर विशेष प्रकार का पात्र जिसे डोलची कहते है में रंग भरकर भाभी पर डालते है भाभी अपने बचाव के लिए देवर पर प्यार स कोड़े बरसाती है। प्रेम रंग में डूबे देवर मार की परवाह किये बिना रंग डालते है। महिलाएं होली खेलने के साथ साथ नृत्य करती है। देवर भाभी के प्यार का प्रतीक डोलची होली खेलने का लोग वर्षभर इंतजार करते है।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    37 min ago
  • बामनवास, सवाई माधोपुर : रंगोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सांवरिया सेठ दरबार में गूंजे जयकारे =बामनवास एवं गंगापुर सिटी से युवाओं का विशाल जत्था प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचा, जहां रंगोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। होली के खास मौके पर सांवरिया सेवा समिति के तत्वावधान में निकले युवाओं ने दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की मंगलकामनाएं कीं। मुख्यालय बामनवास और गंगापुर सिटी से पहुंचे दर्जनों युवा एवं प्रतिष्ठित व्यापारी पूरे रास्ते भक्तिभाव में लीन नजर आए। ढोल-नगाड़ों, जयकारों और होली के रंगों के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
    2
    बामनवास, सवाई माधोपुर :
रंगोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सांवरिया सेठ दरबार में गूंजे जयकारे
=बामनवास एवं गंगापुर सिटी से युवाओं का विशाल जत्था प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचा, जहां रंगोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
होली के खास मौके पर सांवरिया सेवा समिति के तत्वावधान में निकले युवाओं ने दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की मंगलकामनाएं कीं।
मुख्यालय बामनवास और गंगापुर सिटी से पहुंचे दर्जनों युवा एवं प्रतिष्ठित व्यापारी पूरे रास्ते भक्तिभाव में लीन नजर आए। ढोल-नगाड़ों, जयकारों और होली के रंगों के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। शहर में बुधवार को धूलेंडी पर रंग की धमाल निकाली गई। मुख्य बाजारों से होकर ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई रंग की धमाल में लोगों ने होली गीत " राम-राम पंचन कू , छोटे बड़े सबन कू....." आदि होली गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कवरेज.... कृष्ण मुरारी राजौरा, पत्रकार।
    1
    हिंडौन सिटी। शहर में बुधवार को धूलेंडी पर रंग की धमाल निकाली गई।  मुख्य बाजारों से होकर ढोल नगाड़ों के साथ  निकाली गई  रंग की धमाल में लोगों ने होली गीत " राम-राम पंचन कू , छोटे बड़े सबन कू....." आदि  होली  गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
कवरेज.... कृष्ण मुरारी राजौरा, पत्रकार।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Gangapur City के वार्ड नंबर 8 में धूमधाम से मनाई जा रही धूलेंडी, डीजे की धुन पर झूमे युवा
    1
    Gangapur City के वार्ड नंबर 8 में धूमधाम से मनाई जा रही धूलेंडी, डीजे की धुन पर झूमे युवा
    user_Harry
    Harry
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Ramkesh Nareda
    1
    Post by Ramkesh Nareda
    user_Ramkesh Nareda
    Ramkesh Nareda
    Education Department Gangapur, Sawai Madhopur•
    14 hrs ago
  • चौडागांव में धूमधाम से सजा फूल डोल मेला, कुश्ती दंगल के साथ हुआ भव्य समापन। सपोटरा. उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौडागांव में स्थित फूलडोल हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित एक दिवसीय पारंपरिक फूल डोल मेले का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। मेले में आसपास के गांवों सहित दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण एवं युवा पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र मेले की रौनक से गुलजार रहा। प्रातःकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में सजी दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में चाट मसाला, गोलगप्पे, खिलौने, श्रृंगार सामग्री, मिठाई एवं घरेलू उपयोग की वस्तुओं की कई दुकानें लगीं। बच्चों में खिलौनों को लेकर खास उत्साह देखा गया, वहीं महिलाओं ने सजावटी एवं घरेलू सामान की खरीदारी की। स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ बाहर से आए दुकानदारों ने भी अपने स्टॉल लगाए। मेले में आपकी ओर से भी चाट मसाला एवं खिलौनों की दुकान लगाई गई, जहां बच्चों और युवाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। स्वादिष्ट चाट मसाले और आकर्षक खिलौनों ने मेले की रौनक को और बढ़ाया। मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक कुश्ती दंगल रहा। दंगल में कुल 21 मुकाबले खेले गए, जिनमें दूरदराज क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। अंतिम मुकाबले में श्यामोली के मानसिंह पहलवान विजेता बने। विजेता पहलवानों को आयोजक समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर कमेटी के विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य रामनिवास मीना, दिनेश छीपा, पंडित उमाशंकर शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    चौडागांव में धूमधाम से सजा फूल डोल मेला, कुश्ती दंगल के साथ हुआ भव्य समापन।
सपोटरा.  उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौडागांव में स्थित फूलडोल हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित एक दिवसीय पारंपरिक फूल डोल मेले का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। मेले में आसपास के गांवों सहित दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण एवं युवा पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र मेले की रौनक से गुलजार रहा।
प्रातःकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में सजी दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
मेले में चाट मसाला, गोलगप्पे, खिलौने, श्रृंगार सामग्री, मिठाई एवं घरेलू उपयोग की वस्तुओं की कई दुकानें लगीं। बच्चों में खिलौनों को लेकर खास उत्साह देखा गया, वहीं महिलाओं ने सजावटी एवं घरेलू सामान की खरीदारी की। स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ बाहर से आए दुकानदारों ने भी अपने स्टॉल लगाए।
मेले में आपकी ओर से भी चाट मसाला एवं खिलौनों की दुकान लगाई गई, जहां बच्चों और युवाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। स्वादिष्ट चाट मसाले और आकर्षक खिलौनों ने मेले की रौनक को और बढ़ाया।
मेले का मुख्य आकर्षण पारंपरिक कुश्ती दंगल रहा। दंगल में कुल 21 मुकाबले खेले गए, जिनमें दूरदराज क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। अंतिम मुकाबले में श्यामोली के मानसिंह पहलवान विजेता बने। विजेता पहलवानों को आयोजक समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हनुमान मंदिर कमेटी के विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य रामनिवास मीना, दिनेश छीपा, पंडित उमाशंकर शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Devendra Kumar Sihra
    Devendra Kumar Sihra
    सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    35 min ago
  • हिण्डोन हिर्नाकुश की नगरी में 4 दिन से चल रहा है होली का त्यौहार जमकर खेल रहे हैं लोग रंगों से होली
    1
    हिण्डोन हिर्नाकुश की नगरी में 4 दिन से चल रहा है होली का त्यौहार जमकर खेल रहे हैं लोग रंगों से होली
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    1 hr ago
  • शहर में जमकर खुली रहे हैं मयखाने जगह-जगह पर खुल रही शराब की दुकान है और शराब की दुकान दार अपने नियमों को तक पर रखकर सुबह 6:00 से लेकर रात्रि 12:00 बजे तक खोलते हैं दुकान जबकि गंगापुर सिटी में 24 घंटे भी मिल सकती है शराब शहर में कुछ दिन पहले आए भरतपुर आईजी द्वारा भी दिए थे सख्त निर्देश जिसके बाद भी नहीं हुई शराब की दुकान बंद।
    1
    शहर में जमकर खुली रहे हैं मयखाने जगह-जगह पर खुल रही शराब की दुकान है और शराब की दुकान दार अपने नियमों को तक पर रखकर सुबह 6:00 से लेकर रात्रि 12:00 बजे तक खोलते हैं दुकान जबकि गंगापुर सिटी में 24 घंटे भी मिल सकती है शराब शहर में कुछ दिन पहले आए भरतपुर आईजी द्वारा भी दिए थे सख्त निर्देश जिसके बाद भी नहीं हुई शराब की दुकान बंद।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हिंडौन सिटी। शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को धूलेंडी पर बाजारों में पैदल मार्च किया। कोतवाली थाना से शुरू हुए पैदल मार्च में एडिशनल एसपी सतेंद्र पाल सिंह, डीएसपी मुनेश कुमार मीना शहर के तीनो थानों के थाना अधिकारी सहित बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी शामिल हुए। प्रमुख बाजारों से होकर निकाले गए पैदल मार्च से शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रही। कवरेज....... कृष्ण मुरारी राजौरा, पत्रकार .
    1
    हिंडौन सिटी।  शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को धूलेंडी पर बाजारों में पैदल मार्च किया।  कोतवाली थाना से शुरू हुए पैदल मार्च में एडिशनल एसपी सतेंद्र पाल सिंह, डीएसपी मुनेश कुमार मीना शहर के तीनो थानों के थाना अधिकारी  सहित बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी शामिल हुए। प्रमुख बाजारों से होकर निकाले गए पैदल मार्च से शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रही।
कवरेज....... कृष्ण मुरारी राजौरा, पत्रकार .
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.