समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संतोष साहू ने सब डिविजनल ऑफिसर SDO कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र दिया व कहा गया है मेरी गैर-मौजूदगी में बिना अनुमति/सूचना के स्मार्ट मीटर (Genus) बदलने के संबंध में अनुरोध किया गया है कि मैं संतोष कुमार साहू निवासी मुहल्ला बड़ीहाट महोबा उत्तर प्रदेश, आपके विभाग का एक पंजीकृत बिजली उपभोक्ता हूँ। मेरा उपभोक्ता खाता संख्या- है मेरे घर पर बिजली विभाग/ठेकेदार द्वारा मेरी अनुपस्थिति में पुराने मीटर को हटाकर एक नया स्मार्ट मीटर (Genus कंपनी का) लगाया गया है। 2. इस प्रक्रिया में न तो मेरी सहमति ली गई और न ही मुझे पहले से कोई लिखित सूचना दी गई, जो विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के खिलाफ है। मुझे विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि 'Genus Power Infrastructure Ltd.' जैसी कंपनियों को गोवा जैसे राज्यों में उनकी खराब गुणवत्ता और अविश्वसनीय मीटरिंग के कारण ब्लैकलिस्ट किया गया है मेरे घर से इस अवैध/बिना पूर्व अनुमति के लगाए गए स्मार्ट मीटर को तुरंत हटाकर, पूर्व में कार्यरत सामान्य मीटर (या नया, उच्च गुणवत्ता वाला मीटर) लगाया जाए। • जब तक पूर्व में कार्यरत सामान्य स्मार्ट मीटर लगाए जाने की पुष्टि नही होती, तब तक मुझे कोई भी स्मार्ट प्रीपेड बिल न भेजा जाए। मैं भविष्य में किसी भी अवैध मीटरिंग के खिलाफ कानूनी कार्यवाही (उपभोक्ता फोरम) करने का अधिकार सुरक्षित रखता हूँ। संतोष कुमार साहू पुत्र स्व० कालूराम साहू पता: मुहल्ला बड़ीहाट महोबा जिला महोबा उत्तर प्रदेश

- जालौन में नगरपालिका के दबंग सभासदों की दबंगई आई सामने1
- देखिए मजेदार जमीन स्तर की खबर हमारे साथ। अगर हमारी खबर अच्छी लगे तो हमें लाइक कमेंट और फॉलो जरूर करें1
- Post by राजीव कुमार1
- राठ में एक दहेज से भरी पिकअप में आग लग गई, जिससे करीब 3 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अलकछवा-खजली की रहने वाली वर्षा ठाकुर की शादी शारदा पैलेस में संपन्न हुई थी, और दहेज का सामान पिकअप में भरकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से अलमारी, सोफा, टीवी, फ्रिज, कूलर, आटा-दाल समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में जल रही चिंगारी से आग पिकअप तक पहुंची, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। जानकारी के मुताबिक 👇👇👇👇 गाड़ी मालिक सुनील कुमार S/O श्याम बाबू हरसुंडी रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- राठ। थाना राठ क्षेत्र अन्तर्गत ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 58 वर्षीय हरिश्चंद्र मिश्रा, मान बहादुर मिश्रा निवासी ग्राम खेड़ा शिलाजीत थाना जरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी राठ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।1
- “पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने लगाई फांसी, बबेरू में डबल क्राइम से सनसनी” #बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां ग्राम बगेहटा निवासी 48 वर्षीय मुबिन शेख ने 16 अप्रैल को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी… जिसके बाद से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी… वहीं आज 20 अप्रैल को आरोपी मुबिन शेख ने थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम गौरीखानपुर में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली… घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है… पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है… इस पूरे घटनाक्रम पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा ने जानकारी दी है… #BandaNews #Baberu #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #DoubleCrime #Justice #HindiNews #followers #highlightseveryone1
- भव्यता व हर्षौल्लास के साथ मनाया गया भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव अजयगढ़ के किशनपुर से निकली भगवान की भव्य शोभायात्रा अजयगढ़:-अजयगढ़ में आज विप्र कुल भूषण व भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव बड़े ही भव्यता व हर्षौल्लास के साथ ओर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मनाया गया इस अवसर पर अजयगढ़ के बाघराजन में पूजा अर्चना व हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ।इसके उपरांत आए हुए सभी विप्र बंधुओं के द्वारा सुंदरकांड का पाठ व स्वस्तिवाचन किया गया।इस दौरान नगर व ग्रामीण की विप्र समाज के सम्माननीय व्यक्तियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले लोगों का सम्मान किया गया।इस दौरान ग्राम किशनपुर से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें रथ में विराजित भगवान परशुराम बहुत ही भव्य लग रहे थे।शोभायात्रा अजयगढ़ के माधोगंज,जय स्तंभ,बरियारपुर रोड,कछीयाना,छोटे स्टैंड,त्रिवेणी चौराहा,काली माता मंदिर, खोए मोहल्ले से होते हुए बघराजन मंदिर में समाप्त हुई।शोभा यात्रा के दौरान जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया इसी के तहत कालीमाता मंदिर में यात्रा में शामिल विप्रजनों का शानदार स्वागत किया गया।जहां पर भगवान का जन्मोत्सव संपन्न हुआ।विप्र बंधुओं के द्वारा बताया गया कि प्रदोष काल के दौरान तृतीया तिथि होती है।उस दिन ही परशुराम जयन्ती मनाई जाती है भगवान परशुराम के हाथ का फरसा वह दंड विधान है जिससे अत्याचारी अपना आचरण विधि के अनुरूप रखते हैं। न्याय बिना शक्ति के कभी लागू नहीं हो सकता। भगवान परशुराम की शक्ति के साथ अबद्धता न्याय स्थापित करने के लिए ही थी,उन्होंने अपने परशु द्वारा जीती गई पृथ्वी कभी अपने उपभोग के लिए नही रखी। न्याय का तकाजा यही है कि आप शक्ति के न्यासी होते हैं मालिक नही,जब भगवान राम न्याय की रक्षा हेतु अवतरित हुए तो परशुराम ने अपनी शक्ति उन्हे हस्तांतरित कर दी।अनुसुइया, लोपामुद्रा से लेकर अम्बा तक वह नारी को न्याय दिलाने के लिए लड़ते रहे।सहस्त्रबाहु जब दत्तात्रेय द्वारा शक्ति मिलने के बाद दंभ में आकर अत्याचारी हो गया,रावण को हराने के बाद उसे लगा कि इस धरती पर केवल उसी का अधिकार है।जब उसने गायों के लालच में जमदग्नि के आश्रम पर हमला किया और ऋषि के पुत्रों समेत मार कर अग्नि कुंड में डाल दिया और गए हांक ले गया,तब राम आवेश में आए और परशु धारण कर परशुराम हुए।कार्यक्रम के दौरान विप्र समूह के द्वारा महिला शक्ति सहित परीक्षा में तहसील का नाम बढ़ाने वाले बालक बालिकाओं का सम्मान भी किया गया।इस दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय तिवारी,जिला अध्यक्ष ब्राह्मण समाज रवि रावत,ब्राह्मण समाज तहसील अध्यक्ष जन्मेजय अरजरिया,वरिष्ठ राम औतार तिवारी, प्रमोद तिवारी,माता प्रसाद तिवारी,संजय सुल्लेरे,पीयूष शुक्ला, योगेंद्र धुरिया,अवध तिवारी,पंकज धुरिया,भोला गौतम, रवि तिवारी,अंकित,दीपक तिवारी,रामभुवन मिश्रा,ओम शुक्ला, प्रबल नारायण,पंकज मिश्रा,द्वारिका प्रसाद उपाध्याय सहित युवा शक्ति के रूप में विवेक तिवारी,वीरेंद्र तिवारी,हिमांशू तिवारी,पंकज मिश्रा,सोलू पांडे,शिवम रावत,शनि रावत,ऋषभ, तरुण पाठक, कृष्ण,कपिल तिवारी,महिला शक्ति में प्रभा मिश्रा, किरण तिवारी सहित बड़ी संख्य में वरिष्ठ,कनिष्ठ व महिला शक्ति उपस्थित रही।4
- हमीरपुर जिले के मुस्करा के पहाड़ी गांव में नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइनें सूखी पड़ी हैं, जिससे ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन पानी की सप्लाई आज तक शुरू नहीं हुई। उन्हें चोहड़ों (गड्ढों/तालाबों) का गंदा पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। सरकार ने इस योजना के लिए भारी भरकम बजट आवंटित किया था, लेकिन परिणाम शून्य है। ग्रामीण पानी के लिए चंदा जुटा रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।1