चकिया में शराब तस्करी का खुलासा, स्कॉर्पियो से 12 लीटर शराब बरामद, छह गिरफ्तार। चकिया, पूर्वी चंपारण से बड़ी खबर है, जहां चकिया थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो से 12 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर BR05AY2208 वाली स्कॉर्पियो से रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की की 750 एमएल की 16 बोतलें बरामद की गईं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोरंजन सिंह, आदर्श कुमार, बाबुल कुमार, हेमंत सिंह, अर्जुन कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। सभी पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।पुलिस के मुताबिक, कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी शराब निषेध कानून के तहत मामले दर्ज हैं।इस मामले में चकिया थाना कांड संख्या 409/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 और बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।छापेमारी टीम में एसडीपीओ संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक धीरज कुमार और थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। दैनिक भास्कर चकिया प्रभात नरेंद्र

- आंगनवाड़ी कार्यालय मझौलिया कार्यालय आंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। मझौलिया प्रखंड स्तर पर आंगन का मिलन कार्यक्रम के सफल आयोजन किया गया। इसको लेकर आंगनबाड़ी प्रखंड कार्यालय में एक बैठक हुई। इस बैठक में आईसीडीएस निदेशालय, बिहार पटना के पत्रांक 5246 दिनांक 21 सितंबर 2026 तथा उप विकास आयुक्त, पश्चिम चंपारण बेतिया से प्राप्त निर्देश के आलोक में आयोजित हुई। कार्यक्रम की तैयारी एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किया गया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, बीस सूत्री अध्यक्ष रामेश्वर राम,प्रखंड प्रमुख शुक्ता मुखी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी स्वेता कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफ़ीज़ुर रहमान प्रखंड जीवका परियोजना पदाधिकारी आदि शामिल थे ।2
- समस्तीपुर में स्कूल परिसर में टूटा मौत का साया, पेड़ गिरने से दो छात्राओं की मौत, एक घायल समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकबुदुलिया में गुरुवार को उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब स्कूल परिसर में अचानक करीब 50 साल पुराना बरगद का पेड़ तीन छात्राओं के ऊपर जा गिरा। हादसे में दो छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि मध्याह्न भोजन के बाद तीनों छात्राएं स्कूल परिसर में चापाकल के पास पानी पीने गई थीं। इसी दौरान अचानक विशाल बरगद का पेड़ भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने की रफ्तार इतनी तेज थी कि छात्राओं को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में अमरजीत ठाकुर की 13 वर्षीय बेटी अनन्या कुमारी और रामकुमार महतो की 14 वर्षीय बेटी सचहानि कुमारी की मौत हो गई। वहीं, मो. ताजिम की बेटी गुलनाज खातून घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूल परिसर की मिट्टी का कटाव हुआ था। इससे बरगद के पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से अचानक पेड़ उखड़कर छात्राओं के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर स्कूल के शिक्षक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर छात्राओं को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो मासूम छात्राओं की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि दो बच्चियों की मौत की सूचना मिली है। पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है। स्कूल परिसर में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। जिस स्कूल में कुछ देर पहले तक बच्चों की चहल-पहल थी, वहीं अब दो मासूम छात्राओं की मौत के बाद चीख-पुकार और गम का माहौल है।1
- #ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता को उठाया | #Viral Video #GyaneshKumar #CEC #ElectionCommission #CongressProtest #Congress #Police #ViralVideo #BreakingNews #PoliticalNews #HindiNews #IndiaNews #NewsShorts #Shorts #ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता को उठाया | #Viral Video #GyaneshKumar #CEC #ElectionCommission #CongressProtest #Congress #Police #ViralVideo #BreakingNews #PoliticalNews #HindiNews #IndiaNews #NewsShorts #Shorts1
- स्वच्छता ही सेवा -2026 अभियान के अन्तर्गत नगर निगम बेतिया के सभागार में विधार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 25 September. नगर निगम की महापौर श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया मुख्य रूप से उपस्थित थी। 25.09.2026.1
- aise pen apko kahi dikhe to use hath na lagayen ye apko nuksan pahuncha sakte hain1
- youth bole to चिराग पासवान का सोच एक ही मंच से होगा समाधान,, youthboleto कार्यक्रम के बाद बिहार में राजनीत गर्म हो गया है,,1
- सम्राट चौधरी की अपराधियों को नसीहत क्राइम करो, लेकिन रील मत बनाओ #bihar #samratchaudhary1
- सागर पोखरा में नहाते वक्त गहरे पानी में गया व्यक्ति, डूबने की आशंका; शव अब तक लापता, SDRF को सूचना बेतिया के सागर पोखरा में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति पोखरा में नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और उसके बाद पानी में डूब गया। घटना के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है और अब तक शव भी बरामद नहीं किया जा सका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति सागर पोखरा में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें वही व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो सागर पोखरा में नहा रहा था और नहाते-नहाते गहरे पानी की तरफ चला गया। हालांकि, हमारा चैनल इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वही है, जिसके डूबने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से व्यक्ति की पहचान की पुष्टि नहीं की गई है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है और लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने SDRF टीम को भी सूचना दे दी है, ताकि गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा सके। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सागर पोखरा में डूबने की आशंका वाला व्यक्ति कौन है और क्या वह वास्तव में पानी में डूबा है? इसका जवाब SDRF की तलाश और पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस और रेस्क्यू टीम की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री तरण जोत सिंह ने 41 शिकायतें सुनीं। 25 September. जन सुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के " सात निश्चय -3" के तहत संचालित सबका सम्मान -जीवन आसान अभियान का हिस्सा है। 25.09.2026.1