logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 अक्टूबर को PM मोदी के लिए बड़ा दिन! अमित शाह ने NDA बैठक में बताई खास बात NDA की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संवैधानिक प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करेंगे। 25 साल का यह सफर सेवा, संकल्प और समर्पण से भरा रहा है। शाह ने NDA नेताओं से इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने की अपील की। 25 वर्षों की सेवा और समर्पण को राष्ट्र को समर्पित!

2 hrs ago
user_ALL IN ONE MEDIA
ALL IN ONE MEDIA
Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

7 अक्टूबर को PM मोदी के लिए बड़ा दिन! अमित शाह ने NDA बैठक में बताई खास बात NDA की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संवैधानिक प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करेंगे। 25 साल का यह सफर सेवा, संकल्प और समर्पण से भरा रहा है। शाह ने NDA नेताओं से इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने की अपील की। 25 वर्षों की सेवा और समर्पण को राष्ट्र को समर्पित!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राजगढ़ जमीन विवाद में ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप, एक की मौत; तीन घायल
    1
    राजगढ़ जमीन विवाद में ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप, एक की मौत; तीन घायल
    user_Banwari katariya
    Banwari katariya
    राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • राजगढ़ में अपनी मांगों को लेकर कृषि विस्तारक अधिकारियों का कलमबंद धरना प्रदर्शन राजगढ़ में कृषि विस्तारक अधिकारी अपनी मांगों को लेकर उप संचालक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हे राजगढ़ जिले के कृषि विस्तारक अधिकारियों की मांग हे कि EHRMS प्रणाली में ई अटेंडेन्स की अनिवार्यता समाप्त की जाए इसके विरोध में कलमबंद हड़ताल पर कृषि विस्तार अधिकारी बैठे हे ओर उप संचालक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हे । तीन सूत्रीय मांगे कृषि विभाग के अधिकारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के नाम उप संचालक को ज्ञापन दिया जिसमे बताया कि उनके संघ के आव्हान पर म.प्र. कृषि विस्तार अधिकारी संघ, जिला इकाई - राजगढ द्वारा कृषि विस्तार अधिकारियों की HRMS प्रणाली में ई अटेंडेन्स के विरोध में एवं अन्य मांगो के निराकरण हेतु शासन एवं विभाग का ध्यान आकर्षण कराने के उद्देश्य से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से कलमबंद कार्य, बहिष्कार कार्यक्रम प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा हे ओर अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हे। जिले भर के अधिकारी हुए शामिल जिलेभर के कृषि विभाग के अधिकारियों का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जा रहा हे ।जिसमे राजगढ़,ब्यावरा,खिलचीपुर ,सारंगपुर क्षेत्र से शामिल हुए। कृषि विस्तारक अधिकारी संघ की प्रमुख मांगें:- विभाग के कर्मचारियों की eHRMS प्रणाली मे ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त की जाए। वही कृषि विस्तार अधिकारियों को ₹2800 ग्रेड-पे का लाभ प्रदान किया जाए। ,अतिरिक्त केंद्र के लिए वर्तमान ₹500 के स्थान पर ₹5,000 प्रतिमाह भत्ता प्रदान किया जाए। इन तीन मांगो को लेकर उप संचालक कार्यालय के बाहर कलम बंद कर परिसर में धरना प्रदर्शन के रहे की, देश का कल्चर एग्रीकल्चर,हमारी मांगे पूरी हो। जिसे लेकर अनुविभागीय अधिकारी के नाम उप संचालक राजगढ़ को ज्ञापन देकर अवगत कराया।इस दौरान जिले भर के कृषि विस्तारक अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    राजगढ़ में अपनी मांगों को लेकर कृषि विस्तारक अधिकारियों का कलमबंद धरना प्रदर्शन 
राजगढ़ में कृषि विस्तारक अधिकारी अपनी मांगों को लेकर उप संचालक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हे 
राजगढ़ जिले के कृषि विस्तारक अधिकारियों की मांग हे कि EHRMS प्रणाली में ई अटेंडेन्स की अनिवार्यता समाप्त की जाए इसके  विरोध में कलमबंद हड़ताल पर कृषि विस्तार अधिकारी बैठे हे ओर उप संचालक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हे ।
तीन सूत्रीय मांगे 
कृषि विभाग के अधिकारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के नाम उप संचालक को ज्ञापन दिया जिसमे बताया कि उनके  संघ के आव्हान पर म.प्र. कृषि विस्तार अधिकारी संघ, जिला इकाई - राजगढ द्वारा कृषि विस्तार अधिकारियों की HRMS प्रणाली में ई अटेंडेन्स के विरोध में एवं अन्य मांगो के निराकरण हेतु शासन एवं विभाग का ध्यान आकर्षण कराने के उद्देश्य से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से कलमबंद कार्य, बहिष्कार कार्यक्रम प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा हे ओर अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हे।
जिले भर के अधिकारी हुए शामिल
जिलेभर के कृषि विभाग के अधिकारियों का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जा रहा हे ।जिसमे राजगढ़,ब्यावरा,खिलचीपुर ,सारंगपुर क्षेत्र से शामिल हुए।
कृषि विस्तारक अधिकारी संघ की प्रमुख मांगें:-
विभाग के कर्मचारियों की eHRMS प्रणाली मे  ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त की जाए। वही कृषि विस्तार अधिकारियों को ₹2800 ग्रेड-पे का लाभ प्रदान किया जाए।
,अतिरिक्त केंद्र के लिए वर्तमान ₹500 के स्थान पर ₹5,000 प्रतिमाह भत्ता प्रदान किया जाए। इन तीन मांगो को लेकर उप संचालक कार्यालय के बाहर कलम बंद कर परिसर में धरना प्रदर्शन के रहे की, देश का कल्चर एग्रीकल्चर,हमारी मांगे पूरी हो। जिसे लेकर अनुविभागीय अधिकारी के नाम उप संचालक राजगढ़ को ज्ञापन देकर अवगत कराया।इस दौरान जिले भर के कृषि विस्तारक अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजगढ़ एम पी पुलिस ने 45 किमी तक किया पीछा पुलिस को देख पिकअप छोड़कर भागे बदमाश! माचलपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी बार भैंस चोरी की वारदात सामने आई है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात गोघटपुर से 3 भैंस और भैंस के 2 बच्चे चोरी कर बदमाश पिकअप से भाग निकले। मवेशी चोरी होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पीछा शुरू किया। शंकरपुर के पास मवेशियों से भरी पिकअप दिखाई दी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ माचलपुर पुलिस और डायल-112 ने करीब 45 किलोमीटर तक पीछा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पीछा करने के दौरान बदमाशों ने बंदूक दिखाई और पीछे की ओर फायरिंग भी की। पिकअप बारोल चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में फंस गई। पुलिस को देखकर बदमाश वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप जप्त कर 3 भैंस और 2 भैंस के बच्चों को बरामद कर लिया है। पिकअप में चार बदमाश सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एक सप्ताह में भैंस चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात सामने आने से क्षेत्र के पशुपालकों में भी चिंता है। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ ट्वेंटी फॉर की खबरें, खबर को शेयर व चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।
    1
    राजगढ़ एम पी 
पुलिस ने 45 किमी तक किया पीछा पुलिस को देख पिकअप छोड़कर भागे बदमाश!
माचलपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में दूसरी बार भैंस चोरी की वारदात सामने आई है।
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात गोघटपुर से 3 भैंस और भैंस के 2 बच्चे चोरी कर बदमाश पिकअप से भाग निकले।
मवेशी चोरी होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पीछा शुरू किया। शंकरपुर के पास मवेशियों से भरी पिकअप दिखाई दी।
इसके बाद ग्रामीणों के साथ माचलपुर पुलिस और डायल-112 ने करीब 45 किलोमीटर तक पीछा किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पीछा करने के दौरान बदमाशों ने बंदूक दिखाई और पीछे की ओर फायरिंग भी की।
पिकअप बारोल चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में फंस गई। पुलिस को देखकर बदमाश वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने पिकअप जप्त कर 3 भैंस और 2 भैंस के बच्चों को बरामद कर लिया है।
पिकअप में चार बदमाश सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एक सप्ताह में भैंस चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात सामने आने से क्षेत्र के पशुपालकों में भी चिंता है।
ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ ट्वेंटी फॉर की खबरें, खबर को शेयर व चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🎯 थंबनेल वाक्य “विधानसभा में गूंजी कालापीपल की आवाज़!” युवा संसद के मंच पर कालापीपल का गौरव! 🇮🇳 वैभव दीपक कुमार तिवारी ने सांसद की भूमिका में दमदार अंदाज में रखी अपनी बात। युवा प्रतिभा, आत्मविश्वास और संसदीय सोच का शानदार प्रदर्शन। #कालापीपल #युवा_संसद #वैभव_तिवारी #मध्यप्रदेश #विधानसभा #युवा_शक्ति #युवा_प्रतिभा #कालापीपल_का_गौरव #YouthParliament #MadhyaPradesh #YoungIndia
    1
    🎯 थंबनेल वाक्य

“विधानसभा में गूंजी कालापीपल की आवाज़!”

युवा संसद के मंच पर कालापीपल का गौरव! 🇮🇳
वैभव दीपक कुमार तिवारी ने सांसद की भूमिका में दमदार अंदाज में रखी अपनी बात। युवा प्रतिभा, आत्मविश्वास और संसदीय सोच का शानदार प्रदर्शन।
#कालापीपल #युवा_संसद #वैभव_तिवारी #मध्यप्रदेश #विधानसभा #युवा_शक्ति #युवा_प्रतिभा #कालापीपल_का_गौरव #YouthParliament #MadhyaPradesh #YoungIndia
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Social Media Manager कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खरदोन कला में स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से निकली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा कालापीपल 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कालापीपल तहसील के समीपस्थ ग्राम खरदोन कला में देशभक्ति के जज़्बे के साथ भव्य "ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा" का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा ग्रामीण अंचल तिरंगे के रंगों और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। ग्राम खरदोन कला के युवाओं, किसानों और प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस यात्रा में दर्जनों ट्रैक्टरों का विशाल काफ़िला शामिल हुआ। सभी ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा था और उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया गया था। देशभक्ति गीतों की धुन पर निकली इस यात्रा ने हर किसी में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार कर दिया। ग्राम भ्रमण: तिरंगा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। किसान व युवा शक्ति: कृषि का प्रतीक माने जाने वाले ट्रैक्टरों पर तिरंगा सजाकर क्षेत्र के किसानों और युवाओं ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। सौहार्द और उत्साह: यात्रा के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में स्वतंत्रता दिवस को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का समापन मुख्य स्थल पर भारत माता की आरती और राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजकों ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।
    2
    खरदोन कला में स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से निकली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
कालापीपल
15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कालापीपल तहसील के समीपस्थ ग्राम खरदोन कला में देशभक्ति के जज़्बे के साथ भव्य "ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा" का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा ग्रामीण अंचल तिरंगे के रंगों और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
ग्राम खरदोन कला के युवाओं, किसानों और प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस यात्रा में दर्जनों ट्रैक्टरों का विशाल काफ़िला शामिल हुआ। सभी ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा था और उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया गया था। देशभक्ति गीतों की धुन पर निकली इस यात्रा ने हर किसी में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार कर दिया।
ग्राम भ्रमण: तिरंगा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
किसान व युवा शक्ति: कृषि का प्रतीक माने जाने वाले ट्रैक्टरों पर तिरंगा सजाकर क्षेत्र के किसानों और युवाओं ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
सौहार्द और उत्साह: यात्रा के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में स्वतंत्रता दिवस को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम का समापन मुख्य स्थल पर भारत माता की आरती और राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजकों ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।
    user_Sunil mewada
    Sunil mewada
    Social Media Manager कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बनबोर से बाबा बैजनाथ धाम के लिए निकली विशाल कावड़ यात्रा, हजारों माता-बहनों और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा मोहन बड़ोदिया। ग्राम बनबोर से रविवार सुबह बाबा बैजनाथ धाम, आगर मालवा के लिए विशाल कावड़ यात्रा रवाना हुई। रवि जामलिया एवं कैलाश महाकाल के तत्वावधान में आयोजित इस कावड़ यात्रा में हजारों माता-बहनों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सुबह करीब 8 बजे ग्राम बनबोर से कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, पूरे मार्ग में ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारे गूंजने लगे। आयोजक कैलाश महाकाल ने बताया कि कावड़ यात्रा का यह दूसरा वर्ष है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए हैं। श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर कावड़ लेकर बाबा बैजनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करना है। चौमा में बाबा मंगलनाथ का किया जलाभिषेक बनबोर से रवाना हुई कावड़ यात्रा चौमा पहुंची, जहां हजारों माता-बहनों ने चौमा स्थित शिव तोड़ा पर बाबा मंगलनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की कामना की। जलाभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही और पूरा परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। जलाभिषेक के बाद कावड़ यात्री चौमा पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कुछ समय विश्राम किया और फिर बाबा बैजनाथ धाम की ओर अपनी यात्रा आगे बढ़ाई। मोहना में पलक-पांवड़े बिछाकर किया स्वागत कावड़ यात्रा सुबह करीब 10 बजे ग्राम मोहना पहुंची। यात्रा के मोहना पहुंचने से पहले ही ग्रामीण एवं श्रद्धालु स्वागत के लिए तैयार थे। कावड़ यात्रियों के मोहना पहुंचते ही ग्रामीणों ने पलक-पांवड़े बिछाकर भव्य स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं जलपान की व्यवस्था की। कावड़ यात्रियों के गुजरने के दौरान मोहना का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। मुस्लिम समाज ने भी किया कावड़ यात्रियों का स्वागत कावड़ यात्रा के मोहना पहुंचने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मुस्लिम समाज द्वारा कावड़ यात्रियों का स्वागत किए जाने से क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं का सम्मान करते हुए उनका स्वागत किया। इस दृश्य ने मोहना की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द को भी सामने रखा। कावड़ यात्रियों ने भी स्वागत करने वाले मुस्लिम समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। आज बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर अर्पित करेंगे जल आयोजक कैलाश महाकाल ने बताया कि यात्रा का अगला पड़ाव बाबा बैजनाथ धाम, आगर मालवा है। कावड़ यात्री आज बाबा बैजनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ को कावड़ में लाया गया पवित्र जल अर्पित करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु बाबा बैजनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र, परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे मार्ग पर सतर्क रही। पुलिस जवानों ने यात्रा के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की। यात्रा के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे। भक्ति और भाईचारे का संदेश दे रही कावड़ यात्रा बनबोर से शुरू हुई यह कावड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का ही प्रतीक नहीं बनी, बल्कि मोहना में विभिन्न समुदायों द्वारा किए गए स्वागत ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया। हजारों श्रद्धालुओं के साथ आगे बढ़ रही कावड़ यात्रा में पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए बाबा बैजनाथ धाम की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
    1
    बनबोर से बाबा बैजनाथ धाम के लिए निकली विशाल कावड़ यात्रा, हजारों माता-बहनों और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा 
मोहन बड़ोदिया। ग्राम बनबोर से रविवार सुबह बाबा बैजनाथ धाम, आगर मालवा के लिए विशाल कावड़ यात्रा रवाना हुई। रवि जामलिया एवं कैलाश महाकाल के तत्वावधान में आयोजित इस कावड़ यात्रा में हजारों माता-बहनों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सुबह करीब 8 बजे ग्राम बनबोर से कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, पूरे मार्ग में ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारे गूंजने लगे।
आयोजक कैलाश महाकाल ने बताया कि कावड़ यात्रा का यह दूसरा वर्ष है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए हैं। श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर कावड़ लेकर बाबा बैजनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करना है।
चौमा में बाबा मंगलनाथ का किया जलाभिषेक
बनबोर से रवाना हुई कावड़ यात्रा चौमा पहुंची, जहां हजारों माता-बहनों ने चौमा स्थित शिव तोड़ा पर बाबा मंगलनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की कामना की। जलाभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही और पूरा परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा।
जलाभिषेक के बाद कावड़ यात्री चौमा पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ भोजन प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कुछ समय विश्राम किया और फिर बाबा बैजनाथ धाम की ओर अपनी यात्रा आगे बढ़ाई।
मोहना में पलक-पांवड़े बिछाकर किया स्वागत
कावड़ यात्रा सुबह करीब 10 बजे ग्राम मोहना पहुंची। यात्रा के मोहना पहुंचने से पहले ही ग्रामीण एवं श्रद्धालु स्वागत के लिए तैयार थे। कावड़ यात्रियों के मोहना पहुंचते ही ग्रामीणों ने पलक-पांवड़े बिछाकर भव्य स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं जलपान की व्यवस्था की।
कावड़ यात्रियों के गुजरने के दौरान मोहना का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
मुस्लिम समाज ने भी किया कावड़ यात्रियों का स्वागत
कावड़ यात्रा के मोहना पहुंचने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मुस्लिम समाज द्वारा कावड़ यात्रियों का स्वागत किए जाने से क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं का सम्मान करते हुए उनका स्वागत किया।
इस दृश्य ने मोहना की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द को भी सामने रखा। कावड़ यात्रियों ने भी स्वागत करने वाले मुस्लिम समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।
आज बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर अर्पित करेंगे जल
आयोजक कैलाश महाकाल ने बताया कि यात्रा का अगला पड़ाव बाबा बैजनाथ धाम, आगर मालवा है। कावड़ यात्री आज बाबा बैजनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ को कावड़ में लाया गया पवित्र जल अर्पित करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु बाबा बैजनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र, परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद
हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरे मार्ग पर सतर्क रही। पुलिस जवानों ने यात्रा के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की।
यात्रा के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।
भक्ति और भाईचारे का संदेश दे रही कावड़ यात्रा
बनबोर से शुरू हुई यह कावड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का ही प्रतीक नहीं बनी, बल्कि मोहना में विभिन्न समुदायों द्वारा किए गए स्वागत ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी दिया। हजारों श्रद्धालुओं के साथ आगे बढ़ रही कावड़ यात्रा में पूरे मार्ग पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए बाबा बैजनाथ धाम की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • साल में सिर्फ 1 बार खुलता है उज्जैन का नागेश्वर मंदिर, कलेक्टर-SP ने की विशेष पूजा-अर्चना उज्जैन में साल में एक बार खुलने वाले नागेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर संभागायुक्त, कलेक्टर और एसपी ने विधिवत भगवान नागेश्वर का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भी विशेष आस्था देखने को मिली।
    1
    साल में सिर्फ 1 बार खुलता है उज्जैन का नागेश्वर मंदिर, कलेक्टर-SP ने की विशेष पूजा-अर्चना
उज्जैन में साल में एक बार खुलने वाले नागेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर संभागायुक्त, कलेक्टर और एसपी ने विधिवत भगवान नागेश्वर का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भी विशेष आस्था देखने को मिली।
    user_ALL IN ONE MEDIA
    ALL IN ONE MEDIA
    Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • फूल माली सोशल उत्थान समिति का द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह कालापीपल के स्नेह गार्डन में आयोजित फूल माली सोशल उत्थान समिति का द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह कालापीपल के स्नेह गार्डन में आयोजित हुआ। समारोह में 71 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को सम्मानित किया गया। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। #कालापीपल #शाजापुर #प्रतिभासम्मानसमारोह #फूलमालीसमाज #फूलमालीसोशलउत्थानसमिति #प्रतिभासम्मान #समाजउत्थान #शिक्षा #प्रतिभाएं #घनश्यामचंद्रवंशी #स्नेहगार्डन #मध्यप्रदेश #MPNews #Kalapipal #Shajapur
    1
    फूल माली सोशल उत्थान समिति का द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह कालापीपल के स्नेह गार्डन में आयोजित
फूल माली सोशल उत्थान समिति का द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह कालापीपल के स्नेह गार्डन में आयोजित हुआ। समारोह में 71 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को सम्मानित किया गया। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी सहित समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
#कालापीपल #शाजापुर #प्रतिभासम्मानसमारोह #फूलमालीसमाज #फूलमालीसोशलउत्थानसमिति #प्रतिभासम्मान #समाजउत्थान #शिक्षा #प्रतिभाएं #घनश्यामचंद्रवंशी #स्नेहगार्डन #मध्यप्रदेश #MPNews #Kalapipal #Shajapur
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Social Media Manager कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जमीनी विवाद में ASI ने चलाई गोली,एक की मौत बंदूक जब्त,वीडियो आया सामने राजगढ़ के इकलेरा में जमीनी विवाद में गोलियां चली हादसे में 1 की मौत हो गई बताया जा रहा हे कि पुराने जमीनी विवाद में asi ने बंदूक की गोली चलाई जिसमें एक की मौत दो घायल हो गए ।घटना के बाद पुलिस पहुंची ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ,आरोपी से लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी जब्त कर जांच शुरू कर दी ।
    1
    जमीनी विवाद में ASI ने चलाई गोली,एक की मौत बंदूक जब्त,वीडियो आया सामने
राजगढ़ के इकलेरा में जमीनी विवाद में गोलियां चली हादसे में 1 की मौत हो गई बताया जा रहा हे कि पुराने जमीनी विवाद में asi ने बंदूक की गोली चलाई जिसमें एक की मौत दो घायल हो गए ।घटना के बाद पुलिस पहुंची ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ,आरोपी से लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी जब्त कर जांच शुरू कर दी ।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.