Shuru
Apke Nagar Ki App…
सागर सहित आसपास के जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट
News reporter
सागर सहित आसपास के जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- बहुत-बहुत बारिश होने लगी है दोस्तों सागर मध्य प्रदेश में बहुत तेज कार्यकर्ता पानी गिर रहा है बहुत ठंडी हवा चल रही है बहुत गर्मी थी इसलिए अच्छा लग रहा है2
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुंचाने हेतु आधारशिला का कार्य करती हैं,हेड कोच शिहान जयदेव शर्मा बीना में जिला कराते चैम्पियनशिप 2026 का गरिमामय समापन,135 खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन कुल 23 स्वर्ण, 20 रजत एवं 14 कांस्य पदक अर्जित किए राजेश बबेले बीना।अमेच्योर कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन, सागर के तत्वावधान में जिला कराते चैम्पियनशिप सागर 2026 का आयोजन गवर्नमेंट इंडोर स्टेडियम में अत्यंत गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं उच्च मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में सागर जिले के विभिन्न क्षेत्रों, विद्यालयों एवं कराते प्रशिक्षण संस्थानों से आए लगभग 135 खिलाड़ियों ने सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट तकनीकी दक्षता, अनुशासन, आत्मसंयम एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में काता, कुमिते एवं टीम काता स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उच्च स्तर की तैयारी एवं खेल भावना का परिचय दिया। *इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुंचाने हेतु आधारशिला का कार्य करती हैं* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के प्रथम विश्वामित्र अवार्ड से सम्मानित एवं भारतीय कराते टीम के हेड कोच शिहान जयदेव शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुंचाने हेतु आधारशिला का कार्य करती हैं तथा अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं समर्पण ही उत्कृष्टता की वास्तविक पहचान है। *खिलाड़ियों को खेल एवं शिक्षा के संतुलित विकास के लिए प्रेरित किया* विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डॉली अवस्थी बीना ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए खिलाड़ियों को खेल एवं शिक्षा के संतुलित विकास के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी रेफरी सेन्सेई ललिता राठौर, सेन्सेई मिहिर मोर्या, सेन्सेई दिलकुश खान, सेन्सेई मोशिना खान, सेन्सेई अनूप मिश्रा एवं सेन्सेई दीपक प्रजापति—द्वारा पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं तकनीकी दक्षता के साथ संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने हेतु नियमों एवं विनियमों पर आधारित एक विशेष रेफरी सेमिनार का आयोजन भी शिहान जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया, जिससे निर्णायक प्रक्रिया में एकरूपता एवं स्पष्टता सुनिश्चित हुई। आयोजन की सफलता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों अमेचर कराते डेवेलपमेंट एसोसिएशन सागर के अध्यक्ष पदम सिंह रावत ,कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार कुर्मी,संयुक्त सचिव अमित यादव एवं मुख्य सचिव संदीप अग्रवाल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर सागर जिले के मुख्य सचिव संदीप अग्रवाल ने कहा कि यह चैम्पियनशिप न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है, बल्कि उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में एक सुदृढ़ पहल है, वहीं अध्यक्ष श्री पदम सिंह रावत ने खिलाड़ियों को अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे आयोजन का वातावरण सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय बना रहा। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया, जो उनके खेल जीवन की प्रगति में एक महत्वपूर्ण चरण सिद्ध होगा। *कुल 23 स्वर्ण, 20 रजत एवं 14 कांस्य पदक अर्जित किए* प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा कुल 23 स्वर्ण, 20 रजत एवं 14 कांस्य पदक अर्जित किए गए, जो उनके कठोर परिश्रम, तकनीकी उत्कृष्टता एवं समर्पण का प्रमाण है। समापन अवसर पर घोषित ओवरऑल परिणाम में बीना ने प्रथम स्थान, खुरई ने द्वितीय स्थान एवं सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही, शहर के गणमान्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं, जिससे आयोजन की गरिमा एवं महत्व और अधिक सुदृढ़ हुआ।2
- लोकल न्यूज़ बीना में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु बीना। श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बीना में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धार्मिक माहौल में रंग दिया। 30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल पक्ष में आयोजित इस महोत्सव के तहत शोभायात्रा श्री शांतिनाथ मंदिर, खुरई रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, महावीर चौक और इटावा मार्ग से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और विभिन्न मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और दिव्य घोष के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु बैनर, तख्तियां और ध्वज लेकर अनुशासित रूप से शामिल हुए और जिनधर्म की प्रभावना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 9:30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक उद्बोधन का आयोजन किया गया। साथ ही सामूहिक वात्सल्य भोज भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।1
- बीना में बिजली दरों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और फिक्स चार्ज के खिलाफ आम जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान अब एक बड़े जनआंदोलन में तब्दील होता नजर आ रहा है।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान इस अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्रीएवं मध्यप्रदेश का1
- लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक दिगंबर जैन समाज एवं सभी समजों के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को प्रचारित किया, जो आज भी समाज को नैतिकता और करुणा की राह पर चलने का संदेश देते हैं । महावीर जयंती के अवसर पर विभिन्न झाकियों के साथ श्री जी की शोभायात्रा निकाली गयी जो की 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कृषि उपज मंडी पहुंची वहाँ पर श्री 1008 महावीर स्वामी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई उसके पश्चात बाल ब्रह्मचारी संदीप भैया जी ने अपने उद्बोधन देकर बताया की कैसे हम महावीर स्वामी के सिद्धांतो को अपने जीवन में कैसे लागू कर सकते हैं इस अवसर पर बीना विधायक निर्मला सप्रे, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, पार्षद नवीन साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष गोलू ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, सुभम तिवारी, पार्षद अजय ठाकुर एवं संपूर्ण बीना जैन समाज मौजूद रही कार्यक्रम का आयोजन शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति द्वारा किया गया1
- आज महावीर जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री आदरणीय प्रद्युम्न सिंह तोमर जी का मुंगावली आगमन हुआ रास्ते में शिव शक्ति फैब्रिकेशन पर जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सत्यजीत सिंह जी द्वारा एवं उनकी टीम द्वारा मंत्री जी का माला पहनकर स्वागत किया गया इसके पश्चात मंत्री जी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निकल गए1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बिजली के नाम पर जनता पर डाका: मध्यप्रदेश सरकार और विद्युत मंडल के खिलाफ बीना में फूटा गुस्सा, आज राज्यपाल के नाम जाएगा ज्ञापन राजेश बबेले बीना। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली दरों, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और फिक्स चार्ज के खिलाफ बीना में जनता का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। कांग्रेस जनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान अब जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दे रहा है। *मुनाफाखोरी और जनशोषण का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा* नागरिकों ने हस्ताक्षर कर साफ कहा है कि बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता को मुनाफाखोरी और जनशोषण का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा। *शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभु सिंह ठाकुर द्वारा किया गया* इस अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभु सिंह ठाकुर द्वारा किया गया था। *आज सौंपा जाएगा राज्यपाल के नाम ज्ञापन* अभियान के अंतर्गत संकलित ज्ञापन आज दिनांक 31 मार्च 2026 को सायं 5:00 बजे अंबेडकर प्रतिमा, बीना पर एकत्रित होकर एसडीएम बीना के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा जाएगा। ज्ञापन सौंपने की यह कार्यवाही जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण भूपेंद्र सिंह मुहासा, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर एवं मनोज कपूर, विधानसभा प्रभारी के निर्देशन में संपन्न होगी। इस पूरे अभियान को गति देने, जनता तक मुद्दे को पहुंचाने और संगठनात्मक रूप से मजबूत करने में महेंद्र कुमार नवैया तथा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमा महेंद्र नवैया और उनकी टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया है। *इस अभियान में यह सब रहे शामिल* अभियान में प्रमुख रूप से शशि मोहन तिवारी, सुरेश तिवारी नाही, देवेंद्र कुशवाहा,सुरेश सेन,विक्रांत गोलंदाज, दयाचंद चौधरी,मीना अहिरवार,विनीता अहिरवार, मोतीलाल मसाब,अशोक अहिरवार, मेट, रमेश मुरैना, शिवानी अहिरवार, जन्नू लाल राय, पूरे अहिरवार,आदेश समैया,बलराम अहिरवार,ओमप्रकाश ताम्रकार, छोटा सलीम, हरि नारायण कुशवाहा एवं एडवोकेट देवीलाल अहिरवार उपस्थित रहे। *जनता की कमाई पर डाका डालकर सरकार विकास का ढोंग कर रही है* नेताओं और नागरिकों ने तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार और विद्युत मंडल जनता को राहत देने में विफल साबित हुए हैं, लेकिन बिल बढ़ाने, फिक्स चार्ज थोपने और स्मार्ट मीटर के नाम पर वसूली करने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। आरोप लगाया गया कि सरकार महंगाई से कराह रही जनता की जेब पर लगातार हमला कर रही है, जबकि बिजली व्यवस्था सुधारने, ट्रिपिंग रोकने, गलत बिलों पर नियंत्रण करने और उपभोक्ताओं को राहत देने के मुद्दे पर पूरी तरह मौन है। यह भी कहा गया कि जनता की कमाई पर डाका डालकर सरकार विकास का ढोंग कर रही है और विद्युत मंडल उपभोक्ताओं को सेवा नहीं, बल्कि शोषण दे रहा है। आंदोलन से जुड़े लोगों ने स्पष्ट कहा कि किसान, मजदूर, महिलाएं, बुजुर्ग, छोटे दुकानदार और मध्यमवर्गीय परिवार पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, ऐसे में बढ़ी हुई बिजली दरें और अतिरिक्त शुल्क पूरी तरह अन्यायपूर्ण हैं। जनता अब चुप बैठने वाली नहीं है और यदि यह जनविरोधी नीति वापस नहीं ली गई, तो विरोध और अधिक उग्र रूप ले सकता है।अंत में सभी नागरिकों, कांग्रेस जनों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और उपभोक्ताओं से अपील की गई कि आज ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिक से अधिक संख्या में अंबेडकर प्रतिमा, बीना पर उपस्थित रहें तथा इस जनहित के मुद्दे का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनता की आवाज को मजबूत बनाएं।2