डीएम गौरांग राठी ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों की व्यवस्थाओं, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एमआरएफ सेंटर संचालन, सीसीटीवी स्थापना, टैम्पू स्टैंड/पड़ाव स्थलों, सीवरेज एवं जल निकासी सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि का समयबद्ध एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी धनराशि अवशेष न रहे और विकास कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हों। डीएम ने सभी बड़े धार्मिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं पड़ाव स्थलों पर प्राथमिकता के आधार पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए। संबंधित स्थानों का तत्काल चिन्हांकन कर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्नाव नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि लोहे एवं पत्थर का कार्य करने वाले व्यापारियों को चिन्हित स्थलों पर ही दुकानें स्थापित कराई जाएं। इसके लिए पहले नोटिस चस्पा कर मुनादी के माध्यम से जानकारी देने के निर्देश दिए, ताकि अतिक्रमण की स्थिति न बने। बैठक में एमआरएफ सेंटर एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी नगर निकायों में एमआरएफ सेंटर प्रभावी रूप से संचालित हों तथा कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह सभी अधिशासी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

- उन्नाव जनपद में समाज सेविका डॉ सुषमा सिंह ने गरीब और असहाय लोगों को कंबल व राहत खाद सामग्री की वितरित1
- *➡️नक्सल गढ़ में CRPF का महाधमाका! तोंगपाल में विकास और विश्वास का बिगुल!...* *➡️ जहां गूंजती थीं गोलियां, वहां अब विकास की दस्तक! तोंगपाल में CRPF का बड़ा अभियान!...* *➡️ नक्सलियों को सीधी चुनौती! तोंगपाल में CRPF ने शुरू किया शांति और विकास का महासंकल्प!...* *सुकमा संवाददाता राम प्रसाद नाग*1
- कोतवाली सदर में ‘नन्हे फरिश्ते’ कक्ष का लोकार्पण आज मंगलवार को आईजी किरण एस. ने एसएसपी जय प्रकाश सिंह के साथ कोतवाली सदर, उन्नाव में ‘नन्हे फरिश्ते’ कक्ष का फीता कटवाकर लोकार्पण किया। बच्चों को उपहार वितरित किए गए। निरीक्षण के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण व अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए2
- उन्नाव की नहर की बाजार का क्या हाल दोनों तरफ सड़क जाम कोई दुर्घटना होती हे तो कौन जिम्मेवार कही सरकार व्यवस्था करे बाजार की रोड पर ये केशी बाजार1
- मास्टर साहब अपनी महिला मित्र के साथ रंगरेलिया मना रहे थे, बीवी ने पकड़ लिया और बीच सड़क पर अय्याश पति की इज्जत उतार दी. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है. मामला यूपी के सीतापुर का है.1
- कानपुर नगर, पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को दरोगा बताने और बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को अनवरगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को जाल में फंसा रहा था, पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पूरी पुलिस वर्दी—बेल्ट, जूते और पी-कैप के साथ—पहनकर रौब झाड़ता था। इतना ही नहीं, वह कार पर फर्जी सरकारी नंबर प्लेट लगाकर खुद को उच्चाधिकारी बताता था, लखनऊ में निजी स्कूल और होटल किराए पर लेकर नकली लिखित परीक्षा और इंटरव्यू तक आयोजित कराता था, जिससे लोगों को उसकी बात पर भरोसा हो जाए। रकम लेने के बाद आरोपी परिणाम में देरी का बहाना बनाकर पीड़ितों को डराता और धमकाता था, उसके कब्जे से फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, वर्दी, लाइटर पिस्टल, कारतूस और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अपने दो साथियों—दुर्गेश सविता और विजय चौहान—के साथ मिलकर ठगी का संगठित गिरोह चला रहा था, दोनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, इस कार्रवाई से वर्दी की आड़ में चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है..??1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश!! दिनांक 18/02/2026 की रात्रि में थाना रावतपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जाँच में ज्ञात हुआ कि सोनू राठौर नामक व्यक्ति पर अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा हमला किया गया है। घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक द्वारा घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उक्त संबंध में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा बाइट दी गई।2
- गोलीकांड से मचा हड़कंप! पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त दबोचा गया! नमस्कार, आप देख रहे हैं स्वागत ज़िंदगी न्यूज़। कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में छपेड़ा पुलिया के पास देर रात मारपीट और गोली चलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। जांच में सामने आया कि सोनू राठौर पर अभिषेक विश्वकर्मा ने हमला किया। घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी ने कड़ी कार्रवाई की पुष्टि की है।1