Shuru
Apke Nagar Ki App…
पश्चिम बंगाल के ब्रिगेड परेड ग्राउंड, कोलकाता में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ NDA नेता इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन रहे हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Dharmendra Mishra
पश्चिम बंगाल के ब्रिगेड परेड ग्राउंड, कोलकाता में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ NDA नेता इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन रहे हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रतापगढ़ के पूरे गड़ेरियान गांव में 9 मई को एलपीजी सिलेंडर फटने से एक महिला की मृत्यु हो गई। हथिगवां थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास के पास एक रेप पीड़िता को फेंका गया। इस दिल दहला देने वाली घटना ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब तक दोषियों की पहचान नहीं कर पाई है।1
- उत्तर प्रदेश के पट्टी कस्बे में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शिवतारा हनुमान मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री मोती सिंह ने ध्वजारोहण कर यात्रा को रवाना किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।1
- ट्रेलर व मिनी ट्रक में जोरदार हुई भिड़ंत दोनो चालक हुए गंभीर रूप से घायल, जाच में जुटी पुलिस प्रतापगढ़।रानीगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित बभनमई पुल पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर और मिनी ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में मिनी ट्रक चालक और टेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायल चालक की पहचान अज़हर अली निवासी दादूपुर और भानु मौर्य (30 वर्ष) पुत्र संत प्रसाद मौर्य निवासी मुरली थाना मडूवाडीह जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भानु मौर्य मिनी ट्रक पर सामान लादकर बनारस से लखनऊ की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन बभनमई पुल के पास पहुंचा, तभी प्रतापगढ़ की ओर से आ रहे ट्रेलर से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर और मिनी ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।1
- माननीय प्रथम विधायक ओमप्रकाश बाबा दुबे ने रमेशचंद्र मिश्रा को मीडिया के माध्यम से बदलापुर विधान सभा के कार्यों को लेकर जनता के बीच खुला डीबेट करने के लिए कहें है1
- जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील जयसिंहपुर अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर सभागार में समस्त तहसील व ब्लाक स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक हुई आयोजित। जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील जयसिंहपुर अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर सभागार में समस्त तहसील व ब्लाक स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक हुई आयोजित। सुलतानपुर 09 मई/शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा विकास खण्ड जयसिंहपुर स्थित सभागार में अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) गौरव शुक्ला, उप जिलाधिकारी प्रभात कुमार सिंह एवं समस्त तहसील व ब्लाक स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की गयी। बैठक में आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) ने निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि पूर्व सूचना देकर मौके पर जाकर मुआयना करते हुए वास्तविक समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी आईजीआरएस संदर्भों में एक माह के भीतर फीडबैक लिया जाएगा, इसलिए प्रत्येक अधिकारी शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने की दिशा में कार्य करें, जिससे फीडबैक प्रतिशत उच्च बना रहे। जिलाधिकारी ने तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय पैरामीटरों पर जनपद को टॉप-5 में लाना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने अंश निर्धारण को अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए कहा कि तहसील जयसिंहपुर में लगभग 60 हजार प्रकरण लंबित हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। लेखपालों को निर्देशित किया गया कि अंश निर्धारण एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य साथ-साथ पूर्ण करें तथा किसी भी स्तर पर कार्य लंबित न रखें। बैठक में धारा-24व 38 अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि तहसील जयसिंहपुर मे मुकदमे लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लंबित मुकदमों को शीघ्र कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि वर्तमान बैठक चेतावनी स्वरूप है, अगली समीक्षा में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी लेखपालों को बराबर हल्का आवंटित किया जाए तथा कार्यों का समान वितरण सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम जयसिंहपुरको निर्देशित किया गया कि निर्विवाद वरासत, नामांतरण, खसरा संबंधी लंबित मामले, एवं अन्य राजस्व प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन लाभार्थियों को आवास आवंटित हो चुका है लेकिन अभी तक कब्जा प्राप्त नहीं हुआ है, ऐसे प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया जाए। आपदा राहत प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आपदा राहत से संबंधित सभी प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया जाए। कृषक दुर्घटना योजना के मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में गौशालाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गौशालाओं में चारा-पानी एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तहसील जयसिंहपुरमें संचालित गौशालाओं की संख्या की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि संबंधी विवादों पर भी गंभीरता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सरकारी भूमि पर दो पक्षों के बीच vgविवाद अथवा संघर्ष की स्थिति हो तो उसकी तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। धारा-9, आय-जाति, नामांकन, धारा-54 सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएम डैशबोर्ड के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने एनआरएलएम, स्वच्छता मिशन, मनरेगा एवं साफ-सफाई संबंधी कार्यों में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर तक साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखी जाए तथा निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा कार्यवाही संबंधी रिपोर्ट समय से प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि पेंडिंग वरासत एवं अन्य लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा कि जो अधिकारी अच्छा कार्य करेंगे उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपनी निजी समस्याएं भी निःसंकोच साझा कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए सभी अधिकारियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में तहसील व ब्लाक स्तर के अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने जयसिंहपुर तहसील और ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और जनसेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश दिए।1
- प्रतापगढ़ के जामताली चौराहे पर बंद बिजली केबल में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के 20 मिनट बाद भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में भारी गुस्सा है। निवासियों ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।1