पहाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झोपड़ी में बैठकर साइबर ठगी कर रहे 07 शातिर बदमाश गिरफ्तार डीग/पहाड़ी। जिले में बढ़ते साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पहाड़ी थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कठौल से धीमरी जाने वाले रास्ते पर एक झोपड़ी में दबिश देकर ऑनलाइन ठगी कर रहे 7 साइबर ठगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 फर्जी एंड्रॉइड मोबाइल और 7 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। म्यूल अकाउंट के जरिए खपाते थे ठगी की रकम पकड़े गए आरोपियों में मुख्य रूप से म्यूल अकाउंट (किराए का खाता) उपलब्ध कराने वाला मोईन निवासी कठौल भी शामिल है। पूछताछ में सामने आया है कि ये ठग ठगी की राशि मोईन के खाते में जमा कराते थे, जिसके बदले में मोईन 30 प्रतिशत कमीशन वसूलता था। पुलिस को मोईन के बैंक स्टेटमेंट में साइबर ठगी के ₹2,00,000 क्रेडिट होने का रिकॉर्ड भी मिला है। सेक्सटॉर्शन और पुराने सिक्कों के नाम पर देते थे झांसा पुलिस के अनुसार, ये ठग फर्जी सिम कार्ड और सोशल मीडिया (जी-मेल, फेसबुक, व्हाट्सएप) का इस्तेमाल कर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। ये मुख्य रूप से 'सेक्सटॉर्शन', पुराने नोट व सिक्के ऊंचे दामों पर खरीदने और हथियारों की ऑनलाइन होम डिलीवरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण: अरबाज (पुत्र आसीन), निवासी मूंगस्का मुबारिक (पुत्र नूर मोहम्मद), निवासी भौंरी अलीम (पुत्र इस्लाम), निवासी भौंरी फाजिल (पुत्र बशीर), निवासी भौंरी तनवीर (पुत्र साहून), निवासी मूडोता (हरियाणा) मोईन (पुत्र मुबारिक), निवासी कठौल (म्यूल खाता धारक) अरबाज (पुत्र तैयब), निवासी झंडीपुर पुलिस टीम की भूमिका थानाधिकारी योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में एसआई सत्यपाल सिंह, साइबर सेल प्रभारी रामकेश मीणा, नरेश सिंह, नेतराम और पहाड़ी थाने के अन्य कॉन्स्टेबल शामिल रहे। पुलिस अब इन बदमाशों से पूछताछ कर रही है ताकि फर्जी सिम और मोबाइल उपलब्ध कराने वाली बड़ी गैंग का पर्दाफाश किया जा सके। आरोपियों के खिलाफ पहाड़ी थाने में प्रकरण संख्या 140/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

- सांसद संजना जाटव ने उठाई मुख्यमंत्री की ग्रह तहसील की सड़कों परसवाल1
- राजस्थान के डीग में सोमनाथ मंदिर के 75वें पुनर्निर्माण और पहले विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने पर 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया गया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अभिषेक कर सनातन संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने का आह्वान किया।4
- डीग में अगरदत्ता हनुमान मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' आस्था और उल्लास से मनाया गया। यह पर्व भगवान सोमनाथ मंदिर पर पहले विदेशी आक्रमण के 1000 वर्ष और उसके पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने इसे नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।1
- मथुरा के बरसाना में दिवाकर शर्मा के अपहरण मामले में पूर्व चेयरमैन बलराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बरसाना पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।1
- भरतपुर के नागर कस्बे में नगरेश्वर महादेव मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' का भव्य आयोजन किया गया। सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष और मंदिर पुनर्निर्माण के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे होने की स्मृति में कलश यात्रा और हवन-यज्ञ हुआ। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर शिव भक्ति और राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंज उठा।4
- मामा ने ही किया 10 साल के भांजे का अपहरण, मांगे 10 लख रुपए मामा ने ही किया 10 साल के भांजे का अपहरण, मांगे 10 लख रुपए1
- गोवर्धन में बोले एमएस बिट्टा: ‘बंगाल में लोकतंत्र का अपमान, शहीदों के सम्मान से मजबूत होगा देश’ मथुरा समाचार। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा सोमवार को गोवर्धन पहुंचे, जहां उन्होंने मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने देश की सुरक्षा, शहीदों के सम्मान और पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। एमएस बिट्टा ने सीमा पर तैनात जवानों के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि देश आज जिन परिस्थितियों में सुरक्षित खड़ा है, उसमें सैनिकों का सर्वोच्च योगदान है। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता और राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को शहीद परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहना चाहिए। सहायता राशि और अन्य सरकारी सुविधाएं बिना किसी देरी के सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचनी चाहिए। बिट्टा ने युवाओं से सैनिकों के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानने का आह्वान किया। पश्चिम बंगाल की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए बिट्टा ने कहा कि वहां जिस तरह का माहौल बना हुआ है, वह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों से समझौता करने वाली शक्तियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभाएं केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं होतीं, बल्कि यह देश की एकता और सुरक्षा के प्रति संकल्प को मजबूत करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में ‘जय हिंद’ के नारों के बीच उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस दौरान स्थानीय प्रशासन, समर्थकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।2
- राजस्थान के डीग में भगवान सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अभिषेक कर नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया। इस आयोजन में डीग कलेक्टर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु शामिल हुए।4