logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कस्बा में चाकू से गोदकर प्राइवेट टीचर की हत्या, शव मक्का के खेत में मिला; मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम कस्बा में चाकू से गोदकर प्राइवेट टीचर की हत्या, शव मक्का के खेत में मिला; मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम कस्बा (पूर्णिया)। कस्बा थाना क्षेत्र के भबरा लागन पंचायत अंतर्गत मथौर गांव के एक निजी शिक्षक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को मक्का के खेत में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद आबिद (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव में बच्चों को निजी ट्यूशन पढ़ाते थे। परिजनों के अनुसार, आबिद शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह कमालपुर के समीप एक खेत में पानी पटाने जा रहे शरीफ नामक व्यक्ति की नजर मक्का के खेत में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कस्बा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कस्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि शव आबिद के घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर खेत में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

1 hr ago
user_SHIPRA KUMARI
SHIPRA KUMARI
रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
1 hr ago

कस्बा में चाकू से गोदकर प्राइवेट टीचर की हत्या, शव मक्का के खेत में मिला; मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम कस्बा में चाकू से गोदकर प्राइवेट टीचर की हत्या, शव मक्का के खेत में मिला; मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम कस्बा (पूर्णिया)। कस्बा थाना क्षेत्र के भबरा लागन पंचायत अंतर्गत मथौर गांव के एक निजी शिक्षक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अपराधियों ने शव को मक्का के खेत में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद आबिद (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव में बच्चों को निजी ट्यूशन पढ़ाते थे। परिजनों के अनुसार, आबिद शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे घर से ट्यूशन पढ़ाने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह कमालपुर के समीप एक खेत में पानी पटाने जा रहे शरीफ नामक व्यक्ति की नजर मक्का के खेत में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कस्बा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कस्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। बताया जा रहा है कि शव आबिद के घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर खेत में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

More news from बिहार and nearby areas
  • जलालगढ़ में जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएँ शुक्रवार को जलालगढ़ प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न मामलों की सुनवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी द्वारा की गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि जनता दरबार में जमीन नापी, पेंशन, राशन कार्ड तथा नल-जल योजना से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आवेदकों को निष्पक्ष सुनवाई और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। बताया गया कि अंचल अधिकारी, आरओ एवं राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण अंचल के कार्यों का अतिरिक्त दायित्व भी फिलहाल प्रखंड प्रशासन पर है। बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत सचिव के माध्यम से राजस्व एवं भूमि से जुड़े कार्यों को जारी रखा जा रहा है, ताकि आम जनता के कार्य बाधित न हों।
    1
    जलालगढ़ में जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएँ
शुक्रवार को जलालगढ़ प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न मामलों की सुनवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी द्वारा की गई। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि जनता दरबार में जमीन नापी, पेंशन, राशन कार्ड तथा नल-जल योजना से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आवेदकों को निष्पक्ष सुनवाई और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
बताया गया कि अंचल अधिकारी, आरओ एवं राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण अंचल के कार्यों का अतिरिक्त दायित्व भी फिलहाल प्रखंड प्रशासन पर है। बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत सचिव के माध्यम से राजस्व एवं भूमि से जुड़े कार्यों को जारी रखा जा रहा है, ताकि आम जनता के कार्य बाधित न हों।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    1 hr ago
  • पूर्णिया में आज भावुक पल देखने को मिला। मुख्यमंत्री नितीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान मंच से बोलते-बोलते मंत्री Leshi Singh भावुक होकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा — “जब मेरे परिवार पर मुश्किलें आईं, तब मुख्यमंत्री ढाल बनकर खड़े रहे। उन्होंने कृष्ण की तरह हमें हर परेशानी से बाहर निकाला। #Purnia #NitishKumar #LeshiSingh #SamriddhiYatra #BiharPolitics #PurniaNews #BreakingNews #BiharNews #ViralNews #PoliticalNews
    1
    पूर्णिया में आज भावुक पल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री नितीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान मंच से बोलते-बोलते मंत्री Leshi Singh भावुक होकर रो पड़ीं।
उन्होंने कहा — “जब मेरे परिवार पर मुश्किलें आईं, तब मुख्यमंत्री ढाल बनकर खड़े रहे। उन्होंने कृष्ण की तरह हमें हर परेशानी से बाहर निकाला।
#Purnia #NitishKumar #LeshiSingh #SamriddhiYatra #BiharPolitics #PurniaNews #BreakingNews #BiharNews #ViralNews #PoliticalNews
    user_PublicPowerNews24
    PublicPowerNews24
    Newsagent Krityanand Nagar, Purnia•
    1 day ago
  • अजब गजब प्रेम-कहानी 💞 कोर्ट मैरिज शादी कर बेटी ने माता पिता को दिया सन्देश देखिए 🫢
    1
    अजब गजब प्रेम-कहानी 💞 कोर्ट मैरिज शादी कर बेटी ने माता पिता को दिया सन्देश देखिए 🫢
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    News Anchor अररिया, अररिया, बिहार•
    28 min ago
  • Post by Araria News
    1
    Post by Araria News
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    57 min ago
  • सरकार के 07 निश्चय 0 3 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान ( Ease of living) के अंतर्गत  श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार में आम जनों से रू०ब०रू० हो कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा पूर्णिया जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कुल-11 आवेदनों पर सुनवाई की गई। जिनमें विभिन्न विभागों से  संबंधित मामलें शामिल थे।  सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आवेदनों पर नियम संगत त्वरित कराई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर आम जनों के शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। उनके बैठने की सुगम व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। अब 07 निश्चय 03 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका सम्मान- जीवन आसान ( Ease of living) के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी पदाधिकारी के द्वारा आम जनों के समस्याओं की सुनवाई पंचायत तथा प्रखंड एवं अनुमंडल और जिला स्तर पर नियमित रूप से की जा रहीं है।
    1
    सरकार के 07 निश्चय 0 3 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान ( Ease of living) के अंतर्गत  श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा शुक्रवार को प्रज्ञान सभागार में आम जनों से रू०ब०रू० हो कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा पूर्णिया जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कुल-11 आवेदनों पर सुनवाई की गई। जिनमें विभिन्न विभागों से  संबंधित मामलें शामिल थे। 
सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आवेदनों पर नियम संगत त्वरित कराई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
इस अवसर पर आम जनों के शिकायतों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई। उनके बैठने की सुगम व्यवस्था के साथ शुद्ध पेयजल तथा अन्य सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
अब 07 निश्चय 03 से बढ़ेगा अपना बिहार के अंतर्गत सबका
सम्मान- जीवन आसान ( Ease of living) के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी पदाधिकारी के द्वारा आम जनों के समस्याओं की सुनवाई पंचायत तथा प्रखंड एवं अनुमंडल और जिला स्तर पर नियमित रूप से की जा रहीं है।
    user_Seemanchal Bytes
    Seemanchal Bytes
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • Hello
    1
    Hello
    user_MOHAMMAD SADDAM
    MOHAMMAD SADDAM
    Artist Araria, Bihar•
    8 hrs ago
  • सावधान रहे मोदी जी का ऐलान बिहार है पर 100 एक भारी है
    1
    सावधान रहे मोदी जी का ऐलान बिहार है  पर 100 एक भारी है
    user_Raju Kumar
    Raju Kumar
    Voice of people पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    13 hrs ago
  • जलालगढ़ पीएचसी में हाई मास्ट लाइट खराब, अंधेरे में मरीजों को परेशानी। जलालगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वर्षों पहले लगाए गए दो हाई मास्ट लाइट लंबे समय से खराब पड़े हैं। इसके अलावा जलालगढ़ बाजार में मंदिर के समीप लगाया गया एक हाई मास्ट भी बरसों से बंद है। इन लाइटों की मरम्मत या देखरेख की ओर अब तक किसी का ध्यान नहीं गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हाई मास्ट लाइट बंद रहने के कारण शाम होते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है। इससे दूर-दराज से इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व के दो विधायकों के कार्यकाल में पीएचसी के मुख्य गेट के पास दोनों हाई मास्ट लाइट लगाए गए थे। शुरुआती दिनों में इन लाइटों से पूरा परिसर रोशनी से जगमग रहता था, लेकिन धीरे-धीरे सभी लाइट खराब हो गईं। लोगों का कहना है कि एक हाई मास्ट को लगभग दो वर्ष पहले मरम्मत के लिए कंपनी वाले ले गए थे, लेकिन आज तक उसे वापस नहीं लगाया गया। वहीं दूसरा हाई मास्ट भी खराब पड़ा है और उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इस संबंध में लोगों ने पूर्व विधायक का ध्यान भी आकृष्ट कराया था, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। इधर जलालगढ़ बाजार स्थित धर्मशाला के पास लगाया गया हाई मास्ट भी कुछ दिनों तक चलने के बाद खराब हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर हाई मास्ट लगाए गए, लेकिन रखरखाव के अभाव में उनका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द मरम्मत कराकर रोशनी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
    1
    जलालगढ़ पीएचसी में हाई मास्ट लाइट खराब, अंधेरे में मरीजों को परेशानी। जलालगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वर्षों पहले लगाए गए दो हाई मास्ट लाइट लंबे समय से खराब पड़े हैं। इसके अलावा जलालगढ़ बाजार में मंदिर के समीप लगाया गया एक हाई मास्ट भी बरसों से बंद है। इन लाइटों की मरम्मत या देखरेख की ओर अब तक किसी का ध्यान नहीं गया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हाई मास्ट लाइट बंद रहने के कारण शाम होते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है। इससे दूर-दराज से इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व के दो विधायकों के कार्यकाल में पीएचसी के मुख्य गेट के पास दोनों हाई मास्ट लाइट लगाए गए थे। शुरुआती दिनों में इन लाइटों से पूरा परिसर रोशनी से जगमग रहता था, लेकिन धीरे-धीरे सभी लाइट खराब हो गईं।
लोगों का कहना है कि एक हाई मास्ट को लगभग दो वर्ष पहले मरम्मत के लिए कंपनी वाले ले गए थे, लेकिन आज तक उसे वापस नहीं लगाया गया। वहीं दूसरा हाई मास्ट भी खराब पड़ा है और उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इस संबंध में लोगों ने पूर्व विधायक का ध्यान भी आकृष्ट कराया था, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला।
इधर जलालगढ़ बाजार स्थित धर्मशाला के पास लगाया गया हाई मास्ट भी कुछ दिनों तक चलने के बाद खराब हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर हाई मास्ट लगाए गए, लेकिन रखरखाव के अभाव में उनका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द मरम्मत कराकर रोशनी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.