जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26' के तहत नगर की अच्छी रैंकिंग के नपाध्यक्ष ने वार्डो के दौरे करना किए शुरू लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बीना को नम्बर एक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे - नपाध्यक्ष लता सकवार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26' के तहत नगर की अच्छी रैंकिंग के नपाध्यक्ष ने वार्डो के दौरे करना किए शुरू सूखा गीला कचरा अलग-अलग कर नगर पालिका कचरा गाड़ी में ही डालें, सीएमओ राहुल कौरव राजेश बबेले बीना।नगर में 'स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26' की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में, गुरुवार को शिवाजी वार्ड एवं शुक्रवार को सुभाष वार्ड में में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान नपाध्यक्ष ने न केवल वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी स्वच्छता के प्रति संकल्पित किया। *सीएमओ राहुल कौरव की अपील* इस दौरान सीएमओ राहुल गौरव ने भी निरीक्षण के दौरान नगर की साफ-सफाई, सड़कों के रख-रखाव और कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया उन्होंने कहा कि सूखा गीला कचरा अलग-अलग कर नगर पालिका कचरा गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बीना को अव्वल लाने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है *स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए* नपाध्यक्ष लता सकवार ने बताया कि आज सीएमओ राहुल कौरव के साथ वार्ड का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों और सफाई अमले को वार्ड में स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने नियमित कचरा उठाव और गलियों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। *नपाध्यक्ष ने शपथ दिलाई* इस दौरान नपाध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद किया और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई और नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के परिवेश को साफ रखें और शहर को सुंदर व कचरा मुक्त बनाने में नगरपालिका का सक्रिय सहयोग करें।उन्होंने विश्वास जताया कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग से ही शहर 'स्वच्छता सर्वेक्षण' में बेहतर प्रदर्शन कर पाएगा। इस अभियान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, सीएमओ राहुल कौरव, पूनम मिश्रा, वंदना चौबे,शिव दर्शन सेन, नवीन, स्वच्छता प्रभारी मित्र और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे नगर पालिका द्वारा आगामी दिनों में अन्य वार्डो में भी इस तरह का जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26' के तहत नगर की अच्छी रैंकिंग के नपाध्यक्ष ने वार्डो के दौरे करना किए शुरू लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बीना को नम्बर एक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे - नपाध्यक्ष लता सकवार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26' के तहत नगर की अच्छी रैंकिंग के नपाध्यक्ष ने वार्डो के दौरे करना किए शुरू सूखा गीला कचरा अलग-अलग कर नगर पालिका कचरा गाड़ी में ही डालें, सीएमओ राहुल कौरव राजेश बबेले बीना।नगर में 'स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26' की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में, गुरुवार को शिवाजी वार्ड
एवं शुक्रवार को सुभाष वार्ड में में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान नपाध्यक्ष ने न केवल वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी स्वच्छता के प्रति संकल्पित किया। *सीएमओ राहुल कौरव की अपील* इस दौरान सीएमओ राहुल गौरव ने भी निरीक्षण के दौरान नगर की साफ-सफाई, सड़कों के रख-रखाव और कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया उन्होंने कहा कि सूखा गीला कचरा अलग-अलग कर नगर पालिका कचरा गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ
सर्वेक्षण में बीना को अव्वल लाने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है *स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए* नपाध्यक्ष लता सकवार ने बताया कि आज सीएमओ राहुल कौरव के साथ वार्ड का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों और सफाई अमले को वार्ड में स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने नियमित कचरा उठाव और गलियों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। *नपाध्यक्ष ने शपथ दिलाई* इस दौरान नपाध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद किया और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए
शपथ दिलाई और नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के परिवेश को साफ रखें और शहर को सुंदर व कचरा मुक्त बनाने में नगरपालिका का सक्रिय सहयोग करें।उन्होंने विश्वास जताया कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग से ही शहर 'स्वच्छता सर्वेक्षण' में बेहतर प्रदर्शन कर पाएगा। इस अभियान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, सीएमओ राहुल कौरव, पूनम मिश्रा, वंदना चौबे,शिव दर्शन सेन, नवीन, स्वच्छता प्रभारी मित्र और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे नगर पालिका द्वारा आगामी दिनों में अन्य वार्डो में भी इस तरह का जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
- खबर जिला सागर से। लोकेशन, खिमलासा, बीना खुरई, तीन दिन से रोज सुबह के टाइम छः बजे हो रही हैं।हल्की,हल्की छुट पुट बूंदा बांदी। जिससे पारा तो लुढ़का ही,मगर कुछ समय बाद उमस भी बढ़ गई।1
- लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :- बीना रिफाइनरी बीपीसीएल के अंतर्गत आने वाले विवेकानंद अस्पताल में बीते दो दिनों तक पानी की आपूर्ति बाधित रही। इस संकट के कारण मरीजों और अस्पताल स्टाफ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों के परिजनों को पीने के पानी के लिए बोतलें खरीदनी पड़ीं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में अचानक जल आपूर्ति ठप हो गई, जिससे वार्डों में भर्ती मरीजों को पीने के पानी और स्वच्छता के लिए जूझना पड़ा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि अस्पताल प्रबंधन को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ा, लेकिन यह व्यवस्था भी पर्याप्त साबित नहीं हुई। अस्पताल के वार्ड बॉय और अन्य कर्मचारियों को टैंकर से पानी भरकर दूसरी मंजिल तक विभिन्न वार्डों में पहुंचाना पड़ा। मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया कि पानी की कमी से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। कई परिजनों ने बताया कि शौचालयों में पानी न होने के कारण गंदगी फैलने लगी थी, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया था। स्वास्थ्य सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में इस प्रकार की अव्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। नागरिकों ने अस्पताल प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। विवेकानंद हॉस्पिटल बीना के ऑफिस इंचार्ज राहुल उदैनिया ने बताया कि अस्पताल की टंकियों में पानी नहीं चढ़ पा रहा था, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने जानकारी दी कि अब मोटर में सुधार कार्य हो गया है और पानी की टंकियां भर दी गई हैं।1
- Post by बिजय चोहन1
- दमोह जिले के बरबटा गांव में आजादी के 78 साल बाद पहली बार दलित समुदाय के दूल्हे की ‘रक्षाबाई’ घोड़े पर निकाली गई। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में ग्रामीण अध्यक्ष सूरज अहिरवाल को घोड़े पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जातिवादी और रूढ़िवादी परंपराओं के खिलाफ जागरूकता फैलाना रहा। इस दौरान तेजगढ़ पुलिस ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। आयोजन में पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के हर गांव में सामाजिक भेदभाव और पाखंड के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपराज जाटव, उपाध्यक्ष शेखर अहिरवाल, प्रवक्ता रत्नेश प्रसाद अहिरवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने इसे सामाजिक बदलाव की दिशा में अहम कदम बताया। बता दें कि हटा थाना क्षेत्र के बिजौरी पाठक गांव में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई थी। जिसके बाद फरियादी दूल्हे सूरज अहिरवार ने एक सप्ताह पूर्व एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर शादी समारोह के दौरान निकाले जाने वाली राछवाई में पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। जहां पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुलिस ने लोगों से भी समाजिक समरसता को बनाए रखने की अपील की।1
- बरगी डैम क्रूज हादसे को लेकर सीएम पहुँचे जबलपुर सीएम डॉ मोहन यादव क्रूज में डूबने से हुई नीतू सोनी की मौत को लेकर पहुँचे मृतिका के घर किया शोक व्यक्त,परिजनों को बांधा ढांढस कोतवाली से रांझी और सिविल लाइन के बाद सीएम पहुचेंगे बरगी डैम घटना स्थल1
- न्यूज सलैया टपरियाँ मे हुई तेज बारिश1
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना :- स्वच्छता सर्वेक्षण 2026-27 को लेकर नगर पालिका बीना पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम शिवाजी वार्ड पहुंची। समझाइश और श्रमदान टीम ने वार्डवासियों से मुलाकात कर स्वच्छता का महत्व समझाया। वार्ड में काफी समय से बंद पड़ी नाली की शिकायत पर अध्यक्ष लता सकवार ने मौके पर ही कर्मचारियों को निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही सफाई कर्मियों ने तत्काल नाली की सफाई कर उसे खुलवाया, जिससे जलभराव की समस्या दूर हुई। स्वच्छता की शपथ इस दौरान अध्यक्ष लता सकवार ने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा, "ना हम गंदगी फैलाएंगे और ना गंदगी होने देंगे। अपना बीना, स्वच्छ बीना के संकल्प को हमें मिलकर पूरा करना है।" नागरिकों से अपील सीएमओ राहुल कौरव ने लोगों से अपील की कि कचरा सड़क या नाली में न फेंकें। घर से निकलने वाले गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग कर नगर पालिका की कचरा गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बीना को अव्वल लाने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है। टीम रही मौजूद अभियान के दौरान नगर पालिका के अध्यक्ष लता सकवार , पूनम मिश्रा, वंदना चौबे, शिव दर्शन सेन, नवीन,स्वच्छता प्रभारी,सफाई मित्र और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। नगर पालिका द्वारा आगामी दिनों में अन्य वार्डों में भी इसी तरह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।1
- दमोह देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी अंतर्गत बांसा तारखेड़ा गांव के पास पुल के नीचे पानी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीएसपी एचआर पांडे, थाना प्रभारी अमित गौतम व चौकी प्रभारी विक्रम दांगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना में मृतक की पहचान अजय पिता धनीराम बंसल (18) निवासी बांसा तारखेड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिजन युवक की तलाश कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने पानी से शव निकाल लिया था, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीएसपी एच आर पांडे ने शुक्रवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया प्राथमिक जांच में युवक की मौत पानी में गिरने या कूदने से होना प्रतीत हो रही है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।1
- Post by Savita vishwkarama1