राजपत्र और शासनादेश के पालन को लेकर आगसा का प्रदर्शन अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी बलिया। राजपत्र एवं शासनादेश के अनुपालन की मांग को लेकर सोमवार को ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही देरी और अनियमितताओं पर नाराजगी जताई। आगसा के जिला संयोजक बिट्टू प्रसाद गोंड के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कहा गया कि भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश संशोधन अधिनियम-2002 के तहत गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति के रूप में मान्यता दी जा चुकी है। साथ ही उत्तर प्रदेश शासन के समाज कल्याण अनुभाग-3 द्वारा जारी शासनादेश संख्या 129/2021/3206/26-3-2021 दिनांक 3 नवंबर 2021 में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि भू-राजस्व अभिलेखों 1323, 1324, 1356 अथवा 1359 फसली में “गोंड” अंकित होने की पुष्टि के बाद अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए और इसमें किसी प्रकार की हिला-हवाली न की जाए। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शासनादेश के बावजूद कई जिलों में पात्र लोगों को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है, जिससे आदिवासी गोंड समुदाय अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हो रहा है। आगसा जिला संयोजक बिट्टू प्रसाद गोंड ने कहा कि संगठन आदिवासी गोंड समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासनादेश का पालन सुनिश्चित नहीं कराया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आंदोलन के अगले चरण में आदिवासी गोंडऊ नाच, गोंडऊ बाजा और हुरुका के साथ लखनऊ विधानसभा पर विराट प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अरविन्द गोंडवाना, सुरेश शाह, संजय गोंड, उमाशंकर गोंड, प्रिन्स गोंड, रवीन्द्र गोंड, सोनू गोंड, सुदेश कुमार मंडावी, बच्चालाल गोंड, ओमप्रकाश गोंड सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

- नमस्कार… आप देख रहे हैं DIGITAL E PAGE NEWS PLATFORM का खास बुलेटिन “बलिया दिनभर”… चलिए शुरुआत करते हैं आज की बड़ी खबरों से बंगाल के नेता सुबेन्धु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया के राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने बड़ा दावा किया है। राज सिंह की मां ने बेटे को बेगुनाह बताते हुए कहा कि गिरफ्तारी अयोध्या से हुई थी, ना कि बिहार के बक्सर से। परिवार ने पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है। गड़वार के बरवां चट्टी के पास रोडवेज बस की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बैरिया पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और एक पिकअप वाहन भी सीज किया गया है। फेफना पुलिस ने बाइक चोरी गैंग का खुलासा करते हुए चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया जबकि तीन नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में लिए गए हैं। सुखपुरा पुलिस ने चाकूबाजी मामले में वांछित युवक हरिकेश गिरी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है। बलिया में रोहिंग्या नागरिक की मदद करने के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत आरोपी अब्दुल अमीन को विदेशी अधिनियम के तहत 3 साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है। बांसडीह इलाके में एक अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान कराने की अपील की है। मृतक के हाथ पर “ॐ” का टैटू बना हुआ है। फिलहाल इतना ही… बलिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए DIGITAL E PAGE NEWS PLATFORM के साथ।1
- बलिया ज़िले में मर्ज़िया पठान द्वारा 'सीरत-ए-नबी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और शिक्षाओं को याद किया गया।1
- बंगाल चुनाव पर 'चाचा' ने एक बड़ा बयान देते हुए अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उनके इस बयान ने समाजवादी पार्टी के भीतर के राजनीतिक समीकरणों पर फिर से बहस छेड़ दी है।1
- बलिया में जन सेवा शिक्षा मिशन ने भीषण गर्मी से बेहाल राहगीरों और ज़रूरतमंदों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस मानवीय पहल ने लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई और समाज में सहयोग का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया।1
- बक्सर जिले के पांडे पट्टी गांव से 48 वर्षीय सुरेश कुशवाहा आज सुबह 11 बजे से लापता हैं। वह नीले रंग का लोअर पहने हुए थे और उनका परिवार बेहद चिंतित है। जिस किसी को उनके बारे में जानकारी मिले, वह दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकता है।1
- अपूर्वा नर्सिंग होम पर बवाल: अस्पताल खुलते ही 'गायब' हुए सीएमओ, छात्र नेताओं और सिटी मजिस्ट्रेट में तीखी नोकझोंक। वीडियो वायरल बलिया: शहर के अपूर्वा नर्सिंग होम को बिना किसी लिखित सूचना के दोबारा खोले जाने पर आज भारी बवाल हो गया। छात्र नेताओं ने अस्पताल के संचालन का कड़ा विरोध करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान प्रशासन और छात्रों के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई। छात्र नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दिन से यह नर्सिंग होम खोला गया है, उसी दिन से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) छुट्टी लेकर 'गायब' हैं। छात्रों का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से ही नियमों को ताक पर रखकर अस्पताल चलाया जा रहा है। बहस के दौरान छात्र नेता नंदन सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के सामने ही बलिया सीएमओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'चोर' तक कह डाला। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध रूप से चल रहे इस नर्सिंग होम पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई और सीएमओ की भूमिका की जांच नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। फिलहाल, सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। #BalliaNews #StudentProtest #HealthDepartment #ApurvaNursingHome #CMOBallia #BreakingNews #छात्र_आंदोलन #बलिया_समाचार1
- आरा-बक्सर MLC चुनाव की मतगणना कल 14 अप्रैल को होगी, जिसमें कुल 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इस अहम परिणाम पर पूरे बिहार के राजनीतिक गलियारों की नज़र है।1
- हमारे बिहार मे लोग पढ़ाई पर कम और फैशन पर ज्यादा ध्यान देते हैं। देखो कैसे DJ पर डांस हो रहा है... 🥱1