मांडू के 120 छात्रों को होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग: जिला प्रशासन की पहल, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य मांडू के 120 छात्रों को होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग: जिला प्रशासन की पहल, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/धार जिले के मांडू नगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को 120 विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट की व्यावसायिक ट्रेनिंग दी गई। यह पहल जिला प्रशासन द्वारा मांडू के विकास में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना मांडू को पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर दे रहे हैं। इसी कड़ी में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को पर्यटन और होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मांडू में आने वाले नए निवेशकों और होटल-रिसॉर्ट्स में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। आज की ट्रेनिंग में होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को गेस्ट हैंडलिंग, हॉस्पिटैलिटी और सर्विस सेक्टर की बारीकियों से अवगत कराया।होटल मैनेजमेंट के अलावा, विद्यार्थियों को लकड़ी कला और मांडू के इतिहास व धरोहर के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशासन का लक्ष्य है कि स्थानीय विद्यार्थियों में अपनी धरोहर के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव जागृत हो। ट्रेनिंग के बाद इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए आगे की रणनीति भी तय की गई है। इस पहल के माध्यम से प्रशासन विद्यार्थियों और युवाओं को मांडू के विकास में सहभागी बनाना चाहता है। ट्रेनिंग में उन्हें बताया गया कि विकास में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। जिन निवेशकों को जमीन आवंटित की गई है, उनसे प्रभावित ग्रामीण और परिवारों को रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। ट्रेनिंग के दौरान यह मौजूद रहे सहायक कलेक्टर आशी शर्मा, नालछा तहसीलदार आशीष राठौर, नायब तहसीलदार राहुल गायकवाड़ ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीएन कोचलें, प्राचार्य सोम सिंह वास्केल,भाजपा धार ग्रामीण मन की बात प्रभारी रविंद्र परिहार, सोमनाथ तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक राजेश राठौर, रविंद्र तिवारी, संजय तिवारी, सचिन मंडवाल, पार्षद प्रतिनिधि चलिया , सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
मांडू के 120 छात्रों को होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग: जिला प्रशासन की पहल, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य मांडू के 120 छात्रों को होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग: जिला प्रशासन की पहल, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/धार जिले के मांडू नगर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को 120 विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट की व्यावसायिक ट्रेनिंग दी गई। यह पहल जिला प्रशासन द्वारा मांडू के विकास में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना मांडू को पर्यटन
स्थल के रूप में बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर दे रहे हैं। इसी कड़ी में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को पर्यटन और होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मांडू में आने वाले नए निवेशकों और होटल-रिसॉर्ट्स में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। आज की ट्रेनिंग में होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को गेस्ट हैंडलिंग, हॉस्पिटैलिटी और सर्विस सेक्टर की बारीकियों से अवगत कराया।होटल
मैनेजमेंट के अलावा, विद्यार्थियों को लकड़ी कला और मांडू के इतिहास व धरोहर के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशासन का लक्ष्य है कि स्थानीय विद्यार्थियों में अपनी धरोहर के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव जागृत हो। ट्रेनिंग के बाद इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए आगे की रणनीति भी तय की गई है। इस पहल के माध्यम से प्रशासन विद्यार्थियों और युवाओं को मांडू के विकास में सहभागी बनाना चाहता है। ट्रेनिंग में उन्हें बताया गया कि विकास में उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। जिन निवेशकों को जमीन आवंटित की
गई है, उनसे प्रभावित ग्रामीण और परिवारों को रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। ट्रेनिंग के दौरान यह मौजूद रहे सहायक कलेक्टर आशी शर्मा, नालछा तहसीलदार आशीष राठौर, नायब तहसीलदार राहुल गायकवाड़ ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी बीएन कोचलें, प्राचार्य सोम सिंह वास्केल,भाजपा धार ग्रामीण मन की बात प्रभारी रविंद्र परिहार, सोमनाथ तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक राजेश राठौर, रविंद्र तिवारी, संजय तिवारी, सचिन मंडवाल, पार्षद प्रतिनिधि चलिया , सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- खरगोन पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 51 मोटरसाइकिलें बरामद1
- देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 20261
- बारिश का कहर: बलवाड़ी की पुरानी पुलिया जर्जर, 25–30 मकान प्रभावित, प्रशासन ने बंद किया मार्ग1
- खाटू धाम में गूंजा बाबा श्याम का जयकारा: गुड्डू भैया गुरु महाराज से मिले इंदौर के श्याम प्रेमी, सूरजगढ़ के ऐतिहासिक निशान की जानी महिमा इन्दौर / खाटूश्यामजी।1
- भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में 1000 कांवड़ियों का प्रदर्शन, मौलाना पर एफआईआर की मांग लगातार विवादों में रहने वाले एक मौलाना द्वारा भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय बलाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में करीब एक हजार कांवड़िए चंदन नगर थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने एसीपी शिवान्दु जोशी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांवड़ियों ने थाना परिसर के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। एसीपी शिवान्दु जोशी ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जाएगी। जांच में यदि कोई दंडनीय अपराध पाया जाता है तो नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं मनोज परमार ने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो सावन माह के दौरान फिर बड़ी संख्या में कांवड़िए चंदन नगर थाने का घेराव कर आंदोलन करेंगे। इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट।1