प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान डीएम ने बढ़ाया हौसला (भभुआ / कैमूर) 02 अप्रैल: शिक्षा विभाग, कैमूर के तत्वावधान में गुरुवार को समाहरणालय स्थित माँ मुण्डेश्वरी सभागार में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी कैमूर श्री नितिन कुमार सिंह ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के जिला टॉपर्स को मेडल एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और समाज व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के जिला टॉपर्स कला संकाय (Arts): पूर्वी कुमारी ने 92.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शुभम प्रसाद (92.60%) द्वितीय तथा रोशनी गुप्ता (92.40%) तृतीय स्थान पर रहीं। वाणिज्य संकाय (Commerce): सपना राय 85.60% अंकों के साथ जिला टॉपर बनीं। देव श्रीवास्तव एवं माही केशरी (85.20%) संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय (Science): सुहाना कुमारी ने 93.80% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुहानी सिंह (91.00%) द्वितीय तथा काजल कुमारी एवं नीमा कुमारी (90.80%) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। मैट्रिक परीक्षा 2026 के जिला टॉपर्स मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में विकास कुमार गुप्ता ने 97.20% (486 अंक) प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। श्वेता कुमारी, सुजाता कुमारी एवं पल्लवी पाण्डेय (96.40%) संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि मोहम्मद गौहर अंसारी (96.20%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर अन्य छात्रों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी
प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान डीएम ने बढ़ाया हौसला (भभुआ / कैमूर) 02 अप्रैल: शिक्षा विभाग, कैमूर के तत्वावधान में गुरुवार को समाहरणालय स्थित माँ मुण्डेश्वरी सभागार में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी कैमूर श्री नितिन कुमार सिंह ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के
जिला टॉपर्स को मेडल एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और समाज व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के जिला टॉपर्स कला संकाय (Arts): पूर्वी कुमारी ने 92.80% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शुभम
प्रसाद (92.60%) द्वितीय तथा रोशनी गुप्ता (92.40%) तृतीय स्थान पर रहीं। वाणिज्य संकाय (Commerce): सपना राय 85.60% अंकों के साथ जिला टॉपर बनीं। देव श्रीवास्तव एवं माही केशरी (85.20%) संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय (Science): सुहाना कुमारी ने 93.80% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुहानी सिंह (91.00%) द्वितीय तथा काजल कुमारी एवं नीमा कुमारी (90.80%) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। मैट्रिक परीक्षा 2026 के जिला टॉपर्स मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में विकास कुमार
गुप्ता ने 97.20% (486 अंक) प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। श्वेता कुमारी, सुजाता कुमारी एवं पल्लवी पाण्डेय (96.40%) संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि मोहम्मद गौहर अंसारी (96.20%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर अन्य छात्रों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा। रिपोर्ट ---: ओम प्रकाश तिवारी
- User6289Mohania, Kaimur (Bhabua)😡4 hrs ago
- विवाद सुलझाने गई पुलिस को महिला ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल #bahraich #viral1
- Like and comment follow kijiye ♥️💯♥️♥️♥️♥️♥️♥️😘😀 and Good morning1
- Post by राजन कुमार1
- Post by Manish Dev1
- Post by पत्रकार अमान खान (ब्यूरो चीफ)1
- राजन😭 के मेहरारू के छिना शंकर और विष्णु देवता सवरगलोग में रहने वाले लोग👫👬👭 2021 में तबो 2022 फरवरी में ब्रह्मा ने विदाई किया सरस्वती शारदा के नहीं आई राजन😭 के पास देवता ब्रह्मा के बेटी सरस्वती शारदा बोली राजन😭 के धोखा दि 2019 में 2020 में शादी💍👑👫👰 2022 फरवरी में धोखा दि, 2023 में बोली सरस्वती शारदा देवी ना तेज होखी त धरती पर के तेज होखी 2 बच्चों वाली सरस्वती शारदा बोली 2023 में सोन खेत पर झोपड़ी में से दिन☀ में राजन😭 से धोखा दि, 27.1.2026 सरस्वती के बलसकार 4 अंगुली चिहार दिया 2 अंगुली फार दिया| देवी ना तेज होखी त धरती पर के तेज होखी 2 बच्चों वाली सरस्वती शारदा बोली 2023 में सोन खेत पर झोपड़ी में से दिन☀ में राजन😭 से धोखा दि, 27.1.2026 सरस्वती के बलसकार 4 अंगुली चिहार दिया 2 अंगुली फार दिया|1
- (भभुआ/कैमूर) किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं सात सूत्रीय मांगों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी नवीन कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से भारत माला परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने किया। इस दौरान भारतीय किसान मजदूर यूनियन कैमूर के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह तथा किसान संघर्ष मोर्चा के सचिव अनिल सिंह भी उपस्थित रहे। किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में अपनी सात सूत्रीय मांगों को विस्तार से रखते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि सहायक भू-अर्जन पदाधिकारी के हड़ताल पर चले जाने के कारण अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भुगतान पिछले महीने से लंबित है, जिससे किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। किसानों ने मांग की कि हड़ताल पर गए अधिकारियों का प्रभार किसी अन्य अधिकारी को सौंपकर लंबित मुआवजा भुगतान जल्द कराया जाए। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने भारत माला परियोजना से संबंधित शेष आवेदनों के मुआवजा निर्धारण हेतु भभुआ में आर्बिटर कैंप कोर्ट लगाने, परियोजना में मिट्टी ढुलाई कर रहे हाइवा एवं डंपरों की तेज गति और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने तथा चांद प्रखंड में फसल क्षतिपूर्ति राशि से वंचित 1536 आवेदनों को वैध मानते हुए किसानों को भुगतान करने की मांग उठाई। किसान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने कहा कि किसानों को समय पर मुआवजा नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो किसानों को आंदोलन तेज करने और परियोजना कार्य बाधित करने को विवश होना पड़ेगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नितिन कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि किसानों की मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग करते हुए शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।2
- ये साधारण महिला नहीं, बल्कि वही कर्मी हैं जो CM Helpline 1076 में काम करती हैं । वही व्यवस्था, जो पूरे प्रदेश के लोगों की शिकायतें सुनती है।लेकिन विडंबना देखिए…जो महिलाएं हर दिन दूसरों की परेशानियां सुनती हैं,उनकी अपनी आवाज़ अनसुनी रह गई है। जो लोग दिनभर दूसरों की समस्याओं का हल निकालते हैं, उन्हें अपनी ही बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।आज जब ये महिलाएं अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रही थीं, तब उनके साथ हुआ व्यवहार गंभीर सवाल खड़े करता है। इनकी मांग बस ये है कि ₹15,000 की सैलरी और काम के दौरान 50 मिनट का ब्रेक मिले जिसके अपराधियों जैसा रवैया इनके साथ हो रहा है! #protest #lucknow #viralvideos #uttarpradesh #photojournalism1
- Post by Manish Dev2