Shuru
Apke Nagar Ki App…
*भरथना ।* क्षेत्रीय थाना ऊसराहार मे जब फैली दहशत.. फिल्मी स्टायल मे कार सवारो ने पहले वायक सवार का पीछा करते हुए टक्कर मारकर मारने की कोशिश की। जब पीडित वायक छोडकर जान बचाने के लिए भागे तो आरोपियों ने सरे बाजार लाठी डंडो से पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया। पिटाई के दौरान पूरी दहशत फैला दी ।बच्चे मौके से भाग खडे हुए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। अब पुलिस ने मामले में शख्त कार्यवाही करते हुए चार लोगो के विरूद्ध जान से मारने की कोशिश करने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया दो आरोपियों को घटना मे प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार किया गया है घटना के पीछे तीस हजार रुपये का लेनदेन था।
Kanhaiya lal
*भरथना ।* क्षेत्रीय थाना ऊसराहार मे जब फैली दहशत.. फिल्मी स्टायल मे कार सवारो ने पहले वायक सवार का पीछा करते हुए टक्कर मारकर मारने की कोशिश की। जब पीडित वायक छोडकर जान बचाने के लिए भागे तो आरोपियों ने सरे बाजार लाठी डंडो से पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया। पिटाई के दौरान पूरी दहशत फैला दी ।बच्चे मौके से भाग खडे हुए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। अब पुलिस ने मामले में शख्त कार्यवाही करते हुए चार लोगो के विरूद्ध जान से मारने की कोशिश करने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया दो आरोपियों को घटना मे प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार किया गया है घटना के पीछे तीस हजार रुपये का लेनदेन था।
- Shivam Yadavतखा, इटावा, उत्तर प्रदेशपूरी वीडियो1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rohit Kumar1
- Post by Urvashi singh1
- *शहर में स्थित मां कालिका देवी का भव्य 16 रुपी श्रृंगार एकादशी पर्व पर हुआ* शहर के नीलकंठ मंदिर मार्ग पर स्थित प्राचीन कालिका मंदिर पर आज चैत्र माह कामदा एकादशी के पावन अवसर पर मां कालिका देवी को हर वर्ष की भांति इस बार भी समिति द्वारा स्वर्ण आभूषण पहनाकर 16 रुपी भव्य श्रृंगार कर मंदिर को फूलों व लाइट से सजाया गया। जहां हजारों भक्तों ने मां का श्रृंगार देख कर उनकी पूजा अर्चना की तथा समिति की तरफ से हर भक्त को भंडारा वितरण किया गया। यह मंदिर बीहड़ में होने से यहां पक्की सड़क न होने से यहां भक्तों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जबकि इस मंदिर की भी महत्वाता काफी हैं। भक्तों ने शासन व जिला प्रशासन से मांग की इस मंदिर को भी पर्यटल स्थल घोषित कर यहां शीघ्र ही पक्की सड़क का निर्माण हो। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा4
- इटावा के वैदपुरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तीन बच्चों की मां 26 मार्च को अपनी मर्जी से मैनपुरी निवासी युवक के साथ चली गई थी। परिजन 27 मार्च को उसे वापस ले आए। आरोप है कि परिजनों ने महिला पर दबाव बनाकर युवक को गांव बुलवाया। रात में गांव पहुंचे युवक को घेरकर मारपीट की गई और उसे बंधक बना लिया गया। सुबह दोबारा पिटाई के बाद युवक का मुंह काला कर उसे और महिला को गांव में घुमाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सुरक्षित निकालकर कई आरोपियों को हिरासत में लिया। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों देवरों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।2
- mata rani 👑🙏🚩 devy darvar dhumanpura Etawah1
- Post by Shuru User, satendra kevat1
- Post by Kanhaiya lal1
- पुलिस को एक उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है। स्वाट और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयासों से विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से न केवल लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस मिली है, बल्कि पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता भी सामने आई है। यह सफलता अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्राप्त हुई। आमजन द्वारा दर्ज कराई गई मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर स्वाट और सर्विलांस टीम लगातार काम कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और सतत प्रयासों के आधार पर टीम ने विभिन्न स्थानों से इन मोबाइलों को बरामद किया। बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित मोबाइल धारकों को सूचित कर दिया गया है और उन्हें आज ही उनके फोन वापस किए जा रहे हैं। इस पहल से नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रविवार को शाम 5:00 बजे जनहित में अपील करते हुए नागरिकों से कहा कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ ऐप अवश्य डाउनलोड करें। यह ऐप मोबाइल खो जाने की स्थिति में उपयोगी जानकारी प्रदान करता है और ट्रैकिंग में सहायक होता है। साथ ही, उन्होंने यह भी सलाह दी कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाने में बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड एवं अन्य पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इस सफल अभियान में प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक समित चौधरी और प्रभारी स्वाट टीम उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार अपनी-अपनी टीमों के साथ सक्रिय रूप से शामिल रहे।2
- औरैया। पूज्य पिता जगदीश नारायण मिश्र की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र अनिल मिश्र एवं डॉ. मिथुन मिश्रा द्वारा नगर पालिका संचालित गौशाला, आवास विकास कॉलोनी में विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गौ माता एवं बंदरों को प्राकृतिक आहार खिलाया गया। कार्यक्रम के तहत गरीब एवं दिव्यांगजनों को वस्त्र भेंट कर उनका मुंह मीठा कराया गया। इसके साथ ही आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम में भी सेवा कार्य किया गया, जहां वृद्धजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. मिथुन मिश्रा ने उन्हें स्वस्थ रहने के उपाय बताए। डॉ. मिश्रा ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए व्यवहारिक और मौलिक तरीके समझाए, ताकि वृद्धजन अपने दैनिक जीवन में इन्हें अपनाकर स्वस्थ रह सकें। इस अवसर पर आश्रम प्रबंधक नरेंद्र पाल, लालमणि वर्मा और कपिल शुक्ला सहित अन्य लोगों को आरोग्य पत्रिका भी भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत जगदीश नारायण मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।1