थाना हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही विधविवादित बालक सहित 3 शातिर वाहन चोर तथा बैटरी चुराने वाला एवं चुराई हुई बैटरी खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, चुराये हुये 10 दुपहिया वाहन एवं 4 बैटरी जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आयुष जाखड़ और नगर पुलिस अधीक्षक श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में हनुमानताल थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक चोरी के वाहन बेचने की फिराक में बकरा मार्केट इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जितेंद्र सोनकर और मुशीर उर्फ मूसा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने नशे की लत के कारण वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक्टिवा, चेतक, केटीएम और होंडा साइन समेत सात दोपहिया वाहन बरामद किए। इसी दौरान पुलिस ने एक विधि-विवादित बालक को भी गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर तीन अन्य चोरी के वाहन जब्त किए गए। हनुमानताल थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी होने के मामले में भी पुलिस ने प्रथम उर्फ प्रदीप सोनकर और शाहरुख नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार बैटरियां भी बरामद कर ली हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने जिले के अन्य इलाकों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। रिपोर्टर-- मदन रैकवार, वंदे भारत न्यूज, जबलपुर
थाना हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही विधविवादित बालक सहित 3 शातिर वाहन चोर तथा बैटरी चुराने वाला एवं चुराई हुई बैटरी खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, चुराये हुये 10 दुपहिया वाहन एवं 4 बैटरी जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आयुष जाखड़ और नगर पुलिस अधीक्षक श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में हनुमानताल थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक चोरी के वाहन बेचने की फिराक में बकरा मार्केट इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जितेंद्र सोनकर और मुशीर उर्फ मूसा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने नशे की लत के कारण वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी
निशानदेही पर पुलिस ने एक्टिवा, चेतक, केटीएम और होंडा साइन समेत सात दोपहिया वाहन बरामद किए। इसी दौरान पुलिस ने एक विधि-विवादित बालक को भी गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर तीन अन्य चोरी के वाहन जब्त किए गए। हनुमानताल थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी होने के मामले में भी पुलिस ने प्रथम उर्फ प्रदीप सोनकर और शाहरुख नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार बैटरियां भी बरामद कर ली हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने जिले के अन्य इलाकों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। रिपोर्टर-- मदन रैकवार, वंदे भारत न्यूज, जबलपुर
- गोहलपुर सब्जी मंडी निर्माण करने की मांग को लेकर पार्षद ने किया प्रदर्शन मंगलवार को नगर निगम की जनसुनवाई में पार्षद प्रमोद पटेल और सब्जी मंडी व्यापारियों के के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया उन्होंने बताया कि कि गोहलपुर थाने के बाजू में लगभग 30 से 35 व से लगभग 200 से 250 परिवारों का सब्जी बेच कर जीवन यापन चल रहा है नगर निगम के द्वारा बैठकी वसूली भी लगातार की जाती हैं लेकिन वहां पर सब्जी विक्रेता एवं सब्जी खरीदारों को किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है मेरे द्वारा दिनांक 22/09/2022 से प्रस्ताव तैयार कर लगातार एवं व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से गोहलपुर सब्जी मंडी के अंदर टीन सेट चबूतरा एवं फर्शीकरण करने की माग की गई है और उक्त प्रस्ताव पर वर्तमान समय तक प्रस्ताव को आयुक्त महोदय आपके द्वारा सिर्फ टालने का प्रयास कि जा रहा है जो कि आज गोहलपुर सब्जी मंडी से सारे सब्जी विक्रेता आप से आ करने आये है कि सब्जी मंडी का निर्माणकार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने की kare पार्षद प्रमोद पटेल सहित अन्य जन्म मौजूद रहे3
- 🔴 जबलपुर: सिहोरा में मालिक का दोस्त बनकर गैराज में चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात --- 📍सिहोरा। जबलपुर के सिहोरा स्थित गौरी तिराहा में एक ट्रैक्टर गैराज में शातिर चोरों ने खुद को दुकान मालिक का दोस्त बताकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। - दुकान मालिक आसिद के अनुसार, दो युवक गैराज पहुंचे और कर्मचारी से खुद को मालिक का परिचित बताया। इसके बाद कर्मचारी को चाय लाने के बहाने दुकान से बाहर भेज दिया। - कर्मचारी के बाहर जाते ही एक आरोपी ने दुकान में रखे ट्रैक्टर के दो पिस्टन चोरी कर लिए, जबकि दूसरा आरोपी कैश ड्रॉअर में नकदी और अन्य कीमती सामान तलाशता रहा। - कुछ देर बाद दुकान मालिक के पहुंचने पर सामान गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद चोरी की पूरी घटना सामने आई। - दुकान मालिक ने सिहोरा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। -- 📲 ऐसी ही सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज स्थानीय खबरों के लिए "सच तक पत्रिका न्यूज़" को फॉलो करें। - ✍️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़1