नशा मुक्ति टीम द्वारा हार्टोन कंप्युटर स्किल सेंटर नरवाना में नशा मुक्ति अभियान पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा निर्देशन में हार्टोन कंप्युटर स्किल सेंटर नरवाना में नशे के दुष्प्रभाव, साईबर फ्रॉड, व यातायात नियमों व 3 नए कानूनों के बारे में जागरूक किया गया । इस अवसर पर हार्टोन कंप्युटर स्किल सेंटर नरवाना में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशा मुक्ति टीम के इचांर्ज उप निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा —नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है । यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है । आप सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हो । पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहो । अगर आपके आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को सबोंधित करते हुए कहा कि— “नशा शरीर ही नहीं, बल्कि जीवन और समाज के लिए भी जहर है । आज के विद्यार्थी ही कल का भविष्य हैं, इसलिए नशामुक्त और स्वस्थ रहना ही देश की सुरक्षा व प्रगति की गारंटी है।” उन्होंने विद्यार्थियों को “Say Yes to Life, No to Drugs” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया सभी को नशामुक्त भारत बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया । उन्होने बताया कि नशा करने वाले व्यक्तियों कि जानकारी दे सकते है । उप-निरीक्षक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी और कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है । हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है । उप निरीक्षक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों व उपस्थित स्टॉफ को सरकार द्वारा लागू किये गए 3 नए कानूनो ( भारतीय न्याय सहिंता, भारतीय नागरिक सुरक्षा सहितां तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के बारे में भी जानकारी दी । इसके साथ ही उन्होने विद्यार्थीयों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे OTP, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए । हार्टोन कंप्युटर स्किल सेंटर नरवाना स्टॉफ ने इस पहल का स्वागत किया और विद्यार्थीयों के साथ मिलकर "नशा मुक्त भारत – सुरक्षित भारत" का संकल्प लिया । अंत में सभी विद्यार्थियों और स्टॉफ ने नशा और साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ ली ।

- जुलाना: कस्बे की नई अनाज मंडी में आढ़तियों और किसानों द्वारा सरकार के नए नियमों के विरोध में शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मंडी में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा और आढ़तियों के साथ-साथ किसानों ने भी धरने में भाग लेकर अपना रोष प्रकट किया। धरने की अध्यक्षता आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर ने की। धरने को संबोधित करते हुए पवन लाठर ने कहा कि सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जो किसानों और आढ़तियों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना जमीनी हकीकत को समझे नए-नए नियम थोपे जा रहे हैं, जिससे मंडी व्यवस्था चरमरा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट अनिवार्य करना और बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करना पूरी तरह अव्यवहारिक है। इससे किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि मंडी का समय सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक सीमित करना भी गलत फैसला है। अधिकांश किसान रात के समय कंबाइन से फसल कटवाते हैं और उसी अनुसार मंडी में फसल लेकर आते हैं। ऐसे में समय सीमा तय करने से उन्हें भारी दिक्कतें आएंगी। आढ़तियों ने इन फैसलों को तुगलकी फरमान बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की। बॉक्स धरने के दौरान किसान नेता और ढांडा खाप के पूर्व प्रधान नरेश ढांडा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यदि दो दिनों के भीतर बायोमेट्रिक नियम वापस नहीं लिया गया तो वह अपना अंगूठा काटकर मुख्यमंत्री को भेजेंगे।1
- Post by PRAKAS2
- #कांग्रेस के एससी सैल के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनने पर वीरेंदर बापोंड़ा ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार1
- Post by Brihaspati Nath1
- Post by FojiNews241
- सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह हुए पंचतत्व में विलीन:- सैनिक सम्मान के साथ गांव बुसान में उनके बेटे रवि ने दी चिता को मुखाग्नि:- तोशाम/ भिवानी,04 अप्रैल। सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह पंचतत्व में विलीन हुए। सैनिक सम्मान के साथ शनिवार को उनको गांव बुसान में अंतिम विदाई दी गई। उनके बेटे रवि ने चिता को मुखाग्नि दी। गांव बुसान के सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह सुपुत्र स्व.श्री रायसिंह के पश्चिम बंगाल में तैनात थे, एक घटना में गत 02 अप्रैल को प्राण पूरे हो गए थे। दुःख की इस परिस्थिति में आस पास के गांवों से आए अनेक गणमान्य नागरिको ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की । हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह कालीरामन सुपुत्र स्व श्री रायसिंह की उम्र 43 वर्ष है। माता का नाम रोशनी और पत्नी नाम सोनिका है ।उनकी एक 14 वर्षीय बेटी रितिका, बेटा रवि आयु 10 है। दो भाई संजय कुमार व जगमेन्द्र हैं। उनकी सर्विस सीआरपीएफ में करीब 19 साल की रही । दिल्ली से आई सीआर पीएफ की टुकड़ी के इंचार्ज इंस्पेक्टर भरत सिंह के नेतृत्व में हवलदार अजय कुमार व सत्यनारायण के अलावा सिपाही प्रदीप कुमार, विष्णु, उपेंद्र, लक्ष्मीनारायण, संतोष कुमार, मोहन व दीप नारायण की टुकड़ी ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। वहीं कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के ओर से प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सागंवान, तहसील कार्यालय से कानूनगो राजेन्द्र जाखड़, सीआरपीएफ की टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर भरत सिंह और पुलिस विभाग के उप निरीक्षक सुनील कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रदांजलि दी। उनकी अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सागंवान, तहसील कार्यालय से कानूनगो राजेन्द्र जाखड़ व पटवारी माडूराम, बहल थाना से सब इंसपेक्टर अनिल कुमार, कैप्टन जयसिंह, सरपंच मेहर चंद, रमेश कुमार, विरेन्द्र संडवा, वाईस चैयरमेन सुनिल भारीवास, औमपाल पंघाल, पूर्व सरपंच महान सिहं, पूर्व सरपंच बीर सिहं, जेपी हसान, चैयरमेन कुलवीर धायल, सतबीर चैयरमेन, सज्जन संडवा, ऋषिपाल फौगाट, विक्रम सिहं, जयसिंह कोच, अमित बापौडा, प्रधान नरेश शर्मा, पूर्व सरपंच बिजेन्द्र, दुलीचंद कालीरामन, मंजीत सांगवान भेरा, रामसिंह नम्बरदार, प्रधान रामबीर, ईश्वर फौजी, मास्टर संजय, प्रधान प्रदीप कुमार, मास्टर दलबीर , बृजपाल फौजी, राजेश, बृजपाल चौहान, प्रधान सुखबीर, रामफल, सत्यवान शर्मा, प्रेम ड्राइवर, दयासिंह थानेदार लोकेश हसान आदि ने शामिल हो कर परिजनों को गहरी संवेदना व्यक्त की। फोटोज संग्लन:-। ***********************3
- सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह हुए पंचतत्व में विलीन:- सैनिक सम्मान के साथ गांव बुसान में उनके बेटे रवि ने दी चिता को मुखाग्नि:-1
- #कांग्रेस के एस सी सैल के शहरी जिला अध्यक्ष बनने पर एडवोकेट शिवकुमार चांगिया ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार1