logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण और यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल मध्य भारत न्यूज़, बड़वारा (कटनी) कटनी जिले की बड़वारा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसका शारीरिक शोषण करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बड़वारा पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे धर दबोचा और न्यायालय में पेश किया, जहां से आदेश मिलने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। साइबर सेल की मदद से हुई गिरफ्तारी बड़वारा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को नाबालिग पीड़िता ने कटनी के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर बड़वारा थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2)m, 115(2), 351(3) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। 24 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनीष गिरी गोस्वामी (निवासी ग्राम पौनिया) को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

2 days ago
user_MADHYA BHARAT NEWS
MADHYA BHARAT NEWS
Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
2 days ago

शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण और यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल मध्य भारत न्यूज़, बड़वारा (कटनी) कटनी जिले की बड़वारा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसका शारीरिक शोषण करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बड़वारा पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे धर दबोचा और न्यायालय में पेश किया, जहां से आदेश मिलने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। साइबर सेल की मदद से हुई गिरफ्तारी बड़वारा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को नाबालिग पीड़िता ने कटनी के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर बड़वारा थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2)m, 115(2), 351(3) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। 24 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनीष गिरी गोस्वामी (निवासी ग्राम पौनिया) को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

More news from मैहर and nearby areas
  • *आगामी त्यौहार के चलते मैहर शहर की यातायात व्यवस्था हुई ठप्प, शहर के चारों तरफ लगा भीषण जाम, कोतवाली और यातायात पुलिस द्वारा जाम खुलवाने का किया जा रहा प्रयास*
    1
    *आगामी त्यौहार के चलते मैहर शहर की यातायात व्यवस्था हुई ठप्प, शहर के चारों तरफ लगा भीषण जाम, कोतवाली और यातायात पुलिस द्वारा जाम खुलवाने का किया जा रहा प्रयास*
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    1 hr ago
  • सतना। जिले के बिरसिंहपुर तहसील अंतर्गत माजन गांव में 100 घरों की बस्ती पानी में कैद। दो परिवार के घर चपेट में आए। पानी की निकासी नहीं। कभी भी गिर सकते हैं मकान। मवेशी से लेकर जान माल का खतरा बना। कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत सीईओ के आदेश नहीं मान रहा स्थानीय प्रशासन।
    1
    सतना। जिले के बिरसिंहपुर तहसील अंतर्गत माजन गांव में 100 घरों की बस्ती पानी में कैद। दो परिवार के घर चपेट में आए। पानी की निकासी नहीं। कभी भी गिर सकते हैं मकान। मवेशी से लेकर जान माल का खतरा बना। कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत सीईओ के आदेश नहीं मान रहा स्थानीय प्रशासन।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मैहर मे कांग्रेसियों ने एसडीएम मुर्दाबाद के लगाए नारे,। मैहर - जिला कांग्रेस द्वारा रैली निकालकर ज्ञापन सोपने ज़ब एसडीएम कार्यालय पहुंचे, मगर SDM के मौके पर न पहुंचने से नाराज कांग्रेसियों ने मैहर प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया, ईस बीच पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। फिलहाल सभी कांग्रेस के पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
    1
    मैहर मे कांग्रेसियों ने एसडीएम मुर्दाबाद के लगाए नारे,।
मैहर - जिला कांग्रेस द्वारा रैली निकालकर ज्ञापन सोपने ज़ब एसडीएम कार्यालय पहुंचे, मगर SDM के मौके पर न पहुंचने से नाराज कांग्रेसियों ने मैहर प्रशासन के मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया, ईस बीच पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। फिलहाल सभी कांग्रेस के पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
    user_Sunil kumar dahiya
    Sunil kumar dahiya
    मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिजली-खाद संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मैहर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिजली-खाद संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मैहर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* मैहर - जिला कांग्रेस कमेटी मैहर के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की खाद एवं बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कांग्रेस कमेटी मैहर जिला अध्यक्ष धर्मेश घई (रोमी भैया) के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में अपनी मांगें रखते हुए आम जनता और किसानों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम नागरिक, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग प्रभावित हो रहा है। खाद्यान्न सामग्री, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि से लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है और बिजली की समस्या से खेती प्रभावित हो रही है। बिजली बिलों में अनियमितता, अधिक बिल आने एवं खराब ट्रांसफार्मरों जैसी समस्याओं से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाया जाए, बेरोजगारी दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, किसानों को पर्याप्त खाद एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए तथा आम जनता को राहत प्रदान की जाए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मैहर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। धरना प्रदर्शन में यह रहें शामिल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति, शहर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अजिर बिहारी द्विवेदी, वरिष्ठ नेता रमापति गौतम, देवेंद्र अग्रवाल, बैजनाथ कुशवाहा, पंकज कुशवाहा,जीतेन्द्र कुशवाहा, समर्पण शुक्ला, प्रदीप कुशवाहा,शिवकरण कुशवाहा आदि सभी ब्लाकों के अध्यक्ष एवं सदस्य, पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    *बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिजली-खाद संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मैहर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
*बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिजली-खाद संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मैहर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
मैहर -  जिला कांग्रेस कमेटी मैहर के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की खाद एवं बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कांग्रेस कमेटी मैहर जिला अध्यक्ष धर्मेश घई (रोमी भैया) के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में अपनी मांगें रखते हुए आम जनता और किसानों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम नागरिक, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग प्रभावित हो रहा है। खाद्यान्न सामग्री, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि से लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है और बिजली की समस्या से खेती प्रभावित हो रही है। बिजली बिलों में अनियमितता, अधिक बिल आने एवं खराब ट्रांसफार्मरों जैसी समस्याओं से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण लगाया जाए, बेरोजगारी दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, किसानों को पर्याप्त खाद एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए तथा आम जनता को राहत प्रदान की जाए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मैहर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। धरना प्रदर्शन में यह रहें शामिल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति, शहर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अजिर बिहारी द्विवेदी, वरिष्ठ नेता रमापति गौतम, देवेंद्र अग्रवाल, बैजनाथ कुशवाहा, पंकज कुशवाहा,जीतेन्द्र कुशवाहा, समर्पण शुक्ला, प्रदीप कुशवाहा,शिवकरण कुशवाहा आदि सभी ब्लाकों के अध्यक्ष एवं सदस्य, पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    Photographer मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में मानसून का कहर: टीकमगढ़ में 2.6 इंच बारिश से झांसी-छतरपुर मार्ग प्रभावित, 17 जिलों में अलर्ट जारी ​विशेष संवाददाता | मध्य भारत न्यूज़ ​भोपाल/टीकमगढ़: मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान टीकमगढ़ और निवाड़ी क्षेत्र में हुई तेज बारिश (2.6 इंच) के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जिससे झांसी-छतरपुर मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ​मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, राज्य के 17 पूर्वी और उत्तरी जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मानसूनी सिस्टम का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा। ​मुख्य बिंदु: ​सड़क संपर्क प्रभावित: टीकमगढ़ में उफनते नालों का पानी सड़कों पर आने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। ​17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: सागर, रीवा, शहडोल सहित 17 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना है। ​प्रशासन अलर्ट मोड पर: उफनती नदियों और निचले इलाकों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ​मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे उफनते पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं और सतर्कता बरतें।
    1
    मध्य प्रदेश में मानसून का कहर: टीकमगढ़ में 2.6 इंच बारिश से झांसी-छतरपुर मार्ग प्रभावित, 17 जिलों में अलर्ट जारी
​विशेष संवाददाता | मध्य भारत न्यूज़
​भोपाल/टीकमगढ़: मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। बीते 24 घंटों के दौरान टीकमगढ़ और निवाड़ी क्षेत्र में हुई तेज बारिश (2.6 इंच) के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जिससे झांसी-छतरपुर मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
​मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, राज्य के 17 पूर्वी और उत्तरी जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मानसूनी सिस्टम का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा।
​मुख्य बिंदु:
​सड़क संपर्क प्रभावित: टीकमगढ़ में उफनते नालों का पानी सड़कों पर आने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
​17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: सागर, रीवा, शहडोल सहित 17 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना है।
​प्रशासन अलर्ट मोड पर: उफनती नदियों और निचले इलाकों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
​मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे उफनते पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं और सतर्कता बरतें।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खबर मैहर/चोरखरी में ग्रामीणों ने प्रतिबंधित कफ सिरप से भरी ऑल्टो कार पकडी पुलिस को दी सूचना#news#mihar#mplive खबर मैहर/चोरखरी में ग्रामीणों ने प्रतिबंधित कफ सिरप से भरी ऑल्टो कार पकडी पुलिस को दी सूचना#news#mihar#mplive
    1
    खबर मैहर/चोरखरी में ग्रामीणों ने प्रतिबंधित कफ सिरप से भरी ऑल्टो कार पकडी पुलिस को दी सूचना#news#mihar#mplive
खबर मैहर/चोरखरी में ग्रामीणों ने प्रतिबंधित कफ सिरप से भरी ऑल्टो कार पकडी पुलिस को दी सूचना#news#mihar#mplive
    user_वशीम शाह
    वशीम शाह
    Court reporter अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं। ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (#GLOF) तब आ सकता है, जब ग्लेशियर द्वारा रोकी गई झील का बांध अचानक टूट जाए। पानी के दबाव और ग्लेशियर में बनी दरारों से बाहर निकलने का रास्ता बन जाता है। इसके बाद झील में जमा भारी मात्रा में पानी और मलबा बेहद तेज़ रफ्तार से पहाड़ों से नीचे की ओर बहता है, जिससे अचानक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है।
    1
    चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं।
ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (#GLOF) तब आ सकता है, जब ग्लेशियर द्वारा रोकी गई झील का बांध अचानक टूट जाए। 
पानी के दबाव और ग्लेशियर में बनी दरारों से बाहर निकलने का रास्ता बन जाता है। इसके बाद झील में जमा भारी मात्रा में पानी और मलबा बेहद तेज़ रफ्तार से पहाड़ों से नीचे की ओर बहता है, जिससे अचानक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    2 hrs ago
  • मैहर आरक्षण के मुद्दे में पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान कहा आरक्षण जातिगत नहीं बल्कि बल्कि आर्थिक आधार पर तय होना चाहिए यही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूल सोच फलीभूत होगी,सर्व समाज संभाव की परिकल्पना साकार होगी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिन दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में आए थे तब ग्वालियर चंबल क्षेत्र में तामम उपचुनाव हुए थे। इस दौरान पार्टी ने मुझे भी जिम्मेवारी सौंपी थी तब स्थानीय लोगों की मांग पर मैने तत्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष सवर्ण आयोग की मांग रखी थी जिस पर उन्होंने सवर्ण आयोग के गठन की घोषणा की थी। लेकिन आजतक पता यह नहीं चला कि वह आयोग गया कहा और आज अस्तित्व में क्यों नहीं। क्या क्या कहा नारायण त्रिपाठी ने सुने वीडियो।
    1
    मैहर आरक्षण के मुद्दे में पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान कहा आरक्षण जातिगत नहीं बल्कि बल्कि आर्थिक आधार पर तय होना चाहिए यही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूल सोच फलीभूत होगी,सर्व समाज संभाव की परिकल्पना साकार होगी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिन दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा में आए थे तब ग्वालियर चंबल क्षेत्र में तामम उपचुनाव हुए थे। इस दौरान पार्टी ने मुझे भी जिम्मेवारी सौंपी थी तब स्थानीय लोगों की मांग पर मैने तत्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष सवर्ण आयोग की मांग रखी थी जिस पर उन्होंने सवर्ण आयोग के गठन की घोषणा की थी। लेकिन आजतक पता यह नहीं चला कि वह आयोग गया कहा और आज अस्तित्व में क्यों नहीं। क्या क्या कहा नारायण त्रिपाठी ने सुने वीडियो।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.