पिपरा के दो पंचायत में लगा सहयोग शिविर पिपरा (सुपौल): प्रखंड क्षेत्र के रतौली पंचायत और पथरा उत्तर में बुधवार पिपरा के दो पंचायत में लगा सहयोग शिविर पिपरा (सुपौल): प्रखंड क्षेत्र के रतौली पंचायत और पथरा उत्तर में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने तथा निष्पादन के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन करते का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को अवकाश रहने के कारण बुधवार को इसका आयोजन किया गया। इसके लिए सरकार के सचिव सामान्य प्रशासन विभाग बिहार द्वारा निर्देशित किया गया है कि अगर पहले या तृतीय मंगलवार को अवकाश रहता है तो अगले दिन सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में पथरा उत्तर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में जिला प्रशासन सिनियर डिप्टी कलेक्टर (ओएसडी) विकास कुमार कर्ण शिविर प्रभारी राजस्व अधिकारी सह प्रभारी सीओ सुभाष चन्द्र चौधरी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनी कान्त कुमार के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। जहा स्वास्थ्य , शिक्षा, पीएचडी, मनरेगा, राजस्व, खाद्य आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, बालविकास परियोजना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों ने अपने अपने विभागों से संबंधित आवेदन लिए ज्यादातर लोगों ने पंचायत में जर्जर सड़क की मरम्मत करवाने, आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन में सुधार लाने की समस्याओं को लेकर उपस्थित अधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत किए। ओएसडी विकास कुमार कर्ण ने आश्वस्त किया जल्द ही गांव की जलमग्न सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इस दरमियान पीएचडी जेई धीरज कुमार उत्पाद विभाग से विकास कुमार आपूर्ति से शंकर कुमार रोजगार सेवक दीपक कुमार दिनकर कार्यपालक सहायक रोशन कुमार पंचायत सचिव संजीव कुमार विद्युत विभाग के लिए प्रशान्त कुमार सलाहकार उमेश कुमार मुखिया मसरुदीन सहित अन्य मौजूद थे।
पिपरा के दो पंचायत में लगा सहयोग शिविर पिपरा (सुपौल): प्रखंड क्षेत्र के रतौली पंचायत और पथरा उत्तर में बुधवार पिपरा के दो पंचायत में लगा सहयोग शिविर पिपरा (सुपौल): प्रखंड क्षेत्र के रतौली पंचायत और पथरा उत्तर में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने तथा निष्पादन के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन करते का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को अवकाश रहने के कारण बुधवार को इसका आयोजन किया गया। इसके लिए सरकार के सचिव
सामान्य प्रशासन विभाग बिहार द्वारा निर्देशित किया गया है कि अगर पहले या तृतीय मंगलवार को अवकाश रहता है तो अगले दिन सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में पथरा उत्तर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में जिला प्रशासन सिनियर डिप्टी कलेक्टर (ओएसडी) विकास कुमार कर्ण शिविर प्रभारी राजस्व अधिकारी सह प्रभारी सीओ सुभाष चन्द्र चौधरी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनी कान्त कुमार के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। जहा स्वास्थ्य , शिक्षा, पीएचडी, मनरेगा, राजस्व, खाद्य आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, बालविकास परियोजना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों ने
अपने अपने विभागों से संबंधित आवेदन लिए ज्यादातर लोगों ने पंचायत में जर्जर सड़क की मरम्मत करवाने, आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन में सुधार लाने की समस्याओं को लेकर उपस्थित अधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत किए। ओएसडी विकास कुमार कर्ण ने आश्वस्त किया जल्द ही गांव की जलमग्न सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इस दरमियान पीएचडी जेई धीरज कुमार उत्पाद विभाग से विकास कुमार आपूर्ति से शंकर कुमार रोजगार सेवक दीपक कुमार दिनकर कार्यपालक सहायक रोशन कुमार पंचायत सचिव संजीव कुमार विद्युत विभाग के लिए प्रशान्त कुमार सलाहकार उमेश कुमार मुखिया मसरुदीन सहित अन्य मौजूद थे।
- शिवमंदिर रौता में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का किया वितरण कुमारखंड। प्रखंड के रौता पंचायत स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मुक्तेश्वर महादेव मंदिर रौता परिसर में सोमवार और मंगलवार को समाजसेवी मुकेश यादव के नेतृत्व में सावन के पहली सोमवारी के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में जलाभिषेक करने आने वाले भक्तजन और श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन किया गया है। सावन की पहली सोमवारी पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का दर्शन किया और पूजा अर्चना कर खीर के रूप में महाप्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान हर हर महादेव के नारे से वातावरण गूंजता रहा । मौके पर पूर्व मुखिया अशोक मेहता, समाजसेवी मुकेश यादव, पंचायत समिति सदस्य कमलेश यादव, रविन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव, शिवम यादव, हरिनंदन यादव, कपिल यादव सहित पंचायत के युवा और हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।1
- सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चाहरदीवारी नहीं रहने के कारण मवेशी फैलाते है गंदगी सीएचसी सौर बाजार में चाहरदीवारी नहीं रहने से मवेशी अंदर प्रवेश कर जाता है जिससे परिसर में गंदगी फैल जाता है नतीजा होता है की और भी कई प्रकार के संक्रमण जैसी बीमारी के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं बारिश के बाद सीएचसी परिसर में जल जमाव की स्थिति पैदा हो जाती है जिससे मच्छर और मक्खी लगने लगती है जिससे बीमारी के बढ़ने का खतरा बनी रहती है। एक तो सीएचसी सौर बाजार कोई न कोई नई विवादों से घिरा रहता है जिससे मरीज को भी भारी परेशानी होती है। ऐसे में सरकार को चाहिए की कम से कम स्वास्थ्य केन्द्र में साफ सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए जहां कई बीमारी से पीड़ित लोग अपना ईलाज करवाने आते हैं। सीएचसी सौर बाजार में लगभग 17 पंचायत के लोग अपना ईलाज करवाने आते हैं जहां मरीजों की हमेशा भीड़ रहती है।1
- तेजस्वी पर नाराज हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र अब क्या होगा1
- क अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों साला बहनोई घायल हो गए बहनोई रविंदर को गंभीर अवस्था में परिजनों क अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों साला बहनोई घायल हो गए बहनोई रविंदर को गंभीर अवस्था में परिजनों1
- साप्ताहिक समीक्षा बैठक में एएनएम को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश कुमारखंड। सीएचसी स्थित सभा भवन में मंगलवार को सभी एएनएम व जीएनएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉक्टर वरुण कुमार ने सभी एएनएम व जीएनएम से अपने पोषक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर देने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने का निर्देश दिया। सभी पोर्टल से संबंधित समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर माइक्रोप्लान के अनुसार निर्धारित तिथि को लक्षित बच्चे एवं गर्भवती महिला का शत प्रतिशत टीकाकरण करने का निर्देश दिए गए। बैठक में बीएचएम कुमार धनंजय ने कहा कि टीकाकरण के दौरान खसरा रुबैला के टीके लगाने पर जोर देने, 100 दिन टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर टीबी लक्षण वाले लोगों को चिह्नित करने, सोमवार से फिर शुरू हुए आयुष्मान कार्ड राशन कार्ड में नाम वाले लोगों एवं वय वंदन कार्ड 70 वर्ष आयु वाले लोगों का बगैर राशन कार्ड के कार्ड बनाए जाने पर जोर देने, एनसीडी जांच कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर जीएनएम सुमेधा व चंद्रप्रभा पिंकी ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एएनएम को घर घर जाकर जांच करने और गर्भवती महिलाओं को ख़ून की कमी रहने पर उसे सीएचसी में इलाज कराने की सलाह देने की जानकारी दी। मौके पर बीसीएम उपेन्द्र कुमार अमर, फार्मासिस्ट सुब्रत दास, एएनएम पल्लवी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, पूनम कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी, सीमा प्रवीण, शिवानी कुमारी, निरुपमा कुमारी, नीतू कुमारी, नेहा कुमारी, मिली कुमारी, रंजू कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित सभी एएनएम व जीएनएम मौजूद थी।1
- छातापुर:अपराध की राह छोड़ हरियाली का इतिहास रच दिया,त्रिवेणीगंज निवासी योगेंद्र वियोगी , अपने अनोखा बाग में लगाया अमेरिकन फुल,देखें और क्या क्या लगाये है1
- मॉडल थाना पतरघट संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया गया1
- छातापुर:पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा चौक के समीप बाइक और बस की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला और आठ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस व चालक की तलाश में जुटी है,परिजनों के अनुसार मृतक की शादी लगभग एक माह पहले ही हुई थी छातापुर:पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा चौक के समीप बाइक और बस की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला और आठ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस व चालक की तलाश में जुटी है,परिजनों के अनुसार मृतक की शादी लगभग एक माह पहले ही हुई थी1