logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ी खबर जामताड़ा से: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंत, साहिबगंज से धनबाद लाने के क्रम में जामताड़ा में एनकाउंटर कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। घटना, रविवार देर शाम की है। सुजीत सिन्हा को साहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। बताया जाता है कि साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे पर जामताड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत सुपायडीह पंचायत के मेला डंगाल गांव के पास पुलिस वाहन पंक्चर हो गया। इसका फायदा उठाकर गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने एक जवान का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। दावा है कि उसने जवानों को लक्ष्य बनाकर फायरिंग भी की। जवानों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें गैंगस्टर सुजीत सिन्हा मौके पर ही मारा गया। जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

2 hrs ago
user_यूके जामताड़ा लाइव
यूके जामताड़ा लाइव
जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
2 hrs ago
53737fff-0ed0-456b-8d0f-b8d82b3beb78
c348b13a-2def-4f29-9b11-3af9e6daef95

बड़ी खबर जामताड़ा से: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंत, साहिबगंज से धनबाद लाने के क्रम में जामताड़ा में एनकाउंटर कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। घटना, रविवार देर शाम की है। सुजीत सिन्हा को साहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। बताया जाता है कि साहिबगंज-गोविंदपुर हाइवे पर जामताड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत सुपायडीह पंचायत के मेला डंगाल गांव के पास पुलिस वाहन पंक्चर हो गया। इसका फायदा उठाकर गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने एक जवान का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। दावा है कि उसने जवानों को लक्ष्य बनाकर फायरिंग भी की। जवानों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें गैंगस्टर सुजीत सिन्हा मौके पर ही मारा गया। जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • बरसात में भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग! दुमका में 'हर घर नल योजना' का Reality Check 🚰❌ #JalShaktiAbhiyan​#Dumka #DumkaNews
    1
    बरसात में भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग! दुमका में 'हर घर नल योजना' का Reality Check 🚰❌

#JalShaktiAbhiyan​#Dumka #DumkaNews
    user_The KB Live
    The KB Live
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    7 hrs ago
  • गिरिडीह के कालीबाड़ी चौक के समीप नाले से जलजमाव से बचाव के कार्य का मेयर और डिप्टी मेयर ने लिया जायजा यहां नाले का पानी जमा होने से लंबे समय से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जलजमाव के कारण सड़क पर यातायात भी बाधित हो रहा था और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही थीं।
    1
    गिरिडीह के कालीबाड़ी चौक के समीप नाले से जलजमाव से बचाव के कार्य का मेयर और डिप्टी मेयर ने लिया जायजा
यहां नाले का पानी जमा होने से लंबे समय से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जलजमाव के कारण सड़क पर यातायात भी बाधित हो रहा था और राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही थीं।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    16 hrs ago
  • *उपायुक्त व एसएसपी ने 40 नए महिन्द्रा बोलेरो वाहन को किया फ्लैग ऑफ* उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार में आज पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में पुलिस मुख्यालय, झारखंड से धनबाद पुलिस को आवंटित 40 नई महिंद्रा बोलेरो वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों को रवाना करने से पूर्व उपायुक्त एवं एसएसपी ने उसकी विधिवत पूजा की। इस अवसर पर उपायुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की पहल पर धनबाद पुलिस को अतिरिक्त वाहन मिले हैं। वाहनों के मिल जाने से अब पुलिस त्वरित रेस्पॉन्ड कर पाएगी। अब सभी थानों में मूवमेंट के लिए पर्याप्त मात्र में वाहन उपलब्ध है। शीघ्र कंट्रोल रूम को भी अतिरिक्त वाहन मुहैया कराए जाएंगे। इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की पहल पर झरखंड सरकार ने डायल 112 में रेस्पोंसे टाइम सुधारने, आमजनों की सुरक्षा, लॉ एंड ऑर्डर में बेहतरीन काम करने के लिए तथा पुलिस को और उत्कृष्ट बनाने की दिशा में 40 महिंद्रा बोलेरो फिर से आवंटित किए हैं। सभी वाहनों को वीभिन्न थाना में आज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 40 महिन्द्रा बोलेरो धनबाद पुलिस को मिल चुके हैं। इसके अलावा प्रथम चरण में 115 बाइक मिले हैं। पुनः लगभग 45 से 50 बाइक्स और आने वाले हैं। इसका उद्देश्य पुलिस को सुदृढ़ करना है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजनों की सेवा ही झरखंड पुलिस का लक्ष्य है। बताया कि अब धनबाद पुलिस को 80 महिन्द्रा बोलेरो मिल चुकी है। इससे पहले सीएसआर से 30 बाइक मुहैया करवाई गई थी। एक सप्ताह में लगभग 50 नई बाइक मिलने वाली है। फ्लैग ऑफ के बाद सभी वाहन अपने निर्धारित थाना की ओर रवाना हुए। मौके पर सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब के अलावा सभी डीएसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से
    1
    *उपायुक्त व एसएसपी ने 40 नए महिन्द्रा बोलेरो वाहन को किया फ्लैग ऑफ*

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार में आज पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में पुलिस मुख्यालय, झारखंड से धनबाद पुलिस को आवंटित 40 नई महिंद्रा बोलेरो वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहनों को रवाना करने से पूर्व उपायुक्त एवं एसएसपी ने उसकी विधिवत पूजा की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की पहल पर धनबाद पुलिस को अतिरिक्त वाहन मिले हैं। वाहनों के मिल जाने से अब पुलिस त्वरित रेस्पॉन्ड कर पाएगी। अब सभी थानों में मूवमेंट के लिए पर्याप्त मात्र में वाहन उपलब्ध है। शीघ्र कंट्रोल रूम को भी अतिरिक्त वाहन मुहैया कराए जाएंगे। 

इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की पहल पर झरखंड सरकार ने डायल 112 में रेस्पोंसे टाइम सुधारने, आमजनों की सुरक्षा, लॉ एंड ऑर्डर में बेहतरीन काम करने के लिए तथा पुलिस को और उत्कृष्ट बनाने की दिशा में 40 महिंद्रा बोलेरो फिर से आवंटित किए हैं। सभी वाहनों को वीभिन्न थाना में आज भेजा गया है। 

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 40 महिन्द्रा बोलेरो धनबाद पुलिस को मिल चुके हैं। इसके अलावा प्रथम चरण में 115 बाइक मिले हैं। पुनः लगभग 45 से 50 बाइक्स और आने वाले हैं। इसका उद्देश्य पुलिस को सुदृढ़ करना है। 

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजनों की सेवा ही झरखंड पुलिस का लक्ष्य है। बताया कि अब धनबाद पुलिस को 80 महिन्द्रा बोलेरो मिल चुकी है। इससे पहले सीएसआर से 30 बाइक मुहैया करवाई गई थी। एक सप्ताह में लगभग 50 नई बाइक मिलने वाली है। 

फ्लैग ऑफ के बाद सभी वाहन अपने निर्धारित थाना की ओर रवाना हुए। 

मौके पर सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी श्री एस. मोहम्मद याकूब के अलावा सभी डीएसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से
    user_Sandeep Dutta
    Sandeep Dutta
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    17 hrs ago
  • 🔴#BREAKING| घोरमारा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1060 किलो पेड़ा व खोवा JCB से कराया गया नष्ट। Credit by- deoghar intercity
    1
    🔴#BREAKING| घोरमारा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1060 किलो पेड़ा व खोवा JCB से कराया गया नष्ट। Credit by- deoghar intercity
    user_Chintu Kumar
    Chintu Kumar
    Local News Reporter देवघर, देवघर, झारखंड•
    5 hrs ago
  • मनरेगा योजना के तहत बनाया गया मिट्टी मोरम पथ जर्जर हाल बना यह मामला झारखंड राज्य के दुमका जिला का है
    1
    मनरेगा योजना के तहत बनाया गया मिट्टी मोरम पथ जर्जर हाल बना 
यह मामला झारखंड राज्य के दुमका जिला का है
    user_मो० साबिर अंसारी
    मो० साबिर अंसारी
    रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
    7 hrs ago
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने फुटबॉल खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, जर्सी और फुटबॉल किए वितरित। जामताड़ा, संवाददाता। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बरटन गांव के फुटबॉल खिलाड़ियों को जर्सी और फुटबॉल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करता है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। खिलाड़ियों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और ग्रामीण भी मौजूद रहे।
    1
    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने फुटबॉल खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, जर्सी और फुटबॉल किए वितरित।
जामताड़ा, संवाददाता।
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बरटन गांव के फुटबॉल खिलाड़ियों को जर्सी और फुटबॉल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करता है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
खिलाड़ियों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और ग्रामीण भी मौजूद रहे।
    user_यूके जामताड़ा लाइव
    यूके जामताड़ा लाइव
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • 🔴#BREAKING| नावाडीह में एक मुस्लिम परिवार का सामाजिक बहिष्कार, पूरे पंचायत ने किया बॉयकॉट का फैसला!
    1
    🔴#BREAKING| नावाडीह में एक मुस्लिम परिवार का सामाजिक बहिष्कार, पूरे पंचायत ने किया बॉयकॉट का फैसला!
    user_Chintu Kumar
    Chintu Kumar
    Local News Reporter देवघर, देवघर, झारखंड•
    9 hrs ago
  • देवघर प्रशासन की बड़ी अपील बम को बाइक से ले जाने पर बाइक वाले पर की जाएगी कड़ी..
    1
    देवघर प्रशासन की बड़ी अपील बम को बाइक से ले जाने पर बाइक वाले पर की जाएगी कड़ी..
    user_Objectionnews
    Objectionnews
    Media company देवघर, देवघर, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.