गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पाठक पाड़ा में डांडिया महोत्सव का आयोजन हिंडौन पाठक पाड़ा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर रात्रि को डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महोत्सव में पंजाबी समाज के लोगों ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में डांडिया प्रस्तुतियां देने वाले सभी सदस्यों को पंडित एल एन पाठक ने माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के तहत प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार गणेश पूजन में उपयोग की गई मेहंदी को बांटी गई।इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। मान्यता है कि भगवान गणपति के पूजन की यह मेहंदी सुख और सौभाग्य का प्रतीक है।माना जाता है कि इसे प्राप्त करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। इस मेहंदी को पाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई।
गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पाठक पाड़ा में डांडिया महोत्सव का आयोजन हिंडौन पाठक पाड़ा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर रात्रि को डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महोत्सव में पंजाबी समाज के लोगों ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में डांडिया प्रस्तुतियां देने वाले सभी सदस्यों को पंडित एल एन पाठक ने माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के तहत प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार गणेश पूजन में उपयोग की गई मेहंदी को बांटी गई।इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। मान्यता है कि भगवान गणपति के पूजन की यह मेहंदी सुख और सौभाग्य का प्रतीक है।माना जाता है कि इसे प्राप्त करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। इस मेहंदी को पाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई।
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 सेई नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।1
- किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।4
- महुवा विधानसभा की महुआ व मंडावर नगर पालिका में अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे बाड़ेबंदी के रिसोर्ट, विधायक राजेन्द्र मीणा का मनाया जन्मदिन महुवा विधानसभा क्षेत्र के महुवा व मंडावर नगर पालिका के अध्यक्ष के पद के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा महुवा व मंडावर नगर पालिका के जीते हुए पार्षदों की बाड़ेबंदी मैं पार्षदों से मिलने एक निजी रिसोर्ट पहुंचे। *विधायक राजेंद्र मीणा के जन्मदिन पर काटा केक -* आज ही महुवा विधायक राजेन्द्र मीणा का जन्मदिन भी था रिसोर्ट पहुंचे मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा से जीते हुए प्रत्याशियों के साथ अन्य समर्थकों की उपस्थिति में रिसोर्ट में ही विधायक राजेन्द्र मीणा का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक के पालतू तोते *'मिट्ठू'* को हाथ पर बैठाकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने केक भी काटा। यह नजारा वहां मौजूद सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। सूत्रों के अनुसार मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने महुवा और मंडावर नगर पालिका के बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों को जीत के लिए बधाई देते हुए पार्षदों से अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा की। चेयरमैन पद को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि महुवा नगर पालिका में जनरल सीट होने के चलते वैश्य, ब्राह्मण और गुर्जर समाज के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं, जबकि मंडावर में एसटी वर्ग से अध्यक्ष बनना तय है। दोनों ही जगह भाजपा की ओर से दावेदारों में अपने-अपने दावे पेश करते के चलते खींचतान जारी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का यह दौरा बाड़ेबंदी में बंद पार्षदों में जोश भरने और चेयरमैन चुनाव से पहले एकजुटता दिखाने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।4
- ब्रैकिग शिवपुरी - पोहरी अनुविभाग अंर्तगत गोपालपुर थाना क्षेत्र की घटना गुम में हुई 8 लाख रुपए कीमत की 11 भैसों को पुलिस ने 24 घँटे में खोज निकाला शिवपुरी जिले के थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा गुम हुई 11 भैसों को जंगल से सर्चिंग कर दस्तयाब कर पशु मालिक सुपुर्द की गई। पुलिस के अनुसार 13 सितम्बर को फरियादी रामवीर गुर्जर नि.ग्राम ईमलिया थाना गोपालपुर द्वारा पुलिस को बताया कि उसकी 11 नग भैंसे ग्राम पाडरखेडा के जंगल में चरते-चरते कही गुम हो गई।जिन्हें काफी ढूंढा लेकिन भैंसे मिल नही रही है।पशु मालिक की शिकायत पर गुम हुई मवेशी के मामले को जांच में लिया गया।और पुलिस ने जंगल मे सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पाडरखेडा के जंगल में सर्चिंग के दौरान दिनांक 14 सितम्बर को यानी 24 घँटे में पुलिस ने 11 भैसों को खोज निकाला और पशु मालिक को सुपुर्द कर दिया गया। पशु मालिक के अनुसार गुम हुई उसकी 11 भैसों कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है1
- बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग, बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग, एक पक्ष की एक महिला और सहित तीन लोगों को बाड़ी अस्पताल में कराया भर्ती, दूसरे पक्ष के लोग धौलपुर भर्ती, सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच, थाना अधिकारी मोहर सिंह ने दी जानकारी।1
- सांप ने काटा तो हिम्मत नहीं हारी: उसी सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा शख्स , बाइक के वाइजर में छिपा था सर्प हिण्डौन बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक को सांप ने डस लिया। हालांकि, युवक ने घबराने के बजाय गजब की हिम्मत दिखाई और जिस सांप ने उसे काटा, उसे पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में डिब्बे में बंद सांप को देखकर वहां मौजूद मरीज और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए।मंगलवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, मूंडरी निवासी लक्ष्मीनारायण मीना हिण्डौन बाईपास स्थित एक दुकान पर काम करते हैं। काम के दौरान उनकी मोटरसाइकिल के वाइजर में एक जहरीला सांप आकर छिप गया।लक्ष्मीनारायण मीना घर जाने के लिए जब बाइक को स्टार्ट कर रहे थे तभी वाइजर में छिपे सर्प ने अचानक उन पर हमला कर डस लिया। सांप के काटने के बाद लक्ष्मीनारायण ने आपा नहीं खोया। डॉक्टरों को इलाज और सही एंटी-वेनम देने में आसानी रहे, इसलिए उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वे तुरंत डिब्बे सहित जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने और सांप की पहचान स्पष्ट होने से चिकित्सकों को इलाज में काफी मदद मिली। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।1
- हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव और पार्षदों की बाड़े बंदी पर क्या बोले नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति.... शहर की मूल समस्याओं पर समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप से खास चर्चा.... हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव और शहर की मूल समस्याओं को लेकर वार्ड संख्या 12 से जनता का भरोसा जीतकर आए नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति जी, और एक ऐसा चेहरा जिनका एक लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है—समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में रहे हुकम सिंह कश्यप जी के साथ खास चर्चा। 1.सभापति चुनाव और पार्षदों की बाड़ेबंदी पर क्या बोले नवनिर्वाचित पार्षद प्रजापति.. 2. शहर की मूल समस्याओं पर क्या बोले समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कश्यप.. सुनिए पूरा वीडियो।1
- ब्रैकिग कैलारस - *अतिवृष्टि से किसानों की फसल हुई बर्बाद*। नाही सर्वे हुआ और नाही मुआवजा मिला*। *किसान सभा करेगी आंदोलन*। =============== मुरैना/ सबलगढ़ - गत दिनों हुई अतिवृष्टि से किसानों के खेतों में भारी जल भराव हुआ है। जिसके चलते किसानों की तिली, बाजारा और अन्य खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सरकार और प्रशासन के स्तर पर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं है। न सर्वे किया जा रहा है न मुआवजा देने की कार्यवाही। सबलगढ़ तहसील में पिपरघान राजा के तौर से लेकर नहर के किनारे और झुण्डपुरा के आसपास के इलाकों में सिंहपुर तक फसल पूरी तरह जल भराव से नष्ट हो गई है। इसी तरह कैलारस के आसपास निरारा, बीरम्पुर ,खुमान का पूरा,लीलैर का पूरा, रिझोंनी, डोंगरपुर सहित बड़ी संख्या में गांवों की फसल नष्ट हो गई है।किसान लगातार सर्वे और राहत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, गया राम सिंह धाकड़ ,जिला समिति सदस्य आदिराम आर्य जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास, नरेश गोस्वामी आदि ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति को देखा और प्रशासन को ज्ञापन देकर राहत देने की मांग की है। मध्य प्रदेश किसान सभा जिला समिति ने सरकार और प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर, मुआवजे की कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि कार्यवाही नहीं होने पर किसान आंदोलन करेंगे। जिसमें अनिश्चितकालीन आंदोलन भी होगा।1
- नाबालिग से गैंगरेप मामले में दबाव बनाने का आरोप, परिजनों ने एसडीओपी को सौंपा आवेदन बोले- बयान बदलने के लिए धमकाया जा रहा, आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग विजयपुर। नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने सोमवार को एसडीओपी विजयपुर को आवेदन सौंपकर आरोप लगाया कि मामले में बयान बदलने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं। परिजनों ने विजयपुर थाना प्रभारी पर भी आरोपियों के पक्ष में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में परिजनों ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट विजयपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 26 अगस्त को बालिका को बरामद किया। इसके बाद 27 अगस्त को न्यायालय में दिए बयान में बालिका ने आरोपियों के नाम बताए।परिजनों के अनुसार, मामले में दल्लो गुर्जर, शैलू यादव और अत्र धाकड़ पर बारी-बारी से दुष्कर्म करने के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि 31 अगस्त की रात विजयपुर थाना प्रभारी द्वारा उन्हें, बालिका और उसकी भाभी को थाने बुलाया गया तथा बयान नहीं देने की चेतावनी दी गई। आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के मुताबिक नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।परिजनों ने एसडीओपी से आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके मकानों पर कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस की ओर से मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।1