logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज कोर विश्वविद्यालय, रुड़की के दूसरे दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल प्रदान किए। इस अवसर पर दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह आत्मबोध से राष्ट्रबोध की ओर बढ़ने की जागरूक यात्रा का आरंभ है। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नौकरी खोजने के बजाय रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित किया और स्टार्टअप एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत के बाद विद्यार्थियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। आज से वे केवल विद्यार्थी नहीं, बल्कि राष्ट्र के निर्माता हैं। “राष्ट्र सर्वाेपरि” के मंत्र को जीवन का आधार बनाते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग सरकारी योजनाओं से अधिक जागरूक एवं प्रतिबद्ध युवाओं के माध्यम से प्रशस्त होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने स्वप्नों में भी राष्ट्र को सर्वाेपरि रखें और अपने कर्म, चरित्र एवं संकल्प से भारत का गौरव बढ़ाएँ। राज्यपाल ने कहा कि आज का युग तकनीक और नवाचार का युग है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्पेस टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा, सेमीकंडक्टर एवं नैनो टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में युवाओं को परंपरा और आधुनिकता के समन्वय के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने भारतीय सभ्यता, वेद-पुराणों और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि तकनीकी दक्षता के साथ चरित्र निर्माण भी उतना ही आवश्यक है। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए शोध, नवाचार, उद्योगों से एमओयू एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, विशेषकर स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीक्षांत समारोह में सेठ रोशन लाल जैन ट्रॉफी तीन विद्यार्थियों सुश्री आयुषी पंवार (बी. कॉम ऑनर्स, 2022-25) को विश्वविद्यालय स्तर पर उच्चतम 9.9 सीजीपीए प्राप्त करने के लिए, सुश्री डोना चौहान (डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग, 2023-25) को 9.16 सीजीपीए हासिल करने के लिए और श्री हनी चौधरी (एमसीए, 2023-25) को 9.5 सीजीपीए हासिल करने के लिए दी गई। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने तुलसी का पौधा भेंटकर महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार, डॉ. अजय शर्मा ने की। इस दौरान ग्लोबल टेलीकॉम एंड एजुकेशन एसोसिएशन के चेयरमैन, प्रो. एन. के. गोयल, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट जे.सी.जैन,अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी आर चौहान,एसएसपी देहात शेखर सुयाल,उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ,वाइस प्रेसिडेंट डॉ. श्रीयांस जैन, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. चिन्नेयान रामासुब्रमण्यम, फैकल्टी मेंबर्स और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
2 hrs ago
c20a02e5-1507-4410-94c0-4f24c635c20e

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    35 min ago
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा जानकारी देते UK CS
    1
    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा 
जानकारी देते UK CS
    user_SAGAR
    SAGAR
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • एक ओर सरकार जल ही जीवन है,के स्लोगन का प्रचार करती है तो दूसरी ओर विभाग की लापरवाही से ही पेयजल बर्बाद होता रहता है। कनखल में सिंहद्वार फ्लाईओवर के पास जाने कब से पेयजल लाइन टूटी हुई है। जिससे निरंतर पानी बर्बाद हो रहा है।पानी सड़क पर बहने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। लेकिन आज पूरा दिन व्यतीत हो जाने के बावजूद विभाग का ध्यान इस ओर नहीं गया है।
    1
    एक ओर सरकार जल ही जीवन है,के स्लोगन का प्रचार करती है तो दूसरी ओर विभाग की लापरवाही से ही पेयजल बर्बाद होता रहता है। कनखल में सिंहद्वार फ्लाईओवर के पास जाने कब से पेयजल लाइन टूटी हुई है। जिससे निरंतर पानी बर्बाद हो रहा है।पानी सड़क पर बहने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। लेकिन आज पूरा दिन व्यतीत हो जाने के बावजूद विभाग का ध्यान इस ओर नहीं गया है।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • Post by V.k.upadhyay
    1
    Post by V.k.upadhyay
    user_V.k.upadhyay
    V.k.upadhyay
    Mechanic लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • खबर लक्सर से है... लक्सर के मोहम्मदपुर गांव में स्थित एसएस पब्लिक हाई स्कूल के वार्षिक उत्सव मै पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत रावत ने मुख्य अतिथी के रूप मे शिरकत की... त्रिवेंद्र रावत ने स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रसस्ती पत्र देकर सम्मनित किया... उन्होंने कहा की अब विद्यालय में छात्रों को फ्यूचर को देखते हुए एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतरीन पद्धति वाली शिक्षा दी जा रही है.. उन्होंने कहा कि आज के छात्र कल देश का भविष्य बनेंगे इसलिए छात्रों को बेहतरीन शिक्षा पद्धति तथा एडवांस टेक्नोलॉजी की शिक्षा देने जानी जरूरी है उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वाकई कुछ दिनों में प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ी है जो करीना की चिंता का विषय है स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट सतवीर सिँह ने कहा की उनके विद्यालय मे एलकवाली फाइड तीचर्स है.. इसलिए हर वर्ष विधालय के छात्र छात्राये टॉपर की सूची मे अपना दर्ज कराते है.... इस मोके पर छात्र छात्राओ ने संस्कतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये....
    4
    खबर लक्सर से है...
लक्सर के मोहम्मदपुर गांव में स्थित एसएस पब्लिक हाई स्कूल के वार्षिक उत्सव मै पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत रावत ने  मुख्य अतिथी के रूप मे शिरकत की... त्रिवेंद्र रावत ने स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रसस्ती पत्र देकर सम्मनित किया...
उन्होंने कहा की अब विद्यालय में छात्रों को फ्यूचर को देखते हुए एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतरीन पद्धति वाली शिक्षा दी जा रही है.. उन्होंने कहा कि आज के छात्र कल देश का भविष्य बनेंगे इसलिए छात्रों को बेहतरीन शिक्षा पद्धति तथा एडवांस टेक्नोलॉजी की शिक्षा देने जानी जरूरी है उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वाकई कुछ दिनों में प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ी है जो करीना की चिंता का विषय है स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट सतवीर सिँह 
ने कहा की उनके विद्यालय मे एलकवाली फाइड तीचर्स है.. इसलिए हर वर्ष विधालय के छात्र छात्राये टॉपर की सूची मे अपना दर्ज कराते है....
इस मोके पर छात्र छात्राओ ने संस्कतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये....
    user_Bharatvanitv news
    Bharatvanitv news
    Court reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • डोईवाला क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने और पूर्व मेहू चोरी के खुलासे की मांग को लेकर डोईवाला नगर पालिका के तमाम सभासद और भाजपा नेता डोईवाला कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा से मिलकर अपनी मांग रखी।
    1
    डोईवाला क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने और पूर्व मेहू चोरी के खुलासे की मांग को लेकर डोईवाला नगर पालिका के तमाम सभासद और भाजपा नेता डोईवाला कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा से मिलकर अपनी मांग रखी।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर्टर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर्टर
    रिपोर्टर डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है खबर को पूरी सुने पुलिस वाले गुंडे पुलिस के बेस में चोर कुछ पुलिस कर्मियों की वजह से अच्छे पुलिसकर्मी भी बदनाम
    1
    खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है खबर को पूरी सुने पुलिस वाले गुंडे पुलिस के बेस में चोर कुछ पुलिस कर्मियों की वजह से अच्छे पुलिसकर्मी भी बदनाम
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    Narsan, Haridwar•
    6 hrs ago
  • हरिद्वार में अवैध रूप से शराब की बिक्री रोकना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। यूकेडी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कल शाम दूधाधारी तिराहे के पास एक किशोर को स्कूटी में शराब ढोते हुए पकड़ लिया। बिना नंबर की स्कूटी में करीब तीन पेटी शराब के क्वार्टर भरे हुए थे। जिसके बाद लोगों ने सप्त ऋषि चौकी पुलिस को सूचना देकर शराब और किशोर को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।
    1
    हरिद्वार में अवैध रूप से शराब की बिक्री रोकना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। यूकेडी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कल शाम दूधाधारी तिराहे के पास एक किशोर को स्कूटी में शराब ढोते हुए पकड़ लिया। बिना नंबर की स्कूटी में करीब तीन पेटी शराब के क्वार्टर भरे हुए थे। जिसके बाद लोगों ने सप्त ऋषि चौकी पुलिस को सूचना देकर शराब और किशोर को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.