गंगापुर सिटी UPSC में चयनित हितेश चन्द मीना का गंगापुर सिटी में स्वागत ऑल इंडिया रैंक 420 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता रेलवे ट्रेन मैनेजर रेखराज मीना के सुपुत्र हैं हितेश AIGC व रेलवे परिवार ने किया सम्मान समारोह समारोह में रेलवे कर्मचारी और परिजन रहे मौजूद गंगापुर सिटी में UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 420 प्राप्त करने वाले हितेश चन्द मीना का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। हितेश चन्द मीना रेलवे ट्रेन मैनेजर रेखराज मीना के सुपुत्र हैं। उनके गंगापुर सिटी आगमन पर AIGC एवं रेलवे परिवार की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। हितेश चन्द मीना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता, परिवारजनों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में प्राप्त की, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर सचिव भामेश, डीके शर्मा, कल्लू राम, प्यार सिंह, जितेन्द्र, हरिप्रसाद, मोतीलाल, धर्मेंद्र, सत्यनारायण, हुकम सिंह, राजमोहन, बनवारी, आदित्य, राजेश, मुकेश, अमरसिंह, समय सिंह सहित कई रेलवे कर्मचारी और परिवारजन मौजूद रहे।

- सवाई माधोपुर। ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफ़िस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम ( आईडी ) से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कम्प मच गया।मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस ,डीएसबी टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एंव सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी की। इस दौरान पुलिस , डीएसटी टीम एवं बम निरोधक दस्ते ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों ,कम्प्यूटर ,मेज ,रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली। लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नही मिली ,तब जाकर पुलिस एंव डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली ,फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है । मान टाऊन थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया आज दोपहर पौने एक बजे करीब पोस्ट ऑफिस से सूचना मिली कि एक ईमेल प्राप्त हुआ हे जिसमें राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस ओर पासपोर्ट ऑफिस को आई डी से उड़ाने की धमकी मिली हे।थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद मान टाऊन थाना पुलिस,डीएसटी टीम एवं बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और परिसर ने मौजूद कर्मचारी व मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर की गहनता से जांच करी जिसमें ऐसा कुछ प्राप्त नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।2
- गंगापुर सिटी। अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई क्रिकेट मैच जीतता है तो सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग खुशी में जश्न मनाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं और पूरी सड़कों पर उत्साह का माहौल बन जाता है। लेकिन अगर यही भीड़ किसी जनहित की मांग, विकास कार्यों या समाज की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर आए, तो निश्चित रूप से सरकार और प्रशासन को जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। समाज के कई लोगों का मानना है कि अगर लोग अपने अधिकारों और जरूरतों के लिए भी उसी एकता और जोश के साथ सामने आएं, जैसे वे खेल के जश्न में आते हैं, तो शहर और देश के कई बड़े मुद्दों का समाधान जल्दी हो सकता है। आज जरूरत है कि जनता अपने हक, विकास, स्वच्छता, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाए, ताकि समाज और देश का बेहतर भविष्य बनाया जा सके।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- टोडाभीम कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी और सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित जांच शिविर में चिकित्सा टीम ने कई ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। उपजिला अस्पताल परिसर में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों के एक्स-रे किए गए। शिविर में उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. अमरसिंह मीना, बीएचएस अजय शर्मा, एसटीएलसी योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर शिवसागर मीना, अरुण कुमार शर्मा, एसएलटी सुरेश कुमार, सतेंद्र कुमार और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। पिरामल स्वास्थ्य एवं ममता फाउंडेशन की टीम से रमेश सिंह और देवेंद्र सिंह ने भी सहयोग किया।1
- ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।1
- Post by Meena ji Meenaji1
- Post by मनोज तिवाड़ी2
- आज मकून्स वर्ल्ड स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम विधिवत पूजन के साथ हुई, जिसके पश्चात फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष श्री अनुज शर्मा रहे। इस अवसर पर मकून्स के निदेशक वैभव गुप्ता, सभापति शिवरतन अग्रवाल एवं सुरेश चन्द गुप्ता ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि मकून्स प्री-स्कूल क्षेत्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य करेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को मकून्स में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिद्धि गर्ग ने बताया कि मकून्स में केवल कक्षाएँ ही नहीं बनाई जातीं, बल्कि भविष्य के नवप्रवर्तकों, विचारकों और नेताओं के निर्माण की मजबूत नींव रखी जाती है। यहाँ ऐसा वातावरण प्रदान किया जाता है जो बच्चों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को विकसित करता है। मकून्स प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है। इसके विश्वभर के 4 से अधिक देशों, 21 राज्यों में 400 से अधिक केंद्र संचालित हैं। यह संस्था शिक्षा के क्षेत्र में 50 से अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। भारत में इसकी प्री-स्कूल फ्रेंचाइजी वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और स्थानीय मूल्यों का समन्वय करते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शिक्षा प्रदान करती है। राष्ट्रीय पुरस्कारों और मजबूत ब्रांड पहचान के साथ मकून्स प्री-स्कूल शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज समिति के तीनों अध्यक्ष लक्ष्मी चन्द गुप्ता, मोहन गुप्ता, दुर्लभ गुप्ता, विष्णु गुप्ता, नीतेश मोदी,मदन रावत, लाला विजयवर्गीय, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उद्देश्य मंगल, पार्थ गुप्ता, मुक्ता गर्ग, दीपेश बंसल, गौरी भारद्वाज, शिवानी, मोनिका अग्रवाल, खुशी गुप्ता, योगिता शर्मा सहित नन्हे-मुन्ने बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।1