logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *👉नगर कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन — टप्पेबाज गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए जेवरात व नकदी बरामद* 👉प्रतापगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के पुलिस कमांडर दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं सीओ सिटी आईपीएस प्रशांत राज हुड्डा के निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। 👉थाना नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में भगवा चुंगी चौकी प्रभारी अमित सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के लिए भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रेलवे स्टेशन प्रतापगढ़ के पास पहुंची, जहां टप्पेबाजी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगे। 👉पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रविंद्र वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा एवं संदीप वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर टेंपो में सफर कर रही महिला का बैग काटकर उसमें रखे कीमती जेवरात और नकदी चोरी की थी। घटना को अंजाम देने के बाद चोरी का माल बेचकर रकम आपस में बांट ली गई थी। 👉पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से ₹15,920 नकद बरामद किए हैं, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। 👇नगर कोतवाली पुलिस की सतर्कता, तेज कार्रवाई और सूझबूझ की वजह से टप्पेबाज गिरोह के सदस्य अब सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। प्रतापगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई की आमजन द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

4 hrs ago
user_Sheetla Prasad
Sheetla Prasad
Patti, Pratapgarh•
4 hrs ago
8e5d8728-c6e5-4c99-9d74-04eff2ee0623

*ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *👉नगर कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन — टप्पेबाज गिरोह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए जेवरात व नकदी बरामद* 👉प्रतापगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के पुलिस कमांडर दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं सीओ सिटी आईपीएस प्रशांत राज हुड्डा के निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। 👉थाना नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में भगवा चुंगी चौकी प्रभारी अमित सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के लिए भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रेलवे स्टेशन प्रतापगढ़ के पास पहुंची, जहां टप्पेबाजी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगे। 👉पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रविंद्र वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा एवं संदीप वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर टेंपो में सफर कर रही महिला का बैग काटकर उसमें रखे कीमती जेवरात और नकदी चोरी की थी। घटना को अंजाम देने के बाद चोरी का माल बेचकर रकम आपस में बांट ली गई थी। 👉पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से ₹15,920 नकद बरामद किए हैं, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। 👇नगर कोतवाली पुलिस की सतर्कता, तेज कार्रवाई और सूझबूझ की वजह से टप्पेबाज गिरोह के सदस्य अब सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। प्रतापगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई की आमजन द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • प्रतापगढ़ अचलपुर ग्राउंड में आज “किड्स क्रिकेट लीग अंडर-12” प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। एसपीसीए एवं सेफ प्रो क्रिकेट अकैडमी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मैच शुरू होने से पहले सभी टीमों के खिलाड़ी मैदान पर पहुंच चुके हैं और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन स्थल पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। छोटे खिलाड़ियों में मैच को लेकर जबरदस्त जोश दिखाई दे रहा है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की क्रिकेट प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। मैच का शुभारंभ जल्द ही मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में किया जाएगा। अचलपुर ग्राउंड आज क्रिकेट के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आ रहा है और दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है मैच का सारा
    1
    प्रतापगढ़ 
अचलपुर ग्राउंड में आज “किड्स क्रिकेट लीग अंडर-12” प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। एसपीसीए एवं सेफ प्रो क्रिकेट अकैडमी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
मैच शुरू होने से पहले सभी टीमों के खिलाड़ी मैदान पर पहुंच चुके हैं और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन स्थल पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। छोटे खिलाड़ियों में मैच को लेकर जबरदस्त जोश दिखाई दे रहा है।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की क्रिकेट प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। मैच का शुभारंभ जल्द ही मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में किया जाएगा।
अचलपुर ग्राउंड आज क्रिकेट के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आ रहा है और दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है
मैच का सारा
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    4 hrs ago
  • *आज दिनांक 11.05.2026 को थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरवन सिंह का पुरवा शकरदहा में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही व्यक्ति द्वारा 01 युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर देने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता की बाइट ।*
    1
    *आज दिनांक 11.05.2026 को थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरवन सिंह का पुरवा शकरदहा में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही व्यक्ति द्वारा 01 युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर देने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*

*क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता की बाइट ।*
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखनऊ के इंदिरा नगर में मेला जा रहे एक परिवार पर स्कार्पियो सवार दबंगों ने रास्ता न देने पर हमला किया। युवक को बेरहमी से पीटा गया और महिलाओं से छेड़छाड़ की गई, जिससे युवक राहुल गंभीर रूप से घायल है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए इंदिरा नगर थाने पर गुहार लगा रहा है।
    2
    लखनऊ के इंदिरा नगर में मेला जा रहे एक परिवार पर स्कार्पियो सवार दबंगों ने रास्ता न देने पर हमला किया। युवक को बेरहमी से पीटा गया और महिलाओं से छेड़छाड़ की गई, जिससे युवक राहुल गंभीर रूप से घायल है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए इंदिरा नगर थाने पर गुहार लगा रहा है।
    user_विवेक कुमार मिश्र
    विवेक कुमार मिश्र
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में एक दरोगा ने ब्राह्मण समुदाय को अपमानजनक शब्द 'कुजड़ा' से संबोधित किया। उनके इस बिगड़े बोल से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है और कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश में एक दरोगा ने ब्राह्मण समुदाय को अपमानजनक शब्द 'कुजड़ा' से संबोधित किया। उनके इस बिगड़े बोल से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है और कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में महेशगंज थाने के थानाध्यक्ष ने समस्त ब्राह्मण समाज को कथित तौर पर 'कुजड़े' की उपाधि दी है। उनके इस अशोभनीय बयान से समाज में गहरा आक्रोश फैल गया है, खासकर योगी सरकार के सबको सम्मान देने के दावों के बीच। अब इस दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में महेशगंज थाने के थानाध्यक्ष ने समस्त ब्राह्मण समाज को कथित तौर पर 'कुजड़े' की उपाधि दी है। उनके इस अशोभनीय बयान से समाज में गहरा आक्रोश फैल गया है, खासकर योगी सरकार के सबको सम्मान देने के दावों के बीच। अब इस दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
    user_अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *शो पीस बना नगर पंचायत लम्भुआ का वाटर कूलर* चिल चिलाती धूप में नगर पंचायत लम्भुआ के वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित वॉटर कूलर जो नगर पंचायत द्वारा लगाया गया है। आए दिन खराब रहता है। आने जाने वाले राहगीरों एवं दुकानदारों को पानी की बडी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी समझने का कष्ट करे। जिससे इस गर्मी में पानी की परेशानी दूर हो सके।
    1
    *शो पीस बना नगर पंचायत लम्भुआ का वाटर कूलर*
चिल चिलाती धूप में नगर पंचायत लम्भुआ के वीर अब्दुल हमीद पार्क के पास पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित वॉटर कूलर जो नगर पंचायत द्वारा लगाया गया है। आए दिन खराब रहता है। आने जाने वाले राहगीरों एवं दुकानदारों को पानी की बडी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी समझने का कष्ट करे। जिससे इस गर्मी में पानी की परेशानी दूर हो सके।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • जौनपुर : त्रिलोचन महादेव मंदिर मार्ग पर हादसा, अनियंत्रित कार की चपेट में आए श्रद्धालु जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं के बीच जा घुसी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल अरविंद राजभर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घायलों में अरविंद राजभर (32) निवासी कोड़री, प्रमोद कुमार (32) निवासी गढ़ कोड़री, विशाल मिश्रा (26) निवासी बराई, आयुष सिंह (21) तथा अंजली पटेल (14) निवासी फूलपुर, वाराणसी शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के चलते कुछ देर तक मंदिर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
    2
    जौनपुर : त्रिलोचन महादेव मंदिर मार्ग पर हादसा, अनियंत्रित कार की चपेट में आए श्रद्धालु

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं के बीच जा घुसी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए।
सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल अरविंद राजभर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
घायलों में अरविंद राजभर (32) निवासी कोड़री, प्रमोद कुमार (32) निवासी गढ़ कोड़री, विशाल मिश्रा (26) निवासी बराई, आयुष सिंह (21) तथा अंजली पटेल (14) निवासी फूलपुर, वाराणसी शामिल हैं।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के चलते कुछ देर तक मंदिर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रतापगढ़। पेड़ से लटका मिला युवक का शव , पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त की, अमेठी जनपद का रहने था मृतक आशीष सरोज, एक स्वजातीय महिला से प्रेम था, असफल होने पर उठाया कदम, महिला ने युवक की पुलिस से की थी शिकायत, हुआ समझौता, कल घर से निकला था, बेल्हा देवी मंदिर में दर्शन किया, मृतक के बैग में प्रसाद व अन्य सामान मिला, पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी, नगर कोतवाली के बेल्हा देवी मंदिर के पास का मामला,
    1
    प्रतापगढ़।
पेड़ से लटका मिला युवक का शव ,
पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त की,
अमेठी जनपद का रहने था मृतक आशीष सरोज,
एक स्वजातीय महिला से प्रेम था, असफल होने पर उठाया कदम,
महिला ने युवक की पुलिस से की थी शिकायत, हुआ समझौता,
कल घर से निकला था, बेल्हा देवी मंदिर में दर्शन किया,
मृतक के बैग में प्रसाद व अन्य सामान मिला,
पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी,
नगर कोतवाली के बेल्हा देवी मंदिर के पास का मामला,
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.