पुराने पानी के होद में गिरा तेंदुए का 75 दिन का शावक, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला बाली उपखंड के कोट गांव के जंगल में मंगलवार को एक करीब 75 दिन का तेंदुए का शावक पुराने पानी के होद में गिर गया। बकरियां चरा रहे पशुपालक ने शावक के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। बाली क्षेत्र के कोट गांव के जंगल स्थित बेरा सोनारों वाला में मंगलवार को बकरियां चरा रहे वेनाराम देवासी को अचानक तेंदुए के शावक के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज का पीछा करते हुए वह एक पुराने पानी के होद के पास पहुंचा। होद के अंदर देखने पर वहां तेंदुए का शावक फंसा हुआ दिखाई दिया। पशुपालक ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मामला वन विभाग तक पहुंचा। सूचना पर बाली वन विभाग के रेंजर महेंद्र पाल सिंह के साथ वन विभाग के कार्मिक भूरसिंह और दिलीपसिंह मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही बाली वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल्स रेस्क्यू टीम के दिलीप सेन, दिलीप भाटी, कांतिलाल प्रजापत और जहीर भाई पठान भी मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और पुराने पानी के टाके में गिरे शावक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पशु चिकित्सक ने की स्वास्थ्य जांच रेस्क्यू के बाद शावक को पशु चिकित्सक के पास ले जाकर स्वास्थ्य जांच कराई गई। जांच में शावक की स्थिति सामान्य बताई गई। वन विभाग के अनुसार शावक की उम्र करीब 75 दिन है और वह नर है। रेस्क्यू के बाद उसे वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। पुराने होद-टाकों से वन्यजीवों के लिए खतरा ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र में कई पुराने पानी के होद और टाके मौजूद हैं। ऐसे खुले और गहरे जलस्रोत वन्यजीवों के लिए खतरा बन सकते हैं। इस मामले में पशुपालक की सतर्कता से शावक के फंसे होने की जानकारी समय पर वन विभाग तक पहुंच गई। समय रहते रेस्क्यू होने से तेंदुए के शावक की जान बच गई। यदि लंबे समय तक शावक होद में फंसा रहता तो भूख-प्यास या चोट के कारण उसकी स्थिति गंभीर हो सकती थी।
पुराने पानी के होद में गिरा तेंदुए का 75 दिन का शावक, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला बाली उपखंड के कोट गांव के जंगल में मंगलवार को एक करीब 75 दिन का तेंदुए का शावक पुराने पानी के होद में गिर गया। बकरियां चरा रहे पशुपालक ने शावक के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। बाली क्षेत्र के कोट गांव के जंगल स्थित बेरा सोनारों वाला में मंगलवार को बकरियां चरा रहे वेनाराम देवासी को अचानक तेंदुए के शावक के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज का पीछा करते हुए वह एक पुराने पानी के होद के पास पहुंचा। होद के अंदर देखने पर वहां तेंदुए का शावक फंसा हुआ दिखाई दिया। पशुपालक ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मामला वन विभाग तक पहुंचा। सूचना पर बाली वन विभाग के रेंजर महेंद्र पाल सिंह के साथ वन विभाग के कार्मिक भूरसिंह और दिलीपसिंह मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही बाली वाइल्ड एंड स्ट्रीट एनिमल्स रेस्क्यू टीम के दिलीप सेन, दिलीप भाटी, कांतिलाल प्रजापत और जहीर भाई पठान भी मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और पुराने पानी के टाके में गिरे शावक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पशु चिकित्सक ने की स्वास्थ्य जांच रेस्क्यू के बाद शावक को पशु चिकित्सक के पास ले जाकर स्वास्थ्य जांच कराई गई। जांच में शावक की स्थिति सामान्य बताई गई। वन विभाग के अनुसार शावक की उम्र करीब 75 दिन है और वह नर है। रेस्क्यू के बाद उसे वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। पुराने होद-टाकों से वन्यजीवों के लिए खतरा ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र में कई पुराने पानी के होद और टाके मौजूद हैं। ऐसे खुले और गहरे जलस्रोत वन्यजीवों के लिए खतरा बन सकते हैं। इस मामले में पशुपालक की सतर्कता से शावक के फंसे होने की जानकारी समय पर वन विभाग तक पहुंच गई। समय रहते रेस्क्यू होने से तेंदुए के शावक की जान बच गई। यदि लंबे समय तक शावक होद में फंसा रहता तो भूख-प्यास या चोट के कारण उसकी स्थिति गंभीर हो सकती थी।
- रानी खुर्द में जीत की खुशी में झूमे कार्यकर्ता, विपिन कच्छवाह को कंधों पर उठाकर घुमाया रानी खुर्द नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 में विपिन जी कच्छवाह की जीत के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस और नृत्य किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान समर्थकों ने विपिन कच्छवाह को कंधों पर उठाकर घुमाया और जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। जीत के बाद वार्ड में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।1
- बडी उमस के बाद इन्द्रदेव महेरबान जम कर बरसें बादल किसानों के चहरे पर छाई खुशी घेनड़ी गांव में बडी उमस के बाद इन्द्रदेव महेरबान जम कर बरसें बादल1
- जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर व पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम का खिंवाड़ा में महाअभियान: नदी से निकाला 60 टन कचरा, जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर व पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम का खिंवाड़ा में महाअभियान: नदी से निकाला 60 टन कचरा, हेमावास बांध को बड़े खतरे से बचाया खिंवाड़ा 15 सितम्बर =कस्बे में जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर, प्रसिद्ध पर्यावरण एवं जल संरक्षण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली और उनकी टीम के नेतृत्व में दो दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अथक परिश्रम कर गांव की नदी को कचराघर (डस्टबिन) बनने से मुक्त कराया। दो दिनों तक चले इस महा-सफाई अभियान में नदी के बहाव क्षेत्र से करीब 55 ट्रैक्टर यानी 60,000 किलो (60 टन) घातक कचरा बाहर निकालकर एक तरफ सुरक्षित डाला गया, जिसमें मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल और पुराने कपड़े शामिल थे, हेमावास बांध पर मंडरा रहा था 'कैंसर' का खतरा... अभियान का नेतृत्व कर रहे पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली ने बताया कि अगर समय रहते इस कचरे को नदी से नहीं निकाला जाता, तो आगामी बारिश में यह सारा प्लास्टिक बहकर सीधे हेमावास बांध में समा जाता। प्लास्टिक के सड़ने से उसके माइक्रोप्लास्टिक (सूक्ष्म कण) पानी में घुल जाते, जिससे पशु-पक्षियों और इंसानों में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा था। टीम की इस सजगता ने पूरे क्षेत्र को एक बड़ी स्वास्थ्य त्रासदी से बचा लिया है। "प्लास्टिक को नदी में न फेंकें, भोपू प्रचार से की अपील, "पंडित जीवराज श्रीमाली, पंचायत प्रशासक श्रीपाल वैष्णव, श्री बालाजी मंदिर सेवा ट्रस्ट सचिव एडवोकेट निर्मल आचार्य सहित गांव के युवा टीम ने भोपू से कस्बे के सभी गली मोहल्लों में घूमकर ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, कि प्लास्टिक नदी में नहीं डाले, "नदी से जो कचरा निकाला गया है, वह लंबे समय से पानी, मिट्टी और धूल में सने होने के कारण अब किसी काम का नहीं रहा है, उसे हमने एक तरफ करवा दिया है। लेकिन आगे के लिए मेरी सभी ग्रामीणों से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि आप अपने घरों और दुकानों के प्लास्टिक कचरे को नदी-नालों में फेंककर जल को दूषित न करें। इस प्लास्टिक को सहेजकर रखें और भंगार (कबाड़) वाले को दें। जब आप इसे भंगार में देंगे, तो यह प्लास्टिक फैक्ट्रियों में रीसायकल (Recycle) होने जाएगा, जिससे बैठने के लिए मजबूत टेबल, कुर्सियां और अन्य उपयोगी सामान तैयार हो सकेगा। इसे ही 'कचरे से कंचन' बनाना कहते हैं।" पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि अक्सर लोग हर व्यवस्था के लिए सरकार के भरोसे बैठे रहते हैं, लेकिन असल में हम सब नागरिक मिलकर ही सरकार बनते हैं। अपनी नदियों, तालाबों और झीलों जैसे जल स्रोतों को साफ रखना हम सबका परम कर्तव्य है। टीम पंडित जीवराज श्रीमाली ने प्लास्टिक को भंगार में दें, कचरे को नदी में फेंकने के बजाय कबाड़ वाले को दें, सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार कर पॉलीथिन, प्लास्टिक डिस्पोजल और थर्माकोल का उपयोग पूरी तरह बंद करें। टीम ने नदी किनारे संकल्प लिया है कि जल स्रोतों और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का यह कारवां आगे भी निरंतर जारी रखे, पुनीत कार्य को लेकर पंडित श्री माली कई बार सम्मानित हो चुके है, पंडित जीवराज श्री माली मूलतः घेनडी गांव के है जो वर्तमान में जोधपुर शहर में इस अभियान को चला रहे हैं, इस स्वच्छता अभियान के इस पुनीत कार्य को लेकर जोधपुर जिला कलक्टर द्रारा 15 अगस्त 2024 , पर्यावरण दिवस 5 जून 26 को जल गौरव सम्मान से जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया जोधपुर नगर निगम के द्वारा 15 अगस्त 2019 सम्मानित किया व अन्य संस्थान द्वारा सम्मानित किया वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान 27:अगस्त 2026 को समानित किया गया,3
- सावलता ग्राम पचायत के अटल सेवा केंद्र परिसर में सामाजिक अंकेक्षण के तहत् ग्राम सभा का आयोजन हुआ । सावलता ग्राम पचायत के अटल सेवा केंद्र परिसर में सामाजिक अंकेक्षण के तहत् ग्राम सभा का आयोजन हुआ । नाडोल सावलता ग्राम पचायत के अटल सेवा केंद्र परिसर में प्रशासक पुष्पा देवी सरगरा कि अध्यक्षता में सामाजिक अंकेक्षण के तहत् ग्राम सभा का आयोजन हुआ । वीआरपी पुरण सरपटा व हितेश सोनी ने बताया कि ( महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम की लेखा के ) तहत् संचालित योजनान्तर्गत समस्त पूर्ण , अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यो 2025-26 वित्तीय छ: माही के नरेगा तहत् किये गये कार्य का वीबी जी राम जी के तहत् 10/9/26 से 15/9/26 भौतिक सत्यापन कर 16/9/26 बुधवार को सामाजिक अंकेक्षण के तहत् ग्राम सभा का आयोजन हुआ । जिसमें बीआरपी कानाराम बंजारा द्वारा श्रमिकों व ग्रामीणो को हुए कार्या का लेखा जोखा पढ़कर सुनाया गया । ग्राम सभा प्रभारी सहायक प्रशासनिक अधिकारी सिद्धांत चारण द्वारा वीबीजी राम जी के तहत जानकारी दी साथ हि प्रधानमंत्री आवास योजना कि जानकारी दी । इस मौके पर ताराचंद सरगरा ग्राम सभा प्रभारी सहायक प्रशासनिक अधिकारी सिद्धांत चारण, ग्राम विकास अधिकारी तेजपाल सिंह,बीआरपी कानाराम बंजारा,वीआरपी,पुरण सरपटा,कनिष्ठ सहायक पेमाराम,मेट हुक्म सिह,मोहन लाल,हंसाराम, पटवारी पुखराज सोलंकी,कम्प्यूटर आपरेटर प्रवीण कुमार,सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे । किस्तुर राठौड़ नाडोल3
- कांग्रेस पार्षद राकेश रावल ने थामा भाजपा का दामन! भाजपा में शामिल होते ही अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया आवेदन। #RakeshRawal #Congress #BJP #SirohiNews #PoliticalNews #RajasthanNews #Sirohi1
- *सरूपगंज RIICO में शराब कारोबार पर सवाल, नियमों के बावजूद रात में भी बिक्री के आरोप* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सरूपगंज (सिरोही)। सरूपगंज के औद्योगिक क्षेत्र (RIICO) में शराब बिक्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्धारित समय के बाद भी शराब की बिक्री कथित रूप से जारी रहती है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, दुकानें बंद होने के बाद भी आसपास के ठिकानों से शराब उपलब्ध कराई जाती है।ओवररेटिंग के आरोप,रेट लिस्ट भी सवालों में स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दुकानों पर निर्धारित मूल्य की स्पष्ट रेट लिस्ट दिखाई नहीं देती और ग्राहकों से शराब की बोतलों पर अधिक कीमत वसूले जाने के आरोप हैं। विरोध करने पर विवाद की स्थिति बनने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकती है। RIICO से गांवों तक पहुंचने की बात स्थानीय शिकायतों में यह भी आरोप लगाया गया है कि शराब की आपूर्ति केवल औद्योगिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि मोटरसाइकिलों के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचाई जाती है। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं तो यह आबकारी व्यवस्था और कानून-व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर मामला हो सकता है। सिर्फ दुकान बंद कराने से खत्म होगा खेल? शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निर्धारित समय के बाद दुकान का शटर बंद होने के बावजूद कथित रूप से दूसरे माध्यमों से बिक्री जारी रहने की जांच जरूरी है। ऐसे में सवाल केवल दुकान खुली मिलने का नहीं, बल्कि शराब की अवैध आपूर्ति और बिक्री के पूरे नेटवर्क की निगरानी का भी है। प्रशासन से उठे कई सवाल स्थानीय लोगों की ओर से जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मांग की गई है कि RIICO क्षेत्र में औचक निरीक्षण कराया जाए, निर्धारित दरों की जांच की जाए और निर्धारित समय के बाद बिक्री के आरोपों की वास्तविकता सामने लाई जाए। साथ ही, यदि ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक के जरिए शराब पहुंचाने के आरोप सही हैं तो इस सप्लाई चैन की भी जांच की जाए। स्थानीय लोगों की मांग है कि कार्रवाई केवल कागजी जांच तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर औचक जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए।1
- जवाई सफारी व ईको टूरिज्म कार्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित पाली/माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा डी.बी. सिविल रिट याचिका संख्या 5128/2026 दिनांक 05.09.2026 को निर्णय के अनुक्रम में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कक्ष में जवाई जवाई सफारी व ईको टूरिज्म कार्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित हुयी । बैठक में जिला कलक्टर ने इसके बारे में सभी संबधित विभागों से चर्चा कर इस बारे में निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने इसके लिये क्षेत्र में सफारी के लिये 50 मीटर मार्क करने स्थानीय स्तर पर विभिन्न विभाागों की समन्वित टीम तैनात करने , फाईनल एसओपी आरीयेन्टेशन करने के लिये , विभिन्न विभागों पुलिस, वन, यातायात के समन्वित कार्य के लिये , साथ ही इस बारे में एक हफते बाद समझाईश के साथ नियमानुसार कानूनी प्रकिया पर चर्चा की गयी। बैठक में नाईट सफारी को बंद करने , पैटा्रेलिंग करने ,सीसीटीवी ,पुलिस सख्ती , फोरेस्ट के हाईरेजूलेशन कैमरा, सब कमेटी गठन , कंट्रोल रूम के लिये, टारसपोर्ट ,ब्लैक लिस्टिंग, जीपीएस के बारे में चर्चा व नॉन फोरेस्ट एरिया के लिये वर्क प्लान , विभिन्न फेज के हिसाब से चर्चा कर कार्य करने के बारे में निर्देश दिये। बैठक में इस अवसर पर वन विभाग डीफओं श्रवण कुमार ने मीटींग के बिन्दुओं को रखा । साथ ही इस अवसर पर एडीएम डॉ बजरंग सिंह , एडीएम बाली शैलेन्द्र सिंह ,एसडीएम दिनेश विश्नोई, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल,, आरटीओ , यातायात व अन्य सभी संबधित विभागों के अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।3
- चुनाव जीतने के एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद की मौत, चाय पीते समय सीने में उठा दर्द मारवाड़ जंक्शन में वार्ड-7 से निर्दलीय जीते थे अबरार खान मेव | बीजेपी-कांग्रेस के 11-11 पार्षद, बोर्ड गठन में निर्दलीयों की भूमिका अहम पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में नगर पालिका चुनाव का परिणाम आने के महज एक दिन बाद वार्ड-7 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव (58) का निधन हो गया। मंगलवार सुबह घर पर चाय पीते समय अचानक सीने में दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अबरार खान मेव ने वार्ड-7 से जीत दर्ज की थी। मंगलवार सुबह उनके घर पर जीत की बधाई देने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी था। इसी दौरान करीब 8 बजे चाय पीते समय उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। परिजन और मौके पर मौजूद लोग उन्हें तत्काल पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां करीब 9 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से परिवार, समर्थकों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बीजेपी-कांग्रेस ने 11-11 वार्ड जीते मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। सोमवार को घोषित चुनाव परिणाम में बीजेपी और कांग्रेस ने 11-11 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि तीन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। ऐसे में नगर पालिका में बोर्ड बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों को निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी। अब निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव के निधन के बाद बोर्ड गठन के राजनीतिक समीकरण पर भी असर पड़ने की संभावना है। कोयला व्यापारी और मुस्लिम समाज के सदर थे अबरार खान मेव क्षेत्र में कोयले के बड़े व्यापारी के रूप में भी जाने जाते थे। वे मुस्लिम समाज के सदर (अध्यक्ष) रह चुके थे और इससे पहले वार्ड पंच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर भी उनके निधन की सूचना मिलने पर बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने के बाद 14 सितंबर को उन्होंने अबरार खान को बधाई दी थी और उनका मुंह भी मीठा करवाया था। मारवाड़ जंक्शन पहली बार नगरपालिका बनी है। ऐसे में पहले नगरपालिका बोर्ड के गठन को लेकर चुनाव परिणाम के बाद से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं। अब नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद के निधन से स्थानीय राजनीति में भी नया मोड़ आ गया है।1