रक्तदान से मिलेगी नई जिंदगी: थैलेसीमिया बच्चों की सहायता को 29 मार्च को विशाल शिविर आयुष गुप्ता | झालावाड़:-थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और मरीजों की सहायता के उद्देश्य से 29 मार्च को गणेशपुरा गरनावद में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सामर्थ्य सेवा संस्थान द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित अभिभावक समिति तथा ग्रामवासी गणेशपुरा गरनावद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।आयोजकों के अनुसार रक्तदान शिविर 29 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सामुदायिक भवन, मेन रोड गणेशपुरा गरनावद में लगेगा, जहां क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की गई है।सामर्थ्य सेवा संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. रामजी चंद्रवाल ने बताया कि दिव्यांगता एवं मानवता की सेवा के लिए समर्पित संस्थान द्वारा ग्रामवासियों और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों की समिति के सहयोग से यह पहला विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान अक्सर रक्त की कमी हो जाती है, जिससे थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना कठिन हो जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों और आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के जीवन को बचाने में सहयोग दें।

- सुकेत मे जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय सुकेत की ओर से बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए उपखण्ड क्षेत्र के सलावद, बडोदिया और पामाखेड़ी गांवों में जांच कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर कटे हुए विद्युत कनेक्शन के बावजूद डायरेक्ट तार डालकर बिजली चोरी करते हुए लोग पाए गए। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध तार (आंकड़े) हटवाकर जब्त किए। जांच के दौरान सलावद गांव में 22, बडोदिया में 12 और पामाखेड़ी में 9 लोगों के अवैध कनेक्शन हटवाए गए। कार्रवाई को देखते हुए कई लोगों ने स्वयं भी अपने अवैध तार हटा लिए। विभाग की ओर से जिन उपभोक्ताओं के वीसीआर भरे हुए हैं, उन्हें बकाया राशि जमा कराने तथा जिनके कनेक्शन कटे हुए हैं, उन्हें 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत या सुकेत कार्यालय के माध्यम से प्रकरण का निस्तारण कराने के लिए समझाइश की गई। इस कार्रवाई में सहायक अभियंता रणमत सिंह के साथ कनिष्ठ अभियंता श्याम मोहन और टेक्निकल स्टाफ मौजूद रहा। विभाग ने बताया कि इसी तरह की कार्रवाई क्षेत्र के अन्य गांवों में भी जारी रहेगी। उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा कराने की अपील की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।1
- कोटा पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट कोटा के नयापुरा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हरकत में आ गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल धमकी की सत्यता को वेरीफाई किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।1
- Dynamic meditation at chouthmataji temple chhipabarod1
- शादी में नृत्य हाडौती म्यूजिकल ग्रुप कोटा, लव - कुश गार्डन सब्जी मंडी छीपाबड़ौद बारां #rajasthan #wairalreel #chhipabarod1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- अटरू: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस बारां के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी अटरू से मुलाकात कर एक दलित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मीणा ने एसडीओ को अवगत कराया कि अटरू के प्रभावशाली व्यक्ति कमल गौतम द्वारा आम रास्ते पर गेट लगाकर अटरू निवासी हेमराज मेघवाल का रास्ता रोक दिया गया है, जिससे वह लंबे समय से परेशान हो रहा है।मीणा ने बताया कि हेमराज मेघवाल, जो दलित वर्ग से संबंध रखता है, इस मामले की शिकायत पहले भी प्रशासन को दे चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पीड़ित परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने उपखंड अधिकारी से मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। इस पर उपखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 8 दिनों के भीतर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के नेतृत्व में एसडीओ कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।2
- मन्दसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट जिसका जीवन नेतिक मूल्यों पर टिका हो ,वह मानव होता है। जिसके हृदय में दया, करुणा, समाहित हो वह महा मानव होता है।।। जो अपने कुटुम्ब के प्रति जवाबदारी निभाये वह आदर्श इंसान होता है।। लेकिन जो पर पीड़ा से विह्वल हो जाये, वह धरा पर मानों भगवान होता है।। आज ऐसा ही आदर्श प्रस्तुत किया है ओर आदर्श पब्लिक स्कूल बडवन फंटा के स्कूल संचालक, श्री पुष्कर लाल जी धाकड़ एवं बस संचालक श्री गोपाल जी धनगर सरपंच महोदय ग्राम पंचायत लसुडावन शाला शिक्षक परिवार, एवं बस स्टाफ परिवार ने। दिनांक 03/03/2026 कों आदर्श पब्लिक स्कूल बडवन के बस चालक एवं लसुडावन के आदर्श नागरिक सौम्य स्वभाव एवं मृदुल मुस्कान के धनी राम रतन जी सूर्यवंशी जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। लेकिन जीवन की सबसे कड़वी सच्चाई है "मोत" जिसके तहत माननीय का हृदय घात से अल्पायु में दुखद निधन हो गया । मानों आज़ एक निर्धन परिवार पर पहाड़ के समतुल्य वज्रपात होगया। आज़ इसी परिवार में रोती बिलखती आपकी अर्धांगिनी श्रीमती नर्मदा बाई,ओर गम के थपेड़ो से सामना करती हुई तीन मासूम बिटिया ज्योति,रविना, रंजना, जिनके शीश पर पिता का हाथ एवं जीवन संगिनी नर्मदा बाई का सिंदूर हमेशा के लिए अलविदा हों गया, ऐसे अपार दुःख की घड़ी में आज़ आदर्श पब्लिक स्कूल बडवन फंटा के संचालक एवं स्टाफ परिवार,बस स्टाफ परिवार एवं बस संचालक इस प्रकार पुरा परिवार देव दूत बनकर आया और स्वर्गीय रामरतन जी सूर्य वंशी की तीनो लाडली बिटिया के आंसू पौछते हुए एवं नन्ही सी उंगली थामकर तीनों बेटियां शिक्षा जगत में कामयाबी की पताका लहराये ओर माता पिता के सपनो को साकार करे इसी उद्देश्य से दानदाताओं ने मानव जीवन की मिसाल प्रस्तुत की, और कक्षा बारहवीं तक शिक्षा संबंधित पुरा खर्चा वहन करने का संकल्प लिया। जिसके तहत् शिक्षा का पुरा खर्च शाला संचालक श्री पुष्कर लाल जी धाकड़ एवं वाहन खर्च वाहन संचालक एवं गांव लसुडावन के सरपंच महोदय श्री श्री गोपाल जी धनगर वहन करेगे।इसी तारतम्य में आप सभी ने भामाशाह बनकर आर्थिक सहयोग करते हुए नकद राशि 29150 रुपये ( शब्दों में उन्तीस हजार एक सो पचास रुपये) प्रदान किये। इसके लिए सूर्यवंशी परिवार एवं गांव लसुडावन आप सभी दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता है3
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- शीतला माता मंदिर में लगी महिलाओं की भीड़:शीतला सप्तमी पर पूजा-अर्चना कर लगाया बासी भोजन का भोग, परिवार के लिए की सुख समृद्धि की कामना। छापीहेड़ा नगर में मंगलवार को शीतला माता मंदिर में महिलाओं की सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली। जहां महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। खेड़ापति स्थित शीतला माता मंदिर में सोमवार देर रात से ही महिलाएं पूजन के लिए आना शुरू हो गई, सुबह होते-होते महिलाओं की कतार पूजन करने के लिए लगने लगी। महिलाएं पूजन करने के लिए कतार में खड़े होकर पूजन करने के लिए इंतजार करती दिखी। पूजा अर्चना का दोर आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा ।वहीं मन्दिर में महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे बासी का भोग लगाया और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की ।8