दोराहा से भोजपुरा तक अधूरा निर्माण, रोज़ फंस रहे वाहन... कब जागेगा प्रशासन? अधूरी सड़क बनी आफत, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल सीहोर। जिले के दोराहा जोड़ से भोजपुरा जोड़ तक बीआरएस कंपनी द्वारा बनाए जा रहे बायपास मार्ग का अधूरा निर्माण अब वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। जगह-जगह अधूरी सड़क और गड्ढों के कारण रोज़ाना वाहन फंस रहे हैं, जबकि हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे गंभीर स्थिति अहमदपुर बायपास पर सुका पुलिया के पास है, जहां विगत दिनों एक भारी ट्राला कीचड़ और अधूरे मार्ग में फंस गया। घंटों की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्राले को बाहर निकाला गया, जिससे लंबे समय तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी का खामियाज़ा आम जनता भुगत रही है। ताजा मामला सामने आया है। जहां एक आयशर ट्रक फंस गया। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशान का सामना करना पड़ा। लेकिन सम्बंधित विभाग सम्बंधित एजेंसी पर मेहरबान बना हुआ है और इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिसका खमियाजा आज वाहन चालक उठा रहे है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अधूरे निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए और खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग व अन्य सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएं, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले स्थिति को संभाला जा सके। जब सड़क अधूरी थी, तो बिना सुरक्षा इंतज़ाम के वाहनों की आवाजाही क्यों जारी रखी गई? आखिर किसी बड़े हादसे का इंतज़ार क्यों?
दोराहा से भोजपुरा तक अधूरा निर्माण, रोज़ फंस रहे वाहन... कब जागेगा प्रशासन? अधूरी सड़क बनी आफत, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल सीहोर। जिले के दोराहा जोड़ से भोजपुरा जोड़ तक बीआरएस कंपनी द्वारा बनाए जा रहे बायपास मार्ग का अधूरा निर्माण अब वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। जगह-जगह अधूरी सड़क और गड्ढों के कारण रोज़ाना वाहन फंस रहे हैं, जबकि हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे गंभीर स्थिति अहमदपुर बायपास पर सुका पुलिया के पास है, जहां विगत दिनों एक भारी ट्राला कीचड़ और अधूरे मार्ग में फंस गया। घंटों की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्राले को बाहर निकाला गया, जिससे लंबे समय तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी का खामियाज़ा आम जनता भुगत रही है। ताजा मामला सामने आया है। जहां एक आयशर ट्रक फंस गया। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशान का सामना करना पड़ा। लेकिन सम्बंधित विभाग सम्बंधित एजेंसी पर मेहरबान बना हुआ है और इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिसका खमियाजा आज वाहन चालक उठा रहे है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अधूरे निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए और खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग व अन्य सुरक्षा इंतज़ाम किए जाएं, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले स्थिति को संभाला जा सके। जब सड़क अधूरी थी, तो बिना सुरक्षा इंतज़ाम के वाहनों की आवाजाही क्यों जारी रखी गई? आखिर किसी बड़े हादसे का इंतज़ार क्यों?
- 🚨 BREAKING | भोपाल ⚠️ अताई खेड़ा डैम फिर विवादों में! ग्रामीणों और पत्रकार से अभद्रता के आरोप राजधानी भोपाल के अताई खेड़ा डैम पर एक बार फिर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार के कुछ कर्मचारी मछली पकड़ने आने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार, धमकी और मारपीट करते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी मारपीट का मामला सामने आया था। वहीं अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी कुछ कर्मचारियों पर एक पत्रकार के साथ अभद्रता करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। यदि वीडियो और लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित विभाग और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। 🚨 BREAKING | भोपाल ⚠️ अताई खेड़ा डैम फिर विवादों में! ग्रामीणों और पत्रकार से अभद्रता के आरोप राजधानी भोपाल के अताई खेड़ा डैम पर एक बार फिर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार के कुछ कर्मचारी मछली पकड़ने आने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार, धमकी और मारपीट करते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी मारपीट का मामला सामने आया था। वहीं अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी कुछ कर्मचारियों पर एक पत्रकार के साथ अभद्रता करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। यदि वीडियो और लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित विभाग और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।2
- yahan Ka Mausam bada Hansi Hai fir bhi Dil udaas Hai unse kahana dur sahit Dil to tumhare pass hai welcome to Mohabbat Ras Na Aayi Shayar Gangadhar Malajpure yahan pass hai welcKa Mausam bada Hansi Hai fir bhi Dil udaas Hai unse kahana dur Sahi Dil to tumhareome to Mohabbat Ras Na Aayi Shayar Gangadhar Malajpure1
- सावन के पहले सोमवार पर मानसरोवर धाम में उमड़ेगा आस्था का महासैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजेगा पूरा परिसर भोपाल का मानसरोवर धाम बना देशभर के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र, पहले सोमवार पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना भोपाल। देवों के देव महादेव को समर्पित पावन सावन मास का पहला सोमवार इस बार राजधानी भोपाल के फंदा स्थित हरिहर नगर के प्रसिद्ध मानसरोवर धाम में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अभूतपूर्व संगम लेकर आ रहा है। मंदिर परिसर में सुबह से ही "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारे गूंजेंगे। लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर सुख, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंदिर प्रबंधन ने अनुमान जताया है कि सावन के पहले सोमवार पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालु मानसरोवर धाम पहुंच सकते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई हैं, ताकि हर भक्त सहज और सुरक्षित तरीके से भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सके। देशभर में बढ़ रही है मानसरोवर धाम की पहचान मानसरोवर धाम के संस्थापक संजय कश्यप ने बताया कि यह धाम अब केवल भोपाल या मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देशभर के शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। सावन माह के दौरान मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली सहित कई राज्यों से श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। यहां आने वाले भक्तों का विश्वास है कि सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने पर उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। शिव दरबार के साथ देवी-देवताओं के भी होंगे दिव्य दर्शन मानसरोवर धाम की सबसे बड़ी विशेषता यहां स्थापित भगवान शिव के भव्य और दिव्य स्वरूप के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं हैं। मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण, सुंदर सजावट और धार्मिक आभा श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित करती है। सावन के अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और विशेष श्रृंगार से सजाया जाएगा, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। दर्शन के लिए अलग-अलग कतारें, पेयजल की व्यवस्था, प्रसाद वितरण केंद्र, विशाल पार्किंग, चिकित्सा सहायता, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और स्वयंसेवकों की विशेष टीम तैनात रहेगी। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन और मंदिर समिति संयुक्त रूप से कार्य करेगी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े। पूरे सावन में पहुंचेगा आस्था का महाकुंभ संजय कश्यप ने बताया कि केवल पहले सोमवार ही नहीं, बल्कि पूरे सावन माह में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के मानसरोवर धाम पहुंचने का अनुमान है। प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहेगा और शिवभक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिलेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि दर्शन के दौरान प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें, कतारबद्ध होकर दर्शन करें तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें, ताकि सभी भक्त शांतिपूर्ण और सुगमता से भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सकें। सावन के पहले सोमवार पर भोपाल का मानसरोवर धाम एक बार फिर लाखों शिवभक्तों की आस्था, विश्वास और भक्ति का विराट केंद्र बनने जा रहा है। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच पूरा परिसर शिवमय हो उठेगा और भक्त भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस करेंगे।1
- मध्य प्रदेश में बीजेपी की हार पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर अवश्य देखे1
- दतिया में कांग्रेस की जीत, भैरुंदा में फूटा जश्न... पटाखों और मिठाइयों से मनाई खुशी सीहोर । दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सीहोर जिले के भैरुंदा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत की खबर मिलते ही भैरुंदा के दुर्गा मंदिर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और कांग्रेस के समर्थन में नारे भी लगाए।1
- सीहोर जिले के बुधनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1187 लीटर अवैध शराब सहित बोलेरो पिकअप जब्त बुधनी (सीहोर) । सीहोर जिले की बुधनी थाना पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,187.28 लीटर अवैध शराब से भरी बोलेरो पिकअप जब्त की है। जब्त शराब, वाहन एवं अन्य सामग्री सहित कुल जब्त मसरूका की कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 3 अगस्त,2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप क्रमांक MP05 G 7385 में स्नैक्स सामग्री और सब्जी की केरेटों के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही गडरिया नाला क्षेत्र में घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर चालक वाहन को तेज गति से रेलवे स्टेशन की ओर ले गया और स्टेशन के सामने वाहन छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर स्नैक्स की 18 बोरियों और सब्जी की 15 केरेटों के नीचे छिपाकर रखी गई 1,187.28 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 6.46 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब छिपाने में प्रयुक्त स्नैक्स सामग्री, सब्जी की केरेटें और बोलेरो पिकअप वाहन भी जब्त किए गए। पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शराब के स्रोत और तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप जाट सहित प्रआर अजय जाटव, दिनेश जाट, आरक्षक सोनू चौहान, अनुज यादव, विजय मालवीय, अभिषेक मरकाम, दीपक एवं चंदन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1