विधायक सिसवा की पत्नी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पैतृक आवास पिपरा बाबू पहुंचकर दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि। 23 अप्रैल को वृंदावन में हृदयाघात से हुई थी मौत महराजगंज, दिनांक 04 मई 2026, आज जनपद महराजगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की दिवंगत धर्मपत्नी स्वर्गीय विंद्रावती देवी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। माननीय मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के तहत सायंकाल ग्राम पंचायत पिपरा बाबू स्थित विधायक सिसवा के पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधायक प्रेम सागर पटेल से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सभी लोग परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। मा. सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल जी की धर्मपत्नी विंद्रावती देवी का निधन वृंदावन में दिनांक 23 अप्रैल 2026 को हृदयाघात पड़ने के कारण हो गया था। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय त्रिमुहानी घाट पर विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे थे। आज आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि सभा में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया तथा नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में विधायक सिसवा के परिजनों में उनके पुत्र धर्मवीर पटेल, कर्मवीर पटेल, धीरज पटेल तथा पुत्रवधुएं रुचि पटेल, ज्योति पटेल और अनुराधा पटेल सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी पुण्य स्मृतियों को याद किया। श्रद्धांजलि में सभी लोग भावमय थे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की। #Maharajganj #CM #yogi #Adityanath #MLA #wife #deth

- दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाए जाने पर फरेंदा में चौधरी शिवेंद्र सिंह को फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया! #Maharajganj #Minister #MLA #welcome1
- Post by Umesh Kumar1
- सूरपार नर्सरी ग्राम सेमराहनी जिस बात से समय किसी मरीज को आने में दिक्कत होती है स्कूल आना जाने में भी दिक्कत होती है किसी की तबीयत खराब है तो करता अपना बैलेंस नहीं पहुंच पाता जल्दी से करवाई कीजिए1
- संतकबीरनगर बेलहर क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने ली करवट धूल भरी आंधी के साथ हुआ झमाझम बारिश मौसम हुआ सुहाना शादी विवाह वाले घरों में बड़ी मुश्किल, खेती किसानी करने वाले लोगों को मिलेगा फायदा1
- महराजगंज के कोल्हुई में सोमवार शाम एक महिला के हंगामे ने पूरे इलाके को हिला दिया। गोरखपुर–सोनौली मुख्य तिराहे के बीच खड़े होकर महिला ने जोरदार बवाल काटा, जिससे करीब एक घंटे तक ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। पुलिस और महिला पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया गया। . #Maharajganj #kolhuinews #TrafficJam #ViralVideo #UttarPradesh || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Kolhui News1
- गोरखपुर में ₹14 करोड़ का नया ब्रिज उद्घाटन | तारामंडल Water Body पर Two Lane Bridge1
- नौतनवा–सोनौली में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन नौतनवा एवं सोनौली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोशित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवा और सोनौली के व्यापारी आज क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह से मिले। व्यापारियों ने हालिया चोरियों का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। बैठक के दौरान नौतनवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संतोष कुमार अग्रहरी और सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन पर उतरने को मजबूर होंगे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम सक्रिय है और सभी घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा को लेकर सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा भी दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के नेता बैजू यादव, नीरज गुप्ता, संत कुमार जायसवाल, किशोर मद्धेशिया, दिनेश वर्मा, सचिन जायसवाल, मटेलू जायसवाल सहित नौतनवा एवं सोनौली के बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे। अपराध बढ़ने के खिलाफ व्यापारियों की यह सामूहिक पहल प्रशासन के लिए अब एक बड़ा संदेश बनकर उभरी है।1
- फरेंदा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाए जाने पर फरेंदा में प्रथम आगमन पर एतिहासिक स्वागत किया गया! #Maharajganj #MLA #minister #Welcome1