मिलक के मुझियाना में आधी रात को गरीब का आशियाना जमींदोज, बुजुर्ग महिला घायल पीएम आवास का इंतजार ही रह गया । मिलक तहसील के मुझियाना गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गांव निवासी मजदूर बाबूराम सागर का कच्चा मकान मंगलवार की आधी रात करीब 2 बजे अचानक ढह गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, पूरा परिवार अंदर सो रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, उस रात मौसम साफ था, न आंधी थी न बारिश। अचानक फूस, बांस-बल्ली और तिरपाल से बनी छत भरभरा कर गिर गई। आवाज सुनते ही परिवार के लोग किसी तरह बाहर की ओर भागे, लेकिन इसी अफरा-तफरी में घर की एक बुजुर्ग महिला मलबे के नीचे दब गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गईं, जिन्हें परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। सुबह तक मौके पर सिर्फ ईंटों का ढेर, टूटे बर्तन और तिरपाल में लिपटा सामान ही बचा था। गरीब मजदूर की सालों की जमा-पूंजी पल भर में मिट्टी में मिल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबूराम का परिवार बेहद गरीब है, रोज मजदूरी करके किसी तरह गुजारा करता है। परिवार कई सालों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान की आस लगाए बैठा है, लेकिन आज तक सूची में नाम नहीं आया। पीड़ित का दर्द है कि गरीब आदमी आखिर करे तो क्या करे? बच्चों का पेट भरे या सिर पर छत का इंतजाम करे? यह सिर्फ एक दीवार गिरने की घटना नहीं है, यह सिस्टम में गरीब की अनदेखी की तस्वीर है। फिलहाल परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।
मिलक के मुझियाना में आधी रात को गरीब का आशियाना जमींदोज, बुजुर्ग महिला घायल पीएम आवास का इंतजार ही रह गया । मिलक तहसील के मुझियाना गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गांव निवासी मजदूर बाबूराम सागर का कच्चा मकान मंगलवार की आधी रात करीब 2 बजे अचानक ढह गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, पूरा परिवार अंदर सो रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, उस रात मौसम साफ था, न आंधी थी न बारिश। अचानक फूस, बांस-बल्ली और तिरपाल से बनी छत भरभरा कर गिर गई। आवाज सुनते ही परिवार के लोग किसी तरह बाहर की ओर भागे, लेकिन इसी अफरा-तफरी में घर की एक बुजुर्ग महिला मलबे के नीचे दब गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गईं, जिन्हें परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। सुबह
तक मौके पर सिर्फ ईंटों का ढेर, टूटे बर्तन और तिरपाल में लिपटा सामान ही बचा था। गरीब मजदूर की सालों की जमा-पूंजी पल भर में मिट्टी में मिल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबूराम का परिवार बेहद गरीब है, रोज मजदूरी करके किसी तरह गुजारा करता है। परिवार कई सालों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान की आस लगाए बैठा है, लेकिन आज तक सूची में नाम नहीं आया। पीड़ित का दर्द है कि गरीब आदमी आखिर करे तो क्या करे? बच्चों का पेट भरे या सिर पर छत का इंतजाम करे? यह सिर्फ एक दीवार गिरने की घटना नहीं है, यह सिस्टम में गरीब की अनदेखी की तस्वीर है। फिलहाल परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है।
- रामपुर में नगर पालिका पर सवाल! टूटी सड़क, गंदगी से परेशान लोग | चपटा कॉलोनी का हाल रामपुर के बिलासपुर गेट स्थित चपटा कॉलोनी में टूटी सड़क, गंदगी और जर्जर नालियों को लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। नाली की स्लिप नहीं लगने पर लोगों ने आने-जाने के लिए खुद चक्की का पत्थर रख लिया। वहीं समाजसेवी मोहम्मद कपिल ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और आवाज उठाई। लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की है।1
- Thana baradari ek Ghayal teen girftar/ Mandir ja rahi thi mahila/ Mandir ja rahi thi mahila Se Kundal chhinne wale girftar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ kya kuchh hua yah Adhikari ne bataya/ Thana baradari ek Ghayal teen girftar/ Mandir ja rahi thi mahila/ Mandir ja rahi thi mahila Se Kundal chhinne wale girftar/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ kya kuchh hua yah Adhikari ne bataya/1
- *प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को:* लखनऊ के रमाडा होटल में होगी; 15 महीने पहले हुई थी सगाई प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं, जबकि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। शादी की तारीख फाइनल होने के बाद से ही दोनों परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं सगाई: दोनों की रिंग सेरेमनी करीब 15 महीने पहले 8 जून 2025 को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई थी। वेडिंग वेन्यू: शादी का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित किया जाएगा। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली को लेकर जनसुनवाई में शिकायत, जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत को भेजा मामला बरेली। जनपद की ग्राम पंचायत हर्रामपुर में पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली को लेकर गांव निवासी आदित्य भारद्वाज द्वारा उत्तर प्रदेश जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत को जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत, पंचायती राज विभाग को प्रेषित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने पंचायत सहायक आवेश कश्यप की कार्यप्रणाली से संबंधित कई बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 10 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने परिवार के छह सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पंचायत सहायक से केवाईसी कराई थी। आरोप है कि चार सदस्यों की केवाईसी के लिए प्रति सदस्य 100 रुपये के हिसाब से कुल 400 रुपये नकद लिए गए तथा दो अन्य सदस्यों की केवाईसी के लिए भी धनराशि की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उस समय उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित कार्य सही एवं पूर्ण रूप से नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत में पंचायत सहायक की ग्राम पंचायत सचिवालय में नियमित उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत सहायक द्वारा पद पर कार्यरत रहते हुए गांव में निजी जन सेवा केंद्र का संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित नियमों के तहत इसकी जांच कराने तथा यह सत्यापित करने की मांग की है कि निजी जन सेवा केंद्र संचालन के साथ पंचायत सहायक के दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार किया जा रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ समय पूर्व पंचायत सहायक आवेश कश्यप के घर से नाराज होकर कहीं चले जाने पर उनके पिता द्वारा थाना भमोरा में गुमशुदगी दर्ज कराने हेतु प्रार्थना-पत्र दिया गया था। शिकायतकर्ता ने इसी अवधि के दौरान पंचायत सहायक की ग्राम पंचायत सचिवालय में उपस्थिति, पंचायत संबंधी कार्यों के निष्पादन और मानदेय भुगतान से जुड़े अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित अवधि की उपस्थिति पंजिका, कार्य निष्पादन संबंधी रिकॉर्ड, मानदेय भुगतान तथा उपस्थिति के सत्यापन से जुड़े दस्तावेजों की जांच से वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। आदित्य भारद्वाज ने यह भी बताया कि जब उन्होंने ग्राम पंचायत हर्रामपुर से जुड़े एक व्हाट्सऐप ग्रुप में पंचायत सहायक की कार्यप्रणाली एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित अपनी बात साझा की तो उनके अनुसार पंचायत सहायक द्वारा उन्हें ग्रुप से हटा दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह ग्राम हर्रामपुर के निवासी और मतदाता हैं। उनके पास ग्रुप से हटाए जाने से संबंधित स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित होने की बात कही गई है। हालांकि संबंधित व्हाट्सऐप ग्रुप की प्रकृति, संचालन व्यवस्था तथा सदस्यों को जोड़ने या हटाने के नियम भी जांच का विषय हो सकते हैं। जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत अब जांच के लिए उपनिदेशक पंचायत, पंचायती राज विभाग को प्रेषित किए जाने के बाद शिकायतकर्ता को जांच की कार्रवाई का इंतजार है। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्थलीय जांच कराकर उपलब्ध अभिलेखों और साक्ष्यों का परीक्षण करने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।3
- आप देख रहे हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल #*अपराध शाखा बरेली एवं थाना भोजीपुरा #bareillypolice द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर धोखाधडी के 01 वांछित /शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी आदि के संबंध में श्री मनीष कुमार सोनकर, पु0अधी0अप0 बरेली की बाइट।#1
- Post by Jasveer Singh1
- आप देख रहे हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल #*PS बारादरी, बरेली क्षेत्रान्तर्गत मंदिर जा रही महिला से कुंडल छिनैती की घटना के अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में 01 घायल सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, छीने गये कुंडल बरामद, 02 अवैध तमंचे .315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद* दि0 13.09.26 को पूनम(52 वर्ष) पत्नी राजकुमार नि0 संजयनगर PS बारादरी, बरेली ने सूचना दी कि दि0 09.09.26 समय 08.30 बजे अपनी बेटी व पडोसन के साथ हरि मंदिर माडल टाउन जा रही थी, माडल टाउन गेट के पास पहुंचने पर पीछे से *01 व्यक्ति ने झपट्टा मारकर मेरे दोनो कुण्डल छीन* लिये और आगे बाइक पर बैठे दूसरे व्यक्ति के साथ माडल टाउन की ओर भाग गये। सूचना पर *FIR 1155/26 U/S 304(2) BNS* पंजीकृत की गयी। आज दि0 15.09.26 को भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास संदिग्ध वाहन/ व्यक्ति की चेकिंग के दौरान *पुलिस मुठभेड़ में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक अभियुक्त अजय मिश्रा पुत्र स्व0 गगनदेव, 36 वर्ष, घायल हो गया। अन्य अभियुक्त 1.पिंटू मिश्रा पुत्र स्व0 मुन्नालाल, 32 वर्ष, पूर्वी 2. तरुण उर्फ आकाश पुत्र स्व0 परमानन्द शर्मा, उम्र 24 वर्ष, नि0गण नई बस्ती, फतेहगंज पूर्वी।* अभियुक्तों के कब्जे से *दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, अभियुक्तों द्वारा छीने गए पीली धातु के दो कुंडल तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद* की गई है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है#1
- बहेडी धार्मिक किताब को लेकर चल रहा विवाद शांति पूर्ण बहस के लिए प्रशासन से मागी अनुमति - --- *बहेड़ी में धार्मिक पुस्तक को लेकर दो पक्षों में विवाद, शांतिपूर्ण बहस के लिए प्रशासन से मांगी अनुमति* संवाददाता फईम सकलैनी *बहेड़ी (बरेली)-* बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में एक धार्मिक पुस्तक को लेकर दो समुदायों के बीच चल रहे विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की पहल की गई है। इस संबंध में अंजुमन बुस्तान-ए-मदार बहेड़ी की ओर से उपजिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया है। प्रार्थना पत्र में संगठन के प्रतिनिधि सलीक अहमद ने बताया कि यह विवाद मुस्लिम सुन्नी समुदाय के दो सिलसिलों - मदारी और रजवी सिलसिले के बीच है। दोनों पक्षों के बीच एक किताब में लिखी गई बातों को लेकर सहमति-असहमति को लेकर है। एक पक्ष उसे सही बता रहा है तो दूसरा पक्ष उसे गलत बता रहा है। पत्र में कहा गया है कि यह मामला आम लोगों का नहीं है, इसलिए इसका समाधान भी इस्लामी किताबों के जानकार यानी इस्लामिक स्कॉलर ही कर सकते हैं। दोनों पक्ष चाहते हैं कि इस मामले को आपसी बातचीत और इल्मी बहस के जरिए हल किया जाए, ताकि कस्बे में शांति बनी रहे। *20-20 लोगों के बीच होगी बहस* अनुमति के लिए दिए गए पत्र के अनुसार, बहस का आयोजन मंगलवार, 15 सितंबर को मिलन बैंक्वेट हॉल, मोहल्ला इस्लाम नगर, बहेड़ी में करने का प्रस्ताव है। *बहस के लिए नियम भी तय किए गए हैं -* *1.* दोनों पक्षों से 20-20 लोग शामिल होंगे। *2.* हर पक्ष से 10-10 इस्लामिक विद्वान रहेंगे। *3.* बोलने के लिए दोनों तरफ से सिर्फ 2-2 वक्ता और 2-2 वकील होंगे, बाकी 16-16 लोग सिर्फ सुनेंगे। *4.* बहस इस्लामी बहस के तय नियमों के अनुसार होगी। प्रार्थना पत्र में प्रशासन से अपील की गई है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस इल्मी बहस की अनुमति प्रदान की जाए, जिससे यह पूरा मामला शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो सके। उपजिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा से जानना चाहा तो उन्होंने कहा हमने थाने से रिपोर्ट मांगी है और जो लोग उसमें बैठेंगे उनके नाम भी मांगे गए हैं कोई बाहरी व्यक्ति इस बातचीत में शामिल नहीं होगा बाकी पूरी स्थिति पर नजर है।1
- दिल्ली में पढ़ने वाले 10 हजार छात्रों के लिए सरकारी हॉस्पल बनाएगी सीएम रेखा गुप्ता सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला छात्रों को महंगे PG किराए और असुरक्षित आवास से मिलेगी राहत Shuru apps ब्यूरो रिपोर्ट सोनू कुमार उत्तर प्रदेश1