logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने जहरीली दवा का किया सेवन, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल जनपद हाथरस की हाथरस हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक बृजेश ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जहरीली दवा के सेवन से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत बिगड़ी हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा युवक के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।

7 hrs ago
user_Local news
Local news
Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
78a49d05-499b-4a3e-abfc-2e6d5de3bbf2

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने जहरीली दवा का किया सेवन, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल जनपद हाथरस की हाथरस हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक बृजेश ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जहरीली दवा के सेवन से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत बिगड़ी हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा युवक के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • विकास कार्यों में देरी पर डीएम अतुल वत्स ने जताई नाराजगी, दिए कार्यवाही के आदेश.... हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोग संदर्भों, लंबित जांच आख्याओं और राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिकारियों को राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान डीएम ने आयोग संदर्भों और लंबित जांच प्रकरणों की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने पुराने और लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने तथा ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जूनियर इंजीनियर और एक सहायक अभियंता को नोटिस जारी करने के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए। राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए निर्धारित अवधि से अधिक समय से लंबित मामलों को विशेष प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने को कहा गया। नामांतरण, सीमांकन, वरासत, खसरा-खतौनी, भू-अभिलेख संशोधन, चकबंदी, भूमि आवंटन, अतिक्रमण और भू-राजस्व वसूली की प्रगति की भी समीक्षा की गई। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में डीएम ने तैयार रजिस्ट्रियों का खतौनी अभिलेखों से मिलान कराने तथा त्रुटियां मिलने पर तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। डीएम अतुल वत्स ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों और जनसमस्याओं से जुड़े मामलों में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    विकास कार्यों में देरी पर डीएम अतुल वत्स ने जताई नाराजगी, दिए कार्यवाही के आदेश....
हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोग संदर्भों, लंबित जांच आख्याओं और राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिकारियों को राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा के दौरान डीएम ने आयोग संदर्भों और लंबित जांच प्रकरणों की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने पुराने और लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने तथा ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जूनियर इंजीनियर और एक सहायक अभियंता को नोटिस जारी करने के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए।
राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए निर्धारित अवधि से अधिक समय से लंबित मामलों को विशेष प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने को कहा गया। नामांतरण, सीमांकन, वरासत, खसरा-खतौनी, भू-अभिलेख संशोधन, चकबंदी, भूमि आवंटन, अतिक्रमण और भू-राजस्व वसूली की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में डीएम ने तैयार रजिस्ट्रियों का खतौनी अभिलेखों से मिलान कराने तथा त्रुटियां मिलने पर तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
डीएम अतुल वत्स ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों और जनसमस्याओं से जुड़े मामलों में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • थाना चन्दपा ग्राम खेडा परसौली से बच्ची गायब हो गयी थी थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था। *थाना चन्दपा अन्तर्गत ग्राम खेडा परसौली से श्री बबलू द्वारा दिनाँक 10.09.2026 को तहरीर दी गयी थी कि उनकी बच्ची गायब हो गयी है । जिसके सम्बन्ध मे थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से 250 के लगभग सीसीटीवी फुटेज देखे गये थे। जिसके परिणामस्वरूप आज दिनाँक 14.09.2026 को लड़की को बरामद कर लिया गया है । उक्त प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्यवाही आदि के सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी सादाबाद की बाइट-*
    1
    थाना चन्दपा ग्राम खेडा परसौली से बच्ची गायब हो गयी थी थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
*थाना चन्दपा अन्तर्गत ग्राम खेडा परसौली से श्री बबलू द्वारा दिनाँक 10.09.2026 को तहरीर दी गयी थी कि उनकी बच्ची गायब हो गयी है । जिसके सम्बन्ध मे थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से 250 के लगभग सीसीटीवी फुटेज देखे गये थे। जिसके परिणामस्वरूप आज दिनाँक 14.09.2026 को लड़की को बरामद कर लिया गया है । उक्त प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्यवाही आदि के सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी सादाबाद की बाइट-*
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मथुरा कोसीकला ज्वेलर्स 12 करोड़ चोरी का खुलासा दो युवक दो महिला गिरफ्तार
    1
    मथुरा कोसीकला ज्वेलर्स 12 करोड़ चोरी का खुलासा दो युवक दो महिला गिरफ्तार
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    Iglas, Aligarh•
    9 hrs ago
  • मुरादाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को हटाने का आदेश क्या जारी करा, आदेश जारी होने के बाद सरकारी जमीनों पर अवैध ढांचा बनाने वालों के पेट में पानी हो गया है, क्योंकि यह जमात सोच रही थी, कि सरकार भी इनकी रहेगी और सरकारी जमीन भी इनके बाप दादा लाई है।
    1
    मुरादाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को हटाने का आदेश क्या जारी करा, आदेश जारी होने के बाद सरकारी जमीनों पर अवैध ढांचा बनाने वालों के पेट में पानी हो गया है, क्योंकि यह जमात सोच रही थी, कि सरकार भी इनकी रहेगी और सरकारी जमीन भी इनके बाप दादा लाई है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ग्रेटर नोएडा में उल्लू 🦉 अरेस्ट 7 उल्लू पकड़े गए इंसानों को निशाना बनाते थे कुछ इंसानों का खोपड़ा खोल घायल कर चुके थे ये हिंसक उल्लू आज वन विभाग ने पकड़ लिया
    1
    ग्रेटर नोएडा में उल्लू 🦉 अरेस्ट 

7 उल्लू पकड़े गए

इंसानों को निशाना बनाते थे

कुछ इंसानों का खोपड़ा खोल घायल कर चुके थे ये हिंसक उल्लू

आज वन विभाग ने पकड़ लिया
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • घर जा रहे एक युवक के पैर पर रास्ते मे सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल जनपद हाथरस की मुस्कान कोतवाली क्षेत्र के गांव चैनपुर में घर जा रहे एक युवक लखन पुत्र राम बहादुर के पैर पर रास्ते में सांप ने डस लिया। सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह घर जा रहा था तभी रास्ते में उसके पैर पर सांप ने डस लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ गई।
    1
    घर जा रहे एक युवक के पैर पर रास्ते मे सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल
जनपद हाथरस की मुस्कान कोतवाली क्षेत्र के गांव चैनपुर में घर जा रहे एक युवक लखन पुत्र राम बहादुर के पैर पर रास्ते में सांप ने डस लिया। सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह घर जा रहा था तभी रास्ते में उसके पैर पर सांप ने डस लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ गई।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सासनी क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने पिया तेजाब, हालत बिगड़ने डॉक्टरों ने किया अलीगढ़ रेफर जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते 14 वर्षीय किशोरी ने तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को बिगड़ी हालत में बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किशोरी के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।
    1
    सासनी क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने पिया तेजाब, हालत बिगड़ने डॉक्टरों ने किया अलीगढ़ रेफर
जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों के चलते 14 वर्षीय किशोरी ने तेजाब पी लिया। तेजाब पीने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को बिगड़ी हालत में बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किशोरी के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोंडा में दर्दनाक हादसा: शादी से दो महीने पहले 18 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर दी जान गोंडा क्षेत्र के नयाबास इकताजपुर गांव में रविवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने कमरे के अंदर पंखे की कुंडी से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अपनी दादी के साथ रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता बाहर बहादुरगढ़ में मजदूरी करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतल कुमारी पुत्री चोखेलाल (18) की महज दो महीने बाद शादी तय थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे उसने अचानक अपने कमरे की अंदर से किवाड़ बंद कर ली और पंखे की कुंडी से चुन्नी बांधकर लटक गई। कुछ समय बाद जब परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने कमरा बंद पाया, जिसके बाद तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस और गोंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फॉरेसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फॉरेसिक टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां युवती मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी, अलीगढ़ भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस की मौजूदगी में युवती का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    गोंडा में दर्दनाक हादसा: शादी से दो महीने पहले 18 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर दी जान
गोंडा  क्षेत्र के नयाबास इकताजपुर गांव में रविवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने कमरे के अंदर पंखे की कुंडी से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अपनी दादी के साथ रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता बाहर बहादुरगढ़ में मजदूरी करते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतल कुमारी पुत्री चोखेलाल (18) की महज दो महीने बाद शादी तय थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे उसने अचानक अपने कमरे की अंदर से किवाड़ बंद कर ली और पंखे की कुंडी से चुन्नी बांधकर लटक गई। कुछ समय बाद जब परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने कमरा बंद पाया, जिसके बाद तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस और गोंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फॉरेसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फॉरेसिक टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां युवती मृत अवस्था में मिली।
पुलिस ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी, अलीगढ़ भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस की मौजूदगी में युवती का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.