logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रजबपुर हाईवे स्थित यूनिवर्सिटी पर फर्जी डिग्री का आरोप, प्रो-चांसलर समेत पांच पर एफआईआर अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित एक यूनिवर्सिटी पर छात्रों को फर्जी डिग्री देने का गंभीर आरोप सामने आया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और प्रो-चांसलर समेत पांच लोगों के खिलाफ रजबपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।यह एफआईआर रजबपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपली दाऊद निवासी छात्र सुदर्शन कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है। सुदर्शन कुमार के अनुसार उसने वर्ष 2021 से 2024 तक बैचलर ऑफ साइंस ऑप्टोमेट्री का कोर्स किया था और 6 सितंबर 2024 को उसे यूनिवर्सिटी की ओर से डिग्री प्रदान की गई थी।पीड़ित छात्र ने बताया कि जब वह अपनी डिग्री और अंकपत्र लेकर लखनऊ स्थित संबंधित कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा, तो वहां मौजूद अधिकारियों ने उसके दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए वापस कर दिया। इसके बाद छात्र ने न्यायालय की शरण ली।न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर रजबपुर थाना पुलिस ने यूनिवर्सिटी से जुड़े पियूष कुमार पांडे, राजीव त्यागी, अनिल कुमार, मारूफ और फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस मामले में रजबपुर थाना प्रभारी कोमल तोमर ने शनिवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

on 22 March
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
on 22 March

रजबपुर हाईवे स्थित यूनिवर्सिटी पर फर्जी डिग्री का आरोप, प्रो-चांसलर समेत पांच पर एफआईआर अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित एक यूनिवर्सिटी पर छात्रों को फर्जी डिग्री देने का गंभीर आरोप सामने आया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और प्रो-चांसलर समेत पांच लोगों के खिलाफ रजबपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।यह एफआईआर रजबपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपली दाऊद निवासी छात्र सुदर्शन कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है। सुदर्शन कुमार के अनुसार उसने वर्ष 2021 से 2024 तक बैचलर ऑफ साइंस ऑप्टोमेट्री का कोर्स किया था और 6 सितंबर 2024 को उसे यूनिवर्सिटी की ओर से डिग्री प्रदान की गई थी।पीड़ित छात्र ने बताया कि जब वह अपनी डिग्री और अंकपत्र लेकर लखनऊ स्थित संबंधित कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा, तो वहां मौजूद अधिकारियों ने उसके दस्तावेजों को फर्जी बताते हुए वापस कर दिया। इसके बाद छात्र ने न्यायालय की शरण ली।न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर रजबपुर थाना पुलिस ने यूनिवर्सिटी से जुड़े पियूष कुमार पांडे, राजीव त्यागी, अनिल कुमार, मारूफ और फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस मामले में रजबपुर थाना प्रभारी कोमल तोमर ने शनिवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by India News
    1
    Post by India News
    user_India News
    India News
    Video Creator अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • डॉलिवुड की फिल्मो है मनोरंजन का खजाना नए पुराने कलाकारों के साथ
    1
    डॉलिवुड की फिल्मो है मनोरंजन का खजाना नए पुराने कलाकारों के साथ
    user_G B music
    G B music
    Naugawan Sadat, Amroha•
    10 hrs ago
  • Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    1
    Post by नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by वसीम खान संपादक
    1
    Post by वसीम खान संपादक
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बुर्कावाली मोहतरमा का नाम पायल है. अयोध्या में ज्वैलर की दुकान में बुर्का पहनकर हिंदू पायल ने नकली तमंचे से दिनदहाड़े लूट की थी. पायल ने नकली तमंचा दिखाकर 26 ग्राम सोने के हार-लॉकेट लूट लिए थे. दुकान के बाहर उसका प्रेमी राहुल मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था। लूट को अंजाम देकर पायल बाहर आयी और प्रेमी के साथ फरार हो गयी. पायल शादीशुदा है. राहुल उसका बॉयफ्रैंड है. दोनो अरेस्ट है.
    1
    बुर्कावाली मोहतरमा का नाम पायल है. 
अयोध्या में ज्वैलर की दुकान में बुर्का पहनकर हिंदू पायल ने नकली तमंचे से दिनदहाड़े लूट की थी. पायल ने नकली तमंचा दिखाकर 26 ग्राम सोने के हार-लॉकेट लूट लिए थे. दुकान के बाहर उसका प्रेमी राहुल मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था। लूट को अंजाम देकर पायल बाहर आयी और प्रेमी के साथ फरार हो गयी. 
पायल शादीशुदा है. राहुल उसका बॉयफ्रैंड है. दोनो अरेस्ट है.
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश इकाई ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जनपद हापुड़ के लिए नई जिम्मेदारी तय की है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, गाजियाबाद निवासी देवेन्द्र सिंह को हापुड़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मा. स्वामी प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में की गई है। केंद्रीय कार्यालय, गोमती नगर, लखनऊ से जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और संगठित करने के लिए तेजी से कार्य करें। जिला, विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर और पोलिंग बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन कर पार्टी की जड़ों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। इस घोषणा के बाद हापुड़ जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपनी जनता पार्टी जिले में संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को छुएगी और जनाधार को और अधिक सशक्त करेगी।
    1
    उत्तर प्रदेश इकाई ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जनपद हापुड़ के लिए नई जिम्मेदारी तय की है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, गाजियाबाद निवासी देवेन्द्र सिंह को हापुड़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मा. स्वामी प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में की गई है। केंद्रीय कार्यालय, गोमती नगर, लखनऊ से जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और संगठित करने के लिए तेजी से कार्य करें। जिला, विधानसभा, ब्लॉक, सेक्टर और पोलिंग बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन कर पार्टी की जड़ों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
इस घोषणा के बाद हापुड़ जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अपनी जनता पार्टी जिले में संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों को छुएगी और जनाधार को और अधिक सशक्त करेगी।
    user_Dayanand Kumar journalist
    Dayanand Kumar journalist
    Local News Reporter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*
    1
    *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* 
*पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_*
*प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिरा, 30 लोग घायल घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे, 2 बच्चों की हालत गंभीर ये हादसा यूपी के कुशीनगर में लगे मेले में बुधवार रात हुआ
    1
    मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिरा, 30 लोग घायल
घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे,  2 बच्चों की हालत गंभीर 
ये हादसा यूपी के कुशीनगर में लगे मेले में बुधवार रात हुआ
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.