Shuru
Apke Nagar Ki App…
रादौर के गांव टोपरा कलां मे कावड़ शिविर का आयोजन............. रादौर के गांव टोपरा कलां मे कावड़ शिविर का आयोजन.....
Gulshan Dhiman
रादौर के गांव टोपरा कलां मे कावड़ शिविर का आयोजन............. रादौर के गांव टोपरा कलां मे कावड़ शिविर का आयोजन.....
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सहारनपुर कांवड़ यात्रा में हादसे रोकने पर पुलिस का फोकस, SSP ने अधिकारियों संग की बैठक; सुरक्षित यातायात और कानून व्यवस्था पर दिए निर्देश सहारनपुर श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और दुर्घटनारहित संपन्न कराने के लिए शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी की। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात और सभी क्षेत्राधिकारी शामिल हुए।गोष्ठी में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें। कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान यातायात संचालन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।बैठक में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने और यातायात नियमों का पालन कराने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया। पुलिस ने सुरक्षित और शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा को अपनी प्राथमिकता बताया।1
- बिजली कर्मचारियों की मांगें: क्या सरकार सुनेगी? 🚨" आपकी क्या राय है कोमेंट में बताएं "स्मार्ट मीटर, एग्री डिस्कॉम और निजीकरण पर बिजली कर्मचारियों का बड़ा बयान! ⚡ राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ उठी आवाज़। #PowerDepartment #BijliBoard #Protest #CurrentNews #HaryanaGovt #ReelsViral"1
- यूपी में हेलीकॉप्टर से बरसाए जाएंगे फूल, सीएम योगी के आदेश पर मेरठ में कांवड़ियों पर बरसेंगे फूल यूपी में हेलीकॉप्टर से बरसाए जाएंगे फूल, सीएम योगी के आदेश पर मेरठ में कांवड़ियों पर बरसेंगे फूल1
- हाथरस के क्लासिक OYO होटल में प्रेमी के साथ पकड़ी गई स्कूली छात्रा,, घर से ट्यूशन का बहाना बनाकर निकली थी 😲 हैशटैग (Hashtags): #tranding #viralreels #hathras #virelvideo #BreakingNews1
- गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल: एडवोकेट नावेद जंग और तहसीलदार अर्जुन चौहान ने कांवड़ियों को कराया जलपान संवाददाता शुभम मित्तल नगर/कांधला : पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत और सेवा के लिए आयोजित एक विशेष शिविर में एडवोकेट नावेद जंग और तहसीलदार अर्जुन चौहान ने संयुक्त रूप से कांवड़ियों को जलपान कराया और उनका स्वागत किया। शीतल जल और फलाहार की व्यवस्था मार्ग से गुजर रहे हजारों कांवड़ियों की थकान मिटाने और उनकी सुविधा के लिए शिविर में शीतल पेयजल, ताजे फल, शिकंजी और अल्पाहार का समुचित प्रबंध किया गया था। लंबी पैदल यात्रा और भीषण गर्मी के बीच पहुंचे शिवभक्तों का एडवोकेट नावेद जंग और तहसीलदार अर्जुन चौहान ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया। दोनों अधिकारियों व प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने हाथों से कांवड़ियों को जलपान सामग्री वितरित की। सर्वधर्म समभाव का दिया संदेश इस अवसर पर एडवोकेट नावेद जंग ने कहा, "हमारी भारतीय संस्कृति हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब और सर्वधर्म समभाव की प्रतीक रही है। धार्मिक यात्राओं पर निकले श्रद्धालुओं की सेवा करना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हमारा मानवीय कर्तव्य है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और विश्वास गहरा होता है।" वहीं, तहसीलदार अर्जुन चौहान ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ जब समाज के सभी वर्गों के लोग आगे आकर इस तरह के सेवा कार्यों में सहभागिता निभाते हैं, तो यात्रा सुगम और अनुशासित बनती है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आयोजकों की सराहना की। शिवभक्तों ने जताया आभार शिविर में विश्राम और जलपान करने के बाद कांवड़ियों ने इस आतिथ्य और सेवा भाव के लिए नावेद जंग, तहसीलदार अर्जुन चौहान तथा समस्त आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय नागरिक, पुलिस प्रशासन के जवान और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- मेरठ–करनाल हाईवे पर केरटू में सामान से लदी ई-रिक्शा पलटी, वीडियो वायरल मेरठ–करनाल हाईवे पर स्थित केरटू गांव के पास शनिवार को एक सामान से लदी ई-रिक्शा सड़क की खराब हालत के कारण पलट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ था। इसी दौरान सामान लेकर जा रही ई-रिक्शा गड्ढे में फंसकर असंतुलित हो गई और सड़क पर पलट गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। स्थानीय लोगों ने मिलकर ई-रिक्शा को उठाया और चालक की सहायता की। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। वीडियो में सड़क की खस्ता हालत, गहरे गड्ढे और उनमें भरा पानी साफ दिखाई दे रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।1