logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खूंटी जिले के समस्त विधिक सेवा क्लीनिक का सचिव, डालसा खूंटी द्वारा सघन निरीक्षण जारी। शूरू ऐप न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा खूँटी रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूँटी द्वारा जिले में संचालित समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का सघन निरीक्षण अभियान दिनांक 25.07.2026 से प्रारम्भ किया गया है, जो निरन्तर जारी है। अभियान का नेतृत्व कमलेश बेहरा, सिविल जज (वरीय प्रभाग)-सह-सचिव, डालसा खूँटी द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक क्लीनिक की वर्तमान स्थिति, कार्य-निष्पादन, आधारभूत सुविधाओं तथा वहाँ प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) की कार्य-दशा का मूल्यांकन करना है, ताकि जमीनी स्तर पर विधिक सहायता की सुलभता को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सके। अभियान के अन्तर्गत अब तक बाल कल्याण समिति (CWC), किशोर न्याय बोर्ड (JJB) एवं सदर अस्पताल, खूँटी में संचालित विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण सम्पन्न किया जा चुका है। आज दिनांक 29.07.2026 को तोरपा प्रखण्ड कार्यालय में स्थापित विधिक सेवा क्लीनिक तथा तोरपा प्रखण्ड के सोंदरी, जरिया, उकड़ीमारी एवं उरीकेल पंचायत भवनों में स्थापित पंचायत विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, पंजियों, आगन्तुक रजिस्टर एवं निष्पादित आवेदनों की समीक्षा तथा वहाँ कार्यरत PLVs से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके कार्यों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों का जायजा लिया गया, एवं आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। उल्लेखनीय है कि जिले के थानों में पृथक् रूप से कोई विधिक सेवा क्लीनिक स्थापित नहीं है; अपितु प्रत्येक थाने में डालसा, खूँटी द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो जरूरतमन्दों- विशेषकर गिरफ्तार व्यक्तियों एवं पीड़ितों - को निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं। इसी अभियान के अन्तर्गत समस्त थानों में प्रतिनियुक्त PLVs की कार्य-दशा एवं कार्य-निष्पादन का भी मूल्यांकन किया जाएगा। सचिव, डालसा खूँटी ने बताया कि जिले के समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का क्रमबद्ध रूप से निरीक्षण किया जाएगा। आमजन से अपील की जाती है कि विधिक सहायता अथवा परामर्श हेतु वे अपने निकटतम पंचायत विधिक सेवा क्लीनिक, अपने क्षेत्र के थाना में प्रतिनियुक्त PLV अथवा डालसा, खूँटी के कार्यालय से सम्पर्क करें। निःशुल्क विधिक सहायता हेतु नालसा हेल्पलाइन 15100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

3 hrs ago
user_Durga Baraik
Durga Baraik
Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
3 hrs ago

खूंटी जिले के समस्त विधिक सेवा क्लीनिक का सचिव, डालसा खूंटी द्वारा सघन निरीक्षण जारी। शूरू ऐप न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा खूँटी रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खूँटी द्वारा जिले में संचालित समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का सघन निरीक्षण अभियान दिनांक 25.07.2026 से प्रारम्भ किया गया है, जो निरन्तर जारी है। अभियान का नेतृत्व कमलेश बेहरा, सिविल जज (वरीय प्रभाग)-सह-सचिव, डालसा खूँटी द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक क्लीनिक की वर्तमान स्थिति, कार्य-निष्पादन, आधारभूत सुविधाओं तथा वहाँ प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) की कार्य-दशा का मूल्यांकन करना है, ताकि जमीनी स्तर पर विधिक सहायता की सुलभता को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जा सके। अभियान के अन्तर्गत अब तक बाल कल्याण समिति (CWC), किशोर न्याय बोर्ड (JJB) एवं सदर अस्पताल, खूँटी में संचालित विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण सम्पन्न किया जा चुका है। आज दिनांक 29.07.2026 को तोरपा प्रखण्ड कार्यालय में स्थापित विधिक सेवा क्लीनिक तथा तोरपा प्रखण्ड के सोंदरी, जरिया, उकड़ीमारी एवं उरीकेल पंचायत भवनों में स्थापित पंचायत विधिक सेवा क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, पंजियों, आगन्तुक रजिस्टर एवं निष्पादित आवेदनों की समीक्षा तथा वहाँ कार्यरत PLVs से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके कार्यों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों का जायजा लिया गया, एवं आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। उल्लेखनीय है कि जिले के थानों में पृथक् रूप से कोई विधिक सेवा क्लीनिक स्थापित नहीं है; अपितु प्रत्येक थाने में डालसा, खूँटी द्वारा पैरा लीगल वॉलंटियर्स प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जो जरूरतमन्दों- विशेषकर गिरफ्तार व्यक्तियों एवं पीड़ितों - को निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं। इसी अभियान के अन्तर्गत समस्त थानों में प्रतिनियुक्त PLVs की कार्य-दशा एवं कार्य-निष्पादन का भी मूल्यांकन किया जाएगा। सचिव, डालसा खूँटी ने बताया कि जिले के समस्त 37 विधिक सेवा क्लीनिकों का क्रमबद्ध रूप से निरीक्षण किया जाएगा। आमजन से अपील की जाती है कि विधिक सहायता अथवा परामर्श हेतु वे अपने निकटतम पंचायत विधिक सेवा क्लीनिक, अपने क्षेत्र के थाना में प्रतिनियुक्त PLV अथवा डालसा, खूँटी के कार्यालय से सम्पर्क करें। निःशुल्क विधिक सहायता हेतु नालसा हेल्पलाइन 15100 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • Durand Cup 2026 Begins in Ranchi | Historic Football Moment | Ranchi Hosts Durand Cup | Jharkhand Sports News Durand Cup 2026 Begins in Ranchi | Historic Football Moment | Ranchi Hosts Durand Cup | Jharkhand Sports News Durand Cup 2026 | Ranchi Football Update राँची ने भारतीय फुटबॉल के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। पहली बार डूरंड कप 2026 के मुकाबलों की मेजबानी रांची कर रहा है। फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंच रहे हैं। 📌 इस वीडियो में: ⚽ Durand Cup 2026 🏟️ Ranchi Hosts Durand Cup 🎉 Historic Moment for Jharkhand 🇮🇳 Indian Football Update 📢 Sports News 👉 झारखंड, रांची और खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए Ranchi Club TV को Like, Share, Follow और Subscribe करें। This live stream is for informational and public awareness purposes only. Durand Cup 2026, Durand Cup Ranchi, Ranchi Football, Ranchi Sports News, Jharkhand Football, Indian Football, Football Tournament, Birsa Munda Stadium, Ranchi News, Jharkhand News, Sports News, Breaking News, Hindi News, Ranchi Club TV, YouTube Shorts, Facebook Reels, Instagram Reels, X Video #DurandCup2026 #Ranchi #Football #IndianFootball #Jharkhand #SportsNews #RanchiNews #JharkhandNews #BreakingNews #YouTubeShorts #Shorts #InstagramReels #FacebookReels #RanchiClubTV
    1
    Durand Cup 2026 Begins in Ranchi | Historic Football Moment | Ranchi Hosts Durand Cup | Jharkhand Sports News
Durand Cup 2026 Begins in Ranchi | Historic Football Moment | Ranchi Hosts Durand Cup | Jharkhand Sports News
Durand Cup 2026 | Ranchi Football Update राँची ने भारतीय फुटबॉल के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। पहली बार डूरंड कप 2026 के मुकाबलों की मेजबानी रांची कर रहा है। फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंच रहे हैं।
📌 इस वीडियो में:
⚽ Durand Cup 2026
🏟️ Ranchi Hosts Durand Cup
🎉 Historic Moment for Jharkhand
🇮🇳 Indian Football Update
📢 Sports News
👉 झारखंड, रांची और खेल जगत की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए Ranchi Club TV को Like, Share, Follow और Subscribe करें।
This live stream is for informational and public awareness purposes only.
Durand Cup 2026, Durand Cup Ranchi, Ranchi Football, Ranchi Sports News, Jharkhand Football, Indian Football, Football Tournament, Birsa Munda Stadium, Ranchi News, Jharkhand News, Sports News, Breaking News, Hindi News, Ranchi Club TV, YouTube Shorts, Facebook Reels, Instagram Reels, X Video
#DurandCup2026 #Ranchi #Football #IndianFootball #Jharkhand #SportsNews #RanchiNews #JharkhandNews #BreakingNews #YouTubeShorts #Shorts #InstagramReels #FacebookReels #RanchiClubTV
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    6 hrs ago
  • **फिरायालाल चौक आज सिर्फ़ एक चौराहा नहीं, बल्कि झारखंड के हजारों युवाओं की उम्मीदों और सवालों का केंद्र बन गया।** JPSC और JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं, पारदर्शिता और समयबद्ध भर्ती की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एकजुट हुए। जंतर-मंतर के बाद अब ये आवाज़ अपने ही राज्य में गूंज रही है। अब सवाल सीधा है—क्या झारखंड के युवाओं को अपने ही राज्य में अपनी बात सुनी जाएगी? क्या सिर्फ़ आश्वासन मिलेंगे या समाधान भी? आपकी राय क्या है? अपनी बात कमेंट में ज़रूर लिखें। #Jharkhand #Ranchi #Firayalal #JPSC #JSSC #JharkhandStudents #StudentProtest #JusticeForAspirants #PaperLeak #Recruitment #YouthVoice #HemantSoren #JharkhandNews #RanchiNews #NewsUpdate #SpeakUp
    1
    **फिरायालाल चौक आज सिर्फ़ एक चौराहा नहीं, बल्कि झारखंड के हजारों युवाओं की उम्मीदों और सवालों का केंद्र बन गया।** 
JPSC और JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं, पारदर्शिता और समयबद्ध भर्ती की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एकजुट हुए। जंतर-मंतर के बाद अब ये आवाज़ अपने ही राज्य में गूंज रही है।
अब सवाल सीधा है—क्या झारखंड के युवाओं को अपने ही राज्य में अपनी बात सुनी जाएगी? क्या सिर्फ़ आश्वासन मिलेंगे या समाधान भी?
आपकी राय क्या है? अपनी बात कमेंट में ज़रूर लिखें।
#Jharkhand #Ranchi #Firayalal #JPSC #JSSC #JharkhandStudents #StudentProtest #JusticeForAspirants #PaperLeak #Recruitment #YouthVoice #HemantSoren #JharkhandNews #RanchiNews #NewsUpdate #SpeakUp
    user_SpeakupJharkhand
    SpeakupJharkhand
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    17 hrs ago
  • Jharkhand ki rajdhani Ranchi mein purani gadi kabadi ho chuki hai
    1
    Jharkhand ki rajdhani Ranchi mein purani gadi kabadi ho chuki hai
    user_Jharkhand local news
    Jharkhand local news
    भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    18 min ago
  • विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती **विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती** **बसिया:** बसिया-हरीबनवासी विकास समिति द्वारा संचालित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में बुधवार को गुरु पूर्णिमा सह महर्षि वेद व्यास जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और महर्षि वेद व्यास, भारत माता व माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद दुबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु अज्ञानता के अंधकार को दूर कर जीवन को सही दिशा देते हैं। वहीं, विद्यालय के सचिव सुनील कुमार और प्राचार्य अभिमन्यु महतो ने महर्षि वेद व्यास के योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने और अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, स्वागत गीत और मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कुमुद कुमार झा, उपाध्यक्ष अभय चौधरी, भुनेश्वर साहू, शंकर साहू, नरेश कुमार, विजय सिंह, प्रकाश साहू सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    2
    विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती
**विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती**
**बसिया:** बसिया-हरीबनवासी विकास समिति द्वारा संचालित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में बुधवार को गुरु पूर्णिमा सह महर्षि वेद व्यास जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और महर्षि वेद व्यास, भारत माता व माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद दुबे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु अज्ञानता के अंधकार को दूर कर जीवन को सही दिशा देते हैं। वहीं, विद्यालय के सचिव सुनील कुमार और प्राचार्य अभिमन्यु महतो ने महर्षि वेद व्यास के योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलने और अनुशासित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, स्वागत गीत और मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कुमुद कुमार झा, उपाध्यक्ष अभय चौधरी, भुनेश्वर साहू, शंकर साहू, नरेश कुमार, विजय सिंह, प्रकाश साहू सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • भाजपा जिलाध्यक्ष सीमा देवी ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर ब्राह्मणों को अंगवस्त्र दिया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। भारतीय जनता पार्टी के खूंटी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी ने बुधवार को गुरू पूर्णिमा को अवसर पर गोबिन्दपुर मंडल में जरियागढ़ गांव आकर दशभुजी मंदिर में श्राद्धा और भक्ति भाव से पुजा अर्चना करने के बाद ब्राह्मणों के बीच अंगवस्त्र देते हुए कही की भगवान के बाद ब्राह्मण ही इस संसार का रक्षक और मार्ग दर्शक होते हैं। उन्होंने कहा की भगवान संसार के सभी प्रणियों को हमेशा सुख, चैन और अमन प्रदान करें, साथ ही क्षेत्र में हरियाली के साथ सभी‌ मनुष्य के चेहरे में खुशी का मुस्कान खिलते रहे। मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी विजय पाढी,मुरारी नन्द दास,घनश्याम दास, तारकेश्वर दास,रामलखन सिंह,उमेश साहु, जगरनाथ साहु के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।
    1
    भाजपा जिलाध्यक्ष सीमा देवी ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर ब्राह्मणों को अंगवस्त्र दिया।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
भारतीय जनता पार्टी के खूंटी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी ने बुधवार को गुरू पूर्णिमा को अवसर पर गोबिन्दपुर मंडल में  जरियागढ़ गांव आकर दशभुजी मंदिर में श्राद्धा और भक्ति भाव से पुजा अर्चना करने के बाद ब्राह्मणों के बीच अंगवस्त्र देते हुए कही की भगवान के बाद ब्राह्मण ही इस संसार का रक्षक और मार्ग दर्शक होते हैं। उन्होंने कहा की भगवान संसार के सभी प्रणियों को हमेशा सुख, चैन और अमन प्रदान करें, साथ ही क्षेत्र में हरियाली के साथ सभी‌ मनुष्य के चेहरे में खुशी का मुस्कान खिलते रहे।
मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी विजय पाढी,मुरारी नन्द दास,घनश्याम दास, तारकेश्वर दास,रामलखन सिंह,उमेश साहु, जगरनाथ साहु के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    23 hrs ago
  • jpsc jssc अनियमिताओं को लेकर अभ्यर्थियों ने खोला मोर्चा !! रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में जेपीएससी अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। परीक्षा में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक, समय पर परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर झारखंड के अलग-अलग जिलों से छात्र जुटे हैं। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह धरना जारी रहेगा। हज़ारों युवाओं का कहना है कि भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी और लंबित नियुक्तियों से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका सवाल साफ़ है—आख़िर कब तक इंतज़ार? अब सबकी नज़र सरकार के अगले कदम पर है। आपकी क्या राय है? क्या भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए। #JPSC #JSSC #Jharkhand #JharkhandNews #Ranchi #StudentsProtest #YouthVoice #Jobs #Recruitment #GovernmentJobs #ExamAspirants #SpeakUp #NewsUpdate #IndiaNews
    1
    jpsc jssc अनियमिताओं को लेकर अभ्यर्थियों ने खोला मोर्चा !!
रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में जेपीएससी अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। परीक्षा में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक, समय पर परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर झारखंड के अलग-अलग जिलों से छात्र जुटे हैं। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह धरना जारी रहेगा।
हज़ारों युवाओं का कहना है कि भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी और लंबित नियुक्तियों से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका सवाल साफ़ है—आख़िर कब तक इंतज़ार?
अब सबकी नज़र सरकार के अगले कदम पर है।
आपकी क्या राय है? क्या भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए।
#JPSC #JSSC #Jharkhand #JharkhandNews #Ranchi #StudentsProtest #YouthVoice #Jobs #Recruitment #GovernmentJobs #ExamAspirants #SpeakUp #NewsUpdate #IndiaNews
    user_SpeakupJharkhand
    SpeakupJharkhand
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    20 hrs ago
  • ​JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी: उग्र हुए अभ्यर्थी, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक भारी विरोध प्रदर्शन। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटा नौजवानों का हुजूम; अल्बर्ट एक्का चौक तक गूंजा हक का शोर, ट्रैफिक जाम नहीं, युवाओं के सब्र का बांध टूटा है! ​रांची: कहते हैं युवा जब सड़क पर उतरता है, तो इतिहास बदल जाता है। आज रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का नजारा कुछ ऐसा ही था। JPSC और JSSC की परीक्षाओं में आए दिन लगने वाले ‘धांधली और पेपर लीक’ के ग्रहण से तंग आकर राज्यभर के हजारों अभ्यर्थी राजधानी कूच कर चुके हैं। ​बारिश की बूंदें गिर रही थीं, लेकिन छात्रों का पारा गरमाया हुआ था। स्टेडियम में भारी जुटान के बाद यह हुजूम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से सीधे अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ बढ़ा। हाथों में बैनर, जुबान पर कड़े नारे और दिल में सालों की मेहनत बेकार होने का दर्द! नतीजा? रांची की मुख्य सड़कों पर घंटों चक्का जाम रहा, लेकिन इस बार जाम गाड़ियों का नहीं, युवाओं के सब्र टूटने का था। ​युवाओं की साफ और सीधी मांगें: ​लीपापोती बंद करो, CBI लाओ: ओएमआर शीट में हेरफेर और धांधली के दावों की सीधी सीबीआई (या स्वतंत्र एजेंसी) से निष्पक्ष जांच हो। ​संदेह के घेरे वाली परीक्षाएं रद्द हों: जिन-जिन परीक्षाओं पर सवाल उठे हैं, उन्हें रद्द कर नए सिरे से, बिना किसी झोल-झाल के कराया जाए। ​आयोग की ढिलाई पर लगाम लगे: JPSC और JSSC अपनी साख बचाएं और पूरी चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाएं। ​'अब आर-पार की लड़ाई' ​चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, बैरिकेडिंग लगाई गई, लेकिन छात्रों का एक ही कहना था— "हम यहां नेतागीरी करने नहीं, अपनी बरसों की तपस्या का हिसाब मांगने आए हैं।" ​अल्बर्ट एक्का चौक पर अपनी आवाज बुलंद करने के बाद अभ्यर्थी वापस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डट गए हैं। छात्र नेताओं का साफ संदेश है—अगर सरकार ने जल्द कोई ठोस और पारदर्शी फैसला नहीं लिया, तो यह धरना सिर्फ रांची तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे राज्य का पहिया ठप कर देगा।
    1
    ​JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी: उग्र हुए अभ्यर्थी, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक भारी विरोध प्रदर्शन।
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटा नौजवानों का हुजूम; अल्बर्ट एक्का चौक तक गूंजा हक का शोर, ट्रैफिक जाम नहीं, युवाओं के सब्र का बांध टूटा है!
​रांची:
कहते हैं युवा जब सड़क पर उतरता है, तो इतिहास बदल जाता है। आज रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का नजारा कुछ ऐसा ही था। JPSC और JSSC की परीक्षाओं में आए दिन लगने वाले ‘धांधली और पेपर लीक’ के ग्रहण से तंग आकर राज्यभर के हजारों अभ्यर्थी राजधानी कूच कर चुके हैं।
​बारिश की बूंदें गिर रही थीं, लेकिन छात्रों का पारा गरमाया हुआ था। स्टेडियम में भारी जुटान के बाद यह हुजूम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से सीधे अल्बर्ट एक्का चौक की तरफ बढ़ा। हाथों में बैनर, जुबान पर कड़े नारे और दिल में सालों की मेहनत बेकार होने का दर्द! नतीजा? रांची की मुख्य सड़कों पर घंटों चक्का जाम रहा, लेकिन इस बार जाम गाड़ियों का नहीं, युवाओं के सब्र टूटने का था।
​युवाओं की साफ और सीधी मांगें:
​लीपापोती बंद करो, CBI लाओ: ओएमआर शीट में हेरफेर और धांधली के दावों की सीधी सीबीआई (या स्वतंत्र एजेंसी) से निष्पक्ष जांच हो।
​संदेह के घेरे वाली परीक्षाएं रद्द हों: जिन-जिन परीक्षाओं पर सवाल उठे हैं, उन्हें रद्द कर नए सिरे से, बिना किसी झोल-झाल के कराया जाए।
​आयोग की ढिलाई पर लगाम लगे: JPSC और JSSC अपनी साख बचाएं और पूरी चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाएं।
​'अब आर-पार की लड़ाई'
​चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, बैरिकेडिंग लगाई गई, लेकिन छात्रों का एक ही कहना था— "हम यहां नेतागीरी करने नहीं, अपनी बरसों की तपस्या का हिसाब मांगने आए हैं।"
​अल्बर्ट एक्का चौक पर अपनी आवाज बुलंद करने के बाद अभ्यर्थी वापस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डट गए हैं। छात्र नेताओं का साफ संदेश है—अगर सरकार ने जल्द कोई ठोस और पारदर्शी फैसला नहीं लिया, तो यह धरना सिर्फ रांची तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे राज्य का पहिया ठप कर देगा।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.