logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला पंचायत अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करवाई कि मांग आप देख रहे हैं दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज *राठ (हमीरपुर)। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दिए गए बयान को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा जेपी अनुरागी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और जातिगत टिप्पणियों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है* *डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समिति राठ ने इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है* *समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. कमलेश राम ने बताया कि जयंती के अवसर पर जेपी अनुरागी ने कथावाचकों से रामायण और भागवत गीता की तरह संविधान को भी घर-घर पहुंचाने की अपील की थी* उनके इस बयान के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और जातिगत टिप्पणी की, जिससे बहुजन समाज में आक्रोश व्याप्त है। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

14 hrs ago
user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

जिला पंचायत अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करवाई कि मांग आप देख रहे हैं दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज *राठ (हमीरपुर)। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दिए गए बयान को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा जेपी अनुरागी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और जातिगत टिप्पणियों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है* *डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समिति राठ ने इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है* *समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. कमलेश राम ने बताया कि जयंती के अवसर पर जेपी अनुरागी ने कथावाचकों से रामायण और भागवत गीता की तरह संविधान को भी घर-घर पहुंचाने की अपील की थी* उनके इस बयान के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और जातिगत टिप्पणी की, जिससे बहुजन समाज में आक्रोश व्याप्त है। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना मुठ्ठीगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, उनकी निशानदेही पर 02 ड्रम विद्युत तार (33 केवी) वजन करीब 13 टन (अनुमानित कीमत लगभग 35 से 40 लाख रूपये) बरामदगी के संबंध मे पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा दी गई बाईट।
    1
    थाना मुठ्ठीगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, उनकी निशानदेही पर 02 ड्रम विद्युत तार (33 केवी) वजन करीब 13 टन (अनुमानित कीमत लगभग 35 से 40 लाख रूपये) बरामदगी के संबंध मे पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा दी गई बाईट।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    23 min ago
  • प्यासी जनता पानी बिना परेशान पानी नहीं कई वर्षों से मेजा: पहाड़ी पर 'पानी-पानी' को तरसती आदिवासी बस्ती, अस्पताल बना आखिरी सहारा प्रयागराज के मेजा खास की पहाड़ी पर स्थित आदिवासी बस्ती में हालात इसके ठीक उलट हैं। यहाँ के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज हैं। आलम यह है कि अगर पास में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मेजा न होता, तो यहाँ के लोगों का जीवित रहना भी मुश्किल हो जाता। खराब हैंडपंप और बदबूदार पानी की मार बस्ती के लोगों का कहना है कि पूरे इलाके में कहने को तो हैंडपंप हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर खराब पड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया: जो हैंडपंप चालू भी होते हैं, उनसे गंदा और बदबूदार पानी निकलता है, जो पीने लायक बिल्कुल नहीं है। वर्तमान में हैंडपंप पूरी तरह ठप है, जिससे लोगों को बाल्टी और डिब्बे लेकर दूर स्थित अस्पताल की ओर दौड़ना पड़ता है। दिन का आधा समय सिर्फ पानी ढोने में ही बीत जाता है, जिससे मजदूरी और अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। वोट के समय हाथ-पैर, जीतने के बाद बेरुखी' बस्ती की महिलाओं और पुरुषों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने तीखे लहजे में कहा कि जब चुनाव आता है, तो विधायक, सांसद और प्रधान सब हाथ-पैर जोड़ने चले आते हैं। लेकिन जीतने के बाद कोई दोबारा शक्ल दिखाने नहीं आता। हैरानी की बात: जब लोगों से पूछा गया कि उनके क्षेत्र का विधायक कौन है, तो अधिकांश को नाम तक नहीं पता। लोगों का कहना है कि वे केवल मोदी और योगी के नाम पर वोट देते हैं, स्थानीय नेता से उन्हें कोई उम्मीद नहीं बची है। अस्पताल न होता तो हो जाती अनहोनी बस्ती के लोगों ने साफ कहा कि मेजा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उनके लिए जीवनदान बना हुआ है। यदि वहां से पानी न मिले, तो प्यास के कारण लोग दम तोड़ दें। भीषण गर्मी में पहाड़ी पर चढ़कर पानी ले जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। प्रशासन से अपील: मेजा खास की इस आदिवासी बस्ती की पुकार क्या अधिकारियों के कानों तक पहुंचेगी? क्या चुनावी वादे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेंगे या इन प्यासे कंठों को पानी नसीब होगा?
    1
    प्यासी जनता पानी बिना परेशान पानी नहीं कई वर्षों से
मेजा: पहाड़ी पर 'पानी-पानी' को तरसती आदिवासी बस्ती, अस्पताल बना आखिरी सहारा
प्रयागराज के मेजा खास की पहाड़ी पर स्थित आदिवासी बस्ती में हालात इसके ठीक उलट हैं। यहाँ के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज हैं। आलम यह है कि अगर पास में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मेजा न होता, तो यहाँ के लोगों का जीवित रहना भी मुश्किल हो जाता।
खराब हैंडपंप और बदबूदार पानी की मार
बस्ती के लोगों का कहना है कि पूरे इलाके में कहने को तो हैंडपंप हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर खराब पड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया:
जो हैंडपंप चालू भी होते हैं, उनसे गंदा और बदबूदार पानी निकलता है, जो पीने लायक बिल्कुल नहीं है।
वर्तमान में हैंडपंप पूरी तरह ठप है, जिससे लोगों को बाल्टी और डिब्बे लेकर दूर स्थित अस्पताल की ओर दौड़ना पड़ता है।
दिन का आधा समय सिर्फ पानी ढोने में ही बीत जाता है, जिससे मजदूरी और अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं।
वोट के समय हाथ-पैर, जीतने के बाद बेरुखी'
बस्ती की महिलाओं और पुरुषों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने तीखे लहजे में कहा कि जब चुनाव आता है, तो विधायक, सांसद और प्रधान सब हाथ-पैर जोड़ने चले आते हैं। लेकिन जीतने के बाद कोई दोबारा शक्ल दिखाने नहीं आता।
हैरानी की बात: जब लोगों से पूछा गया कि उनके क्षेत्र का विधायक कौन है, तो अधिकांश को नाम तक नहीं पता। लोगों का कहना है कि वे केवल मोदी और योगी के नाम पर वोट देते हैं, स्थानीय नेता से उन्हें कोई उम्मीद नहीं बची है।
अस्पताल न होता तो हो जाती अनहोनी
बस्ती के लोगों ने साफ कहा कि मेजा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उनके लिए जीवनदान बना हुआ है। यदि वहां से पानी न मिले, तो प्यास के कारण लोग दम तोड़ दें। भीषण गर्मी में पहाड़ी पर चढ़कर पानी ले जाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
प्रशासन से अपील: मेजा खास की इस आदिवासी बस्ती की पुकार क्या अधिकारियों के कानों तक पहुंचेगी? क्या चुनावी वादे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेंगे या इन प्यासे कंठों को पानी नसीब होगा?
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Vaibhav Yadav India Tv
    1
    Post by Vaibhav Yadav India Tv
    user_Vaibhav Yadav India Tv
    Vaibhav Yadav India Tv
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मैं श्रीराम भक्त प्रभाकर राम एडवोकेट मीडिया जन सेवक तहसील मेजा खास में हरिजन कॉलोनी है जहां पर रहने के लिए हरिजनों को आवास मुहैया कराया गया है लेकिन लेकिन उनके स्थान पर कोई दूसरा कॉलोनी का उपयोग कर रहा है.जय श्री राम
    1
    मैं श्रीराम भक्त प्रभाकर राम  एडवोकेट मीडिया जन सेवक तहसील मेजा खास में हरिजन कॉलोनी है जहां पर रहने के लिए हरिजनों को आवास मुहैया कराया गया है लेकिन लेकिन उनके स्थान पर कोई दूसरा कॉलोनी का उपयोग कर रहा है.जय श्री राम
    user_प्रभाकर राम एडवोकेट मीडिया जन
    प्रभाकर राम एडवोकेट मीडिया जन
    Lawyer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    1
    Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शंकरगढ़ में 'भ्रष्टाचार' पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक: ADM नगर ने खुद कराई बोरवेल की खुदाई, EO को लगाई कड़ी फटकार नगर पंचायत शंकरगढ़ की जनता के लिए आज का दिन 'न्याय की सुबह' जैसा रहा। अनादि टीवी की खबर के जोरदार धमाके के बाद प्रयागराज जिलाधिकारी का चाबुक ऐसा चला कि भ्रष्टाचार के अड्डों में हड़कंप मच गया। डीएम के आदेश पर एडीएम नगर सत्यम मिश्रा व एसडीएम बारा भारी लाव-लश्कर के साथ शंकरगढ़ पहुंचे, तो अधिकारियों और कर्मचारियों के पसीने छूट गए। खबर का महा-असर: फाइलों से निकलकर जमीन पर उतरी जांच अनादि टीवी द्वारा भ्रष्टाचार और सभासदों के इस्तीफे की खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद प्रशासन गहरी नींद से जागा। जिलाधिकारी ने तत्काल एक विशेष जांच टीम गठित की। आज एडीएम नगर व एसडीएम बारा ने नगर पंचायत कार्यालय में डेरा डाला और नाराज सभासदों के साथ बंद कमरे में मैराथन वार्ता की। सभासदों ने जब भ्रष्टाचार का 'कच्चा चिट्ठा' खोला, तो एडीएम नगर ने बिना देर किए सीधे ग्राउंड जीरो का रुख किया। नगर पंचायत शंकरगढ़ में जांच के दौरान मौके पर खुला राज: जब बाहर निकले समरसेबल और पाइप भ्रष्टाचार की गहराई नापने के लिए एडीएम प्रशासन ने खुद खड़े होकर दो बोरवेल समरसेबल को बाहर निकलवाया। बोरवेल की गहराई और डाले गए पाइपों की एक-एक इंच की जांच की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद नगर पंचायत वासियों का गुस्सा भी फूट पड़ा। जनता ने एडीएम के सामने अधिकारियों की मनमानी और धांधली की पोल खोलकर रख दी। लापरवाही पर भड़के ADM,नगर ने EO को दी सख्त चेतावनी स्थलीय निरीक्षण के दौरान बदहाल सफाई व्यवस्था और तकनीकी खामियां देखकर एडीएम नगर का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (EO) अमित कुमार यादव के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की और दो टूक शब्दों में कहा— "जनता के पैसे की बर्बादी और काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" जांच के दौरान खामियां मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई' तय! जांच के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए एडीएम नगर सत्यम मिश्रा ने शंकरगढ़ की जनता को आश्वस्त किया कि यह कोई खानापूर्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि: "कागजी और स्थलीय जांच पूरी हो चुकी है। गड़बड़ी की परतें खुल रही हैं, जांच रिपोर्ट आते ही संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी जो मिसाल बनेगी।" जनता का दिल खुश: शंकरगढ़ की जनता में आज इस बात की खुशी है कि उनके हक की आवाज अब अधिकारियों के कानों तक पहुँच चुकी है। बोरवेल की जांच और एडीएम के सख्त तेवरों ने साफ कर दिया है कि अब भ्रष्टाचारियों के दिन गिनती के रह गए हैं।
    4
    शंकरगढ़ में 'भ्रष्टाचार' पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक: ADM नगर ने खुद कराई बोरवेल की खुदाई, EO को लगाई कड़ी फटकार
नगर पंचायत शंकरगढ़ की जनता के लिए आज का दिन 'न्याय की सुबह' जैसा रहा। अनादि टीवी की खबर के जोरदार धमाके के बाद प्रयागराज जिलाधिकारी का चाबुक ऐसा चला कि भ्रष्टाचार के अड्डों में हड़कंप मच गया। डीएम के आदेश पर एडीएम नगर सत्यम मिश्रा व एसडीएम बारा भारी लाव-लश्कर के साथ शंकरगढ़ पहुंचे, तो अधिकारियों और कर्मचारियों के पसीने छूट गए।
खबर का महा-असर: फाइलों से निकलकर जमीन पर उतरी जांच
अनादि टीवी द्वारा भ्रष्टाचार और सभासदों के इस्तीफे की खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद प्रशासन गहरी नींद से जागा। जिलाधिकारी ने तत्काल एक विशेष जांच टीम गठित की। आज एडीएम नगर  व एसडीएम बारा ने नगर पंचायत कार्यालय में डेरा डाला और नाराज सभासदों के साथ बंद कमरे में मैराथन वार्ता की। सभासदों ने जब भ्रष्टाचार का 'कच्चा चिट्ठा' खोला, तो एडीएम नगर ने बिना देर किए सीधे ग्राउंड जीरो का रुख किया।
नगर पंचायत शंकरगढ़ में जांच के दौरान मौके पर खुला राज:
जब बाहर निकले समरसेबल और पाइप भ्रष्टाचार की गहराई नापने के लिए एडीएम प्रशासन ने खुद खड़े होकर दो बोरवेल समरसेबल को बाहर निकलवाया। बोरवेल की गहराई और डाले गए पाइपों की एक-एक इंच की जांच की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद नगर पंचायत वासियों का गुस्सा भी फूट पड़ा। जनता ने एडीएम के सामने अधिकारियों की मनमानी और धांधली की पोल खोलकर रख दी।
लापरवाही पर भड़के ADM,नगर ने EO को दी सख्त चेतावनी
स्थलीय निरीक्षण के दौरान बदहाल सफाई व्यवस्था और तकनीकी खामियां देखकर एडीएम नगर का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (EO) अमित कुमार यादव के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की और दो टूक शब्दों में कहा— "जनता के पैसे की बर्बादी और काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
जांच के दौरान खामियां मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई' तय!
जांच के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए एडीएम नगर सत्यम मिश्रा ने शंकरगढ़ की जनता को आश्वस्त किया कि यह कोई खानापूर्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि: "कागजी और स्थलीय जांच पूरी हो चुकी है। गड़बड़ी की परतें खुल रही हैं, जांच रिपोर्ट आते ही संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी जो मिसाल बनेगी।"
जनता का दिल खुश:
शंकरगढ़ की जनता में आज इस बात की खुशी है कि उनके हक की आवाज अब अधिकारियों के कानों तक पहुँच चुकी है। बोरवेल की जांच और एडीएम के सख्त तेवरों ने साफ कर दिया है कि अब भ्रष्टाचारियों के दिन गिनती के रह गए हैं।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • प्रयागराज जनपद के यमुनापार क्षेत्र में स्थित गौहनिया चौराहे के पास देसी शराब के ठेके पर नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेके पर निर्धारित समय से पहले सुबह करीब 6 बजे से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। सरकारी नियमों के मुताबिक देसी शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ही संचालित की जा सकती हैं। इसके बावजूद आरोप है कि यहां तय समय से पहले और अधिक कीमत पर “ब्लैक” में शराब बेची जा रही है। सुबह के समय, जब आसपास की अधिकतर दुकानें बंद रहती हैं, उस दौरान भी ठेके पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। इससे यह संकेत मिलता है कि यह गतिविधि लंबे समय से जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की अवैध बिक्री से क्षेत्र का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। खासकर युवाओं पर इसका नकारात्मक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ठेका संचालकों के हौसले बढ़े हैं। हालांकि, आबकारी इंस्पेक्टर आनंद पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही संबंधित दुकानदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए दंडित किया गया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस तरह की अवैध गतिविधियों पर स्थायी रूप से रोक लगाने के लिए आगे क्या कदम उठाता है।
    1
    प्रयागराज जनपद के यमुनापार क्षेत्र में स्थित गौहनिया चौराहे के पास देसी शराब के ठेके पर नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेके पर निर्धारित समय से पहले सुबह करीब 6 बजे से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है।
सरकारी नियमों के मुताबिक देसी शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ही संचालित की जा सकती हैं।
इसके बावजूद आरोप है कि यहां तय समय से पहले और अधिक कीमत पर “ब्लैक” में शराब बेची जा रही है।
सुबह के समय, जब आसपास की अधिकतर दुकानें बंद रहती हैं, उस दौरान भी ठेके पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। इससे यह संकेत मिलता है कि यह गतिविधि लंबे समय से जारी है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की अवैध बिक्री से क्षेत्र का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। खासकर युवाओं पर इसका नकारात्मक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ठेका संचालकों के हौसले बढ़े हैं।
हालांकि, आबकारी इंस्पेक्टर आनंद पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही संबंधित दुकानदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए दंडित किया गया है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस तरह की अवैध गतिविधियों पर स्थायी रूप से रोक लगाने के लिए आगे क्या कदम उठाता है।
    user_RAMBABU PATEL
    RAMBABU PATEL
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एस एस सर्राफा दुकान बिकना में चोरों ने बनाया निशाना,चोर सीसीटीवी कैमरे मे कैद मिर्जापुर। सर्राफा दुकान में चोरों ने बीती रात सटर का ताला तोड़कर चोरी का किया प्रयास प्राप्त जानकारी अनुसार एस एस ज्वेलर्स बिकना में सुरेंद्र कुमार सोनी ने अपना दुकान चलाते हैं बीती रात खाना-पीना खाकर सो गया तभी अज्ञात चोरों ने सटर का ताला तोड़कर चोरी का किया प्रयास फिलहाल जागने पर चोर भाग निकले लेकिन चोर सीसीटीवी कैमरा में हुआ कैद।सूचना पर चौकी प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटे।
    1
    एस एस सर्राफा दुकान बिकना में चोरों ने बनाया निशाना,चोर सीसीटीवी कैमरे मे कैद 
मिर्जापुर। सर्राफा दुकान में चोरों ने बीती रात सटर का ताला तोड़कर चोरी का किया प्रयास 
प्राप्त जानकारी अनुसार एस एस ज्वेलर्स बिकना में सुरेंद्र कुमार सोनी ने अपना दुकान चलाते हैं बीती रात खाना-पीना खाकर सो गया तभी अज्ञात चोरों ने सटर का ताला तोड़कर चोरी का किया प्रयास फिलहाल जागने  पर चोर भाग निकले लेकिन चोर सीसीटीवी कैमरा में हुआ कैद।सूचना पर चौकी प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटे।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.